Mayavati Mission 2022- क्या अगला चुनाव होगा मायावती के नाम?

Mayavati Mission 2022- क्या अगला चुनाव होगा मायावती के नाम?

उप्र की राजनीति में सक्रिय रहने वाली मायावती अगले चुनाव के लिए तैयार है। मिशन-2022 का एजेंडा तय करने के लिए उन्होंने 7 सितंबर 2021 को विशेष सेमिनार आयोजित किया। पिछले चुनाव से अभी तक मायावती की बहुजन समाज पार्टी को कोई फायदा नहीं मिला है। 2017 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने महज उत्तर प्रदेश में केवल 19 सीट जीती। क्या मायावती फिर से भारतीय राजनीति का प्रमुख चेहरा बनेगी। देखते हैं क्या कहती है मायावती की कुंडली चुनाव 2022 के लिए।


मायावती के लिए कठिन है आगे की राह

15 जनवरी 1956 , नई दिल्ली में जन्मी मायावती की जन्मकुंडली में शनि-राहु का शापित दोष है। साथ ही मंगल और राहु की युति अंगारक दोष बना रही है। इस दोष के ऊपर से इस समय केतु जैसा नेगेटिव प्लानेट ट्रांजिट कर रहा है। कुंडली के ग्रहों के हिसाब से मायावती को अभी बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। कई बार असफलता भी मायावती को घेर सकती है। हालांकि जन्म के शुक्र के ऊपर से बृहस्पति का ट्रांजिट कुछ हद तक रिलेक्स देगा। सितंबर 2021 के बाद नेगेटिव आस्पेक्ट्स में कमी आएगी और मायावती के लिए समय कुछ हद तक सुधरेगा भी, लेकिन अप्रैल 2022 तक राहु-केतु के ट्रांजिट तक मायावती को बेहद ध्यान से कदम उठाने की जरूरत है। 


बहुजन समाज पार्टी का चुनाव 2022 मिशन

मायावती अपनी पार्टी BSP को बड़ी जीत दिलाने के लिए अभी तैयारी शुरू कर रही है। इसकी तैयारी उन्होंने अयोध्या से की है। वे जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर फिर से एकबार सोश्यल इंजीनियरिंग पर ध्यान दे रही है। हालांकि 2012 के बाद से मायावती की पार्टी का जनाधार गिरा है। उसे हिंदुत्व वाली पार्टी बीजेपी के सामने फिर से बढ़ाना मायावती के लिए बड़ी चुनौती होगी।