धनिष्ठा नक्षत्र वालों के लक्षण और 2021 की वार्षिक भविष्यवाणियां

धनिष्ठा नक्षत्र वालों के लक्षण और 2021 की वार्षिक भविष्यवाणियां

नक्षत्र की राशि – मकर और कुंभ
डिग्री – मकर 23।20′ से कुम्भ 6।40′
धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी – मंगल
देवता – 8 वसु
प्रतीक – ढोल या डमरू
तत्व – अग्नि
गण – राक्षस
गुणवत्ता – तामसिक
दिशा – पूर्व
रंग – चांदी
शरीर – पीठ और गुदा
पशु – मादा शेर
पक्षी – मोर
वृक्ष – शमी और सेमर

धनिष्ठा नक्षत्र के 4 पद

धनिष्ठा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 23 वां नक्षत्र होता है, जो मकर राशि में 23 डिग्री 20 मिनट से लेकर कुंभ राशि के 6 डिग्री 40 मिनट तक होते हैं। इस नक्षत्र के 4 पद होते हैं – 2 मकर राशि में और 2 कुंभ राशि में।

पदराशिग्रह प्रमुख क्षेत्र
1सिंह सूर्यभौतिक उपलब्धियां
2कन्याबुधसंचार कौशल
3तुलाशुक्रकला और संगीत, आध्यात्मिकता और विवाहकला और संगीत, आध्यात्मिकता और विवाह
4 वृश्चिकमंगलखेल और बाहरी गतिविधियां

धनिष्ठा नक्षत्र वालों के बारे में जानकारी

जैसा कि नाम से पता चलता है धनिष्ठा। धन के मामले में लकी। ज्योतिष में माना जाता है कि जो लोग धनिष्ठा नक्षत्र के तहत पैदा होते हैं, वे धन और प्रसिद्धि को बहुत जल्दी पा लेते हैं। मंगल ग्रह को धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, मंगल को ‘युद्ध का देवता’ भी माना जाता है। यह व्यक्ति को हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह प्रदान करता है।

इस नक्षत्र के देवता ‘आठ वसु’ हैं, यानी, अपह (हवा), अनला (अग्नि), अनिला (पृथ्वी), ध्रुव (उत्तर सितारा), धारा (जल), प्रत्यूषा (सूर्य), प्रभाशा (आकाश) और सोम (चंद्रमा)। इन सभी 8 तत्वों से जुड़े होने की वजह से इस नक्षत्र वाले लोगों को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।

धनिष्ठा नक्षत्र वाले लोगों के पास संगीत और कला के मामले में एक असाधारण समझ होती है। इन लोगों के पास एक लयबद्ध झुकाव होता है, जो उन्हें इस फील्ड में सबसे आगे रखता है। इसके अलावा, इनके पास मंगल की वजह से भरपूर ऊर्जा होती है, इसलिए यह खेल जगत में भी प्रसिद्धि पा सकते हैं। यह लोग मेहनती, बुद्धिमान, विश्वसनीय और ऐशोआराम प्रिय होते हैं।

धन और प्रसिद्धि पाने के लिए इस नक्षत्र वालों के पास कई तरह की स्किल होती है। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की प्रकृति के कारण धनिष्ठा नक्षत्र वाले लोग रास्ते में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को आराम से पार कर लेते हैं। यह सब इनकी काम के प्रति दृढ़ता के कारण होता है। यह लोग बहुत सोशल होते हैं, और दूसरों का सम्मान करना अच्छी तरह जानते हैं। यह लोग स्वभाव से बुद्धिमान धर्म का पालन करने वाला और धार्मिक होते हैं। यह लोग हमेशा अपनी बातों पर खरे उतरते हैं। यह उच्च उपलब्धि पाने वाले होते हैं। इनके द्वारा किये गये काम दूसरों को प्रेरणा देते हैं।

जानिए अपने जन्म नक्षत्र के अलावा और क्या ख़ास है आपके जीवन में। अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।

धनिष्ठा नक्षत्र वाले पुरुषों के लक्षण

यदि आपका जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में पुरुष के रूप में हुआ हैं, तो आपके सभी ट्रेडों के जैक होने की अधिक संभावना है। सरल शब्दों में, कहें तो आप बहु-प्रतिभाशाली और अत्यधिक बुद्धिमान व्यक्ति हो सकते हैं। आप एक जन्मजात नेता भी होते हैं। आप किसी भी काम में हमेशा कमांडिंग स्थिति में रहते हैं। संगीत और खेल में महारत आपके खून में समाई होती है। आप एक अच्छे संगीतकार, खिलाड़ी, पेशेवर चिकित्सक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, इतिहासकार, वकील, राजनीतिज्ञ और व्याख्याता भी बन सकते हैं।

आपकी आत्मा और मन पवित्र और धार्मिक होता हैं। यह लोग अपने शब्दों के धनी होते हैं। अपने शब्दों और व्यवहार से कभी भी किसी को चोट पहुँचाने से बचें। अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव आपको आध्यात्मिक गुरु बना सकता है। इनका स्वभाव परोपकारी होता है। यह कभी भी दान करने से पीछे नहीं हटते।

धनिष्ठा नक्षत्र वाले लोगों को पारिवारिक विरासत और पैसा मिलता है। आपके रिश्तेदार परेशानी पैदा करते हैं, लेकिन आपके भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होते हैं। इन लोगों की मेमोरी बिल्कुल उस हाथी की तरह होती हैं, जो कभी भी उस दुख को नहीं भूलता जिससे वो कभी आहत होता है। यह लोग अपने जवाबी हमले को सही समय के लिए बचा कर रखते हैं।

आप खांसी और एनीमिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त भी रह सकते हैं, और कभी भी किसी लंबी बीमारी के शिकार नहीं होते हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र वाली पुरुष हस्तियां: धर्मेंद्र, रिकी पोंटिंग, सलमान खान।

धनिष्ठा नक्षत्र वाली महिला के लक्षण

यदि आपका जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में महिला के रूप में हुआ हैं, तो आप सुंदरता की प्रतिमूर्ति हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए भाग्य, धन और समृद्धि लाते हैं। आप हमेशा अपनी उम्र से छोटे दिखते हैं, और आप सक्रिय होने के साथ-साथ उदार भी होती है। आप घरेलू कामों में अत्यधिक निपुण और सामाजिक संतुलित के साथ संबंध बनाए रखते हैं। हैरान- परेशान लोगों के लिए आपके पास हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर होता है, और उनकी मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं।

कला, संगीत और साहित्य के प्रति इन महिलाओं का झुकाव इनको एक अविश्वसनीय कलाकार, संगीतकार, लेखक, शिक्षक और व्याख्याता बनाता है।

धनिष्ठा नक्षत्र की महिलाएं गर्भाशय विकार और एनीमिया से ग्रस्त भी हो सकती हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र वाली महिला हस्तियां: जयाप्रदा, राखी गुलज़ार, डायना स्पेंसर।

अपने भीतर की अपार संभावनाओं को अनलॉक करें, अभी प्रीमियम कुंडली प्राप्त करें।

धनिष्ठा नक्षत्र वालों के लिए 2021 की भविष्यवाणी

अनुकूल महीने: जनवरी, अप्रैल, जुलाई और नवंबर।
प्रतिकूल महीने: फरवरी, मार्च, मई और अगस्त।

कैसा रहेगा रिलेशन के मामले में साल 2021

जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और संबंधों के मामले में यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रहा है। आप अपने प्रियजनों द्वारा अपमानित महसूस कर सकते हैं, और अपने बच्चों से भी परेशान हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गैप ही रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी भ्रम में आकर अपने पार्टनर से रिलेशन खराब न करें। सभी के साथ प्यार से बात करें।

रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आप अपनी अपेक्षाओं को जरूरत से ज्यादा न बढाये। इसे कम करने का प्रयास करें, क्योंकि हर कोई आपके आदर्श सामाजिक संबंधों के ढांचे में फिट नहीं हो सकता है। जिन्दगी में आने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से आपको नींद न आने की समस्या भी हो सकती हैं। अपनी जिन्दगी से जुड़ें महत्वपूर्ण सवालों के बारें में जानने के लिए मन को टटोले। यह एक अच्छा समय है। मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए मेडिटेशन बेहद मददगार साबित होगा।

परिवार में किसी भी तरह का कोई नया जुड़ाव, आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। ख़ास लोग आपके उत्सव में शामिल होने के लिए हमेशा आसपास होंगे।

कैसा रहेगा स्वास्थ्य के मामले में साल 2021

यह साल अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय है, क्योंकि आपको इस साल इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी। जीवन के अन्य क्षेत्रों में तनाव आपको परेशान कर सकता है, यदि आप सिर्फ जरूरत वाले ही काम करते हैं तो आप तनाव से दूर रह सकते हैं। हर चुनौती नया अवसर लाती है, इसलिए अवसर को पहचाने। नियमित व्यायाम करें या योग करें। ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

इस साल आप नींद न आने की बीमारी से परेशान भी हो सकते हैं। शारीरिक व्यायाम आपको नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस साल ऊर्जा और उत्साह में भी आप कमी महसूस कर सकते हैं। इस साल अपने खाने का सबसे ज्यादा ध्यान रखें, और खुद को हाइड्रेटेड भी रखें।

कैसा रहेगा कॅरियर और व्यवसाय के मामले में साल 2021

कॅरियर और व्यवसाय के मामले यह साल नेगेटिव से ज्यादा पॉजिटिव रहने वाला हैं। जिन लोगों की नौकरी चली गई है, उन्हें इस साल अच्छी जॉब मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी पाने के लिए भी यह एक अनुकूल वर्ष है। मौजूदा आर्थिक संकट के कारण वर्तमान में नौकरी में असुरक्षा की भावना भी हो सकती है।

इस साल आपका बिज़नेस भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ सकता हैं। हो सकता है आपके बिज़नस में नए पार्टनर भी शामिल हो जाएं। जो लोग फ्रीलांसर के रूप में काम करते हैं, तो उनको भी नये प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे उन्हें अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
अगर आपको लगता है कि काम के माहौल में कुछ गड़बड़ हो रही है, तो आपकी यह शंका सही भी हो सकती हैं। इस साल आप किसी पर भी भरोसा करते समय सतर्क रहें। अपने सीनियर और सहकर्मियों के बारे में किसी भी तरह की नकारात्मक टिप्पणी करने से बचें।

आपके द्वारा की गई नेगेटिव टिप्पणी उनके कानों तक इंटरनेट की स्पीड से भी ज्यादा उनके कानों तक पहुंच सकती है। यदि आप अपने कॅरियर को दांव पर नहीं लगाना चाहते हैं, टॉप मैनेजमेंट या बॉस के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें। यदि आपको कार्यस्थल पर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो कूटनीति के साथ उससे निपटें।

जिन्दगी में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहें, हमारे विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

कैसा रहेगा पैसों के मामले में साल 2021

काम, बिज़नेस और प्रॉपर्टी के मामलों में कई अवसरों के कारण 2021 का साल आपको आर्थिक लाभ देने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति भी विरासत में मिल सकती है, लेकिन प्रॉपर्टी की वजह से आपकी रिश्तेदारों से बहस भी हो सकती है। इन में से कुछ ऐसे रिश्तेदार भी होंगे, जो ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए हाथ भी बढ़ा सकते हैं। इस साल आपके मुकदमे जीतने और इससे लाभ प्राप्त करने की अधिक संभावना है। जुआ, लॉटरी और सट्टा में किसी भी तरह के निवेश करने से बचें।

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer