क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घर वापसी, कैसा रहेगा भविष्य

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घर वापसी, कैसा रहेगा भविष्य

पुर्तगाल के फुटबॉलर विश्व प्रसिद्ध क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक 111 गोल किए हैं, जो सबसे वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाडल्डो ने आयरलैंड के खिलाफ 2 गोल कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने ईरान के फुटबॉलर अली देई काे पीछे छोड़ दिया है। अली देई के नाम 109 गोल करने का रिकॉर्ड है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए, तो उनकी जन्म कुंडली दर्शाती है कि इस समय वह कठिन वक्त से गुजर रहे हैं, इसके बावजूद वे खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुंडली?

पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल के फंचल में हुआ था। अगर उनकी जन्म कुंडली खंगाली जाए, तो हमें पता चलता है कि शनि का गोचर जन्म के सूर्य, बुध और बृहस्पति के ऊपर से गुजर रहा है। कर्म ग्रह शनि का यह गोचर उन्हें संकट में डाल सकता है, और वे कुछ विवादों में घिर सकते हैं। हालांकि, वह मैनचेस्टर यूनाइटेड में ट्रॉफी पा सकते हैं। एस्ट्रो विशेषज्ञों का मानना ​​है कि वह 2022 में कई ट्राफियां हासिल कर सकते हैं।

अगर रोनाल्डो के स्वास्थ्य पर चर्चा की जाए, तो इस साल उनके फिट रहने की उम्मीद है। 36 वर्षीय रोनाल्डो 17 अक्टूबर, 2026 तक क्लब और देश के लिए गोल करने की उम्मीद रख सकते हैं। इस समय जन्म के सूर्य के ऊपर से गुजरने वाले शनि ने उन्हें कोका-कोला घटना में शामिल कर लिया, जो बाद में चर्चा का विषय बन गई। इसी तरह, वह अन्य विवादों में भी पड़ सकते हैं। हालांकि, पुर्तगाल को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि रोनाल्डो के लिए जीत दर्ज कराना बड़ी बात नहीं है।


मैनचेस्टर में घर वापसी के बाद कई ट्रॉफी जीतने की उम्मीद

मैनचेस्टर यूनाइटेड में घर वापसी के बाद रोनाल्डो का दूसरा कार्यकाल उन्हें लंबे समय तक सुर्खियों में रख सकता है। वह यूनाइटेड में इंग्लिश लीग और यूरोपियन चैंपियनशिप में भी कई ट्राफियां हासिल कर सकते हैं।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer