सिंह राशि के लिए यात्रा की पांच सर्वश्रेष्ठ जगहें

सिंह राशि के लिए यात्रा की पांच सर्वश्रेष्ठ जगहें

सिंह राशि के जातकों को हमेशा ही प्रसिद्धि चाहिए होती है। लाइमलाइट में रहना उन्हें बहुत पसंद होता है और हमेशा उन्हें इसकी तलाश होती है। वे चमक-दमक वाली दुनिया पसंद करते हैं। ग्लैमर की उन्हें आकांक्षा होती है। सिंह राशि वाले जातक बड़े पैमाने पर खुद से अपनी चीजों को सेट करते हैं। उन्हें सत्ता व ताकत भी चाहिए होती है। साथ ही पैसे भी खूब चाहिए होते हैं। उनमें इगो भरपूर होता है। पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ना उन्हें पसंद होता है। इस तरह के व्यक्तित्व एवं विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यहां हम सिंह राशि वालों के लिए भारत और विदेशों में घूमने वाली पांच जगहों के बारे में बता रहे हैं। निश्चित रूप से ये जगहें सिंह राशि वालों को बहुत पसंद आएंगी और उनकी यात्रा को यादगार बना देंगी।


बाली

इंडोनेशिया में यह एक द्वीप समूह है। वास्तव में यह एक समुद्री स्वर्ग की तरह है। छुट्टी पर जाने के लिए यह एक बड़ा ही आदर्श गंतव्य है। बाली पहुंच कर जबर्दस्त रोमांच की अनुभूति होती है। यहां के कोरल रीफ देखने लायक हैं। ज्वालामुखी वाले पहाड़ भी बड़े ही खूबसूरत नजर आते हैं। जलप्रपात के मनोरम दृश्य तो मन मोह लेते है। बहुत से आईलैंड रिजॉर्ट्स भी यहां भरे हुए हैं। सिंह राशि के जातकों को बाली के खूबसूरत समुद्र तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त की खूबसूरती देखना बहुत पसंद आएगा। इसमें कोई शक नहीं कि सिंह राशि के जातक अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए यदि यहां पहुंचते हैं, तो वास्तव में यह उनके लिए यात्रा करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक साबित होगा।

अपने साथी के साथ आदर्श मैच के लिए निशुल्क जन्मपत्रिका विश्लेषण।


आगरा

यदि आपने अभी तक आगरा के ताजमहल को नहीं देखा है, तो वास्तव में आप दुनिया के सबसे कमाल के अजूबों में से एक को मिस कर रहे हैं। सम्राट अकबर के वक्त में आगरा मुगलों की राजधानी हुआ करती थी। सिंह राशि वाले पुरुषों को इतिहास में अच्छी-खासी रूचि होती है। ऐसे में यदि वे आगरा की यात्रा करें, तो वास्तव में यह उनके लिए बहुत ही अच्छा गंतव्य साबित होता है। आगरा उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। भारत में पर्यटन उद्योग के हिसाब से भी आगरा का काफी महत्व है। यहां पर कई शानदार और मुगल काल की भव्य इमारतें मौजूद हैं। यहां की ऐतिहासिक वास्तु कला भी देखने लायक है। सिंह राशि के लोगों को वास्तव में आगरा की ये चीजें काफी हद तक आकर्षित कर सकती हैं।


खजुराहो

खजुराहो मध्य भारत में स्थित राज्य मध्य प्रदेश में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक जगह है। यह अपनी असाधारण वास्तुकला के लिए न केवल देश में, बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। खजुराहो के मंदिरों की नक्काशी में जो कामुक कला देखने के लिए मिलती है, वास्तव में वह मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। इसमें कोई शक नहीं कि सिंह राशि वाले जातकों के लिए यात्रा करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से यह एक है। मध्यकालीन भारत की बड़ी ही दिलचस्प कलात्मक कहानियों के बारे में खजुराहो के मंदिर बताते हैं। कोई वजह यदि न भी हो, तब भी सिंह राशि वालों को खजुराहो बहुत पसंद आएगा।

अपने रिश्तों की अनुकूलता के बारे में और अधिक जानें। हमारी राशि अनुकूलता सेवाओं का एक बार लाभ उठाएं।


उदयपुर

इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। मेवाड़ का गहना भी इसे कहा जाता है। सिंह राशि वाली महिलाओं के लिए वास्तव में उदयपुर यात्रा करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सिंह राशि की वे महिलाएं जो अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहती हैं, तो वास्तव में उदयपुर उन्हें बहुत ही पसंद आएगा। झीलों के शहर के रूप में भी राजस्थान का यह खूबसूरत शहर जाना जाता है। उदयपुर में भव्य महल देखने लायक हैं। यहां की भव्य विरासत को भी लोग निहारते रह जाते हैं। यहां एक से बढ़कर एक होटल मौजूद हैं। साथ ही उदयपुर एक ऐतिहासिक शहर भी है। अपनी मनमोहक शाही सुगंध की वजह से भी उदयपुर एक ऐसी जगह के रूप में उभरा है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते रहते हैं। सिंह राशि वालों के लिए वास्तव में यात्रा करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से उदयपुर भी एक है।


हम्पी

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में हम्पी भी शामिल है। यह दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित है। हम्पी को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वह इसलिए कि हम्पी में कला और संस्कृति के बड़े ही शानदार नमूने मौजूद हैं। एक वक्त हुआ करता था जब हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी और उस दौरान उसकी भव्यता देखते ही बनती थी। इस ऐतिहासिक शहर की कला और संस्कृति आज भी खंडहर के रूप में यहां मौजूद है। सिंह राशि के जातकों को भूविज्ञान में गहरी रुचि होती है। इतिहास के प्रति भी उनका प्रेम जगजाहिर है। साथ ही वास्तु कला को भी देखने की उनमें हमेशा प्रबल इच्छा रहती है। ऐसे में सिंह राशि के यह लोग हम्पी जैसी जगहों पर बड़े ही उत्साह के साथ पहुंचते हैं। सिंह राशि के जातक यदि दक्षिण भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें अपनी यात्रा की सूची में हम्पी को सबसे ऊपर रखना चाहिए। वास्तव में हम्पी इनके लिए यात्रा करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

यदि आप भी सिंह राशि वाले ही हैं, तो आपको तुरंत अब अपना बैग पैक कर लेना चाहिए और आपको इन रोमांचक स्थलों की यात्रा करने के लिए अपने घर से कदम बाहर रख ही देने चाहिए।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer