इन साधारण उपायों से दशहरे पर दूर करें अपनी परेशानी

इन साधारण उपायों से दशहरे पर दूर करें अपनी परेशानी

नवरात्रि के नौ दिनों की माता की भक्ति के बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम में रावण का वध किया था। दशहरा अत्यधिक शुभ त्यौहार है। 2022 में दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन किसी भी तरह का विशेष काम बिना किसी मुहूर्त के भी शुरू किया जा सकता है। नई दुकान का उद्घाटन करना हो, नई गाड़ी खरीदना हो या अन्य किसी तरह का कोई शुभ काम करना हो, दशहरे के दिन किया जा सकता है। हम आपको दशहरे पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय भी बता रहे हैं, जो आपकी जिंदगी को समृद्धि से भर देंगे।

– यदि आप धन संबंधी किसी भी परेशानी से जुझ रहे हों, तो दशहरे के दिन रावण दहन के बाद गरीबों को फल और रुपए आदि दान करें।

– किसी विशेष परेशानी से मुक्ति के लिए दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत अच्छा होता है।

– विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए दशहरे से एक महीने तक रोजाना रामचरित मानस का पाठ करना चाहिए। रामचरित मानस में भगवान राम के विशिष्ट गुणों का वर्णन है।

– दशहरे के दिन माता ने महिषासुर का वध किया था, इस दिन शस्त्र पूजन करना और साथ ही माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

– दशहरे के दिन विद्यार्थियों को अपनी पेन और नौकरी कर रहे लोगों को अपने कम्प्यूटर की पूजा जरूर करना चाहिए। सामान्य लोग इस दिन अपने वाहन की पूजा जरूर करें।

– दशहरे के दिन कई जगहों पर नवरात्रि में स्थापित की माता को विसर्जित किया जाता है। यदि आप भी ऐसा करने जा रहे हैं, तो विसर्जन से पहले माता के किसी भी मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें और माता को लाल चुनरी और मिठाई का भोग लगाकर विदा करें। इससे सालभर आपके घर में अन्न की कमी नहीं होगी।

दशहरे के दिन अपनी किसी भी बुराई को छोड़ने का संकल्प करना और उस पर लगातार दीपावली तक बने रहना, आपके दृढ़ संकल्प को और मजबूत बनाता है।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) 2022: देवी लक्ष्मी की पूजा के पीछे का महत्व

 



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer