नवजोत सिंह सिद्धु ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में घमासान

नवजोत सिंह सिद्धु ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में घमासान

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा घमासाम मच गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वह पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर नाराज चल रहे थे। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। सिद्धू को 18 जुलाई को ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है। आइए जानते हैं क्या कहती है सिद्धु की सूर्य कुंडली…

क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से 


काफी सकारात्मक है सिद्धु की कुंडली

नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी कुंडली काफी सकारात्मक है। उनकी कुंडली में स्वग्रही शुक्र, स्वग्रही शनि और स्वग्रही मंगल के साथ उच्च का बुध है, जो उन्हें पावरफुल बनाता है। हालांकि, राजनीति का कारक सूर्य नीच राशि में हैं, इस वजह से वह अचानक बड़े निर्णय ले लेते हैं, यही आने वाले समय में यह उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। फिलहाल उनकी कुंडली में शनि के ऊपर से शनि का ट्रांजिट हो रहा है, जो उनके लिए कठिन समय लेकर आएगा। साथ ही शुक्र की महादशा होने के कारण वह टीवी इंडस्ट्री मे दोबारा एंट्री कर सकते हैं।

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…


पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं

मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा और चिट्ठी में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं। बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिनों सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी बीजेपी में जाने की खबरें जोरों पर है।

कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ