किन ग्रहों की मदद से बन पाई किरण कैंसर योद्धा..

किन ग्रहों की मदद से बन पाई किरण कैंसर योद्धा..

BJP सांसद और बॉलीवुड की फेवरेट माँ किरण खेर कैंसर के इलाज के दौरान भले ही अस्पताल में अपने फैन्स और कैमरा से दूर थी, लेकिन एक सांसद के तौर पर उन्होंने काम करना जारी रखा था। अब जब वे काफी हद तक ठीक हो चुकी हैं, उन्हें हॉस्पिटल से उनके घर शिफ्ट कर दिया गया है और फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में घर से ही अपना इलाज करवा रही हैं। किरण में बॉलीवुड में काफी लंबा और सफर तय किया है, इसीलिए जब पति अनुपम खेर ने उनके कैंसर की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तब उनके चाहने वाले थोड़े निराश हो गए थे। लेकिन अब जबकि वह ठीक हो रही हैं तो आइये जानते हैं आखिर क्या कहते हैं उनके सितारे…. 


तीन ग्रहों का सकारात्मक साथ

किरण खेर की कुंडली में स्वग्रही शुक्र है। वहीं स्वग्रही बुध और स्वग्रही गुरु का भी उन्हें साथ मिला है। तीनों पॉजिटिव ग्रहों का मजबूत होना, उनकी कुंडली को बेहद मजबूत बनाता है। शुक्र के कारण ही उन्हें इतना नेम और फेम मिला है। हालांकि आने वाले समय में ग्रहों के ट्रांजिट को देखते हुए कह सकते हैं कि उन्हें हेल्थ से रिलेटेड इश्यू होते रहेंगे। अगले साल उनकी कुंडली के शनि के ऊपर से केतु का ट्रांजिट होगा। जो उनके लिए 2022 में थोड़ा दिक्कत वाला समय ला सकता है।

किरण के हॉस्पिटल में होने पर उनके पति अनुपम और बेटे सिकंदर ने उनका बहुत ख्याल रखा और किरण के फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट देते रहते थे। उनका कहना है कि फिलहाल किरण कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर रह सकती है लेकिन घर से कुछ काम करना वह जारी रखेंगी।

 



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer