Mithali Raj: देश की लड़कियों की नई प्रेरणा

Mithali Raj: देश की लड़कियों की नई प्रेरणा

भारत की वनडे टीम की कप्तान मिताली राज खेल के सभी प्रारूपों में कॅरियर के 20,000 रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 107 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वे आईसीसी रैंकिंग में फिर नंबर वन पर काबिज हो गई हैं। जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली क्या कहती है, कैसा रहेगा उनका आने वाला कॅरियर-


मार्च 2022 होगा कुछ विशेष

जोधपुर में 3 दिसंबर 1982 को जन्म लेने वाली मिताली की सूर्य कुंडली की बात करें, तो उनकी कुंडली में सूर्य के साथ तीन और ग्रह है। ये तीन ग्रह बुध, शुक्र और गुरु हैं। तीनों की शुभ ग्रहों का सूर्य के साथ होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है। साथ ही इन ग्रहों का बल उन्हें स्वप्रयत्न की प्रेरणा देता है। साथ ही तीनों ग्रह उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं। उनकी कुंडली में शनि उच्च का है, जो उन्हें धैर्य से भरपूर बनाता है। मंगल भी उच्च का है, जो पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर बनाता है। आने वाले समय की बात करें, तो मिताली के लिए मार्च 2022 कुछ खास होने वाला है। इस दौरान कॅरियर को लेकर कोई बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय वे लेंगी।


कई अवॉर्ड मिल चुके हैं मिताली को

मिताली ने भारतीय महिला क्रिकेट को एक फ्यूचर दिया है। बहुत सी लड़कियों ने मिताली को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया है। मिताली की उपलब्धियों के लिए सन 2003 में भारत सरकार की तरफ से खेल में उनकी उपलब्धियों के चलते “अर्जुन अवार्ड” दिया गया था। वहीं मिताली राज को सन 2015 में भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार में से चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार “पद्म श्री” भी दिया गया।

पढ़िए विराट कोहली, रोहित शर्मा और आईपीएल 2021 से जुड़े विशेष प्रिडिक्शन



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer