आशुतोष गोवारीकर की Farhan Akhtar की पुकार

आशुतोष गोवारीकर की Farhan Akhtar की पुकार

आशुतोष गोवारीकर नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में रहने वाले हैं। कुछ समय से फरहान अख्तर कथित तौर पर काफी नेगेटिव पब्लिसिटी बटोर रहे हैं। उनके पिता भी कथित तौर पर कई बार अपने बयानों से कुछ विशेष लोगों को निशाना बना चुके हैं। देखते हैं काफी समय बाद आ रहा फरहान अख्तर का यह प्रोजेक्ट उनके लिए कैसा होने वाला रहेगा, आगे उनके लिए समय कैसा है, जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से…

समस्या से भागे नहीं, विशेषज्ञों से समाधान पाएं। 


फरहान अख्तर का आने वाला समय मुश्किल

फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार स्वग्रही मंगल और स्वग्रही चंद्र उनकी कुंडली को मजबूत बनाते हैं। हालांकि कुंडली में सूर्य और राहु का ग्रहण दोष है। वहीं शनि और केतु का शापित दोष भी है, इसलिए अक्सर वे विवादित बयानों में फंस जाते हैं। यदि आने वाले समय की बात करें, तो दिसंबर 2021 से उनके लिए थोड़ा टफ समय शुरू होगा। इस दौरान फाइनेंस से जुड़ी किसी न्यूज में उनका नाम आ सकता है। 2022 उनके लिए थोड़ा मुश्किल और मेहनत भरा रहेगा।

जानें आपका आज का राशिफल, अभी। 


फरहान अख्तर के साथ रकूलप्रीत सिंह

आशुतोष गोवारीकर की फिल्म में फरहान अख्तर एक जंगल रेंजर की भूमिका निभाएंगे। फरहान इसे काफी बड़ा प्रोजेक्ट मान रहे हैं। चर्चा है इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद अख्तर ने लिखी है। फरहान लगभग  15 साल बाद अपने पिता की लिखी स्क्रिप्ट में काम करेंगे। फिल्म में फरहान के साथ रकूलप्रीत सिंह नजर आएंगी।

क्या है अपने भविष्य में, जानें 2022 भविष्यफल के साथ