बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी तय हो गई है। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इसके बाद जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। शादी के बाद तेजस्वी यादव की जिंदगी कितनी बदलेगी। क्या वे शादी के बाद अपनी पार्टी में किसी बड़ी भूमिका में आएंगे। कैसा होगा उनका आगे का राजनीतिक सफर, जानते हैं, तेजस्वी यादव की सूर्य कुंडली से-
क्या आप जल्दी ही किसी से संबंधों में बंधने वाले हैं? कैसा रहेगा आपका मैच? पाइए अपनी कुंडली की फ्री रिपोर्ट
Tejashwi Yadav शादी के बाद राजनीति के होंगे ये हाल…
Tejashwi Yadav बिहार में राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय है। उनका जन्म 9 नवंबर 1989 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उनकी सूर्य कुंडली पर नजर डाली जाएं, तो कुंडली में नीचस्थ सूर्य है, जो उनके लिए राजनीति में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। वे ज्यादा समय तक बड़े पद पर नहीं रह पाएं और काफी समय से विपक्ष की भूमिका में है। कुंडली में शनि की स्थिति के कारण उनके विवाह में विलंब हुआ है। कुंडली में सूर्य -मंगल का अंगारक दोष भी है, जो उनको हर जगह एग्रेसिव रखेगा। विवाह के बाद भी जीवनसाथी के साथ तालमेल में तेजस्वी यादव का यह एग्रेसिव नेचर उन्हें मुश्किल में डाल सकता है। आगे आने वाले समय की बात करें, तो कुंडली में 2022 में ग्रहों के गोचर उन्हें परेशानी डाल सकते हैं। यह परेशानी उनके निजी जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक हो सकती है, क्योंकि उनकी कुंडली में जन्म के मंगल, बुध और सूर्य के ऊपर से केतु का परिभ्रमण होगा। हालांकि इसी मंगल और सूर्य के कारण वे खेल में आगे रहे हैं।
अपना राशिफल में कौन सा दोष हैं? जो आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है? एक बार बात कर समाधान पूछें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से एकदम फ्री!
दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव को राजनीति से पहले उन्हें क्रिकेट में रुचि थी। वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा भी रहे, लेकिन कभी मैदान में नहीं उतरे। तेजस्वी यादव राजनीति में अब अपने पिता के वारिस माने जाते हैं। तेजस्वी अपने पिता की मर्जी और मौजूदगी में ही पार्टी के सभी फैसले लेते हैं। वह बिहार की राघोपुर सीट से विधायक के साथ विपक्ष के नेता भी हैं। इसके अलावा तेजस्वी यादव 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
साल 2026 आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़िए अपना राशिफल…


