स्कारलेट जोहानसन पोलिटिक्स में बनेगी स्टार ?

स्कारलेट जोहानसन पोलिटिक्स में बनेगी स्टार ?

चर्चित फिल्म ब्लैक विडो (Black Widow) जल्द ही भारत में रिलीज हो गई है। अब भारत में यह अब हिंदी सहित कई रिजनल भाषाओं में रिलीज हुई है। मुख्य भूमिका में स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson) अभिनीत फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अवेलेबल है। ब्लैक विडो को पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया जा चुका है, जहां स्कारलेट जोहानसन की काफी तारीफ हुई है। स्कारलेट की कुंडली पर नजर डालें, तो स्कारलेट को ग्रहों का हमेशा साथ मिला है। इसी कारण उनको परफॉर्मेस को हमेशा सराहा। ये ग्रह उन्हें राजनीति की ओर ले जाने का भी इशारा करते हैं, लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।


स्कारलेट जोहानसन की कुंडली में दोष भी

स्कारलेट का जन्म न्यूयॉर्क में 22 नवंबर 1984 को हुआ। उनकी कुंडली में चार ग्रह उच्च के है। जिनमें सभी पाप ग्रह शामिल है। शनि, राहु, केतु और मंगल का कुंडली में उच्च का होना उन्हें महत्वाकांक्षी बनाता है। शुभ ग्रह गुरु और शुक्र दोनों धन भाव में साथ में है। गुरु पांचवें घर का स्वामी है। यह घर परफॉर्मेंस स्थान का स्वामी है। गुरु का शुक्र के साथ होना इनकी परफॉर्मेंस को और मजबूत बनाता है। गुरु भी अपनी राशि धनु में है। सभी उच्च के ग्रह इनकी महत्वाकांक्षा को सार्वजनिक जीवन विशेषतौर पर राजनीति की ओर ले जाने का इशारा करते हैं। हालांकि इन्हें अभी इसके लिए इंतजार करना चाहिए। सूर्य कुंडली में राहु के कारण उनकी मैरीड लाइफ हमेशा डिस्टर्ब रहेगी।


जानिए ब्लैक विडो के बारे में

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ब्लैक विडो एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में स्कारलेट जोहानसन ने नताशा रोमनऑफ/ ब्लैक विडो का किरदार निभाया है। फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं पर आधारित है। हाल ही स्कारलेट जोहानसन ने एक बेटे को जन्म दिया है। उनके पति कोलिन जोस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि बच्चे का नाम कोस्मो रखा है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer