बंदर और भेड़ राशि की संगतता: विशेषता और ज्योतिषीय मिलान

चीनी राशियां भेड़ (Sheep) और बंदर (monkey) आठवें और नौवें स्थान की राशियां है। यह मुख्य तत्वों जैसे अग्नि, जल, लकड़ी, पृथ्वी और धातु से जुड़े हुए हैं। चीनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भेड़ दयालुता, मासूमियत और भक्ति का प्रतीक है। जबकि बंदर दीर्घायु के साथ जुड़ा हुआ है। तो आइए बिना देर किए बंदर (Monkey)और भेड़ (Sheep) राशि के जातकों की संगतता के बारे में जानते हैं।


भेड़ और बंदर राशि के लोगों का व्यक्तित्व लक्षण

चीनी राशि चक्र के अनुसार भेड़ (Sheep) राशि के लोगों में किसी समस्या का सामना करते समय अंत तक हार न मानने की अद्वितीय क्षमता होती है। उनका स्वाभाव कोमल और विनम्र होता है, जो लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता है। उनके मन में बच्चों के लिए प्रेम है, जानवरों और पर्यावरण के लिए कोमल ह्रदय है। यह अत्यधिक प्रेरित और धैर्यवान होते हैं। भेड राशि में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही कोमल ह्रदय वाले होते हैं।

यह लोग अंतर्मुखी और शर्मीले होते है, जिसके कारण कभी कभी वह दूसरों से बात करने में भी शर्माते हैं। वह सामान्य स्थिति में भी किसी से बात करते हैं, जो लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। वह हर जगह अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं। यह लोग कीमती समय या धन के साथ किसी भी तरह की मदद के लिए उदार होते हैं अर्थात ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। जब उनकी कोई प्रशंसा करता है, तो उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है। हालांकि स्वभाव ही प्रसंशा का पात्र है।

वह अपने काम को लेकर बहुत समर्पित होते हैं, इस दौरान वह लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करना पसंद करते हैं। जब उन्हें किसी कार्य में सफलता प्राप्त होती है, तो वह बहुत खुश होते हैं, और खुशी के मारे उछल पड़ते हैं। वह जीवन में स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं, लेकिन इसका गलत फायदा नहीं उठाते हैं। यह लोग या तो बहुत अधिक काम करने वाले होंगे, या फिर बहुत ज्यादा आलसी। इनकी मुख्य कमजोरी इनकी दयालुता होती है, जो कभी कभी इनके नुकसान का कारण बन सकती है।

अब बात करते हैं बंदर (Monkey) राशि में जन्म लेने वाले लोगों की। यह लोग बहुत ही अधिक प्रतिभाशाली होते हैं। वह अपनी बुद्धिमत्ता के चलते कई बार पुरुस्कार प्राप्त कर चुके होते हैं। वह न केवल अकादमिक सफलता बल्कि वे सामाजिक संचार में भी सफल होते हैं, जो उन्हें उनके भविष्य के लक्ष्यों और करियर के विकास में मदद करता है। वे हमेशा समस्याओं को हल करने के लिए अनोखे तरीके लेकर आते हैं, क्योंकि वे अत्यधिक सक्षम और स्मार्ट होते हैं। वह बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं। वे अपने तर्कसंगत चरित्र के कारण धन का प्रबंधन बहुत अच्छी तरह से करते हैं। हालांकि यह लोग सफलता अर्जित करने के लिए कभी कभी दूसरों के लाभों का भी उपयोग कर सकते हैं।

इस राशि के लोग ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के हो सकते हैं, वह जब श्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं। वे खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में आश्वस्त करते हैं जो दूसरों की तुलना में उच्च स्थान रखता है और जब उनके लाभ और हितों की बात आती है तो वे आत्म-केंद्रित होते हैं। हालांकि, उनका व्यक्तित्व उन्हें ऐसा बनाता है जिसमें हर कोई दिलचस्पी लेता है, भले ही वे आपसे कुछ मिनट पहले ही मिले हों।


भेड़ (Sheep) राशि के पुरुष का व्यक्तित्व

चीनी राशि भेड़ (Sheep) (भेड़) के वर्ष में जन्म लेने वाले पुुरुष शर्मीले, शांत और अंतर्मुखी होते हैं। वह किसी भी गतिविधि में पर्दे के पीछे रहकर अपनी भुमिका निभाते हैं, लेकिन वह अपने मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों के बीच अपनी अच्छी खासी छाप छोड़कर जाते हैं। यह लोग बहुत ही उदार प्रवृत्ति के होते हैं, वह दूसरों की जरूरतों का भी ख्याल रखते हैं, और उनकी मदद करते है। उनकी यह उदार प्रवृत्ति कभी कभी उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है, ये लोग ठगे जा सकते हैं। उनके सामाजिक कार्यों पर ज्यादातर किसी का ध्यान नहीं जाता है, लेकिन कलात्मक और रचनात्मक पक्ष उनकी भावनाओं को उनके कार्यों में सबसे अच्छा दिखाता है। अगर व्यवहार और बचत की बात की जाए, तो वे बहुत ही किफायती होते हैं। साथ ही वे परिवार-उन्मुख, स्नेही व्यक्ति हैं, इसलिए परिवार के लोग बहुत प्यार करते हैं।

भेड़ (Sheep) राशि के लोग दयालु और सहानुभूति रखने वाले होते हैं, इसलिए वे अद्भुत श्रोता होते हैं और हमेशा अच्छी सलाह देते हैं। यह लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा परिवपक्व होते हैं। अगर आपक कोई गलती करते हैं, और माफी मांगते हैं, तो वह आपको आसानी से माफ करते है। आपकी गलतियों को भी भूल जाते हैं। यह लोग कभी भी अपने स्वार्थ को लेकर दूसरों को नुकसान नहीं पहुचाते हैं, किसी और को नुकसान पहुंचाकर अपना फायदा नहीं करते हैं। अगर वह किसी बात पर गुस्सा होते हैं, तो जल्दी ही शांत भी हो जाते हैं। हालांकि, यह लोग कभी कभी मुहफट हो सकते हैं, वह बोलते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि वह जो कहने जा रहे हैं, उसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस बात का एहसास होने पर उन्हें पश्चताप भी होता है। अगर आप उन्हें करीब से जानते हैं, तो आप यह अवश्य जानते हैं कि वह कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाते हैं, कभी कभी आवेश में आकर इस तरह के शब्द निकल जाते हैं, जिनका उन्हें अफसोस भी होता हैै। अगर आपका साथी भेड़ (भेड़ (Sheep)) राशि से संबंध रखता है, तो आपको उसकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए, आपको समझना चाहिए कि उसके दिल में किसी तरह की कपट नहीं है।

भेड़ राशि के जातक अपने पुरुष साथी के प्रति मधुर और प्यार करने वाले होते हैं, वे अपने प्रेमी के साथ बहुत ही गर्मजोशी से पेश आते हैं। वह अपने साथी को सम्मान देना बखूबी जानते हैं। उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि वह एक पल में बच्चे की शर्माने लगते है, वहीं अगले ही पल एक जिम्मेदार व्यक्ति की तरह पेश आते हैं। वह अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, और अपने माता पिता का बहुत सम्मान करते हैं। वह अपने जीवन में ऐसे साथी की तलाश करते हैं, जो उनके परिवारजनों के प्रति समान रूप से सम्मानजनक और स्नेही हो। यह लोग बड़े ही साहसी होते हैं, और हर परिस्थिति में अड़िग रहते हैं। उन्हें ऐसी लड़कियां पसंद होती हैं जो भरोसेमंद हो और जिनकी पृष्ठभूमि स्थिर हो।

यदि करियर के बारे में बात की जाए, तो भेड़ (Sheep) राशि के लोग ऐसी कार्य स्थल पर काम करना पसंद करते हैं, जो बैंक जैसे शांतिपूर्ण परिवेश में हो। वे शौर-शराबे और तनाव वाली जगहों पर काम करने बजाय सुखद वातावरण में काम करना पसंद करते हैं। उनके अंदर की कलात्मक और रचनात्मक शक्ति उन्हें संबंधित क्षेत्रों में सफल बना सकती हैं। वह जब छोटी टीम या फिर अकेले काम करते है, तो वह और भी अच्छा काम करते हैं।


बंदर (Monkey)राशि की महिला का व्यक्तित्व

चीनी राशि बंदर (Monkey)(बंदर) में जन्म लेने वाली महिलाएं, सामाजिक, शांत और आकर्षक होती है। सामाजिक मुद्दों पर वह अपनी बात को रखना अच्छे से जानती हैं। उनका स्वाभाव हंसमुख होता है, जिसकी लोग खूब तारीफ भी करते हैं। वे कलात्मक प्रदर्शन का आनंद लेते हैं। अगर उनके सामने कोई चुनौती आ जाती है, तो वह उसका डटकर मुकाबला करते हैं। वह किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं है। सामाजिक मुद्दों पर बात करते समय वह लोगों के अनुकूल हो जाते हैं और आसानी से किसी के साथ भी विनम्रता से बात कर सकते हैं। हालांकि, कभी कभी उनका उग्र रूप भी देखने को मिल सकती है, जिससे उनको हार का सामना करना पड़ सकता है।  वे मजाकिया, प्रतिभाशाली और ज्ञान से भरी हुई होती है।

जब कहीं कौशल दिखाने की बात आती है, तो उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। हालांकि, यह गर्व कभी कभी अभिमान का भी रूप ले लेता है। अपने किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए वह कभी कभी अपने अभिमान को बनाए रखने के लिए गलत रास्तों का चुनाव कर लेते हैं। वह किसी भी निर्णय को लेने के लिए कई बार सोचते हैं, वह अपने विचार पर दोबारा विचार करते रहते हैं। उनकी व्यवाहर सहज भी होता है, जिसके चलते कई बार उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वह बिना किसी तैयारी कार्य के शुरुआत कर सकते हैं, जिसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, अगर वह किसी कार्य को लक्ष्य बना लें, तो फिर उसे पूरा किए बगैर नहीं रहते हैं। 

सामाजिक स्वाभाव और अपने मजाकिया अंदाज की बदौलत वह लोगों में काफी लौकप्रिय होते हैं। वह भीड़ में भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। वह अपने लिए एक रोमांटिक साथी को चुनना पसंद करते हैं, और उसके साथ जीवन भर खुशहाल रहेंगे। वह कभी अपने साथी से बोर नहीं होते हैं। उन्हें अपनी स्वतंत्रता से काफी प्यार होता है, अगर उन्हें इस बात का एहसास होते है कि उनका साथी उन्हें नियंत्रित करना चाहता है, तो वह उसका विरोध कर सकते हैं। बंदर (Monkey)राशि की महिलाओं को ऐसे साथी पसंद होते हैं, जो उनके दैनिक जीवन में उनकी मदद कर सकते हैं। वह अपने मन में हमेशा इस भावना को जागृत रखना चाहते हैं कि कोई है जो उनकी देखभाल करता है और उसकी हर जरूरत को पूरा कर सकता है। वह हमेशा अच्छे दिखने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होती है। इसलिए यदि आप औसत चेहरे की संरचना वाले व्यक्ति हैं, तो उनका पीछा छोड़ दें।

बंदर (Monkey)राशि की महिला स्मार्ट, क्रेएटिव और परिस्थिति के अनुरूप ढलने वाली होती है। उनके यह गुण उनके करियर को चुनने में काफी मदद करते हैं। उन्हें ऐसा काम चुनना चाहिए, जहां वे ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अपनी प्रतिभा को सबसे ज्यादा दिखा सकें। सफलता भी जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे वे करियर चुनते समय ध्यान में रखते हैं। बंदर (Monkey)राशि की महिलाए जटिल समस्याओं को हल करने के लिए उपयुक्त होती है।


बंदर (Monkey)और भेड़ (Sheep) की संगतता

बंदर (Monkey)और भेड़ (Sheep) राशि के जातकों की अनुकूलता के बारे में बात कि जाए, तो वे बिना किसी संदेह के एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। हालांकि, दोनों की विशेषताए विपरीत हैं, लेकिन कुछ बिंदु हैं, जो उनके रिश्ते को बनाए रखते हैं। बता दें कि बंदर (Monkey)राशि के लोग मिलनसार होते हैं, भेड़ (Sheep) राशि की महिलाएं शांतिपूर्ण माहौल को पसंद करती है।

बंदर (Monkey)राशि के लोगों को इस बात को समझने में मुश्किल हो सकती है, कि उनके साथी को किस बात में खुशी मिलती है। बंदर (Monkey)राशि के लोगों के लिए जरूरी है कि वह सामाजिक कार्यों में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनें, जिससे भेड़ राशि के लोग उनकी और आकर्षित होते हैं। वहीं भेड़ राशि के लोगों का कलात्मक पक्ष बंदर (Monkey)राशि के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जब वह किसी के साथ समय बिताते हैं, तो वह किसी को बोर नहीं होने देते हैं। बंदर (Monkey)और भेड़ (Sheep) राशि के लोग दोस्ती के एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाते हैं।

बंदर (Monkey)राशि के लोग बहुर्मुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, उनके सामाजिक कौशल की वजह से लोग उनकी और आकर्षित होते हैं। साथ ही भेड़ राशि के लोग भी उनके साथ रहने को तैयार हो जाते हैं, और सामाजिक रिश्ते बनाने में उनकी सहायता कर सकते हैं। प्रतिक्रिया में भेड़ उन्हें देखभाल, स्वतंत्रता और भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है, जिसकी आवश्यकता बंदर (Monkey)राशि के जातक को होती है। हालांकि यह जोड़ी कभी भी अपनी स्वतंत्रता से समझौता पसंद नहीं करती है, वह किसी को भी अपने पर नियंत्रण रखने का अधिकार नहीं देती है। इसके अलावा बंदर राशि के लोगों का स्वभाव आवेगी होता है, जिससे कभी कभी भेड़ राशि के लोगों को चोट पहुंच सकती है। बंदरों और भेड़ों के अपने मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनके पास अपने बंधन में विश्वास होने पर साथ रहने के अधिक कारण हैं। उनमें आपसी मतेभेद के बावजूद अपने रिश्ते को कायम रखने की क्षमता है।


प्यार में भेड़ (Sheep) राशि के पुरुष और बंदर (Monkey)राशि की महिला की अनुकूलता

अगर सीधे शब्दों में कहा जाए, तो भेड़ (Sheep) और बंदर (Monkey)राशि के लोगों की जोड़ी एकदम आवेगी होती है। हालांकि, वह एक प्रेमी जीवन के बजाय दोस्ती में बहुत अच्छी हो सकती है। वह दोस्ती में अच्छी बांडिग के चलते एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन उसके बाद जब वह किसी अन्य रिश्ते में बंद जाते हैं, तो वह अपने साथी की अनुभवहीनता के चलते घूटन महसूस करने लगते हैं। भेड़ (Sheep) राशि के पुरुष अपने साथी की उतार-चढ़ाव वाली भावनाओं को अविश्वसनीय और जोड़ तोड़ के रूप में महसूस कर सकते हैं। अगर परुष अपने रिश्ते में शांति बनाए रखना चाहता है, तो फिर कोई हल्ला हो जाता है।

चीनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भेड़ और बंदर राशि के जातकों के बीच प्रेम संबंधों में कई कठिनाइयां हो सकती है। बंदर (Monkey)राशि की महिलाएं सुंदर, होशियार और आत्मविश्वासी होती है, जबकि भेड़ राशि का पुरुष क्रिएटिव, निस्वार्थ भाव से काम करने वाला और विचारशील होता है। उनका मानना होता है कि व्यक्ति को कभी भी झूठ और फरेब का सहारा नहीं लेना चाहिए। हालांकि, उनका मजाकिया और हंसमुख स्वाभाव उनके रिश्तों को बचाने में काफी मददगार साबित होता है। भेड़ (Sheep) राशि के लोगों को रिश्ते को बनाए रखने के लिए बंदर (Monkey)राशि की महिला को भावनात्मक रूप से जोड़े रखना चाहिए।

बंदर (Monkey)राशि की महिलाएं सामाजिक होती है, उनका सामाजिक जीवन तेजी से कायाकल्प करने का उनका संसाधन है। वह समाज के लोगों के बीच रहना पसंद करती है। वहीं भेड़ राशि के पुरुष अकेले रहना और आराम करना पसंद करते हैं। वे दोनों एक-दूसरे की जीवन शैली को समझ सकते हैं और सीख सकते हैं, क्योंकि वे कुछ समय के लिए अलग-अलग गतिविधियां कर सकते हैं। अगर इन दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव हो जाता है, उन्हें बैठकर बात करने की आवश्यकता होती है। आपसी प्यार और एक-दूसरे पर विश्वास ही उनके रिश्ते को लंबे समय तक चलने में मदद कर सकता है।

जब यह दोनों की सामाजिक कार्यक्रम में मिलते हैं, तो वह उत्साह, शांति सहित अन्य स्थितियों से खुद को मुक्त महसूस करते हैं। एक आदर्श रिश्ते में भेड़ (Sheep) राशि के पुरुष अपनी बंदर (Monkey)राशि की महिला साथी के फैसलों का समर्थन भी करती है। साथ ही बंदर (Monkey)राशि की महिलाएं अपने साथी को  सामाजिक जुड़ाव में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उनके रिश्तों में दरार आती है, लेकिन वह एक दूसरे को महत्व को समझाते हैं, और रिश्ते को खत्म नहीं होने देते।


प्यार में बंदर (Monkey)राशि का पुरुष और भेड़ (Sheep) राशि की महिला की अनुकूलता

इस राशि की जोड़ी भी पुरुष भेड़ (Sheep) और बंदर (Monkey)महिला की जोड़ी के ही समान है। यह भी किसी रोमांटिक रिश्ते की बजाय दोस्ती के रूप में बेहतर साबित होते हैं। बंदर (Monkey)राशि के पुरुषों को भेड़ (Sheep) राशि की महिलाओं में बिल्कुल भी रुचि नहीं होती है, लेकिन वह उनके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण प्यार में पड़ जाते हैं। बंदर (Monkey)राशि के राशि के पुरुषों में भेड़ राशि की महिला से अधिक शहनशक्ति होती है। हालांकि, वह शर्मीली और कोमल होती हैं, इसलिए वह आमतौर पर सामाजिक परिस्थितियों को पसंद नहीं करती है। वह जब आराम करना चाहती है, तो किसी भी तरह की गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहती है। बंदर (Monkey)राशि के लोगों में कई चीजों के बारेे में जानने की अत्यधिक जिज्ञासा होती है।

चीनी ज्योतिष के अनुसार बंदर (Monkey)राशि के लोग किसी भी चुनौति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वह किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं है। अगर उनकी रिश्तें में किसी तरह की दुरियां बढ़ रही है, तो वह उस परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते हैं। वहीं अगर बात की जाए भेड़ (Sheep) राशि की महिलाओं की तो वह बंदर (Monkey)की करियमाई बुद्धि की ओर आकर्षित होती है। शुरुआत में इन दोनों लोगों के लिए डेट करना या सामंजस्य बिठाना कठिन होता है, लेकिन बाद में बात करने और गलतफहमियां दूर करने पर सब ठीक हो जाता है। बंदर (Monkey)राशि का पुरुष भेड़ (Sheep) राशि की महिला की जरूरतों के प्रति लापरवाह हो सकता है और जिससे भेड़ (Sheep) महिला जातक आहत हो सकती है। हालांकि, अगर वह दोनों अपने अंदर की कमियों को दूर करने को लेकर काम करें, तो यह रिश्ता बेहतर हो सकता है।

इस बात की पुष्टि कोई नहीं करता हैै कि अगर बंदर (Monkey)और भेड़ (Sheep) दोनों किसी संबंध में है, तो वह उसमें खुश होंगे, क्योंकि बंदर (Monkey)के दिमाग और भेड़ के कल्पनाशील दिमाग से भरी जिज्ञासा के साथ आनंद लेने उनके पास कई चीजों की कमीं होती है। वह खुश रहने के लिए जिन चीजों की जरूरतों महसूस करती है, उन्हें उनका आभाव होता है। अगर वह खुश रहते हैं, तो एक दूसरे के साथ रहने की उनकी क्षमता और जुनून ही उनके खुशहाल रिश्ते का राज है। अगर वह कुछ मामलों में एक दूसरे के विचारों को खुला छोड़ दें, तो वे खुश रह सकते हैं। वे वास्तव में बहुत अच्छे साथी हैं, जो अपने गहन संबंधों के कारण आसानी से नहीं टूटते हैं।


आपका पार्टनर बंदर (Monkey)राशि का है, तो क्या करें ?

यदि आपका साथी बंदर (Monkey)राशि से संबंधित हो, तो आपको उसके साथ चलना चाहिए। वह अविश्वसनीय रूप से स्मार्ट, तेज-तर्रार, असंवेदनशील होते हैं। हालांकि, जब उनकी रूचि का काम करने के बारी आती है, तो वह आवेग में आकर उसमें कूद जाते हैं। अगर आप उनकी तरह कार्य नहीं कर सकते हैं, उनकी तरह सोच नहीं सकते हैं, तो वह खुद ही यह मान बैठेंगे कि आप अपने घमंडी स्वभाव के कारण धीमे और उबाऊ हैं। रिश्ते या फिर जीवन में, वे किसी का अनुसरण करने के बजाय नेतृत्व करना पसंद करते हैं। अगर बंदर (Monkey)का राशि का जातक आपकी साथी है, तो याद रखें कि वह शायद ही आपकी किसी बात को सुनेंगे। वह सिर्फ नेतृत्व को पसंद करते हैं। उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में सुर्खियों में बने रहने की जरूरत है। इसके अलावा यह भी बताते चलें कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं है, जो पैसे बचाते हैं, वह अपने धन को सामाजिक कार्यों में लगाते हैं, और लोगों की सेवा करना पसंद करते है। एक बात यह भी है कि उनके चालाक व्यक्तित्व के कारण उनके पार्टनर को उन पर भरोसा करना मुश्किल हो सकता है।

वे अपरिपक्व हैं और दूसरों के दोषों को करीब से देखते हैं। जिस क्षेत्र में उनकी रूचि होती है, वह उसमें बखूबी कार्य करते हैं। यदि आप किसी बंदर (Monkey)राशि के जातक से प्यार करते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि उन्हें क्या पसंद है। वह किन बातों से खुश होते हैं, आपको उसी के आधार पर उनका ख्याल रखना चाहिए। आपको उनकी रुचियों से सर्वोत्तम प्राप्त करने के महत्व को सीखने में उनकी मदद करनी चाहिए। आपको बता दें कि चीनी राशि बंदर (Monkey)की संगत सांप, चूहा और ड्रैगन के साथ सबसे अच्छी होती है। वे बाघ और सुअर के राशि संकेतों के साथ कम से कम संगत हैं।


अगर आपका साथी भेड़ (Sheep) राशि का है तो क्या करें?

अगर आप किसी भेड़ (Sheep) राशि के जातक से प्यार करते हैं, तो बता दें कि वह आपसे बहुत प्यार करेगा। इसका कारण यह है कि भेड़ (Sheep) राशि के लोग बहुत दयालु होते हैं, और सभी लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। जब वे अपने काम की बात करते हैं, तो वे सबसे अधिक सूक्ष्म और विस्तृत होते हैं। वह कभी भी अपने काम को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। वह घर पर रहना पसंद करते हैं, जहां वह अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सके। वहीं वह लोगों की मदद करने में भी सबसे आगे होते है। अगर कोई किसी समस्या में होता है, तो उसकी मदद के लिए सबसे आगे वहीं खड़े रहते हैं।

भेड़ (Sheep) राशि का जातक आपको बहुत मानता है, और आपको अपने मन का करने की पूरी स्वतंत्रता देता है। अगर कोई कार्य आप करना चाहते हैं, और वह उसे पसंद नहीं है, उसके बाद भी वह आपको कार्य करने से नहीं रोकता है। वह अपने परिजनों से बहुत प्यार करते हैं। वह अपने धन को सामान और भौतिकवादी सामानों पर खर्च करना पसंद करते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थितियों के लिए धन एकत्रित भी रखते हैं, ताकि मुसीबत के वक्त काम आ सके। भेड़ (Sheep) राशि के लोग सबसे ज्यादा अपनी स्वतंत्रता और आराम को महत्व देते हैं, इसलिए अगर वह किसी तरह का तनाव महसूस कर रहे हैं, तो चिड़चिड़े हो सकते हैं। वह खुद से ज्यादा दूसरों की चिंता करते हैं। वह जिस कार्य को करना पसंद करते हैं, अगर वह नहीं कर पाते हैं, तो वह असंतुष्ट हो सकते हैं।

भेड़ (Sheep) राशि के जातकों को सकारात्मक पक्ष देखने में कठिनाई होती है और वे चिंतित महसूस कर सकते हैं। अगर आप किसी भेड़ (Sheep) राशि के जातक से प्यार करते हैं, तो आपके लिए यह आवश्यक है कि आप उन्हें उन चीजों के सकारात्मक पक्ष दिखाएं, जिनकी वे चिंता करते हैं और उन्हें समर्थन दें। चीनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भेड़ (Sheep) राशि के जातकों की संगत घोड़े, सुअर और खरगोश से हैं, और जिन संकेतों के साथ वे कम से कम संगत रखते हैं, उनमें  बैल, कुत्ता और चूहा शामिल है।