विशाखा नक्षत्र वालों के लक्षण और 2021 से जुड़ी भविष्यवाणी

विशाखा नक्षत्र के चार पद और उनका वर्णन

पद राशि ग्रहप्रमुख क्षेत्र
पहला मेषमंगलमहत्वाकांक्षी, जुनूनी, ज्यादा एनर्जी, आवेगी
दूसरावृषशुक्रलचीलापन, इमोशनल, स्थिरता, शेखी बघारने वाला
तीसरामिथुनबुधओपन माईनडेड, लाइट हार्टेड , बौद्धिक, केंद्र में रहने की चाहत
चौथा कर्कचंद्रमाकलात्मक, भावनात्मक, परिवर्तन, अस्थिर, बदला लेने वाला

विशाखा नक्षत्र के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

विशाखा नक्षत्र वाले लोग हमेशा दो नाव में सवार होते हैं। इस नक्षत्र वाले व्यक्ति भौतिकवाद और अध्यात्मवाद के बीच झूलते रहते हैं। इसे ‘स्टार ऑफ पर्पस ‘ के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, विशाखा नक्षत्र वाले लोग दृढ़ निश्चयी और मजबूत इरादों वाले होते हैं।
पूरे राशि चक्र में विशाखा एकमात्र ऐसा नक्षत्र है, जहां उच्च और नीच दोनों ग्रह होते हैं। इस नक्षत्र में उच्च का ग्रह शनि, और चंद्रमा नीच का ग्रह होता है। यह नक्षत्र व्यक्ति के जीवन में परिवर्तनकारी चीजे लाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति डिसिप्लिन, स्टेबिलिटी, भावनात्मक लचीलापन विकसित करना और सांसारिक सुख से ऊपर उठना सीखता है।

यदि आप विशाखा नक्षत्र के तहत पैदा हुए हैं, तो आपके देवता इंद्राग्नि हैं, जिन्हें ‘देवता डंगस’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है दो सिर वाला एक शरीर – एक सिर भगवान इंद्र का और दूसरा अग्नि का। यह दोनों ही जातक को एक सिक्के के दोनों पहलू प्रदान करते हैं – प्रकाश और अंधेरा, पक्ष और विपक्ष। जब भी विशाखा वाले व्यक्ति कोई निर्णय लेते है तो वो हमेशा इन दोनों पक्षों के बीच झूलता रहता है। दिमागी रूप से इनके अंदर हमेशा उठापटक चलती रहती है।

इस नक्षत्र के व्यक्ति निडर, डिटर्मिन्ड, बुद्धिमान, क्रिएटिव, पर्फेक्शनिस्ट, लीडर, दूरदर्शी और प्रतिभाशाली हो सकते हैं। आपका शेडो साइड आपके अंदर गलत आदतों को बढ़ाता है। जिसकी वजह से आप शराब की तरफ भी कदम बड़ा सकते हैं। आपका शैडो साइड सांसारिक सुखों, स्वामित्व, संतोष, धोखेबाज, ईर्ष्या, प्रतिशोध का इजाफा करता है। जिसकी वजह से यह लोग शराब के एडिक्ट हो सकते है।

विशाखा जातकों को आमतौर पर सफलता तो देरी से मिलती है, लेकिन वे अपने जीवन में सफल जरुर होते हैं। शुरुआत में उनका जीवन एक रोलर कोस्टर की तरह होता है, जो बीच में झुला-झुला कर अचानक से ऊपर की ओर उछाल देता है। बिलकुल ठीक ऐसा ही इन लोगों के साथ होता है। इनके जीवन में हमेशा उठा -पठक चलती रहती है, पर एक समय ऐसा आता है, की यह लोग कई प्रकार के संघर्षों के बाद सफलता की ओर बढ़ना शुरू कर देते है, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। हमेशा आगे बढ़ते जाते है।

विशाखा नक्षत्र के लोग पानी से प्यार करते हैं, इनके अंदर की एनर्जी शरीर का तापमान बढ़ाए रखती है। यदि आप उन्हें दिन में दो बार या इससे अधिक बार शॉवर लेते हुए पाते हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह आदत इनके शरीर में पित्त को भी ठंडा करती है। पित्त से जुड़ी हुई बीमारी भी नहीं होती है।

अपने नक्षत्र के बारे में जानना चाहते है, तो अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें

विशाखा नक्षत्र वाले पुरुषों की विशेषताएं

विशाखा नक्षत्र वालों में टाइगर जैसे लक्षण होते हैं। यह लोग सहज, शक्तिशाली, टेरिटोरियल, साहसी और अधिक परसेप्टिव वाले होते हैं। इन लोगों को युद्ध के मैदान में खड़ा होने वाला अंतिम व्यक्ति भी कहा जाता है। इन लोगों को पता होता है, की वो हार रहे हैं लेकिन फिर भी आखिरी सांस तक लड़ते हैं। यह लोग आक्रामक और अहंकारी भी हो सकते हैं।

यह लोग प्रमुख वक्ता, लेखक, राजनेता, वकील, आध्यात्मिक उपचारक, ज्योतिषी, अभिनेता भी हो सकते हैं। इन लोगों को आप किसी कंपनी में उच्च प्रशासनिक पद पर बैठा देख सकते हैं। विशाखा नक्षत्रों के पुरुषों को अंगूर के बागों में अधिक रुचि होती है। इसका कारण इनके देव इंद्र है जिनको ‘सोमरस’ पसंद है।

विशाखा नक्षत्र वाले पुरुष बेहद रोमांटिक और भावुक होते हैं। अक्सर वे अपने आकर्षण से महिला को लुभाने की कोशिश करते हैं। जब ये लोग युवा होते हैं तो उनके पास कमिटमेंट इश्यू बहुत ज्यादा होते हैं। यदि वे जीवन में असंतुष्ट हैं, तो यह लोग अपने जीवन के साथ कुछ भी कर सकते हैं।

विशाखा नक्षत्र वाले लोग सेहत से जुड़ी हुई इन समस्यों से ग्रसित भी हो सकते है। समय-समय पर लीवर, किडनी, यौन समस्या और लकवाग्रस्त जैसी बीमारियों से परेशान रहते हैं। यदि आपको ऐसा लगे की मुझे इन चीजों से जुड़ी हुई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह समय-समय पर लेते रहे।

विशाखा नक्षत्र वाली पुरुष हस्तियां: अक्षय कुमार, लियोनार्डो दा विंची, मार्क जुकरबर्ग।

विशाखा नक्षत्र वाली महिलाओं की विशेषता

यदि आप विशाखा नक्षत्र में जन्मी महिला हैं, तो आपके पास एक एथलेटिक बॉडी और भरा-पूरा व्यक्तित्व होगा। आपकी आवाज एक पल में मुखर तो दुसरे ही पल में शांतिदायक हो सकती है। नीच चंद्रमा के कारण आप बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। आप दोनों ग्रहों का अनुभव करते हैं – जिससे शनि की तीक्ष्णता, उच्च तीव्रता और साथ में चंद्रमा की कोमलता। आपकों मूड स्विंग की समस्या हो सकती है।

प्यार में इन लोगों के डिवोशन की कोई सीमा नहीं होती है। विशाखा नक्षत्र वाली महिलाएं भावनात्मक स्थिरता प्राप्त करने के लिए मानदंडों से परे भी जा सकती हैं। हालांकि, आप शुरुआत में असंख्य संबंधों के मुद्दों का सामना करती है। कोई चीज अगर इस नक्षत्र वाली महिलायों को तोड़ सकती है, तो वो है आपका दिल टूटना है। जब इनका दिल टूट जाता है तो यह मानसिक रूप से अस्थिर हो जाती है। अजीब अजीब से ख्याल मन में आते है।

बार दिल टूटने की वजह से आप हर रिश्तों में काफी पजेसिव और इनसिक्योर होने लगते है । चूँकि यह नक्षत्र परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाता है, जिसमें आने वाली चुनौतियाँ आपको लाभ ही देती हैं। प्रोग्रेस के लिए, आपको अन्हेल्थी और व्यसनी आदतों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है, जो आपने दिल टूटने के बाद अपनी जिन्दगी में लेना शुरू कर दी है।

विशाखा नक्षत्र वाली महिलाओं को परिवार में विशेष रूप से अपने पिता से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि, आपको ऐसे रिश्तेदार भी पसंद नही होते है, जो हर समय आपके लिए कोई नई समस्या पैदा कर सकते हैं। इस प्रकार के लोगों से आप हमेशा उचित दुरी बनाकर ही रहती है। आप अत्यधिक अंतर्ज्ञानी भी हैं, साथ ही भावनात्मक रूप से कमजोर भी हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है की जब भी कोई निर्णय ले शांत मन से ले। भावनाओं में बहकर जल्दबाजी न करें।

इस नक्षत्र की महिलाएं देखने में सुन्दर होती है, साथ ही यह लोग न्याय के लिए भी खड़ी रहती है। इसके अलावा, आप अच्छी डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधकर्ता, आध्यात्मिक उपचारक, ज्योतिषी, नूट्रिशनिस्ट, योगा टीचर, मेंटर, पब्लिक स्पीकर, लेखक, कलाकार या आयुर्वेद की ज्ञाता, खेती और बागवानी में काम करने वाली बन सकती है।

इस नक्षत्र वाली महिलायों को खून, सीना और गले से संबंधित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

विशाखा नक्षत्र महिला हस्तियां : प्रियंका गांधी, बेयॉन्से कौल-कार्टर, स्कारलेट जॉनसन।

अपने भीतर छिपी हुई अपार संभावनाओं को अनलॉक करें, अभी प्रीमियम जन्म पत्री प्राप्त करें।

विशाखा नक्षत्र वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2021

अनुकूल महीने: मार्च, मई, सितंबर और नवंबर

प्रतिकूल महीने: जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अगस्त और दिसंबर

2021 और रिलेशनशिप

जो लोग सिंगल्स है, उनको अपना प्यार मिल सकता है। क्योंकि 2021 विशाखा नक्षत्र वालों के लिए प्यार और किस्मत लेकर आया है। यदि आप पहले से शादीशुदा हैं, तो इस साल आपके जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहने की संभावना है। इस वर्ष आपके अंदर गहरी समझ विकसित होगी। जिससे आपको यह समझ आएगा की, आप दोनों के बीच की चीजें कैसे काम करती हैं, कहां कमी रह जाती है। शादीशुदा होने के बाद सन्तान नहीं है तो इस वर्ष आप को गुड न्यूज़ मिल सकती है।

मेडिटेशन आपको रिलेशनशिप में गुस्से और निराशा को दूर करने में मदद करेगा। इस साल एक बात का ध्यान रखें। अपने सो-काल्ड दोस्तों से सलाह न लें। उनकी सलाह आपकी रेपुटेशन को धूमिल कर सकती है। ज सलाह आपको दिल से अमल करने के लिए विवश करें, सिर्फ उसे ही माने, या फिर उन लोगों की बात सुने जो आपके सच्चे हितेषी हो।

पुनर्विवाह के लिए अच्छा साल नहीं है। यदि आप पर वैवाहिक कानूनी मुद्दों से जुड़ा केस चल रहा है तो जीत मिल सकती है।

2021 और सेहत

विशाखा नक्षत्र वाले इस साल बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे, क्योंकि आप इसके बारे में अधिक जागरूक हो जाएंगे। आप अपने शरीर की मजबूती पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई लम्बे समय से चली आ रही पुरानी समस्या ठीक होगी। शरीर में लचक बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

इस नक्षत्र वालों के प्रियजनो को सेहत से जुड़ी हुई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए उन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता होगी। आप सेहत में सुधार के लिए योग, ज़ुम्बा, डांस या मेडिटेशन को जीवन में शामिल करें।

2021 में कॅरियर और व्यावसायिक संभावनाएं

विशाखा नक्षत्र वालों को इस साल काम के नए अवसर भी मिल सकते हैं, जो अवसर आपको मिलेगे वो आपकी उम्मीद के हिसाब से नहीं होंगे। आपको सलाह दी जाती है, की नये कॅरियर क्षेत्रों में अगर आपको जॉब मिलती है तो उसे करें। क्योकि इस साल आपको स्थिर आय खोजने में कई सारी चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए जो मिले उसे लपक लो, और नई चीजों को सीखने की शुरुआत करों।

यदि आप नया बिज़नेस करने के लिए सोच रहे हैं, तो वो भी आप ट्राय कर सकते हैं। क्योंकि यह करियर और व्यवसाय में बदलाव का समय है। रचनात्मकता से संबंधित व्यवसाय या सर्विस लाइन और मूल्य वर्धित सेवाएं आपके लिए अच्छी होंगी। आपको सलाह दी जाती है एक बार अपनी कुंडली किसी अनुभवी ज्योतिष से जरुर दिखवा लें।

यदि आप कलाकार, डांसर, संगीतकार या शिक्षक हैं, तो आपके लिए 2021 बेहतरीन साबित होगा, लेकिन दूसरा पहलू यह भी है कि आपको नए जमाने की कम्युनिकेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाना होगा। तभी आप लाभ ले पायेगे।

लाइफ में आने वाले चैलेंज के बारे में पहले से पता करने के लिए हमारे विशेषज्ञ से अभी बात करें

2021 और फाइनेंस

विशाखा नक्षत्र वालों को इस साल जुए और सट्टा से पैसे कमाने से बचना चाहिए। अधिक लालच के चक्कर में आपको अपने पैसों से हाथ धोना पड़ सकता है। हालाँकि, चोरी या धोखाधड़ी के कारण आपको कुछ पैसो की हानि हो सकती है। यदि आप किसी भी फाइनेंस से जुड़े केस को लेकर आदालत में खड़े है तो यह आपके पक्ष में समाप्त होगा।

सम्पत्ति से जुड़े मुद्दों में भी आपको कुछ समस्या का समाना करना पड़ सकता है, पर आपके लिए राहत की खबर यह है की इसमें जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। आपको विरासत में मिली पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर, नया घर खरीदने का योग भी इस साल है।

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer