चीनी ज्योतिष अनुसार बैल और बंदर राशि वालों की अनुकूलता

चीनी ज्योतिष अनुसार जब बंदर राशि वाला पुरुष किसी बैल राशि वाली महिला से शादी करता है। हर उस चीज का विरोध किया जाता है, जिसमें उसे विश्वास होता है जैसे स्टेबिलिटी, रूटीन, डिसिप्लिन और कम्फर्ट आदि। बैल राशि वाले पुरुष रोमांच और स्वतंत्रता पसंद करते हैं। वहीँ बंदर राशि वाली महिला उन्हें अपने द्वारा दिए गये प्रपोजल पर सहमत होने के लिए उकसाती है। इन महिलयों का सेन्स ऑफ़ ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। बंदर और बैल दोनों बेहतरीन साथी हैं।

बंदर और बैल राशि वालों की जोड़ी सफल हो सकती है अगर वे दोनों एक दुसरे के कुछ विशेष गुणों को सम्हाल लेते है तो। इन दोनों में गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर होता है। जो इन्हें साथ रहने में मदद करता है। इस बात को आप इस तरह समझ सकते है। बैल राशि वाली महिलाएं बंदर पुरुष राशि को नई चीजों को आजमाने के लिए राजी कर सकती है, जबकि बैल राशि वाले पुरुष बंदर महिला राशि वालों को कभी-कभार आराम करने के लिए भी राजी कर सकते हैं। रिश्ते को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए बैल राशि वाले वह सब कुछ करते हैं, जो वह कर सकता है। वहीं दूसरी ओर बंदर राशि वालों को अपनी छेड़खानी को सीमित करने का तरीका सीखने की जरूरत है। बैल राशि वालों का मानना होता है की किसी भी तरह की बेवफाई रिश्ते के अंत की ओर ले जाएगी।


चीनी राशि बैल और बंदर का व्यक्तित्व

यह दोनों राशि वाले चाहते तो है की पैसों की बचत की जाए। यह बचत किस तरीके से की जा सकती है, यह किसी को भी पता नहीं होता है। इन दोनों राशि वालों के विचार हमेशा विरोधी ही होती है,मुद्दे पर बात करने से इनकी सहमति नहीं बन पाती। पुरुष बैल राशि वाले व्यावहारिक, सादा और सावधान होते है, जबकि महिला बंदर राशि वाली बुद्धिमान, मिलनसार यहां तक कि बोहेमियन भी होती है। महिला बंदर राशि वाले पुरुष बैल राशि वालों के फैसले को महत्व नहीं देती है। यह लोग अपनी उनकी मेहनत से अर्जित की गई उपलब्धि का मजाक उड़ाती है, जिससे बैल पुरुष राशि वाले चिढ़ जाते है, और नाराज हो जाते हैं।


बैल पुरुष राशि वालों का व्यक्तित्व

पुरुष बैल राशि वाले जातक आमतौर पर परिपक्व, स्थिर और दूसरों द्वारा पसंद किए जाने वाले होते हैं। यह लोग सरल तो होते है, लेकिन साथ ही भावहीन भी होते है। यह लोग अभिमानी, दंभी, जुनून और उत्साह में कमी वाले भी होते हैं।

चीनी ज्योतिष अनुसार बैल राशि वाले जातक डाउन-टू-अर्थ, मेहनती और रोजमर्रा की जिंदगी में बहादुर होते हैं। बैल के चिन्ह के तहत पैदा हुए पुरुष हमेशा सुरक्षित और मजबूत होते हैं। यह लोग विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करके उनका सामना कर सकते हैं। यह लोग समय समय पर मोटीवेट होकर खुद को बेहतर बनाने और अपने परिवारों के लिए बेहतर जीवन जीने का प्रयास करते हैं। जब भी आप बैल पुरुष राशि वालों के पास होंगे, तब आप सुरक्षित और आरामदायक महसूस करेंगे।

बैल राशि वाले पुरुषों का जीवन के प्रति एक व्यावहारिक दृष्टिकोण होता है। यह लोग भविष्य की तैयारी करने में कुशल होते हैं। इन लोगों को पता होता है की कौन सी चीज किस क्रम में रखनी है। यह लोग आमतौर पर चीजों को जरूरत के अनुसार क्रम में रखते हैं। ये लोग जीवन की सुव्यवस्थितता और निश्चित रिदिम का आनंद लेते हैं। इसके अलावा पुरुष बैलों की स्वतंत्र इच्छा होती है और वे अपने तरीके से व्यवहार करना पसंद करते हैं।

जब रोमांटिक रिश्तें की बात आती है। तब ये अपने लिए ऐसी पत्नी चाहते है जो की गुणवान हो। आप इनके बारें में कह सकते हैं की इन्हें सफल महिलायें नहीं बल्कि गुणवान स्त्री की चाहत होती है। जो आध्यात्मिक और भावनात्मक सपोर्ट करें। जब यह दुखी और परेशान हो।

राशि अनुसार अपना आदर्श पार्टनर यहां खोजें।


बंदर महिला राशि वालों का व्यक्तित्व

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर राशि वाली महिलाएं बुद्धिमान और सरल स्वभाव की होती हैं। यह लोग आकर्षक और मिलनसार भी होती है। यह लोग अपने चारों तरफ के वातावरण को जीवंत करने में माहिर होती है। जिसकी वजह से ये लोग किसी भी सार्वजनिक समारोहों में “सेंटर ऑफ़ अटरेक्शन” बन जाती है। इस राशि की महिलाए अधिकतर आर्टिस्टिक होती है, ये लोग प्रतिभाशाली अभिनेत्रि भी बन सकती हैं। बंदर राशि वाली महिलाए खुशमिजाज और आशावादी होने की वजह से असफलताओं से डरती नहीं हैं। यह लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहती है। प्रतिस्पर्धी, साधन संपन्न और आर्थिक रूप से चतुरता लेकर ही यह पैदा होती हैं। यह इनके कुछ विशिष्ट लक्षण है जो जन्म से ही पाए जाते है।

बंदर राशि में पैदा होने वाली महिलाएं बहुत घमंडी और थोड़ी लालची होती है। इनके अंदर श्रेष्ठता की गहरी भावना होती है। इन लोगों के बारे में आप कह सकते हैं की ये लोग जीवंत और स्वस्थ लोग हैं। यह लोग हमेशा साफ-सुथरे रहते है। इन लोगों को अच्छे से तैयार होना पसंद होता है। यह लोग अपने बालों को विशेष रूप से सुंदर सजाते है। स्मार्ट और खूबसूरती से तैयार होते हैं। बंदर राशि वाली महिलाएं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होने के अलावा अपनी हॉबी को विकसित करने के लिए भी समय निकाल लेती है। यह लोग ज्यादा मिलनसार और दूसरों के साथ बातचीत करने में स्किल्ड होती है। इसके अलावा, वे कभी भी किसी को जल्दी से पैसा नहीं देती है, भले ही इनके पास कितना भी पैसा हो।

आत्मविश्वास और आकर्षकता से भरी हुई बंदर राशि की महिलाएं प्यार और रिश्तों को लेकर हमेशा सक्रिय दिखाई देती हैं। इन लोगों को इन्तजार करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। इसलिए जैसे ही इनको प्यार होता है, यह अपनी फिलिंग व्यक्त कर देती है। यह अपने पार्टनर से रिश्ता बनाने के लिए उनकी पसंद के कपड़े पहनती है, ताकि उनका रिलेशनशिप आगे बढ़े। इन लोगों को आकर्षक व्यक्तित्व वाले लोग पसंद होते है।

अधिकतर बंदर राशि की महिला भविष्य की सक्षम महिला होती है, जो हर परिस्थितियों के सामने शांत रह सकती है। कोई कठिनाई भी आती है तो उसका समाधान पूरी तरह से रिसर्च करके ढूढती है। यह लोग प्राकृतिक रूप से ऑलराउंडर होते है इनसे कोई भी काम किसी भी इंडस्ट्री में करवा सकते हैं।


कैसी रहेगी प्यार में बैल पुरुष और बंदर स्त्री की अनुकूलता

आप दोनों एक अच्छी सेहत और करियर की ख्वाहिश रखते हो, पर समस्या यह होती की कैसी इन सब को पाया जाए। उसका रास्ता नहीं पता होता। रास्ता पता भी हो तो भी, यह दोनों एक साथ किसी भी चीज के लिए राजी नहीं होते हैं। इन दोनों राशि वालों के विचार हमेशा विरोधी ही होते है। पुरुष बैल राशि वाले व्यावहारिक, सादा और सावधान होते है, जबकि महिला बंदर राशि वाले बुद्धिमान, मिलनसार यहां तक कि बोहेमियन भी होती है। महिला बंदर राशि वाले पुरुष बैल राशि वालों के फैसले को महत्व नहीं देती है। यह लोग अपनी उनकी मेहनत से अर्जित की गई उपलब्धि का मजाक उड़ाती है, जिससे बैल पुरुष राशि वाले चिढ़ जाते है, और नाराज हो जाते हैं। जिसकी वजह से जीवन में समस्या उत्पन्न होना शुरू हो जाती है।
बैल और बंदर राशि वालों के बीच जो शुरुआती चिंगारी उठती है, वो निश्चित रूप से “विपरीत आकर्षण” का मामला है। बंदर राशि वाली महिलाओं की तेज, चमचमाती, और जगमगाती सामाजिकता हमेशा स्थिर और यथार्थवादी बैल पर हावी हो सकती है। बंदर राशि वाली महिलाएं बातचीत करने में माहिर होती है। इसकी वजह से बैल राशि वाले जातक जल्द ही उनके साथ खुल जाते है। जब यह लोग साथ में आगे बढ़ने का प्रयास करते है। तब इन्हें समझ आता है की इनके पास शानदार विचारों से भरा हुआ दिमाग पाया जाता है।
बैल राशि वाले जातक की कल्पना शक्ति ज्यादा अच्छी नहीं होती है। इनके पास एक ख़ास गुण होता है, ये लोग सामने वाली की बौद्धिक प्रतिभा को आसानी से जान लेते हैं। बंदर राशि वाली महिलाये अपने वर्बल स्किल और सामाजिक आकर्षण की तुलना में अपने तेज दिमाग और बौद्धिक जिज्ञासा के कारण बैल राशि वालों को अधिक आकर्षित करती है।

बैल पुरुष और बंदर महिला राशि वालों में बैलेंस यौन आकर्षण होता है। इनका पार्टनर बने रहने के लिए यह भी एक पॉइंट है। बंदर राशि वाली महिलाएं भले ही नये रिश्ते की वजह से खुशी महसूस करती है, लेकिन इनके अंदर वो आग भी होती है की ये लोग लम्बे समय तक रिश्तों में गर्माहट बनाए रख रखती है। वही दूसरी और बैल राशि वाले पुरुष वफादारी के साथ रिश्ते निभाते है।

एक दुसरे से अलग होने की बजाय ये लोग अपने मतभेदों को भुलाकर एक साथ सुखद जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इन दोनों की अलग-अलग खूबियां मिलकर एक दुसरे की पूरक हो सकती है। जैसे की बैल राशि वाले अपनी अड़ियल जिद की वजह से फेमस होते है, तो वही दूसरी और बंदर राशि वालों के पास वो दिमाग होता है जो उनकी इस स्वभाव से उस समय की स्थिति को बदल देते है।

यदि दोनों अपनी पार्टनरशिप को सफल बनाना चाहते हैं, तो इन लोगों को एक-दूसरे के सकारात्मक गुणों को थोड़ा-थोड़ा अपनाना चाहिए। जब बैल राशि वाले गंभीरता छोड़कर नए अनुभवों के साथ कुछ सीखने के लिए तैयार रहेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि प्यार में होने का मतलब अक्सर मस्ती करना होता है। वहीँ बंदर राशि वाली महिलाएं जब बैल राशि के स्थायित्व और निरंतरता के गुणों को सीख लेती है तब उनको समझ आएगा की समर्पण इतनी बुरी चीज नहीं है।


कैसी रहेगी प्यार में बंदर पुरुष और बैल स्त्री की अनुकूलता

चीनी ज्योतिष में बैल और बंदर राशि वालों की जोड़ी का विरोध किया जाता है। इन दोनों की जोड़ी को अच्छी जोड़ीं नहीं मानी जाती। बैल राशि वाले सद्भाव और संगठन का प्रतीक है। यह बात इनके रिश्ते में काम आती है।, क्योंकि जब भी संभव हो बहस करना बंद कर देते हैं। बंदर राशि वालों के अंदर बहुत ऊर्जा होती है। इनको मजे करना अच्छा लगता है। इसलिए ये अपनी सोशल लाइफ में मसाला डाल सकते हैं।

बैल और बंदर की जोड़ीं में मतभेद तो हमेशा रहेगे। यह लोग एक दुसरे से बहुत भिन्न है। इन लोगों का रिश्ता तभी चल सकता है, जब ये लोग एक दुसरे के साथ आपसी समझ और स्वीकृति के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लेते हैं।
बंदर राशि वालों को यह पता होता ही किस तरह से अच्छा समय बिताया जाता है। यह लोग अपने प्रेमी को बहुत अच्छी तरह से इस बात को सिखा सकते है। इन लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ समाज में रहने में मुश्किल होती है। यह लोग उन चीजों को ज्यादा खोजते हैं जो उनको ख़ुशी देती है। यदि नर बंदर किसी चीज के लिए ज्यादा उत्साहित हो जाता है, तो बैल राशि वाली महिला शांत स्वभाव यानी अपने पारंपरिक स्वभाव की ओर शिफ्ट हो जाएगी।

इन दोनों के रोमांस की बात की जाए तो इन लोगों को अपने बीच स्पेस देने की जरूरत होती है। तभी रोमांस में मजा आएगा। बैल राशि वाली महिला घरेलू किस्म की होती है। इन लोगों को सोशल लाइफ ज्यादा पसंद नहीं होती है। घर में रहना पसंद होता है। वहीं दूसरी और बंदर राशि वाले पुरुषों को पार्टी करना बाहर घूमना पसंद होता है। इन लोगों के अंदर सम्मान की भावना होती है। यह लोग हमेशा दूसरों को सम्मान देते है।


क्या बैल और बंदर राशि वालों की जोड़ी सही है

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर के लिए सबसे अच्छे पार्टनर बैल, ड्रैगन और खरगोश होते हैं। इनके साथ जीवन खुशहाल और सामंजस्यपूर्ण होगा। बाघ, सूअर और सांप बालों के साथ इनकी जोड़ीं बिलकुल भी नहीं जमेगी।


बैल राशि वालों की जोड़ी किसके साथ जमेगी

बैल राशि वाले चूहे, सांप और मुर्गा के साथ अपनी जोड़ी बना सकते हैं। इनके साथ ही जोड़ी सबसे अधिक अनुकूल है। बैल राशि वाले वर्ष 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009 और 2021 हैं।


बंदर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2021 का साल

यदि आपका जन्म 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004 या 2016 में हुआ है, तो आपका राशि बंदर है। अगर आप जानना चाहते है की क्या 2021 बंदर राशि वालों के लिए शुभ है? 2021 बंदर राशि वालों के लिए आध्यात्मिक विकास को ऊपर ले जाने वाला साल होगा।

अपने भविष्य को लेकर मन में कुछ संदेह है? तो हमारे ज्योतिषियों से बात करें।