‘The ladykiller’ बन कर आएंगे अर्जुन, क्या चल पाएंगे अपना जादू?

‘The ladykiller’ बन कर आएंगे अर्जुन, क्या चल पाएंगे अपना जादू?

भूत पुलिस के औसत प्रदर्शन के बाद अब अर्जुन अपनी नई फिल्म ‘द लेडीकिलर’ की अनाउंसमेंट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपनी इस नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है जिसपर काफी लोगों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि अर्जुन की कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो उनका अब तक का फिल्मी कॅरियर औसत रहा है और उन्हें अपने काम को लेकर तारीफें भी कम ही मिली है। हालाँकि इसके बावजूद वे किसी न किसी मामले में चर्चा में बने रहे हैं। आखिर क्या है उनके अक्सर लाइमलाइट में रहने की वजह? आइए जानते हैं क्या कहती है अर्जुन की सूर्य कुंडली…

केवल 3 ग्रह बना रहे हैं sanya malhotra का कॅरियर जोरदार, जानिए अभी…


निर्बल गुरु बनाता है कुंडली को कमजोर

26 June 1985 को मुंबई में जन्मे अर्जुन कपूर की सूर्य कुंडली में शनि और केतु का शापित दोष, सूर्य और मंगल का अंगारक दोष दोनों मौजूद है। इसी के साथ शुक्र और राहु साथ में हैं। इनकी कुंडली में गुरु भी निर्बल है। ये सभी संयोग मिलकर इनकी कुंडली को असंतुलित बनाते हैं। शुक्र और राहु इनको हमेशा नकारात्मक चर्चा में रखने के कारक हैं।  26 अप्रैल 2022 से इनकी कुंडली में नकारात्मक युति हो रही है जिसके कारण अर्जुन की रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतें आएगी।  

पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अब The ladykiller के साथ अर्जुन अपने कॅरियर को एक नई उड़ान देने के लिए बेकरार हैं। 

Also Read :- मल्लिका शेरावत नागमति से हो रहे अपने कमबैक को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है इनकी सूर्य कुंडली।