क्या Kartik Aaryan बनेंगे बॉलीवुड के शहजादा?

क्या Kartik Aaryan बनेंगे बॉलीवुड के शहजादा?

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन एक बार दर्शकों पर अपनी जोड़ी का जादू चलाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘शहजादा’ 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे और फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी। फिलहाल कार्तिक और कृति दोनों ने इस फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। कुछ समय पहले कार्तिक करण जौहर से अपने हुए विवाद को लेकर चर्चा में थे जिस पर उन्होंने अपनी ओर से कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन कंगना रानौत ने  उनका सपोर्ट किया था। एक बार नज़र डालते है कार्तिक की सूर्य कुंडली पर और जानते हैं इनके सितारों का राज़…. 

कैसी रहेगी आपकी अनुकूलता आपके साथी के साथ, अभी जाने


अभी समय कठिन

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 में ग्वालियर में हुआ है। उनकी सूर्य कुंडली में मंगल और शुक्र आमने-सामने हैं जो एक तरह से आकर्षण योग बनाता है। इस कारण उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री भी मिली। हालांकि कुंडली में चंद्र और शनि का विष दोष, गुरु और राहु का चांडाल दोष है, जो कुंडली को कुछ कमजोर बनाता है। उसके लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है, क्योंकि जन्म के चार अच्छे ग्रहों के ऊपर से राहु और केतु का नेगेटिव ट्रांजिट होगा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना होगी।

इससे पहले भी कार्तिक कृति के साथ लुका छिपी में भी नज़र चुके है। गौरतलब है कि कार्तिक को बॉलीवुड में राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों की श्रेणी में गिना जाता है जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी राह खुद बनाई है।   



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer