लग्न (lagna) आपके जीवन पर क्या असर डालते हैं

लग्न (lagna) आपके जीवन पर क्या असर डालते हैं

जब भी हमें राशि के बारे में पूछा जाता है तो हम केवल जन्म से जुड़ी राशि के बारे में ही बता पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राशि वृश्चिक होने के बावजूद आप चालाक और ईर्ष्यालु क्यों नहीं है। आप को आजादी इतनी क्यों प्यारी है, आप क्यों हमेशा खुश रहना चाहते हैं, मस्ती करते रहते हैं। यह सब आपकी राशि वृश्चिक के कारण नहीं है, बल्कि आपके लग्न के कारण है, जो धनु का है। हम उस पर एक नजर डालते हैं?

हम ज्योतिष से जुड़े एक महत्वपूर्ण भाग के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, अधिकांश लोग अपनी राशि के लक्षणों के बारे में जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इश बात को जानते हैं कि उनका लग्न कौन सा है। उनके लग्न का उनके लिए क्या मतलब है। लग्न आपके बारे में अधिक सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह आपकी ताकत, कमजोरी, पसंद, नापसंद और आपके नजरिए के बारे में साफ तौर पर बताता है। हम आपको बताते हैं कि वास्तव में आपका लग्न क्या कहता है।


उदीयमान राशि या लग्न क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आपका लग्न या उदीयमान राशि आपके व्यक्तित्व और छिपी भावनाओं को प्रकट करती है। ज्योतिष में बारह घर होते हैं। प्रथम भाव को लग्न (लग्न) कहा जाता है। लेकिन, प्रथम भाव में मौजूद राशि हमेशा मेष नहीं होती है। कैसे पता करें कि आपके पहले घर में कौन सी राशि मौजूद है और वह राशि यहां क्यों मौजूद है?

माना जाता है कि सूर्य 30 दिनों के लिए एक राशि में गोचर करता है, जबकि चंद्रमा एक राशि में 2.5 दिन व्यतीत करता है। लग्न आपके जन्म के समय मौजूद राशि होती है। इसलिए आपकी लग्न राशि को जानने के लिए वास्तविक जन्म समय बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अनुमान के आधार पर जन्म से जुड़ी जानकारी पर विश्वास न करें, सही समय के बारे में पता करना चाहिए।


लग्न कैसे जानें?

लग्न आपका मुखौटा माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि यह आपके व्यक्तित्व के लक्षण बताता है। यह दूसरों पर आपकी पहली छाप मानी जाती है। फर्स्ट इम्प्रेशन ही लास्ट इम्प्रेशन यानी स्थायी इम्प्रेशन होता है। यह दुनिया के बारे में आपका दृष्टिकोण और विभिन्न स्थितियों के लिए प्रारंभिक प्रतिक्रिया भी आपकी लग्न राशि पर निर्भर करती हैं। पता करते हैं कि अपनी लग्न राशि के बारे में कैसे जानें?

अपनी लग्न राशि को जानें निशुल्क प्राप्त करें जन्मपत्री

आपकी जन्मपत्री आपको न केवल आपके लग्न के बारे में बताएगी बल्कि आपके जन्म के समय अन्य ग्रहों की स्थिति के प्रभाव के बारे में भी बताएगी। यह विभिन्न ज्योतिषीय चार्टों के साथ एक नि:शुल्क व्यक्तिगत जानकारी भी प्रदान करेगा।


राशि लग्न: राशियों के लक्षण और संभावनाएं

आपकी कुंडली में लग्न राशि आपके बारे में बहुत कुछ बताती है। आइए सभी राशियों के व्यक्तित्व लक्षण और विशेषताओं को पढ़ें।

मेष लग्न

लग्नेश : मंगल
शुभ रत्न : लाल मूंगा
शुभ अंक : 3, 6 और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन : मंगलवार, रविवार और सोमवार
शुभ रंग: लाल, गहरा लाल, तांबे का रंग, सुनहरा और पीला
आदर्श मेल: सिंह, तुला और धनु

यदि आपकी लग्न राशि मेष है, तो आप बहादुर और स्वतंत्र प्रवृत्ति के हैं। आप हर समय अपने करीबी लोगों के साथ ट्रिप, डिनर और लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं। मंगल आपके लग्न का शासक है जो आपको एक उग्र योद्धा बनाता है। आपको जीवन में एक मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में लाता है। जीवन आपके लिए एक दौड़ जैसी है, और आप हमेशा अव्वल आना चाहते हैं। आखिरकार, आप राशि चक्र की पहली राशि हैं।

आपके शब्दकोश में स्लो यानी धीमा शब्द मौजूद ही नहीं है। कोई खास काम हो या दैनिक कार्य आपको सब कुछ तुरंत चाहिए। सब फौरन होना चाहिए, फुर्ती के साथ। आपको क्रोध भी जल्दी आता है, जितना जल्दी आता है, उतना जल्दी चला भी जाता है। आप सहजता के साथ फैसले ले लेते हैं। आप मजबूत प्रवृत्ति वाले हैं।

अपने व्यक्तित्व, छिपी संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी यहाँ प्राप्त करें!

वृषभ लग्न

लग्नेश : शुक्र
शुभ रत्न: हीरा
शुभ अंक: 1, 3, 7, और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन: शनिवार, बुधवार और रविवार
शुभ रंग: भूरा, लाल, फिरोजा, और पीला
आदर्श मेल: कन्या, वृश्चिक और मकर

वृष लग्न के जातक का मंत्र है कि जीवन में धीमी गति और स्थायित्व के साथ सफलता हासिल की जा सकती है। आप सक्षम हैं और जीवन के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण रखते हैं। यद्यपि आप दुनिया की सबसे कोमल चीजों से जुड़े हुए हैं। आपने अपने आप को सुंदर कपड़े, समृद्ध, स्वादिष्ट भोजन, स्पा के साथ ही बेहतरीन सजावट के साथ घेरे रखा है। यह शुक्र के कारण आपको मिला है।

आपके पास कमाल की सहनशक्ति है। कई चुनौतियों के बावजूद आपने एक बार भी हिम्मत नहीं हारी है, मैदान नहीं छोड़ा है। ये बार- बार जीवन में बदलाव पसंद नहीं करते हैं। अपनी रोजमर्रा के जीवन में परिवर्तन नहीं लाना चाहते हैं। आप परिस्थितियों में हो रहे बदलाव को लेकर सजग रहें। यह आपकी सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर साबित होगा। अपने व्यक्तित्व, छिपी हुई क्षमता और शक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां क्लिक करें!

मिथुन लग्न

लग्नेश : बुध
शुभ रत्न: पन्ना
शुभ अंक : 1, 2, 7 और 9।
सर्वश्रेष्ठ दिन: बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
शुभ रंग: सफेद, गुलाबी और लाल
आदर्श मेल: धनु, तुला और कुंभ

अगर आपके बारे में कहा जाए कि आप एक जगह टिक कर बैठ जाते हैं, एक ही काम को एक बार में करने की कोशिश करते हैं या फिर किसी दूसरे काम को हाथ नहीं लगाते, तो क्या यह सही है। आपके लग्न के मुताबिक इन सवालों का जवाब ना है। दरअसल आप एक बार में 10 काम करना पसंद करते हैं। आपके लिए, दुनिया सीखने की जगह है, इसलिए आपका दिमाग एक मिनट में एक मील चलता है। आप हमेशा अधिक से अधिक जानकारी या ज्ञान हासिल करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

आप धीरज नहीं रखते हैं, काम करने में आपकी गति काफी तेज होती है। आप भविष्य की बेहतर संभावनाओं को देख लेते हैं और उन्हें जल्द से जल्द पानी की कोशिश करना चाहते हैं। दुर्भाग्य से, आप हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए कई काम आधे रह जाते हैं।

आप में दोहरा व्यक्तित्व होता है, लोग इसे देखकर चौंक भी जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए यह आपको गलत रास्ते पर नहीं ले जाएगा।

यहां अपने व्यक्तित्व लक्षणों, छिपी क्षमताओं और संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें!

कर्क लग्न

लग्नेश : चंद्रमा
शुभ रत्न : मोती
शुभ अंक : 5, 6 और 8।
सर्वश्रेष्ठ दिन: मंगलवार, सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग : दूधिया सफेद, लाल और पीला
आदर्श मेल : मिथुन, सिंह और कन्या

यह घर के पालन से जुड़ी होती है, गृहस्थ होती है, इस राशि को राशियों की माता भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि यह पोषण, संवेदनशीलता और भावुकता का गुण आप में होता है। आप अपने संबंधियों व प्रियजनों को अक्सर घर पर खाना खाने या पार्टी के लिए न्योता देते हैं। यहां तक कि आप उन्हें अपने घर पर अक्सर घर के बने भोजन या अपने अनोखे व्यंजनों के लिए आमंत्रित करते हैं।

आप अपनी दिनचर्या को पसंद करते हैं। आपने अपनी दिनचर्या को सही करने में समय लगाया है और इसे ठीक वैसे ही बनाने के लिए अपना पूरा समय दिया है जैसा आप चाहते हैं। आपकी प्राथमिक आवश्यकता सुरक्षित महसूस करना है। इसके साथ ही आप काफी मिलनसार हैं। इसलिए लोग आपके पास समस्याएं लेकर आते हैं।

अधिक व्यक्तित्व लक्षण, छिपी क्षमता और अवसर यहां देखें!

सिंह लग्न

लग्नेश : सूर्य
शुभ रत्न : माणिक्य
शुभ अंक: 1, 5 और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन : मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
शुभ रंग : सुनहरा, नारंगी, पीला, क्रीम और लाल
आदर्श मेल: मिथुन, धनु, तुला और मेष

लोग आपकी मौजूदगी को दूर से भी महसूस कर सकते हैं, इतने प्रभावी हैं आप। जब फिजिकल अपीयरेंस और फैशन स्टेटमेंट की बात आती है तो आप शो स्टॉपर हैं। आपका मिलनसार स्वभाव, व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव लोगों को बेहद प्रभावित करता है। आप आत्मविश्वास से भरे, जीवंत और मजेदार इंसान के तौर पर जाने जाते हैं।

आप में दूसरों को आकर्षित करने की शानदार क्षमता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, आपकी रचनात्मक पोस्ट, आपका लुक्स, मेकअप और ड्रेस आपको लोगों से अलग बनाती है। आप सेल्फी किंग है। आप हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। सुर्खियों में रहना चाहते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं दूसरों को बहुत ही आसान लगती है।

आपका स्वाभाविक उत्साही, आशावादी और दूसरों को प्रेरित करने वाला होता है। आप आज में जीना पसंद करते हैं और हमेशा फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि पर लाइव रहते हैं।

अपनी छिपी क्षमता, ताकत और संभावनाओं के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें!

कन्या लग्न

लग्नेश : बुध
शुभ रत्न : पन्ना
शुभ अंक : 2, 4, 5 और 8
सर्वश्रेष्ठ दिन : बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग : नीला, हरा, हल्का पीला, और सफेद
आदर्श मेल : वृष, कर्क, वृश्चिक और मकर

कन्या राशि के जातक का मतलब है एक सुव्यवस्थित व्यक्ति। सबसे अच्छा गुण है कि आप जानते हैं कि लोगों के साथ किस तरह व्यवहार करना है। इसके अलावा आपको दूसरों की देखभाल करना अच्छा लगता है। यही वजह है कि आपके मित्र अपने कठिन समय में आपसे संपर्क करते हैं। आप जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, आप हर समय सूचनाओं और स्थितियों का विश्लेषण करते हैं।

आप किसी भी परेशानी के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। अपनी सेहत को लेकर भी चिंतित रहते हैं। आपका आकर्षण और मदद करने वाला स्वभाव आपको खास बनाता है। आप चिंता करने वाली प्रवृति को छोड़ दें। जरूरत से ज्यादा प्रयास भी न करें।

यहां क्लिक करें और अपने अज्ञात लक्षणों, छिपी क्षमताओं और संभावनाओं को अनलॉक करें!

तुला लग्न

लग्नेश : शुक्र
शुभ रत्न : सफेद नीलम, हीरा
शुभ अंक : 5, 6 और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन : रविवार, सोमवार और मंगलवार
शुभ रंग : सफेद, स्काई ब्लू और जेड ग्रीन
आदर्श मेल: वृष, कर्क, वृश्चिक और मकर

आपके लिए निष्पक्ष फैसला जरूरी है, ऐसे में आप एक सरल निर्णय में भी अधिक समय लगा सकते हैं। अक्सर, आपको अनिर्णायक माना जाता है क्योंकि आप यह तय करने में बहुत अधिक विश्लेषण करते हैं कि कौन से कपड़े पहनने हैं। दरअसल आप अपने फैसले से किसी एक को नाराज नहीं करना चाहते, ऐसे में आप फैसले में देरी करते हैं। यहां संभव है कि आपकी इस देरी के इरादे नेक हैं। आप सुखद, मधुर और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होती हैं, जो लोग आपके संपर्क में हैं, वे निश्चित रूप से इससे सहमत होंगे। जब दूसरे आपको थोड़ा करीब से देखेंगे, तो वे समझ जाएंगे कि परदे के पीछे क्या चल रहा है। शुक्र आपको एक सहज छवि और आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करता है।

तुला राशि के जातक हमेशा सर्वोत्तम परिणाम चाहते हैं, और यही कारण है कि आप राशि चक्र के कूटनीतिज्ञ हैं। निश्चित रूप से, आप उत्कृष्ट मध्यस्थ हैं।

अपने व्यक्तित्व, छिपी हुई क्षमता और शक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां क्लिक करें!

वृश्चिक लग्न

लग्नेश : मंगल
शुभ रत्न : लाल मूंगा
शुभ अंक : 3, 4 और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन : मंगलवार और गुरुवार
शुभ रंग : पीला, लाल और नारंगी
आदर्श मेल : कर्क, मकर, मीन और कन्या

ये व्यक्ति रहस्यमय, शांत और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनकी मौजदूगी लोगों ही काफी है, लोगों के किसी खास के होने का अहसास अपने आप हो जाता है। ये बता देते हैं कि इनको धक्का देना या बाहर निकालना आसान नहीं है।
मंगल सम्मान चाहता है। चाहे ये शांत हों या मुखर हों, हमेशा शक्तिशाली और दृढ़ निश्चय ही नजर आएंगे।

इस राशि के जातक समर्पित और भावुक होते हैं, लेकिन इसके साथ ही ये बहुत तेज भी होते हैं। ऐसा होने के इनके अपने कारण होते हैं। जब आप दूसरों से डील कर रहे होते हैं तो उनका सही इरादा भांप लेते हैं। आप दिन के अंत में अपनी प्राइवेसी या निजता का पूरा आनंद लेते हैं।

अपने व्यक्तित्व, अज्ञात क्षमता और शक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां क्लिक करें!

धनु लग्न

लग्नेश: बृहस्पति
शुभ रत्न : पीला नीलम
शुभ अंक : 3, 5, 6 और 8
सर्वश्रेष्ठ दिन : गुरुवार और रविवार
शुभ रंग : हल्का नीला, सफेद, क्रीम और नारंगी
आदर्श मेल : मेष, सिंह, तुला और कुंभ

अगर कोई पार्टी हो और आप न हों, यह तो नहीं हो सकता है। ये लोग मस्ती भरे, रोमांच पसंद और सकारात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। ये हमेशा बोलते रहते हैं। बेहद बातूनी भो होते हैं। आपको डर भी रहता है कि कहीं कुछ गलत न कह जाएं। आपकी इस आदत को लोग सामान्य तौर पर भी ले सकते हैं और लोगों को बुरा भी लग सकता है। अगर आपका मित्र मेष या वृश्चिक राशि का हो तो उनकी आपकी बातें बुरी लग सकती हैं।

आप अक्सर बैचेन रहते हैं। बातें करने व दूसरों के साथ संवाद स्थापित करने, उन्हें राय देने की आदत लोगों के बीच आपको प्रसिद्धि दिलाती है। आपको दुनिया घूमना अच्छा लगता है। आपका सामान हमेशा पैक रहता है। यात्रा के साथ ज्ञान वृद्धि और नई सीख भी सीखने को मिलती है। यही कारण है कि इसे राशि चक्र का छात्र कहा जाता है।

यहां अपने व्यक्तित्व लक्षणों, छिपी क्षमताओं और संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें!

मकर लग्न

लग्नेश : शनि
शुभ रत्न : नीलम
शुभ अंक : 6, 9 और 8
सर्वश्रेष्ठ दिन : शनिवार
शुभ रंग : नीला, सफेद, काला और लाल
आदर्श मेल : वृष, कन्या, वृश्चिक और मीन

मकर राशि के लोग बहुत गंभीर होते हैं, यह बात गलत है। ये हास्य भी पसंद करते हैं। मजाकिया भी होते हैं। ये परिपक्व होते हैं, संगठित रहते हैं और दूसरों को प्रेरणा देते हैं। कमाने में व्यस्त रहते हैं। आप महानता के लिए प्रयास करते रहते हैं, अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारना चाहते हैं। आम तौर पर बहुत इमेज कॉन्शियस होते हैं हमेशा टॉप पर रहना चाहते हैं। आप अपने सपनों को पूरा करने में जुटे रहते हैं।

बड़े सपनों के बावजूद आप भी जमीन से जुड़े हुए होते हैं। कभी दिखावटी नहीं होते, अपनी जड़ों को नहीं भूलते हैं। आप निर्धारित नियमों और संरचना के भीतर काम करते हैं। आप जिस तरह फर्श से अर्श तक पहुंचते हैं, यह बहुत ही शानदार है। काफी प्रभावशाली है। अधिक व्यक्तित्व लक्षण, छिपी क्षमता और अवसरों की जांच करें।

कुंभ लग्न

लग्नेश : शनि
शुभ रत्न : नीलम
शुभ अंक : 2, 3 और 9
सर्वश्रेष्ठ दिन : गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रंग : पीला, नीला और लाल
आदर्श मेल : तुला और कन्या

आप दूसरों से अलग हैं। आप अपने जगह खुद बनाना पसंद करते हैं, शानदार व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आप भेड़ चाल में शामिल नहीं होते, किसी भी काम को केवल इसलिए नहीं करते क्योंकि चलन वैसा है। आप तथ्यों के आधार पर सोचते हैं और फैसला लेते हैं। किसी बात को न तो खुद भूलते हैं न दूसरों को भूलने देते हैं।

ये जिज्ञासु और काफी पढ़े-लिखे होते हैं, हमेशा शोध के लिए तैयार रहते हैं। आप ने गहराई से अध्ययन किया है, ऐसे में आपको चौंकाना दूसरों के लिए मुश्किल होता है। आप दूसरों के साथ अच्छी तरह से मिलते हैं, आप मिलनसार होते हैं।

यहां क्लिक करें और अपने अज्ञात लक्षणों, छिपी क्षमताओं और संभावनाओं को अनलॉक करें!

मीन लग्न

लग्नेश : बृहस्पति
शुभ रत्न : पीला नीलम
शुभ अंक : 1, 2 और 3
सर्वश्रेष्ठ दिन : गुरुवार
शुभ रंग : पीला, हल्का बैंगनी, आड़ू और सफेद
आदर्श मेल : वृष, कर्क, वृश्चिक और मकर

आप हमेशा सपनों में खोए रहते हैं। आपका फंतासी और दूसरी दुनिया से गहरा संबंध होता है। कई बार आप दिशाहीन हो जाते हैं। भावनाओं के साथ बहना, प्रवाह के साथ जाना गलत नहीं है, लेकिन दिशा का ध्यान रखना जरूरी होता है। राशि में मछलियों के दोहरे चिन्ह होते हैं, ऐसे में जानना कठिन होता है कि आज आप कौन सी मछली हैं – जो शर्मीली और आरक्षित है या दूसरी जो बातूनी और भावुक हैं।

आपका कोमल हृदय होता है और कोमल शब्द प्रभावशाली माने जाते हैं। आप दुनिया को अपनी शैली के मुताबिक ही देखते हैं। आप कठोर तथ्यों व अप्रिय वास्तविकता से दूर होते हैं।

अपनी सभी छिपी क्षमताओं, क्षमताओं और ताकत को उजागर करें, क्लिक करें।

आपकी राशि के मुताबिक जानिए की आपके लिए भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही जानकारी प्राप्त करें। मुफ्त जन्मपत्री प्राप्त करें।