Punjab election 2022: क्या सीएम बनने के अपने सपने को साकार कर पाएंगे Navjot singh sidhu

Punjab election 2022: क्या सीएम बनने के अपने सपने को साकार कर पाएंगे Navjot singh sidhu

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धु हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इसके चलते उन्हें कई बार विरोध का सामना भी करना पड़ता है। आने वाली 20 फरवरी को पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस और पंजाब में सबसे ज्यादा चर्चा में जो चेहरा है, वह है नवजोत सिंह सिद्धु। कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धु (navjot singh sidhu horoscope) को अमृतसर पूर्व सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पूर्व क्रिकेटर, कॉमेंटेटर और कई कॉमेडी शो के कारण नवजोत सिंह सिद्धु ने देश में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। इसमें ग्रहों ने भी बखूबी साथ निभाया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धु (navjot singh sidhu horoscope) को काफी शोहरत मिली, लेकिन राजानीतिक कॅरियर में हमेशा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वह हमेशा अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, यहां तक कि उन पर पाकिस्तान प्रेम का भी आरोप लग चुका है। राजनीति क्षेत्र में उनकी कुंडली के ग्रह आखिर क्यों उनका साथ नहीं देते हैं। ग्रहों की दशा क्या उनके गलत निर्णय लेने पर मजबूर करती है। क्या इसी वजह से वह बार बार दल बदलते रहते हैं। Punjab Election 2022 उनके लिए खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मौका है, लेकिन क्या ग्रह उन्हें उनके मनसूबों में कायमाबी दिलाएंगे, या फिर पानी फैर देंगे। आइए जानते हैं क्या कहती है उनकी (navjot singh sidhu horoscope) सूर्य कुंडली…

 


Navjot singh sidhu horoscope में सूर्य ने बिगाड़ा खेल

कांग्रेस से नेता नवजोत सिंह सिद्धु का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पटियाला में हुआ था। उनकी ((navjot singh sidhu horoscope)) कुंडली पर नजर दौड़ाएं, तो उनकी कुंडली में कुछ उत्कृष्ट ग्रह योग हैं। फिलाहल उनकी सूर्य कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि तुला में स्थित है और सूर्य के साथ युति भी बना रहा है। कुंडली में उच्च का शुक्र है, जिसके कारण वह हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं और इसी से उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती है। इसके साथ ही ओजस्वी सूर्य और शुक्र की युति के कारण लोगों को आकर्षित करने का करिश्माई व्यक्तित्व है, जो लोगों को आकर्षित करने में उन्हें सक्षम बनाता है। हालांकि, कुंडली का एक नकारात्मक पक्ष भी है। हालांकि सूर्य कमजोर राशि में है। कुंडली में चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है, जहां चंद्रमा कमजोर माना जाता है। इसके कारण पीड़ित के व्यक्तित्व पर कई सारे प्रभाव पड़ते हैं। इसके कारण कई बार सिद्धु का इमोशनल और जिद्दी रवैया विवादों में धकेल देता है। इसी से उनके राजनैतिक जीवन में समस्याएं खड़ी हो जाती है। इसके अलावा वृश्चिक में ही चन्द्र के साथ मंगल भी स्थित है, और वृश्चिक राशि में मंगल स्वराशि में है, जो कि तेज और ऊर्जा का कारक माना गया है। यह नवजोत सिंह सिद्धु  को सबसे हटके, एनर्जेटिक और आक्रामक बनाता है।

क्या आपकी कुंडली में है कोई सकारात्मक ग्रह, जो आपको दिलाएगा सफलता। जानिए हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से…


navjot singh sidhu horoscope गुरु और शनि वक्री

कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली (navjot singh sidhu horoscope) में गुरु और शनि अपनी अपनी राशि मीन और मकर में स्थित है। यह दो मजबूत ग्रह सिद्धु की नेतृत्व क्षमता और उनके चरित्र को इंगित करते हैं। बृहस्पति यानी गुरु ज्ञान का कारक है, और शनि जातक को अनुशासित बनाता है। इसलिए सिद्धु अनुशासन पसंद व्यक्ति हैं। साथ ही गुरु का प्रभाव होने के कारण वह कई काम करने में माहिर हैं, और हर काम में सफलता मिलती है। लेकिन नकारात्मक पक्ष यह है कि यह दोनों ग्रह वक्री भी है, इसलिए उनकी कार्यशैली थोड़ी अड़ियल और अपरंपरागत है। ग्रहों की इसी स्थिति के कारण अक्सर वह लीक से हटकर काम करना पसंद करते हैं, जिसके कारण उन्हें कभी कभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनकी कुंडली (navjot singh sidhu horoscope) से हिसाब से कहा जा सकता है कि वह पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में भी अपने लक्ष्यों को पाने के लिए नए तरीकें और विचारों को आजमाएंगे। इसके साथ ही उच्चा का बुध कन्या राशि में उपस्थित होने के कारण नवजोत सिंह सिद्धु को हास्य, बुद्धि और कुशाग्रता का अद्भुत आशीर्वाद मिला है। बुध ग्रह संचार या कम्युनिकेशन का कारक ग्रह है, इसलिए सिद्धु के भाषण लोगों को उनकी ओर आकर्षित करते हैं।

साल 2022 आपके लिए क्या लेकर आया है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल…


शनि और केतु का साथ सिद्धु के लिए खड़ी करेगा मुश्किल

पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में नवजोत सिंह सिद्धु के लिए चुनौतियां लेकर शनि और केतु आएंगे। इसका कारण यह है कि उनकी कुंडली में गोचर का शनि जन्म के शनि के ऊपर से गुजर रहा है, जो उनको कड़ी चुनौतियों का सामना करवाएगा। हालांकि, इन चुनौतियों के बीच वह अच्छे अवसर भी लेकर आएगा। इसके अलावा राहु और केतु का गोचर सिद्धु के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए उनके राजनीतिक कार्यों में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। वहीं गुरु यानी बृहस्पति उनके पक्ष में है, जो राजनीतिक धरातल पर उनको कफी मदद करने वाला है। इसी की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में उत्साही रहेंगे, साथ ही उनको लोगों का काफी सपोर्ट भी मिलेगा। कांग्रेस को काफी हद तक सफलता दिलाने में नवजोत सिंह सिद्धु का हाथ रहेगा। ग्रहों की यह स्तिथि आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धु के लिए सकारात्मक परिणाम की ओर संकेत दे रही है।

हालांकि, नकारात्मक पक्ष यह है कि उनकी (navjot singh sidhu horoscope) कुंडली में शनि के साथ केतु की मौजूदगी भी है। इसलिए उनका राजनीतिक कॅरियर अनिश्चितताओं से भरा रहेगा। उनके अच्छे नेतृत्व कौशल के बावजूद उनकी कई राजनीतिक इच्छाएं अधूरी रह सकती हैय़

साल 2022 में आपके लिए है क्या खास, जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…


Punjab election 2022 में क्या जीत बरकरार रख पाएंगे सिद्धु?

नवजोत सिंह सिद्धु पंजाब की अमृतसरपूर्व सीट से विधानसभी चुनाव लड़ने वाले है। इसी सीट से उन्होंने साल 2017 में जीत हासिल की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धु अपनी जीत को बरकरार रख पाएंगे। हालांकि, दो मजबूत ग्रहों की कुंडली में मौजूदगी उनकी सफलता की ओर इशारा कर रही है। बात करें कांग्रेस हाइकमान के साथ उनके रवैये कि, तो कांग्रेस ने अभी तक सिद्धु का साथ दिया है। कथित तौर पर इसी के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। अब देखना है कि क्या ग्रहों के साथ से पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में भी वे संभावित सफलता हासिल कर पाएंगे….