आपकी राशि और इंटीरियर डिजाइन : घर को संवारे अपने राशि के अनुसार

आपकी राशि और इंटीरियर डिजाइन : घर को संवारे अपने राशि के अनुसार

राशि द्वारा इंटीरियर डिजाइन की स्टाइल और गाइड लाइन

क्या आप इस बात से सहमत हैं, कि दूसरों से अलग होना आजकल नया स्टाइल क्वोशन्ट है? खैर जो भी हो, लेकिन एक बात तो बिल्कुल सही है, हम सभी अपने तरीके से अद्वितीय हैं। कभी-कभी हमारे अंदर कुछ समानताएं होती हैं, जो या तो हमें विरासत में मिलती है या फिर अपनी राशि के द्वारा प्राप्त होती है। राशि हमारे व्यवहार, रूप, व्यक्तित्व, लक्षण और इंटीरियर डिजाइन के प्रकार को नियंत्रित करती है।
आप महंगी चीजें खाना पसंद करते है, या फिर पुराने जमाने की चीजों से ज्यादा लगाव है। आपकी पसंद की मुख्य वजह राशि होती है, जिसका प्रभाव आप पर होता है। इस आलेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह राशि के अनुसार आप इंटीरियर डिजाइन का चयन कर सकते हैं।


जन्म से आकर्षक लेकिन गंभीर

यह एक ऐसा विषय है जिस पर बहस करके कभी भी कोई निष्कर्ष नहीं निकलता। कुछ लोग मानते हैं, कि लोगों की पसंद , नापसंद हर चीज पर राशि और ग्रहों का असर होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनको लगता है, ऐसा नहीं होता है।

यह चीज कितनी सही है, और कितनी गलत इसका निर्णय तो कोई योग्य ज्योतिषी ही कर सकता है।

मेष राशि वाले सबसे स्वाभाविक रूप से आकर्षक माने जाते हैं। इस राशि वालों के होंठ और ऊँची भौहें कमाल की दिखती है। यह दोनों चीजें सिंह राशि वालों के मामले में सबसे आकर्षक मानी जाती है। यह लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं, जिनको अनदेखा करना मुश्किल है।
अब आप मेष राशि वालों के बारे में जानकर खुद को कम सुंदर मत समझने लगना। क्योंकि ‘सुंदरता देखने वालों की आंखों में होती है।’


मेष राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

राशियों की सूची में मेष राशि का पहला स्थान है। यह उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जो खतरे का सामना करने से नहीं डरते है। यह लोग निडर होते हैं। इनकी निडरता जीवन के सभी पहलुओं में दिखाई देती है। जैसे यह लोग कहीं घूमने गये, अचानक से इनके मन में आता है कि चलो स्काइडाइविंग का लुफ्त उठाया जाए। बस निकल जाते हैं, इसका आनंद उठाने के लिए। मेष राशि की गृह सज्जा शैली सकारात्मक वाइब्स से भरी होनी चाहिए। यह लोग अपने जीवन के हर पल का आनन्द लेते है, इसलिए इन्हें जीवन के सभी रंगों से प्यार होता है। कम समान के साथ शानदार इंटीरियर करना इनकी शैली है।

अग्नि तत्व की राशि होने के वजह से यह लोग अपने घर की सजावट में नाटकीय तत्व को पसंद करते हैं। इनको खिले और चटक रंग पसंद होते हैं। इन लोगों को विशेष रूप से आग की लपटों या वाइब्रन्ट रंग और आकर्षक कलाकृति इनको बहुत लुभाती है। मंगल ग्रह की वजह से इनके अंदर ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए इन लोगों को अपनी ऊर्जा का बैलेंस बनाए रखने के लिए होम जिम या स्विमिंग पूल जैसी चीजें पसंद होती है।


वृषभ राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

वृषभ राशि के अंतर्गत आने वाले लोग ऐसी साज-सज्जा को पसंद करते हैं, जो कि मजबूत हो। लंबे समय तक चले। यह लोग होते तो स्टाइलिश है, लेकिन बार-बार अपने घर का इंटीरियर बदलना पसंद नहीं होता है। यह लोग जिद्दी, विनम्र होते हैं, लेकिन यह लोग बदलाव के प्रति अरुचि रखते हैं। इनको अपने घर की सजावट में ऐसे समान भी पसंद आते हैं, जो अपना ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। पृथ्वी चिन्ह होने की वजह से इन लोगों को प्रकृति से भी बहुत प्यार होता है, जिसकी वजह से यह लोग पौधों और प्रकृति को भी सजावट में शामिल करते हैं।

इन लोगों को ऐसी इंटीरियर डिजाइन की शैली पसंद आती है, जो अतीत और वर्तमान को जोड़ती है। इस राशि वालों के लिए साधारण लेकिन आकर्षक सजावट वाली डिजाइन ज्यादा सही रहती है। वृषभ राशि वाले शुक्र के अधीन होते है, जो की सुंदरता का ग्रह माना जाता है। यह लोग एलिगेंस और रूमानियत को महत्व देते हैं। इस राशि वाले स्मूथ कपड़े और सुगंध से भरी हुई चीजों से भी प्यार करते हैं। वृषभ राशि वाले अपने गेस्ट का शानदार खाना और ड्रिंक्स के साथ स्वागत करना पसंद करते है।


मिथुन राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

मिथुन राशि वाले तेज-तर्रार, इंटेरेक्टिव और जीवंत होते हैं। यह लोग हमेशा अपनी टू-डू सूची के अगले काम को करने के लिए तैयार रहते है। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव है। जो इनको तेज-तर्रार बनाते है। मिथुन राशि वालों को सलाह दी जाती है, वे अपने लिए एक ऐसा रूम बनाए, जिसमें रंगों के स्पार्क के साथ, गर्माहट भी हो। कहने का मतलब यह है कि इन लोगों को एक रूम में दो चीजों का बखूबी प्रयोग करना अच्छा लगता है। मिथुन राशि वाले ही एकमात्र ऐसे लोग है, जो एक ही समय में पारंपरिक और समकालीन दोनों शैलियों को पसंद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह नए फैशन ट्रेंड को भी प्यार कर सकते हैं। इनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अपने रचनात्मक पक्ष को विकसित करने के लिए सबसे अच्छा इंटीरियर इनके लिए यह होगा, कि आप अपनी दीवारों को एक मानचित्र में बदल दें। इस पर ऊर्जावान रंग से पेंट करें। आप चाहे तो अपने घर को पौधों से भी सजा सकते हैं।


कर्क राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

कर्क राशि वाले थोड़े इमोशनल होते है, जिसकी वजह चन्द्र ग्रह है। चन्द्र देव इस राशि के स्वामी होते है। इनको ऐसी सजावट पसंद आती है, जो मन को शांति देती है। इस राशि वालों को नेचुरल, हल्के या पेस्टल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। कर्क राशि के जातक अपने घरों में सजावटी वस्तुओं को बहुत पसंद करते हैं। इन लोगों को नेचर से जुड़ें हुआ टेक्सचर भी पसंद होता है।

जल तत्व की राशि होने की वजह से यह लोग अपने परिवार को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उनकी सबसे ज्यादा केयर करते हैं। यह लोग अपने घर आए मेहमानों से काम करते-करते बातें करना पसंद करते हैं। जैसे कोई मेहमान आया है, तो यह लोग किचन में खाना भी बनाएंगे साथ में वहीँ से बात भी करते जाएंगे। इस राशि वालों को अपनी सजावट में महक वाली मोमबत्तियों और ताजे फूलों को शामिल करना चाहिए।

अपनी चंद्र राशि और लग्न को अभी जाने। यहां से निशुल्क कुंडली प्राप्त करें।


सिंह राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

सिंह राशि वाले अत्यधिक आत्मनिर्भर होते हैं। यह लोग अपने जीवन में रास्तों का चुनाव खुद ही करते हैं। यह लोग साहसी तो होते ही है, साथ में इनके अंदर खुद को व्यक्त करने की तीव्र इच्छा होती है। इनके इस स्वभाव की वजह से यह लोग संभावित ट्रेंडसेटर बन जाते हैं, जो नए रंगों, आकारों और डिजाइनों के साथ प्रयोग करने से डरते नहीं हैं। सूर्य ग्रह द्वारा शासित सिंह राशि वालों को अपने जीवन में सूरज की रोशनी से लेकर, सुर्खियों तक की जरूरत होती है। इनके लिए एक शानदार इंटीरियर डिजाइन वो होती है जिनमें कमाल के इफेक्ट्स और शानदार सजावटी वस्तुएं शामिल हो।

यह लोग थोड़े ड्रामेटिक जीवन पसंद करते है। इनका अंदाज शाही होता है। एक लग्जुरियस बाथरूम से निकलकर अपने वार्डरोब तक जाना वहां से पसंद के कपड़ें निकलना फिर उन्हें पहना बिलकुल फिल्मों की तरह जिन्दगी पसंद होती है। इस प्रकार की व्यवस्था इनको पसंद होती है।
सिंह राशि के जातक अपनी डेली लाइफ में छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, इसलिए बोहेमियन थीम इंटीरियर डिजाइन घर की सजावट में आपका असाधारण इंटीरियर टेस्ट दिखाएगा।


कन्या राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

कन्या राशि वाले बहुत व्यावहारिक होते हैं। इनको अपने आसपास अनावश्यक चीजें पसंद नहीं होती है। इन लोगों को साफ सुथरा वातावरण पसंद होता है। एयर प्यूरीफायर के साथ एक शानदार मास्टर बाथरूम में निवेश करने में इनको मजा आता है। यह लोग अपने घर को स्टाइलिश फर्नीचर, फंक्शनल कंटेनर और कैलेंडर के साथ घर को सजाना पसंद करते हैं।

कन्या राशि वाले जातक सूर्य ग्रह के अधीन होते है, जिसकी वजह से इन लोगों को प्राथमिक और बोल्ड सजावट के साथ बारीकी पसंद होती है। यह लोग सॉफ्ट रंगों को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा ही इंटीरियर डिजाइन इन लोगों को भाता है। यह लोग जो घर की दीवारों के लिए पेंट प्रयोग करें। उसमें नेचुरल एलिमेंट शामिल होने चाहिए। इन लोगों को ऐसा फर्नीचर पसंद होता है जिसकी बनावट नाजुक सी हो। इसके साथ ही इन्हें किताबों से भरी हुई विशाल अलमारी पसंद होती है।


तुला राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

तुला राशि में प्राकृतिक आकर्षण की आभा होती है। वे दूसरों के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं। तुला राशि वाले शुक्र ग्रह के अंतर्गत आते है। शुक्र ग्रह के अधीन होने की वजह से यह लोग थोड़ा रोमांस पसंद करते हैं। जो चीज सुंदर होती है, उसकी हमेशा प्रशंसा करते हैं। तुला राशि वाले कलात्मकता को पसंद करते हैं। यह कला से जुड़ी हुई, हर छोटी-बड़ी चीजों पर ध्यान देते हैं। ट्रॉपिकल एक्सेंट्स से जुड़ीं हुई इंटीरियर डिजाइन इनको पसंद होती।

वायु तत्व की राशि होने की वजह से यह लोग नई चीजें सीखना और कलात्मक प्रयासों के साथ सक्रिय रहना पसंद करते हैं। तुला राशि वाले DIY के द्वारा शानदार कलाकृति बनाते हैं। इनके लिए अलग से कला का क्षेत्र निर्धारित होना चाहिए। इन लोगों को सादा लेकिन अच्छी तरह से बने फर्नीचर जो प्राकृतिक चीजों से बने हो, इनको बहुत पसंद आते हैं।


वृश्चिक राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

वृश्चिक राशि वाले रोमांटिक, अंतर्मुखी व्यक्ति होते हैं। इन लोगों को अपना बेडरूम सबसे ज्यादा पसंद होता है। इन लोगों को सेंसुअल फर्नीचर जैसे आलीशान गलीचा और टोवेलस के साथ कैनोपी बेड पसंद होते है। इन लोगों के बेडरूम के लिए इंटीरियर डिजाइन के लिए सॉफ्ट मटेरियल जैसे पर्केल और सिल्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लोग रैंडम चीजों पर ध्यान देते हैं, जो उन्हें संग्राहक बनाता है। वृश्चिक राशि वाले चाहते है, कि उनका घर एक लग्जरी डेन हो। जहां वे खुद को बाहरी दुनिया की चुभती नजरों से दूर कर सकें। इन लोगों को ऐसी डिजाइन पसंद होती है, जो सजावट के साथ एक शांत वातावरण प्रदान करें।

प्लूटो ग्रह वृश्चिक राशि स्वामी होता है। यह जीवन और मृत्यु के बंधन के साथ-साथ परिवर्तन और पुनर्जन्म का भी प्रतिनिधित्व करता है। वृश्चिक राशि वालों को वस्तुओं को इकट्ठा करने और प्रदर्शित करने से प्यार होता है। जिसकी वजह से यह लोग कुछ समय बाद फिर से नई सजावट करना पसंद करते हैं।


धनु राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

धनु राशि वाले सामाजिक होते हैं। जिनको अपने घर पर रात में पार्टी करना और अपने गेस्ट की मेजबानी करना पसंद होता है। इन लोगों को आउटडोर पार्टी पसंद होती है। इनको अपने घर की सजावट भी ऐसी ही पसंद होती है, जिनमें प्राकतिक रोशनी भरपूर हो। इस राशि वालों को बस एक बात का ध्यान रखना चाहिए डाइनिंग रूम और फैमिली रूम वास्तु के हिसाब से बनाना चाहिए।

इस राशि वालों के देवता बृहस्पति हैं। अग्नि तत्व होने की वजह से यह लोग किसी भी काम में खुद को पूरी तरह से झोंक देते हैं। यह लोग दीवारों और अलमारियों पर प्रदर्शित चित्रों और सजावट के साथ अपने घरों को सजाते है। धनु राशि वालों को किसी भी भव्य रसोई की आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि इसके बजाय, वे नए रेस्तरां को आज़माना पसंद करते हैं। धनु राशि के लिए सबसे उपयुक्त इंटीरियर डिजाइन वो है जिसमें सुगंधित मोमबत्तियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो। यह प्रयोग उनके कमरे में एक जीवंत और स्वागत करने वाला वातावरण बना देता है।


मकर राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

मकर राशि के जातक मोटीवेटर और परफेक्शनिस्ट होते हैं। यह लोग परिवार से जुड़े होते हैं। जिसकी वजह से यह अपने इंटीरियर डिजाइन में भी इस चीज की झलक देखना पसंद करते हैं। इन लोगों को घर की सजावट में ऐसी अनूठी और पारम्परिक चीजे पसंद आती है, जो इनकी जड़ों से जुड़ी हो। यह लोग विलासिता के साथ क्लासिक लहजे में घर को सजाना पसंद करते हैं। मकर राशि के लोग अपने परिवेश की स्थिरता और निर्भरता की हमेशा प्रशंसा करते हैं। मजबूत ओक की लकड़ी, संगमरमर और क्लासिक एलेगंस से जुड़ीं हुई चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव है। यह लोग पृथ्वी तत्व से जुड़े हुए होते है। मकर राशि के घर के लिए इंटीरियर डिजाइन की बात हो रही है तो यह लोग प्राचीन कलाकृति और ऐतिहासिक चीजें इनके घर के लिए सर्वोत्तम होगी। इसके साथ ही कांच से बना एक “बार कार्ट लुक” इनकी लिविंग रूम के इंटीरियर को पूरा कर सकता है।


कुंभ राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

कुम्भ राशि के लोग एक शानदार ऑब्जर्वर होते है। यह लोग हमेशा नई तकनीक के बारे में जानना पसंद करते हैं। यह बात सिर्फ घरेलू उपकरणों पर ही लागू नहीं होती है। कुंभ राशि का बुद्धिमान व्यक्तित्व, ऐसे घर की कल्पना करता है, जो बड़ी खिड़कियों वाले अल्ट्रा-मॉडर्न घरों में रहने का आनंद लेना चाहते हैं। जब कुंभ राशि के लिए इंटीरियर डिजाइन के अनुसार घर को सजाने और बदलने की बात आती है, तो इन लोगों को थीम के रूप में गर्मजोशी को महत्व देना सबसे अच्छा लगता है। इस राशि वालों का मुख्य आकर्षण फर्नीचर, सजावटी सामान, मस्ती और ग्लिट्ज़ होता है। यूरेनस कुंभ राशि का स्वामी होता है। यह उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो कुछ विचित्र, सांसारिक और दूरंदेशी हैं। ज्योतिष अनुसार इन लोगों को अपना घर सजाने के लिए जियोमेट्रिक शेप, ऐब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग और फर्नीचर जैसे सामान लाना चाहिए।

यदि अपने बेडरूम को ही नहीं बल्कि अपने जीवन के हर क्षेत्र में अंतर्दृष्टि प्राप्त करना चाहते है तो अभी अपनी कुंडली निशुल्क प्राप्त करें


मीन राशि वालों के लिए इंटीरियर डिजाइन

मीन राशि वाले जातक सांसारिक सपने देखने वाले होते हैं, जो अच्छे संगीत के साथ आराम करने का आनंद लेना पसंद करते हैं। कोई भी गेस्ट मीन राशि वालों के घर जाना इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यह लोग सामाजिक गतिविधि के केंद्र होते हैं। मीन राशि वालों का घर विशाल और अति-आरामदायक वाला होता है। इन लोगों के घर में देशी इंटीरियर डिजाइन शैली ज्यादा देखने को मिलेगी। जो हमेशा उनके घर में एक ताजी हवा लाएगी और आपको ऐसा महसूस कराएगी कि आप वसंत के मौसम में आ गए हैं।

मीन राशि का शासक ग्रह नेपच्यून है, जो की आदर्शवादी विचारक हैं। जिसकी वजह से इस राशि के लोग अपने घरों को एक शांतिपूर्ण जगह में बदल लेते हैं। इनको अपना बेडरूम सबसे ज्यादा प्रिय होता है। जिसमें यह लोग शांति से लेट कर स्वप्नलोक में खो जाएं। यह लोग अपने घर में बहुत सारे शांत, प्राकृतिक रंग और नाजुक घरेलू सजावट के सामान को जोड़कर रखते हैं। अपने बेडरूम में रेशमी तकिए और मुलायम जूट कालीन के साथ इस पर लेटने का आनद लें।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer