राज सुब्रमण्यम: FedEx के नए सीईओ का ग्रह कैसे मार्गदर्शन करते हैं?

राज सुब्रमण्यम: FedEx के नए सीईओ का ग्रह कैसे मार्गदर्शन करते हैं?

भारतीय टैलेंट का इस समय दुनियाभर में बोलबाला है। ट्वीटर जैसी और भी बड़ी कंपनियों की कमान आज भारतीय के हाथ में है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम 1 जून, 2022 से FedEx के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह कंपनी के संस्थापक फ्रेड स्मिथ का स्थान लेंगे। दुनियाभर में भारतीयों का नाम ऊंचा करने वालों में सुब्रमण्यम के अलावा लीना नायर, गूगल के सुंदर पिचाई, ट्विटर के पराग अग्रवाल, एडोब के शांतनु नारायण और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला शामिल है।

राज सुब्रमण्यम ने भी एक जूनियर एनालिस्ट के तौर पर कंपनी में काम शुरू किया था। जूनियर एनालिस्ट से लेकर FedEx के CEO तक, सुब्रमण्यम ने एक लंबा सफर तय किया है। आइए नजर डालते हैं उनकी कुंडली पर, जिसने उनके करियर में बहुत योगदान दिया।


कौन से ग्रह राज सुब्रमण्यम पर अपना आशीर्वाद बरसा रहे हैं?

14 सितंबर 1967 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्में राज सुब्रमण्यम की कुंडली बताती है कि उनका जन्म एक नेता के रूप में हुआ था। राज सुब्रमण्यम की सौर कुंडली के अनुसार उनकी कुंडली में उच्च का बुध और सूर्य व मंगल स्वग्रही है। इसके साथ ही उच्च का बृहस्पति उन्हें मजबूत व्यक्तित्व देता है। 29 मार्च, 2022 को, जिस दिन उन्हें सीईओ घोषित किया गया था, बृहस्पति कुंभ राशि में 26.09 डिग्री पर था। वहीं, जन्म का सूर्य 27.06 डिग्री पर था। उस समय ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, बृहस्पति सूर्य के साथ प्रत्यक्ष दृष्टि में था। उनकी जन्म कुंडली में ग्रहों की इस स्थिति के कारण उनकी हमेशा पदोन्नति होती थी। हर इंसान की कुंडली में उसके ग्रह जीवन को प्रभावित करते हैं, जैसे कि राज को सफलता दिलाई है। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में ऐसा कोई योग मौजूद है। जानने के लिए हमारी निःशुल्क जन्मपत्री रिपोर्ट देखें।


राज सुब्रमण्यम के व्यक्तित्व में प्रत्येक ग्रह की भूमिका

राज सुब्रमण्यम के अंदर नेतृत्व कौशल ज्यादातर उनकी कुंडली में सूर्य की उपस्थिति से आते हैं। सूर्य उन्हें एक अच्छा निर्णय लेने वाला, महत्वाकांक्षी और ईमानदार बनाता है। सुब्रमण्यम में तार्किक दिमाग के साथ प्रभावी संचार कौशल है। जिसका श्रेय उच्च के बुध को जाता है। वही ग्रह उनके वफादार और समर्पित स्वभाव के लिए जिम्मेदार है। मंगल का अपने घर में होना, उन्हें एक महान खिलाड़ी और अपनी टीम की गतिशीलता को समझने में बुद्धि प्रदान करता है। चूंकि इनकी चंद्र राशि मकर है, इसलिए इनके व्यक्तित्व में निरंतरता और अनुशासन दिखाई देता है। आप यह कह सकते हैं, कि राज सुब्रमण्यम पर ग्रह बहुत उदार है, क्या आपके लिए भी आपकी कुंडली के ग्रहों की ऐसी ही योजना है। पढ़िए अपनी वार्षिक रिपोर्ट एकदम फ्री…


क्या राज के लिए आसान होगा आगे का सफर ?

राज सुब्रमण्यम 1 जून 2022 से FedEx के सीईओ के रूप में काम करने वाले हैं। उस दिन, शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 12 जुलाई, 2022 तक सूर्य के सामने अपनी स्थिति बनाए रखेगा। 18 जनवरी 2023 को सूर्य के सामने शनि का गोचर फिर से होगा, जो उनके लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। राज सुब्रमण्यम को शायद कंपनी के भागीदारों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है, या नए गठजोड़ के संबंध में कई मुद्दे सामने आ सकते हैं। मार्च 2025 उनके करियर के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

जन्म के शनि और बुध के सामने बृहस्पति का आगामी गोचर उसके लिए मददगार हो सकता है। इस गोचर के परिणामस्वरूप राज सुब्रमण्यम की ओर से एक अच्छी दीर्घकालिक रणनीति बन सकती है। इस रणनीति से कंपनी के टर्नओवर और मुनाफे में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में बृहस्पति-शुक्र की युति


अंत में…

राज सुब्रमण्यम की कुंडली के ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि आने वाला समय उनके लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, उनका उपयोगी अनुभव और अद्भुत नेतृत्व कौशल FedEx को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

क्या आप अपने लिए वही सफलता चाहते हैं, जो एक सफल व्यक्ति को मिलती है? सटीक भविष्यवाणियों के लिए ज्योतिषियों से बात करें। पहला परामर्श मुफ़्त है…



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer