कौन से नकारात्मक ग्रहों का ट्रांजिट Shahrukh Khan पर डाल रहा है असर, जानिए अभी…

कौन से नकारात्मक ग्रहों का ट्रांजिट Shahrukh Khan पर डाल रहा है असर, जानिए अभी…

शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा में है। किसी फिल्म के हिट होने के कारण नहीं, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान के कारण है। आर्यन खान को एनसीबी ने कथित तौर पर पार्टी से पकड़ा है। इस पार्टी में कथित तौर पर उनके पास से ड्रग्स और कुछ लाख रुपए भी मिले हैं। इसके बाद से शाहरूख खान का एक पुराना वीडियो भी सामने आया, जिसमें शाहरुख कह रहे हैं कि वे अपने बेटे को बैड बॉय बनाना चाहते हैं। करीब बीस साल से भी अधिक पुराने इस वीडियो को लेकर अब शाहरुख को ट्रोल भी किया जा रहा है। पिछले कुछ समय एक हिट के लिए तरस रहे शाहरुख खान के लिए क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली, कैसा होगा उनका आने वाला समय देखते हैं-

जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन…


8 महीने मुश्किल का दौर

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर को हुआ है। उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार उनकी राशि मकर है। तुला का सूर्य है, जो निर्बल है। वृश्चिक राशि में मंगल और केतु का अंगारक दोष है।  मंगल स्वराशि का है, जो उन्हें हमेशा कुछ नया करने के लिए ऊर्जावान बनाए रखता है। हालांकि यदि अभी की बात करें, तो जन्म के मंगल केतु और बुध के ऊपर से केतु का नकारात्मक ट्रांजिट हो रहा है। वहीं जन्म के चंद्र के ऊपर से भी शनि का नकारात्मक ट्रांजिट हो रहा है। इस कारण अज्ञात भय और चिंताएं उन्हें लगी रहेंगी। आने वाले करीब आठ महीने का समय शाहरुख खान के लिए मुश्किल भरा दौर कह सकते हैं।

(क्या आपकी कुंडली में बन रहा है कोई नकारात्मक योग, एक बार अपनी कुंडली का अध्ययन हमारे विशेषज्ञों से जरूर करवाएं)


शाहरुख से मिलने पहुंचे सलमान

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के दोस्त सलमान खान उनसे मिलने रविवार रात उनके घर पहुंचे थे। सलमान आधी रात को उनके घर से निकले हैं। चर्चा है कि शाहरुख अपने बेटे को जमानत मिलने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक भी लेंंगे। उधर, चर्चा है कि आर्यन खान को जमानत मिल सकती है। 

पढ़िए साल 2022 आपके लिए क्या लेकर आएगा..