भाई दूज का त्योहार दिवाली के बाद पड़ताहै। इस साल वर्ष 2022 में यह त्योहार 26 अक्टूबर को है और इस दिन भाई को तिलक लगाने और प्रेम पूर्वक भोजन कराने से उसकी उम्र लंबी होती है और यमराज की कृपा बनी रहने के कारण उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होती।
समस्याओं का समाधान पाए हमारे विशेषज्ञों से
क्या है भाई दूज या यम द्वितीया का महत्व
मान्यता है कि आज के ही दिन यमराज अपनी बहन से मिलने उसके घर जाते हैं। वहां बहन ने काफी प्रेम पूर्वक उनकी सेवा की थी। उन्होंने अपनी बहन को वरदान दिया था कि आज के दिन जो भाई पवित्र जल में स्नान करे और अपनी बहन के घर भोजन करेगा वह कभी यमलोक नहीं जाएगा।
जानिए आने वाले त्योहारों की लिस्ट
भाई दूज का मुहूर्त
इस साल भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर को है और इस दिन यमदेव की पूजा का भी विधान है।
भाई दूज
अपराह्न समय –
दोपहर 01:47 से 04:04 बजे तक अवधि - 2 घंटे 17 मिनट द्वितीया तिथि प्रारंभ - 26 अक्टूबर, 2022 को 02:42 बजे से द्वितीया तिथि समाप्त - 27 अक्टूबर, 2022 को 12:45 बजे तक
कैसा रहेगा 2026 आपके लिए, जाने 2026 भविष्यफल के साथ


