खरगोश और ड्रैगन राशि वालों की जोड़ी : विशेषता और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिषी अनुसार किसी भी राशि के साथ कौनसी जोड़ी जमेगी यह पता करना बहुत ही दिलचस्प तरीका है। चीनी ज्योतिष के अनुसार बारह राशि होती है। यह बारह राशि विभिन्न विशेषताओं और व्यक्तित्वों का प्रतीक होती है। प्रत्येक राशि का प्रतिनिधित्व एक जानवर द्वारा किया जाता है, इसलिए आपका जन्म किसी भी महीने में हुआ होगा, उस महीने के जानवर का प्रभाव आपके अंदर होगा। राशि के अनुसार उनके तत्व भी होते हैं। जो व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। आज हम यहाँ खरगोश और ड्रैगन राशि वालों की जोड़ी के बारें में बताने जा रहे हैं।


खरगोश और ड्रैगन राशि वालों का व्यक्तित्व और लक्षण

खरगोश और ड्रैगन राशियाँ कई मायनों में एक दुसरे से बिलकुल विपरीत होती हैं, लेकिन कुछ मायनों में वे एक समान भी होते हैं। खरगोश राशि वाले पुरुष अपनी जिन्दगी का आनंद लेता है, और अपने पार्टनर से ज्यादा लगाव महसूस नहीं करता है। यह लोग ड्रैगन राशि वाली अपनी महिला पार्टनर पर पूरा भरोसा नहीं कर पाते। इन पर विश्वास करने को लेकर हमेशा आशंकित रहते हैं। ड्रैगन राशि वाली महिला अधिकतर आत्मनिर्भर और दृढनिश्चयी होती है, लेकिन जब वह खरगोश राशि वालों की पार्टनर होती हैं तो इनके बीच में बहुत वाद-विवाद होता है। यही मुख्य वजह इनके आत्मनिर्भर बनने में परेशानी पैदा करती है। यदि आप अपनी शादी को सफल बनाना चाहते हैं। तो दोनों को मिलकर इस रिलेशन में बोरियत से बचने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए।

जब प्यार की बात आती है, तो खरगोश और ड्रैगन राशि वाले लोग पहली बार में एक दुसरे के प्रति कमिटमेंट करने में थोड़ी झिझक महूसस कर सकते हैं। यह दोनों लोग अपनी स्वत्रंता पर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं चाहते। खरगोश राशि वाली महिला जब तक अपनी भावनायों को लेकर स्पष्ट नहीं होती, वो किसी भी प्रकार का कमिटमेंट करना पसंद नहीं करती है। वहीँ ड्रैगन राशि वाले लोग अपने अगले प्रोजेक्ट या रोमांच की तलाश में यात्रा करना पसंद करता है। वे कभी भी आराम से नहीं बैठ सकते हैं। इन लोगों को सुर्खियों में रहने में मजा आता है। यह लोग स्वभाव से खुले और ईमानदार होते हैं। इनके अंदर जो चलता है, वही इनको बाहर नजर आता है, इसलिए आपको कभी भी, यह क्या सोच रहे हैं? क्या महसूस कर रहे हैं? इस बारे में अनुमान लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह लोग हमेशा पारदर्शी और स्पष्टवादी होते हैं। इनको स्पष्टवादिता की वजह से नुकसान भी होता है। कोई भी निर्णय कितनी भी जल्दबाजी में लेना हो, यह हर निर्णय में अपने परिवार की राय जरुर लेते हैं।


खरगोश राशि वाले पुरुषों का व्यक्तित्व

ऐसा माना जाता है कि खरगोश राशि वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। उनकी विनम्रता और शिष्टता की वजह से लोग हमेशा इनकी प्रशंसा करते हैं। खरगोश राशि वाले पुरुष स्वभाव से शांत और संयमी होते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से चने की झाड़ पर नहीं चढ़ा सकता है। कहने का मतलब यह है कि ये लोग आसानी से ट्रिगर नहीं होते हैं। यह लगभग सभी के साथ दयालु और सौम्य वर्ताव करते हैं, जो लोग  इनके करीब होते हैं। वे खरगोश राशि वालों को बहुत पसंद करते हैं। खरगोश राशि वाले लोग किसी भी प्रकार के झगड़ों में नहीं पड़ना चाहते। जहाँ कही भी झगड़ा नजर आता है, यह शांति से उस जगह से निकल लेते हैं। खरगोश राशि वालों के बारें में आप कह सकते हैं कि इन लोगों को न तो किसी को किसी भी तरह का नुकसान पहुचाना पसंद होता हैं, न ही यह लोग  बेवजह की बातों में पढ़ते हैं।

खरगोश राशि वाले लोग बहुत दृढ़ निश्चयी और नियमों का पालन करने वाले होते हैं। यह लोग किसी भी काम के लिए डेडलाइन का इन्तजार नहीं करते हैं, बल्कि समय से बहुत पहले अपना काम पूरा कर लेते हैं। यह अपने कामों की हर योजना पहले से बनाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह लोग व्यवस्थित जीवन जीने के शौकीन होते हैं।

 इसके अलावा, खरगोश राशि वाले पुरुषों के पास बहुत ही संगठित और सही सोच होती है। इन लोगों में सही समय पर सही काम को करने की भी क्षमता होती है। खरगोश राशि वाले पुरुषों की बात करें तो इन लोगों के पास एक ऐसी सोच होती हैं,  जिसका दूर-दूर तक सच्चाई से कोई वास्ता नहीं होता है। इन लोगों को कई स्थितियों के प्रति अतिसंवेदनशील भी माना जाता है। इनकी यह आदतें उन्हें आगे बढ़ने में रुकावट डाल सकती हैं।

खरगोश राशि वाले लोग सबसे ज्यादा ऐशोआराम पसंद करने वाले होते हैं। यह अपने शानदार घर में आराम से रहना पसंद करते हैं। चूंकि खरगोश राशि वाले पुरुष बेहद स्मार्ट होने के साथ-साथ दयालु भी होते हैं, इसलिए यह किसी के भी बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इनके साथ आपको शॉपिंग करने में भी बहुत आएगा। क्योंकि यह आपके आस-पास क्या नया ट्रेंड चल रहा है, इस मामले में सुझाव लेने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति माने जाते हैं।

प्यार में, खरगोश राशि वाले पुरुष रहस्यपूर्ण और संवेदनशील होते हैं। यह लोग आलोचनात्मक विचारक होते हैं, जो रोमांटिक और अच्छी जगह पर डेटिंग का आनंद लेना पसंद करते हैं। यह स्वभाव से शांत और पढ़े-लिखे होते हैं। यह अपने रिलेशन में शायद ही कभी गुस्सा होते हो। जब खरगोश राशि वाले लोग किसी भी रिलेशन में सफलतापूर्वक ढल जाते हैं, तो अपनी जरूरतों के लिए दूसरे पर निर्भर भी हो सकते हैं। यह बात इनके पार्टनर को परेशान भी कर सकती हैं।


ड्रैगन राशि वाली महिला का व्यक्तित्व

ड्रैगन राशि वाली महिलाओं के लिए, प्यार कभी भी प्राथमिक विषय नहीं होता है, और इस राशि वाली महिलाओं के साथ रहने के लिए आपके पास बहुत धैर्य होना चाहिए। ड्रैगन राशि वाली महिलाओं के लिए, प्यार से ज्यादा जॉब महत्व रखती है। यदि आप ड्रैगन राशि वाली महिलायों को अपने पार्टनर के रूप में चुनना चाहते हैं, तो आपको उनके करियर को आगे बढ़ाने में सहायता करनी चाहिए। साथ ही समय-समय पर उनकी सराहना और प्रशंसा करते हुए, प्यार भरी बातें करना चाहिए, ताकि उनके अंदर आत्मविश्वास को मजबूत किया जाता रहे।

वे ऐसे व्यक्ति को पसंद करती हैं, जो उनसे ज्यादा काबिल और सफल हो। वर्ना वो आपको अपने पार्टनर के रूप में नहीं चुनेगी। ड्रेगन राशि वाली महिला आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर होती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना अटल होता है कि लोग शायद ही कभी इन शक्तिशाली और सम्मानित शख्सियत पर से अपना विश्वास खोते हो। यह वे आदर्श महिलाएं हैं जिन्हें अपने खर्चों का ध्यान रखने के लिए किसी पुरुष की आवश्यकता नहीं होती है। यह आर्थिक रूप से बिलकुल स्वतंत्र हैं। ड्रैगन राशि वाली महिला सिर्फ प्यार और स्नेह के लिए तरसती है। कभी भी इन महिलाओं को किसी भी रूप में कम आंकने की कोशिश नहीं करना चाहिए, वे आपको इस मामले में कदम-कदम पर गलत साबित करेगी। जब आपको लगेगा की आप उन्हें हरा देंगे, तो वे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनकर उभरेंगी।

जब ये महिलाये किसी के प्यार में पड़ जाती हैं, तो वे एक रिश्ते में अपना सब कुछ देती है, और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करती है। यहाँ तक की वे अपने पार्टनर के हिसाब से कपड़े पहनने भी शुरू कर देती है। ड्रेगन राशि वाली महिला हर चीज में श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होती है। यह लोग स्वाभाव से गतिशील और तेज होती है। इन लोगों को पॉवर की चाहत होती है। ड्रैगन राशि वाली महिलायें अपने काम की वजह से अधिकतर सेंटर ऑफ़ अटेंशन होती है, इसलिए उन्हें अपने साथी के सहयोग और प्रशंसा की आवश्यकता होती है। वास्तव में, यह महिलाएं चाहती हैं की इनका जो सोशल सर्किल है, वो भी इनका सहयोग और तारीफ करें। यह हमेशा अपने काम में सफल होती है, जिसकी वजह से लोगों भी वही काम करने के लिए आकर्षित होते हैं, जो वे करती है। यह लोगों को अपने काम के प्रति आकर्षित होते देख आनद पाती है। इनके पास जो पावर होती हैं, उसका प्रयोग यह अपनी सफलता के लिए करती है। यदि कोई इनकी सफलता में रुकावट बनता है, तो यह अपनी ताकत का प्रयोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कर सकती है।

ड्रेगन राशि वाले लोग आत्म-केंद्रित नहीं होते हैं, बल्कि वे अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के इतने इच्छुक हैं, कि वे कई बार अन्य लोगों की भावनाओं की कद्र करना भूल जाते हैं। हालांकि, ड्रेगन राशि वालों से अधिक विचारशील, दयालु या अपने सहयोगियों के प्रति समर्पित और कोई राशि वाले नहीं होते हैं। ड्रेगन राशि वाली महिलाएं यह समझने में बहुत समय लगाती हैं, कि कौन सा पुरुष उनका पार्टनर बनने के लिए सही है? कौन उनका सच्चा प्यार बनने में सक्षम हैं? अपने रिलेशन में पार्टनर का चुनाव करने में यह लम्बा समय लगाती है, जिसकी वजह से इनका रिश्ता लम्बे समय तक चल सकता है। यह शादी के बाद मेहनती गृहणियों की भूमिका निभाने को भी तैयार रहती है।

इतना सब पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल उठ रहा होगा, आखिर ड्रैगन राशि वाले लोगों की किसके साथ जोड़ी ज्यादा जमती है। कौन इनके लिए सबसे अच्छा पार्टनर होगा। इसी तरह के सवालों के जबाव पाने के लिए आप MyPandit ऐप पर दिए गये लेख को पढ़कर इसे स्वयं खोज सकते हैं।

वैसे हम आपको यह भी बता देते हैं कि ड्रैगन राशि वालों की जोड़ी बंदर, चूहा और मुर्गा राशि वालों के साथ सबसे अच्छी रहती हैं। इन लोगों को कुत्ते, खरगोश, बैल और भेड़ राशि वालों को अपने पार्टनर के रूप में चुनाव करने से बचना चाहिए।


खरगोश और ड्रैगन राशि वालों की जोड़ी

जब खरगोश और ड्रैगन राशि वाले एक साथ होते हैं, तो यह लोग वास्तव में भावुक प्रेमी भी हो सकते हैं। खरगोश वाले साल में जन्म लेने वाले लोगों को अपने पार्टनर से बहुत अधिक भावनात्मक मदद की आवश्यकता होती है, और वहीं दूसरी ओर ड्रैगन राशि वाले लोग किसी का बचाव करने या उनकी ताकत का स्रोत बनने से नहीं डरता।

जब ड्रैगन राशि वाले लोग अपने खरगोश राशि वाले पार्टनर की ताकत बनते हैं, तो बदले में खरगोश राशि वाले लोग उनके ऊपर प्यार की बारिश कर देते हैं। वे इनको अपनी सारी काम करने की समझ देता है, जिसकी ड्रैगन राशि वाली सराहना करता है। हालांकि खरगोश और ड्रैगन राशि वाले लोग जीवन की नैया साथ में पार लगा सकते हैं, बशर्ते उन्हें एक साथ खुश रहने के लिए कुछ रियायतें अपनाने की जरूरत है।

खरगोश राशि जब जिन्दगी के हर पहलू में उत्कृष्टता प्राप्त करने के प्रयास का ड्रैगन राशि वाले उनकी बहुत प्रशंसा करते हैं। चीनी राशिफल के अनुसार, यह दोनों राशियाँ प्यार और रोमांस के मामले में एक-दूसरे की ज़रूरत को पूरा करने में सक्षम हैं। साथ में यह भी सच है, कि किसी अन्य जोड़े की तरह इन्हें भी अपने रिलेशन को खुशहाल बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की ज़रूरत है।

इस जोड़ी के पोजिटिव पहलू के बारे में बात की जाए, तो यह लोग आपस में मिलकर एक-दूसरे की तारीफ करते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वे एक साथ रहते हुए आदर्श जीवन जी रहे हैं, क्योंकि इन दोनों के रिश्ते में और भी कई दिलचस्प गुण होते हैं।


खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला की प्यार में अनुकूलता

खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला यदि अपने सपनों को साकार करने के लिए एक साथ में काम करते हैं। तो इनकी जोड़ी कमाल की हो सकती है। एक जोड़े के रूप में यह सही दिशा में प्रवाहित होंगी।  खरगोश राशि वाले पुरुष स्वभाव से शर्मीले होते हैं, और वहीं दूसरी ओर ड्रैगन राशि वाले लोग ध्यान का केंद्र बनना चाहता है, इसलिए इन लोगों का रिश्ता सबसे अजीब लगता है। ड्रैगन राशि वाली महिला और खरगोश राशि वाले पुरुष की प्यार में अनुकूलता की बात की जाए, तो ड्रैगन राशि वाली महिला वीकेंड पर शाम को किसी पब या अन्य सामाजिक स्थानों समय बिताना पसंद करेगी, जबकि खरगोश राशि वाले पुरुष को दोस्तों से मिलना और घर पर आराम करना पसंद होता है।

जब खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला बिस्तर पर एक साथ होते हैं, तो उनके बीच कुछ चीजें जादुई रूप से होने लगती हैं। यह लोग साथ में सिर्फ वाइल्ड सेक्स नहीं करेंगे, बल्कि यह लोग निश्चित रूप से अपनी भावनाओं के बारे में बात करेंगे और वे जीवन से क्या चाहते हैं। इन सबके साथ साथ ही सम्बन्ध का आनंद लेगे।

खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला की जोड़ी यौन अनुकूलता के मामले में ख़ास है। खरगोश राशि वाले पुरुष हमेशा ड्रैगन राशि वाली महिला को सिखा सकता हैं कि कैसे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक कुशल और दृढ़ हो सकती हो। वहीँ दूसरी ओर ड्रैगन राशि वाली महिला अपने खरगोश राशि वाले पति को सिखाएगी कि कैसे अधिक अनुशासित होकर अपना काम कर सकते हैं। यह दोनों साथ में एक दुसरे के प्यार में हो सकते हैं, क्योंकि इनका रिश्ता स्वाभाविक रूप परवान चढ़ता है। यह लोग अन्य जोड़ों की तुलना में अधिक आसानी से एक-दूसरे की बाहों में समा जाते हैं।

खरगोश राशि वाले लोग जितना हो सके उतना किसी भी तरह के टकराव से बचने की कोशिश करता है। भले ही खरगोश राशि वाले लोग अक्सर लालची होते हैं, लेकिन, फिर भी ड्रैगन राशि वाली महिला को एहसास होगा कि खरगोश राशि वालों के अंदर कितना प्यार समाया हुआ है। चूंकि खरगोश राशि वाले पुरुष अपनी ड्रैगन राशि वाली महिला को इतना सम्मान देता, कि इनको विश्वास होगा कि उसके पास एक ऐसा साथी है जो वास्तव में एक पार्टनर के रूप में जिन्दगी भर साथ चलने को तैयार और प्रतिबद्ध है।

खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला अपने दृष्टिकोण को यथार्थवादी रखना पसंद करते हैं और शादीशुदा होने पर भी आशावादी बने रहना पसंद करते हैं। हालाँकि खरगोश राशि वाले लोग हर रात घर में रहना पसंद करेगा और ड्रैगन राशि वाली महिला बाहर जाना पसंद करेगी। यह दोनों किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ने में संतुष्ट होंगे। जो उनके लिए सहायक है, और रिश्ते को चलाने के लिए बहुत प्रयास करने को तैयार है।

यदि खरगोश राशि वाले पुरुष और ड्रैगन राशि वाली महिला है, तो इनकी जोड़ी को साथ में सम्हालना मुश्किल होगा। क्योंकि इनमें बहुत सारे मतभेद होते हैं। मतभेद होने के बावजूद भी ड्रैगन राशि वाली महिला अपने खरगोश राशि पति के प्रति आकर्षित होगी, क्योंकि वह स्थिर होती है, खरगोश राशि वाला पुरुष उसे गर्मजोशी प्रदान करता है, लेकिन खरगोश राशि वाले लोग का व्यक्तित्व बहुत अंतर्मुखी होता है। इससे हो सकता हैं, इनके पार्टनर को समस्या हो।

हालांकि खरगोश और ड्रैगन राशि वालों का व्यक्तित्व बहुत अलग होता है, लेकिन फिर भी वे एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। यदि यह दोनों लोग साथ में मिलकर अपने नेगेटिव पहलुओं को दूर कर देते हैं, तो यह दोनों बेहतर इंसान बन सकते हैं। आपसी समझ का उपयोग करके यह लोग लम्बे समय तक वैवाहिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं।  यह दोनों एक साथ रहने के दौरान सहज, सुरक्षित और प्रोत्साहित महसूस करेंगे। इन लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि ये लोग सबसे पहले गंभीर विषयों पर बात करने की आदत डाले। इन लोगों को अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। अपने महत्वपूर्ण लक्ष्य सामने रखने की वजह से यह लोग बोर होने से भी बचे रहेगे।


ड्रैगन राशि वाले पुरुष और खरगोश राशि वाली महिला की प्यार में अनुकूलता

ड्रैगन राशि वाले पुरुष और खरगोश राशि वाली महिला के प्यार में अनुकूलता बहुत ही गूढ़ मानी जाती है। एक तरफ तो इन लोगों की पहली मुलाकात एक दुसरे में प्यार और विश्वास जगाती है। इन लोगों को साथ में मिलकर ऐसा लगता है जैसे “इन्हें किस्मत मिल गई है।” वही दूसरी ओर, बातचीत की निरंतरता इन्हें एक दुसरे को समझने के लिए मजबूर करती है।

ड्रैगन राशि वाले पुरुष और खरगोश राशि वाली महिला की जोड़ी एक दुसरे के सहयोग के मामले में उज्ज्वल भविष्य देखती है। अपने रिलेशन को चलाने के लिए इन्हें साथ में मिलकर प्रयास करना होगा। अलग-अलग राशियों वाले लोगों की आदतें और स्वभाव अलग-अलग होते हैं। इन लोगों के भी है। इसलिए  इन दोनों की जोड़ी की अनुकूलता बिलकुल आभासी लगती है। इनके बीच का आपसी शारीरिक आकर्षण इस रिश्ते को समाप्त होने से रोकता है।

ड्रैगन राशि वाला पुरुष अपने करिश्मे, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति से शाइन करता है। खरगोश राशि वाली महिला और ड्रैगन राशि वाला पुरुष दोनों लोग किसी भी प्रकार के निर्णय में नेतृत्व करने के लिए झगड़ते नहीं हैं। खरगोश राशि वाली महिला खुशी-खुशी निर्णय की बागडोर अपने पार्टनर को सौंप देती है। उसके लिए हर वो चीज मान्य होती हैं, जो उसका पार्टनर उसके लिए चुनता है।

चीनी ज्योतिष अनुसार माना जाता हैं कि ड्रैगन राशि वाला पुरुष अपनी खरगोश राशि वाली महिला के लिए समय निकालता है और उसकी जरूरतों पर ध्यान देता है। व्यापार और ज्योतिष से जुड़ी हुई भविष्यवाणी भी कर सकता है। ड्रैगन राशि वाला पुरुष और खरगोश राशि वाली महिला अपने पार्टनर के साथ मिलकर अच्छी तरह से काम करेंगे। यह दोनों लोग पैदायशी नेता होते हैं, एक सफल व्यापारी भी हो सकते हैं। यह लोग जिम्मेदार और सक्षम अभिनेता शामिल होते हैं। कार्यस्थल में, ड्रैगन और खरगोश राशि वालों की जोड़ी किसी भी काम को करने के लिए एक की कूटनीति और दुसरे की आवेगशीलता पर निर्भर होती है। दूसरी ओर, इन दोनों की जोड़ी एक-दूसरे की क्षमताओं, परस्पर सम्मान और संघर्ष से बचने की प्रवृत्ति भी रखती है।

शारीरिक सेक्सुअल अट्रैक्शन की वजह से इनका रिश्ता तेज – तर्रार भी हो सकता हैं। इन दोनों राशियों के तहत पैदा हुए लोग बहुत ही प्यारे स्वभाव के होते हैं। इन दोनों की भावनाएं आवेशी और विस्फोटक भी हो सकती हैं। जिसके लिए यह लोग तैयार रहते हैं। इन दोनों की जोड़ी की दो सबसे अच्छी बाते हैं। पहली सबसे पहले स्नेह, देखभाल और ध्यान देने के मामले में अपने पार्टनर की कोमलता की प्रशंसा करना है। दूसरी अपने पार्टनर को एक आदर्श मित्र के रूप में देखना, जो अपने अंदर की इच्छाओं और जरूरतों के बारें में बताते हैं। चीनी ज्योतिष अनुसार खरगोश राशि वाली महिला और ड्रैगन राशि वाले पुरुष की जोड़ी एक प्रेमी के रूप में बहुत अच्छी मानी जाती है। खरगोश राशि वालों को अपने पार्टनर की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर ड्रैगन राशि वालों को अपने पार्टनर को लुभाने का प्रयास करना चाहिए।


अगर आपका पार्टनर खरगोश राशि वाला है तो क्या करें?

चीनी ज्योतिष के अनुसार खरगोश राशि से संबंधित,लोगों में कामुकता ज्यादा होती हैं। इसकी वजह से ऐसा भी हो सकता हैं कि यह लोग एक साथ दो लोगों को डेट कर रहे हों। जो लोग इन खरगोश राशि वालों को अपने पार्टनर के रूप में चुनते हैं। उनको ध्यान रखना कि उन्हें एक नीरस रिलेशन में न बाधे। इसके बजाय उन्हें रिलेशन में स्पेस दें।

इस “नो-बाइंडिंग” सिद्धांत का पालन न करने की वजह से खरगोश राशि वाले लोग उनसे दूर हो जाएंगे। एक पार्टनर के रूप में खरगोश राशि वालों की तलाश करने के लिए एक अच्छी जगह सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा, किसी को भी खरगोश राशि वालों को अपने, व्यक्तित्व और प्रतिभा को स्पष्ट रूप से पहचानने में मदद करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से सही और प्रभावी निर्णय लिया जा सकता है।

जब निर्णय लेने की बात आती है, तो खरगोश राशि वाले उस्ताद नहीं होते हैं। इन लोगों को निर्णय लेने में दूसरों की सहायता की भी आवश्यकता होती है। खरगोश राशि वाले लोग ऐसे व्यक्ति होते हैं, जिन्हें नीरस जिंदगी पसंद नहीं होती हैं। हमेशा नए अवसरों और उनके मूड के बारे में पता करने का शानदार तरीका भी हो सकता है। खरगोश राशि वाले लोग अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत व्यक्तिगत होते हैं। साथ ही, यह लोग दूसरों की निजता का सम्मान भी करना जानते हैं। यह लोग अपने आस-पास के अधिकांश लोगों के लिए स्वतंत्र और स्पष्ट होते हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी बात को गुप्त रख सकते हैं और कभी भी खरगोश राशि वालों के साथ विश्वासघात नहीं करने की गारंटी दे सकते हैं, तो ही आप इनके परफेक्ट पार्टनर बन सकते हैं।


अगर आपका पार्टनर ड्रैगन राशि वाला है तो क्या करें?

चीनी ज्योतिष अनुसार ड्रैगन राशि के तहत पैदा हुए लोग कलात्मक और लोगों के साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं। यदि कोई दूसरा व्यक्ति जब इनकी तारीफ़ करता हैं तो इन्हें बहुत ख़ुशी होती है। यह लोग नेतृत्व में कुशलता के साथ पैदा होते हैं, और लगातार दूसरों की आलोचना करने में इनको मजा आता है। इनके साथियों को इन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके हाथ कुछ नहीं लगने वाला। यह थोड़े घमंडी भी होते हैं, इसलिए लोगों को कभी भी इन्हें जानबूझकर नाराज करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह लोग किसी को जल्दी माफ नहीं कर सकते।

जो लोग इनसे प्यार करते हैं, उन्हें इन लोगों को शादी या बच्चों से जोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से वे इस रिलेशन से पीछे हट जाएंगे। ड्रैगन राशि वालों को आप उनकी प्रशंसा करके आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा की इनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की भी तारीफ़ करें।

ड्रेगन राशि वालों में अधिकार की एक मजबूत भावना होती है, इसलिए ड्रैगन राशि वाला पार्टनर कई बार आप पर हावी होने की कोशिश भी कर सकता है, तो परेशान न हों। ड्रेगन राशि वाले लोग आत्मविश्वासी, बुद्धिमान और कुशल होते हैं, और वे लगभग हर चीज़ में सफल होने का प्रयास करते हैं। यहां तक ​​कि जब ड्रेगन राशि वाले किसी भी चीज में हार भी जाते हैं, तो उनके पार्टनर को हार का दोष उन्हें नहीं देना चाहिए। इसके बदले में वे अपने पार्टनर से उत्साह, प्रेरणा , प्यार और प्रशंसा को प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।

ड्रैगन राशि वाले दूसरों के दृष्टिकोण से अधीर हो सकता है। यदि उनका दृष्टिकोण अलग है, तो उनके पार्टनर को उन्हें पागल नहीं समझना चाहिए। यदि आपका ड्रैगन राशि वाला पार्टनर पहली बार में आपके विचारों को स्वीकार नहीं करता है, और उन्हें समझता भी नहीं है तो आप घबराए नहीं। यह उनके स्वभाव में है।

ड्रैगन राशि वाली महिलाओं की बात करें तो, इन लोगों को ऐसे लोग बिलकुल भी पसंद नहीं होते हैं। जिनके अंदर जलन की भावना होती है। यह लोग खुद भी अपने पार्टनर से किसी भी तरह की जलन नहीं रखती हैं। एक ड्रैगन राशि वाली महिला एक ऐसे साथी की तलाश करती है, जो उसके बाहरी दिखावे को नहीं बल्कि उसकी आत्मा को जानता हो। इन लोगों के लिए आदर्श पार्टनर वो होता है, जो आत्मविश्वासी और निपुण हो। जबकि ड्रैगन राशि वाले पुरुष को हर बार रोमांस करने के लिए नये पार्टनर की तलाश होती है।

यदि आप फ्लर्ट करना चाहते हैं तो अपने लिए ड्रैगन राशि वाले पार्टनर का चुनाव करें, पर एक बात का ध्यान रखें। उन्हें आसानी से अपने ऊपर हावी न होने दें। अब बस इंतज़ार करें। आपको पाने की ललक उसके अंदर इतनी होगी की वो आपके लिए कुछ भी करेगा। आपको पाने के लिए आपसे शादी भी करेगा।

हालाँकि, अन्य लोगों पर ड्रैगन राशि वालों का दृष्टिकोण हमेशा महान नहीं होता है। लेकिन, चिंता न करें, आप निश्चित रूप से खरगोश और ड्रैगन राशि वालों की जोड़ी के बारें में MyPandit पर आर्टिकल और गाइड का उपयोग करके आप उनके सही भागीदार बनकर अपने बारे में उनके विचार बदल सकते हैं।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer