क्या कहती है आपकी राशि आपके कपड़ों और फैशन के बारे में

क्या कहती है आपकी राशि आपके कपड़ों और फैशन के बारे में

कपड़े और राशि चक्र का रहस्य

आपके जीवन के हर रंग हमारी कुंडली में छिपे हुए है। परिवार, प्यार और करियर यह सब कुंडली से जान सकते हैं। आप इन सबके लिए कैसे तैयार हो, क्या कपड़ें पहने। यह सब भी हमारी कुंडली में पहले से दिया गया है। व्यक्तित्व और विशेषताओं को ध्यान में रखकर जब आप तैयार होते है, तो आप और भी खुबसुरत नजर आते है। कपड़ों का चुनाव व्यक्तिगत शैली की पहचान करने में मदद कर सकता है। अपने राशि के अनुसार ड्रेसिंग करके व्यक्तित्व को और निखार सकते है। बिना देर किये चलिए जानते है राशि और उनके ऑउटफिट के बारे में।


मेष राशि फैशन: दबंग अंदाज

मेष राशि के लोग अपने स्क्वेर चेहरों के साथ आकर्षक विशेषताएं रखते हैं। इन लोगों को कभी भी अनदेखा नहीं किया जाता है। उनकी तीव्र आंखें, उसके बाद मोटी भौहें, थोड़ी आपको डरा भी सकती हैं। आप क्लासिक और एथनिक वियर कैरी करने में माहिर हैं, लेकिन आप आसानी से स्ट्रीट-स्टाइल के कपड़ें भी आसानी से पहन सकते हैं। मेष राशि के जातक जगह के हिसाब से कपड़ें पहनना पसंद करते हैं। आपने आरामदेह ऑफिस लुक्स से लेकर फैंसी डिनर डेट और फिर इवनिंग गाउन से लेकर वीकेंड पर हर जगह ख़ास नजर आते हैं। आपको फैशन की दुनिया का गिरगिट भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।


वृषभ फैशन: सीप में मोती

वृषभ राशि वालों का एक प्यारा चेहरा होता है। जो इनकी कामुकता और कोमलता को दर्शाता है। इनके राजसी बाल और अति सुंदर आंखें उन्हें तेजस्वी बनाती हैं। वृषभ निश्चित रूप से देखने में सुंदर लगते है। चमकीले कपड़ों और जूतों के साथ, आप स्टैंडआउट होने से नहीं डरते। वृषभ राशि का व्यक्ति हमेशा फैशन में सबसे आगे रहता है, और अपने रोजमर्रा के कपड़ों के बारे में बात करना इनको पसंद होता है। इन लोगों को हमेशा आकर्षक वस्तु की खोज रहती है, जो हर मौसम में समय की कसौटी पर खरी उतरती है। वे जानते हैं 9 से 5 में अपनी फैशन शैली को कैसे अपनाना है, और आत्मविश्वास के पुरस्कार कैसे पाना है। इनका फैशन सेन्स इतना जबरदस्त होता है की यह लोग अपना फैशन ब्लॉग शुरू कर सकते हैं।


मिथुन राशि फैशन: सतरंगी

बादाम के आकार की खूबसूरत गुड़िया जैसी दिखने वाली मिथुन राशि वाले बहुत ही एंजेलिक होते है। उनके अक्सर लहराते हुए बाल उनके मनमोहक रूप में जंगलीपन का संकेत देते हैं। मिथुन राशि वालों की बुद्धि और उत्साह उनकी मिलियन-डॉलर की धुंधली मुस्कराहट में परिलक्षित होती है। वायु तत्व की यह राशि जोखिम लेने वाली होती है। रिस्क लेने का यह गुण इन्हें रिवार्ड भी दिलाता है। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे ये कपड़ें तो सुव्यवस्थित पहने है। लेकिन यह कपड़े छोटे-छोटे टुकड़ों को शानदार रूप देकर बनाये जाते हैं।

मिथुन राशि वाले कभी भी वॉलफ्लावर नहीं होते हैं। यह लोग ऐसे फैशन पहनना पसंद करते हैं, कि जो लोगों को रूकने और घूरने पर मजबूर कर दें। वे हर प्रकार के देशी विदेशी पोशाकों और स्टाइल के साथ प्रयोग करते रहते हैं।

क्या है आपका फैशन स्टैट्मेन्ट? अपनी जन्मपत्री की मदद से पता करें ।


कर्क फैशन : निशब्द कर दे

कर्क राशि का गोल चेहरा होता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें पिंच करना पसंद करते हैं। कर्क राशि के जातकों की चमकीली आंखें उनकी आत्मा की खिड़की मानी जाती हैं। यह लोग स्वीट और केयर करने वाले होते है। यह सप्ताह के सातों दिन, व्यवस्थित और पॉलिश रहते हैं। कर्क राशि वाले व्यक्ति अगर कहीं होगे तो वो उस कमरे में सबसे ज्यादा कपड़े पहने वाला व्यक्ति होगा। यह लोग सीधी रेखाओं और क्लासिक आकर्षण के साथ कपड़ों का चयन करना पसंद होता है। यह लोग सुरुचिपूर्ण, संस्कृति सुंदरता के साथ नजर आते हैं। इसके साथ ही, कर्क राशि के लड़के जानते हैं, कि कैसे शार्प बेसिक्स को और अधिक कैजुअल क्लासिक्स के साथ मिलाना है। बोहेमिनियन इनका पसंदीदा स्टाइल हो सकता है।


सिंह राशि फैशन: पैशन से भरे हुए

सिंह राशि वाले प्राकृतिक सुंदरता लिए होते है। इन लोगों का चेहरा सही नाक, लुभावनी त्वचा और रंग की वजह से बहुत आकर्षक लगता हैं। उनके पास पतले होंठ और सुंदर अंडाकार चेहरा डिंपल के साथ बहुत ही सुंदर लगता है। उनकी सबसे विशिष्ट विशेषताओं में से एक उनके बाल हैं। उन्हें भूलना लगभग असंभव है! सिंह राशि वालों की सबसे अच्छी बात यह है, कि वे कभी भी बोल्ड स्टैट्मेन्ट से पीछे नहीं हटते हैं। कहने का मतलब यह है की यह लोग बोल्ड कपड़ें पहनने में भी पीछे नहीं रहते।

सिंह राशि वालों का बॉसी रवैया काफी लोकप्रिय होता है। यह लोग काटने के बजाय दहाड़ते हैं। इन लोगों को हमेशा किसी की शिकायत करनी होती है। सिंह राशि वालों से डरना नहीं चाहिए। यह अपने साथी के प्रति हमेशा समर्पित होते हैं। अपनी कल्पना, जोश और जीवन के लिए बेलगाम उत्साह को बनाये रखने के लिए अपनी अलमारी में कपड़ों से प्रकट होने दें। हमेशा अपनी पसंद के अनुसार कपड़ें पहने।


कन्या राशि फैशन : आंखों का ठंडक

कन्या राशि वाले सुंदर होंठ और आकर्षक लेकिन जिज्ञासु दिखने के साथ एक क्लासिक हार्ट ब्रेकर होते है। उनकी नाजुक हड्डी की संरचना इन्हें और अधिक आकर्षक बनाती है। उनकी गहरी आंखें और दिव्य सुंदरता उन्हें एक अजीब सा खिंचाव पैदा करती है। कन्या राशि वाले निश्चित रूप से जानते है, की अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कैसे करना है।

आप क्लासिक दिखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आप अपने दैनिक रूटीन में अनोखा दिखने के लिए दो शक्तिशाली रंगों (लाल और इवोरी) का उपयोग करना जानते हैं। आपके पास एक पोलिशीड और परिपक्व आचरण होता है, जो कहता है, “लुक एट मी”।


तुला फैशन : नाजुक कली

तुला राशि वाले अपने अंडाकार चेहरे और गोल माथे के कारण तेजस्वी नजर आते हैं। उनकी भव्य भौहें, रेशमी बाल और आत्मविश्वास से भरी निगाहें दिखने में बहुत ही खुबसुरत लगते हैं। थोड़ा झुका हुआ सिर इनके लुक्स को और भी खुबसुरत बना देता है।

तुला राशि वाले हमेशा किसी न किसी चीज के कगार पर रहते हैं, जिसे वे अपने फैशन सेंस में दिखाते हैं। तुला राशि वाले वे लोग है, जो अपनी अलमारी से किसी भी कपड़े को उठाकर पहन लेते हैं। इन लोगों पर ग्रे, वाइट और नेवी कलर फैशन के लिए क्लासिक्स हैं। तुला राशि वाले बिना पलक झपकाए अपने लुक में स्टड, सिल्वर ट्रिम्स और लेदर जैसे एक्सेसरीज को जोड़ लेते हैं।


वृश्चिक राशि फैशन: अस्थिरता

वृश्चिक राशि की राजसी और तीव्र आंखें, नाजुक और अस्थिर लग सकती हैं। ये अपने गोल चेहरे और घने बालों के कारण आकर्षक नजर आते हैं। उनकी उपस्थिति सबका अपनी ओर ध्यान आकर्षित करती है। वृश्चिक राशि वाले वर्दी के मास्टर होते है। यह लोग हमेशा तारीख और समय के अनुसार पूरी तरह से तैयार होना पसंद करते हैं।

वृश्चिक राशि का चिह्न सबसे गूढ़ संकेतों में से एक है। यह लोग अपनी इस विशेषता को अपनी व्यक्तिगत शैली में शामिल करते हैं। इस राशि वालों के पास हर समय रहस्यमय दिखने की अदभुत क्षमता होती है। जब तैयार होने की बात आती है, तो आप आदत के अनुसार ही तैयार होते है, इसलिए अपनी पसंदीदा कपड़ों को संभाल कर रखें। अपनी अलमारी में कुछ रहस्यमयी चीजों को भी फैशन के नाम से रखें।


धनु राशि फैशन: अविश्वसनीय

धनु राशि वाले रोमांच और प्यार के माध्यम से दूर से ही चमकते हैं। जिसकी वजह से ये लोग बहुत लुभावना हो जाते हैं। उनकी आंखें रत्नों की तरह तेजस्वी होती हैं। इन लोगों के आश्चर्यजनक रूप से घने बाल होते हैं, जो वास्तव आपकी जान होते हैं। धनु राशि का ड्रेसिंग सेंस थोड़ा जनाना और पूरी तरह से रेट्रो होता है। आप हमेशा अपने उस कपड़े में सबसे अच्छे से तैयार होते है। जो इनको बहुत ज्यादा पसंद होता है।

आप एक अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के असली दीवाने हैं, जो आपकी व्यक्तिगत शैली में देखने को मिलता है। यदि आप अपनी शैली का परीक्षण करने के लिए कुछ प्रयास करना चाहते हैं, फिर आप अपने लिए सीमा निर्धारित नहीं करते हैं, और बोल्ड हो जाते हैं। यह लोग अपने प्रोफाइल में स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ को शामिल करके आगे बढ़ते हैं।


मकर राशि फैशन : जटिलता के प्रेमी

मकर राशि वालों के आयताकार चेहरे और पतले बालों को पारंपरिक अर्थों में आकर्षक नहीं माना जा सकता है, लेकिन उनकी कुछ खास विशेषताएं होती हैं। उनकी गहरी भौहें उनके सख्त रूप को दर्शाती हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो मकर राशि के ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में पूछा जाए, तो यह सोफिस्टिकेटेड होती है। मकर राशि वालों को ट्विस्ट के साथ आरामदेह कपड़े पसंद होते हैं। यह पृथ्वी तत्व की राशि है इन्हें प्रकृति के करीब रहना पसंद होता है।

क्या आप पार्टनर के साथ एक आदर्श मैच के इच्छुक हैं? राशि चक्र अनुकूलता विश्लेषण 


कुंभ राशि फैशन : लीग से अलग

कुंभ राशि का पहनावा अपने चौकोर चेहरों और ऊंची हेयर लाइनों की बदौलत लुक्स डिपार्टमेंट में सबसे अलग नजर आता है। उनकी बड़ी, चमकदार आंखें और मोटी भौहें इस बात को उजागर करती हैं कि वे कितने पागल हैं। वायु तत्व की राशि होने की वजह से इन लोगों के पास पास आईने में देखने का समय नहीं होता है। इस राशि वालों को अपने व्यक्तित्व के तीव्र पक्ष को दिखाने के लिए बोल्ड प्रिंट और रंगों का चुनाव करना चाहिए। तभी आप सुर्खियों में आ सकते हैं। इस राशि वालों को अपना विशेष रूप दिखाना चाहिए।

आपकी जन्म कुंडली आपकी राशि के अनुसार किताबों के बारे में बताती है। अधिक जानने के लिए अपनी निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें


मीन राशि आउटफिट: सबसे आकर्षक राशि

मीन राशि सबसे सुंदर राशि है, उनकी भौंहों, चमकती आंखों को देखकर मजा ही आ जाता है। यह लोग, तीव्र और रहस्यमय होते हैं, आप इनकी सुन्दरता में आसानी से डूबकी लगा सकते है’। आप एक रचनात्मक मुक्त आत्मा हैं, जो कपड़ों के मामले में विचित्र पहलू को अपनाना पसंद करती है। इस राशि वालों से लोग न केवल आपके हल्के-फुल्के हास्य, जीवन के प्यार और गर्मजोशी भरे रवैये के कारण आकर्षित होते हैं। लोगों को आपकी फोमो स्टाइल भी बहुत पसंद होती है।

आप वार्षिक जीवन में क्या करेंगे? प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।


आखिर में

अब जब आप अपनी राशि के अनुसार ऑउटफिट पहनकर किसी शो को करने जा रहे हैं, तो आप निश्चित ही उस शो को रॉक करेंगे। ऑउटफिट को लेकर आप दुनिया को दिखाएं कि अपनी अलमारी में कपड़ों को किस तरह से नियोजित करते हैं। आप राशि और कपड़ें किस तरह मिलाकर दोनों को एक साथ सिंक करते हैं। जिससे आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लग जाए। राशि अनुसार कपड़ें पहनने से आपके अंदर सकारत्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

2023 के लिए क्या हो संकेत हैं ? इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श लें।