Harish Rawat: कांग्रेस के तारणहार!

Harish Rawat: कांग्रेस के तारणहार!

कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों जबर्दस्त चर्चा में है। पंजाब में पहला दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नियुक्ति करवाने में हरीश रावत की भूमिका शानदार रही। अब उन्होंने खुद को उत्तराखंड के 2022 के चुनावों के अभियान में व्यस्त कर लिया है। हाल ही उन्होंने घोषणा की है कि कांग्रेस उत्तराखंड में भी दलित मुख्यमंत्री की ताजपोशी करेगी। देखते हैं आने वाला समय हरीश रावत के लिए कैसा रहने वाला है? क्या कहती है हरीश रावत की सूर्य कुंडली…


2022 में चैलेंजस बढ़ेंगे

हरीश रावत का जन्म 27 अप्रेल 1948 को अल्मोड़ा में हुआ था। उनकी कुंडली में स्वग्रही शुक्र, स्वग्रही गुरु कुंडली को मजबूत बनाते हैं। हालांकि चंद्र और मंगल कुंडली को कुछ कमजोर कर रहे हैं। इस कारण कई बार वे उतनी ऊर्जा से काम नहीं कर पाते हैं, जितना कोशिश करते हैं। हालांकि इस साल यानी 2021 के दिसंबर तक उनका समय काफी अच्छा है। पार्टी में उनकी बात सुनी जाएगी। इसके बाद उनके चैलेंजस बढ़ जाएंगे। हो सकता है इस दौरान उनकी बात नहीं सुनी जाएं।

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से… 


उत्तराखंड का सियासी समीकरण

उत्तराखंड में  बीजेपी ने 2017 के चुनाव में राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में 57 सीटें जीतकर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का वोट परसेंटेज बढ़ा था। देखना होगा कि हरीश रावत का यह दांव कांग्रेस की नैया को कितना पार लगा पाता है।

जानिए 2022 आपके लिए कैसा होगा, पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022