खरगोश और बंदर के कैसी होगी संगतता? आइए जानते हैं !

चीनी ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष की तरह नहीं है, यह उससे अलग है, उससे विपरीत होती है। यह जानवरों पर आधारित है और यह सितारों और ग्रहों के तालमेल पर अधिक जोर देता है। यह ज्योतिष प्रणाली कुल १२ जानवरों पर आधारित होती है। ऐसा माना जाता है कि ये १२ जानवरों पर आधारित ये राशियों हर बारह साल बाद खुद को दोहराती हैँ। मसलन, खरगोश और बंदर चीनी राशि को ही ले लीजिए, खरगोश लकड़ी से जुड़े होते हैं जबकि बंदर धातु से जुड़े होते हैं। इन जानवरों के व्यक्तित्व और दूसरों के साथ उनकी संगतता उनसे संबंधित तत्वों द्वारा अत्यधिक नियंत्रित होती है। हम इस लेख में आपको चीनी राशि खरगोश और बंदर के बीच की अनुकूलता के बारे में जानकारी देंगे। बताएंगे कि ये दोनों राशियां मिलेंगी या साथ रहेगी तो क्या हो सकता है।


चीनी राशि खरगोश और बंदर: व्यक्तित्व लक्षण

खरगोश शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आरामदायक जीवन जीने की आकांक्षा रखते हैं। अगर उन्हें मनचाहा फल मिल जाता है तो वे अपनी सफलता की ओर से तेजी से बढ़ने लगते हैं। उनका उत्साह और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ जाता है। बंदर अपने दैनिक जीवन में तेजी से यात्रा करते हैं। लक्ष्य, इच्छाएं और सपने सभी किसी भी समय बदल सकते हैं। बंदर राशि के जातक का साथ बनने के लिए किसी खास गुण की जरूरत नहीं होती है, कोई खास शर्त नहीं होती है। वे तो बस इस बात से खुश रहते हैं कि उन्होंने जिस व्यक्ति को चुना है, उससे बात करने, संवाद करना और सहज और सरल है।

नर खरगोश होशियार, समझदार, शुद्ध और घमंडी दिल वाला होता है, जबकि बंदर राशि की महिला घूमने फिरने वाले और अभिमानी प्रवृत्ति की होती हैं। वह अपने क्षमताओं का पूरी तरह आनंद लेती हैं  । मादा बंदर के उच्च आत्मसम्मान और आक्रामकता के कारण नर खरगोश अक्सर चिढ़ जाते हैं। खरगोश-बंदर मिलन एक झगड़ालू जोड़ा साबित हो  सकता है, वहीं दूसरी तरफ यह एक देखभाल करने वाला जोड़ा बनने की क्षमता रखता है। ऐसा जोड़ा जो एक दूसरे को आसानी से नाराज भी कर सकता है और मना भी सकता है।  ऐसा लगता है कि उन्होंने एक दूसरे को जानें बिना, जांचे परखे बिना ही एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है।


नर खरगोश का व्यक्तित्व

ऐसा माना जाता है कि खरगोशों का भाग्य बहुत अच्छा और सौभाग्य से जुड़ा होता है। इस राशि के  लोगों के स्वभाव की बहुत प्रशंसा होती है, वे बहुत ही विनम्र और शिष्ट व्यक्ति होते हैं। वे लगभग सभी के साथ एक दयालु और सौम्य स्वभाव रखते हैं, सहज बर्ताव करते हैं। खासतौर पर जो लोग उनके बहुत करीब होते हैं, उन्हें वे बहुत ही प्यार करते हैँ।

खरगोश भी बेहद दृढ़ निश्चयी और व्यवस्थित होते हैं। वे अपने कार्यों की योजना पहले से बनाने की कोशिश करते हैं क्योंकि वे एक व्यवस्थित जीवन जीने के शौकीन होते हैं। इसके अलावा खरगोशों के पास एक बहुत ही व्यवस्थित जीवन जीने का तरीका होता है। उनमें सही समय पर सही कार्यों को प्रदर्शित करने की क्षमता होती है। इसके अलावा उनके व्यक्तित्व से कुछ अन्य चीजें जुड़ी होती हैं जिन्हें वे अपनी बेहतरी के लिए बदलना चाहते हैं।

खरगोश के पास सोचने विचारने का अपना एक तरीका होता है, वह अपनी उसी दिमागी शृंखला के मुताबिक सोच विचार करते हैं। कई बार यह अवास्तव सोच साबित होती है। कई बार उन्हें परिस्थितियों के हिसाब से असंवेदनशील भी माना जाता है। उनका सोचने का इसी तरह का रवैया उनके भौतिक विकास में बाधा भी डाल सकता है। खरगोश हमारे आस-पास के सबसे भौतिकवादी प्राणियों में से एक होने के लिए भी लोकप्रिय माने जाते हैं, जो अपने शानदार घरों में आराम से रहना, शानदार तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। चूंकि खरगोश बेहद स्मार्ट होने के साथ-साथ दयालु भी होते हैं, इसलिए वह एक बहुत अच्छा दोस्त बन जाते हैं। वह उस तरह का दोस्त है जो शॉपिंग करते समय आपको बहुत अच्छा साथ दे सकते हैं, वे सही सलाह देते हैं, नई चीजों के बारे में आपको बताते हैं और सही सुझाव देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस सब मामलों में वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति माने जा सकते हैं।  

अगर बात करें प्यार की, तो  खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोग रहस्यपूर्ण और संवेदनशील होते हैं। वे आलोचनात्मक विचारक भी होते हैं, वे रोमांटिक और सभ्य सेटिंग्स में डेटिंग का आनंद लेते हैं। वे पढ़े-लिखे हैं, शांत स्वभाव के हैं और आमतौर पर रिश्तों में क्रोधित नहीं होते हैं। जब भी कोई उत्साह के साथ उनका पीछा करता है तो वे संकोच कर सकती हैं, हिचकिचा सकते हैं। उनमें झिझक देखने को मिलती है। जब वे किसी रिश्ते में पूरी तरह से ढल जाते हैं तो कई बार वे दूसरे पर निर्भर करने लगते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की उनकी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। परिणामस्वरूप वे अपने प्यार और प्रेमी से दूर होते नजर आते हैं। वे प्यार से दूर हो जाते हैं, उनकी रिश्ता मूल से ही समाप्त हो जाता है।

अपने व्यक्तित्व लक्षणों और छिपी क्षमताओं को जानें मुफ्त जन्मपत्री प्राप्त करें!


बंदर राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व

बंदर राशि के वर्ष में पैदा हुए लोग बुद्धिमान, ऊर्जावान, कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोग होते हैँ। वे अक्सर अपने जीवन में और काम दोनों में अपने सहयोगियों की सहायता करते हैं, जिससे उन्हें हर दिन का आनंद लेने में सहायता मिलती है, उन्हें इस बात की अनुमति मिलती है। स्वभाव से बंदर आमतौर पर बहुमुखी प्रतिभा से जुड़े होते हैं क्योंकि वे स्वभाव से हर्षित और जीवंत होते हैं। बंदर बुद्धिमान, जानकार, आत्मविश्वासी, करिश्माई, वफादार, कल्पनाशील और नेतृत्व के गुण वाले होते हैं। अहंकारी, व्यर्थ, धूर्त, अधीर और दंभी होना बंदरों के दोष  साबित होते हैं। वे लोगों के जीवन में खुशी लाने के लिए, अपने प्रियजनों के साथ मजेदार चीजें साझा करने के लिए, बाधाओं को हल करने और समस्याओं से बचने के लिए अपने सहयोगियों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। परिणाम स्वरूप बंदर राशि के जातक से विवाह संबंध में बंधना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।  

बंदर राशि की महिलाएं किसी के द्वारा संबंध तोड़ने या खुद किसी रिश्ते से पीछे हटने से घृणा करती हैं। वे रिश्ते के लिए अपनी स्वतंत्रता को छोडऩे के बजाय अकेले रहना पसंद करते हैं। एक पुरानी मान्यता है कि बंदर राशि की महिलाएं किसी के प्रति तभी प्रतिबद्ध हो सकती है, जब उसे ऐसा कोई व्यक्ति मिले, जो उस महिला के लिए अपनी स्वतंत्रता का त्याग करने के लिए पूरी तरह तैयार हो। वह आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो। वे एक ऐसा घर चाहते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हो, जिसे वे अपने सपनों के घर के तौर पर संवार सकें, सजा सकें। एक खुशहाल परिवार की कामना पूरी कर सकें।

बंदर किसके साथ संगत है?

माना जाता है कि बंदर ड्रैगन, चूहे और सांप के साथ सबसे अच्छा संगत हो सकता है। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपने जीवन साथी के रूप में बाघ या सुअर को चुनने से बचें।

क्या 2021 में बंदर भाग्यशाली है?

2021 में बंदर राशि के जातकों पर भाग्य का मिलाजुला आशीर्वाद रहेगा। एक तरफ, उन्हें इंटर्नशिप प्राप्त करने या कार्यस्थल की तेज गति के अपने लिए अनुकूल परिस्थिति हासिल होने में परेशानी आ सकती है। जरूरत से ज्यादा खपत भी उन पर अधिक दबाव डाल सकती है और उनके मन में सुरक्षा की भावना को कम कर सकती है। वहीं दूसरी ओर बंदर के वर्ष में जन्म लेने वाले जातकों को इस वर्ष प्रेम और संबंधों में भाग्य का साथ मिल सकता है। 2021 में अविवाहित लोगों के अपने भावी लव पार्टनर से मिलने की संभावना अधिक है, जबकि विवाहित लोगों के सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेने की अधिक संभावना है।


खरगोश और बंदर के बीच संगतता

अब सवाल यह आता है कि क्या खरगोश और बंदर एक दूसरे के प्रति संगत हैं? खरगोश और बंदर की जोड़ा का मैच स्कोर 56 फीसदी है, ऐसे में यह एक औसत जोड़ी मानी जा सकती है।

चीनी ज्योतिष में खरगोश और बंदर की शारीरिक और बौद्धिक अनुकूलता उल्लेखनीय होने की भविष्यवाणी की गई है। दोनों भले ही एक ही घर में रहते हों, लेकिन इसके बावजूद खरगोश राशि का जातक अपने साथी की चमक के साथ मिलान नहीं कर पाएगा। उसके सामाजिक प्रतिष्ठा, सामाजिक सभाओं में भाषण देने की, लंबी छलांग लगाने में वह असमर्थ साबित होगा। वह अपने अक्षमता व्यक्त कर देगा।

दोनों के स्वभाव में अंतर होता है, बंदर राशि के जातक को किसी भी चीज को दोहराना सही नहीं लगता है। मसलन एक कहानी की किताब को दो बार पढ़ना, या फिर टीवी में सीरियल्स के आने वाले रिपीट टेलीकास्ट को देखना उनके लिए आनंददायक कार्य नहीं है। खरगोश राशि के जातक लकड़ी के तत्व से जुड़े होते हैं, जबकि बंदर धातु के तत्व से जुड़े होते हैं। चीनी सिद्धांत के अनुसार धातु हमेशा लकड़ी को काटती है, जिसके संबंधों के लिए विनाशकारी परिणाम होते हैं। संबंधों में सहजता नहीं आ पाती है। पहली राशि के जातक अपने चुने हुए पार्टनर के साथ आध्यात्मिक अंतरंगता की इच्छा रखते हैं, बिना कुछ कहे एक-दूसरे को जानते हैं, और एक साथ समय बिताते हैं।

इसके साथ बंदर का मानना है कि लोकतंत्र एक अक्षम्य मानवाधिकार होता है। वे अपनी हद, अपनी सीमा और अपनी परंपराओं को बेकार मानते हैं, वे उनका उल्लंघन करते रहते हैं, उसका तिरस्कार करना बड़ा काम मानते हैं। इसके साथ ही वे अपने जीवन साथी के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं और अपने स्वयं के स्वतंत्र अस्तित्व के बारे में अपने साथी के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हैं। बंदर के साथ ही खरगोश की संगतता आमतौर पर खरगोश राशि के जातक को इस बात के लिए प्रोत्साहित करती है कि उनके बीच का खालीपन किसी तरह की कोई नकारात्मक बात नहीं है, बल्कि यह एक तो एक मौका है, जिसे वे अपने प्यार और अपनी ऊर्जा से पूरा कर सकते हैं। वे अपने इस खालीपन को भर सकते हैं। अपने पसंदीदा शौक की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं।  

ऐसे में यह सुझाव दिया जाता है कि बंदर अपने इस संबंध को अपनी स्वतंत्रता सीमित करने वाला संबंध न मानें बल्कि अपने चुने हुए पार्टनर के हितों पर भी अधिक ध्यान दें। इस जोड़ी की अनुकूलता रिश्ते में मौजूद पार्टनरों व भागीदारों पर बहुत अधिक निर्भर करती है।


नर खरगोश और मादा बंदर प्यार में अनुकूलता

एक जोड़ा, जिसमें खरगोश राशि के पुरुष और बंदर राशि की महिला मौजूद होती है, वहां जोड़े की संगतता खराब होती है। आर्थिक रूप से सक्षम और घरेलू पति अपनी पत्नी की लगातार अनुपस्थिति और विवाहेतर संबंधों से चिढ़ जाता है। यह उसे अखरने लगती है। स्वतंत्र मानसिकता वाली बंदर राशि की महिला अपने पति को अपने स्तर का नहीं मानती हैं। वह उसे एक अपात्र मानती है, उसका अपने आस पास रहने उसे कतई पसंद नहीं आता है। खरगोश राशि के पुरुष और बंदर राशि की महिला के बीच संबंध सबसे अधिक खरगोश के धैर्य पर निर्भर करता है।  यह एक तरह से उच्च स्तर की शारीरिक अनुकूलता पर भी निर्भर करता है। दिन-प्रतिदिन के मुद्दों पर समझौता करने के बाद खरगोश-बंदर के जोड़े को सबसे पहले साथी के साथ घरेलू व्यवहार और दूसरा अपने साथी की स्वतंत्रता और प्यार के बीच अपने मतभेदों को सुलझाना होगा।

तब जाकर ग्रह यह तय कर सकेंगे, यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि दोनों एक साथ रह सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर दोनों की उग्र भावनाओं के परिणामस्वरूप कई संघर्ष देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद खरगोश बंदर की इस जोड़ी टूटने की कगार पर पहुंच सकती है। इन हालातों में अगर कोई बच्चा जन्म लेता है तो, बच्चे का जन्म खरगोश पति और बंदर पत्नी को एक साथ लाएगा। हैरानी की बात यह है कि वैवाहिक कलह के बावजूद बच्चों की परवरिश को लेकर खरगोश-बंदर परिवार में फिर से साथ आ सकते हैं। खरगोश और बंदर दोनों को जिम्मेदार, सहायक और पालन-पोषण करने वाले माता-पिता माना जाता है।

खरगोश और बंदर की जोड़ी के बच्चे प्यार भरे, मस्ती भरे और खुशहाल माहौल में बड़े होते हैं। बंदर महिला को अपने चुने हुए साथी के गुणों का आकलन करने और इन गुणों को स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए। यहां अहम बात यह है कि अपने साथी के उग्र स्वभाव के समय शांति रखने से दोनों के रिश्ते में लंबे समय के लिए शांति स्थापित हो सकेगी।  

आपको कब शादी करनी चाहिए? हमारे ज्योतिषियों से बात करें रु.प्रति 1 मिनट में


प्यार में नर बंदर और मादा खरगोश अनुकूलता

जब बंदर पुरुष खरगोश महिला की बात आती है, तो अनुकूलता की संभावना तब बढ़ जाती है जब बंदर नर होता है वह खरगोश राशि की महिला के प्रेम संबंध में घिरा हुआ होता है। शुक्र द्वारा शासित बंदर अपनी कल्पना, रोमांस के जुनून और नवीनता और नए प्रयोगों की इच्छा के लिए जाना जाता है। वहीं खरगोश राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है, वह उन्हें नम्रता, स्वभाव और नरम शक्ति प्रदान करते हैं।

एक स्नेही और प्यार करने वाली खरगोश प्रेमिका द्वारा घर को साफ सुथरा रखा जाता है, वह बहुत ही सोच समझकर अपने प्रेमी की मूड को बदलने का प्रयास करती है। मादा खरगोश और नर बंदर एक अच्छा मेल साबित होते हैं। खरगोश राशि की महिला की कुंडली उसे आगाह करती है कि जीवन में जरूरत से ज्यादा गहरी दिलचस्पी लेना, रुझान दिखाना जोखिम भरा हो सकता है। रोमांच से भरी एक जिंदगी में भाग लेना, एक दूसरे का साथ लेना  उनके संबंध में मेल मिलाप को बढ़ाता है और संबंध को सफलता की ओर से ले जाता है।

अब बात करते हैं व्यापार की। व्यापार के लिए बंदर और खरगोश की जोड़ी के लिए अनुकूलता के मामले में थोड़ी कम फायदेमंद साबित होती है। खरगोश हमेशा ही नियम व कानूनों का पालन करता है, उनकी कार्रवाई बिल्कुल सही और कानून सम्मत होती है। वह बिना सोचे समझे त्वरित और लापरवाही के साथ किसी फैसले पर नहीं पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ बंदर तर्कहीन होते हैं, वह बिना सोचे समझे फैसले लेता है। सहज रूप से निर्णय का चुनाव करता है। व्यापारिक तरीकों की अवहेलना करता है। वह अपने आस पास के लोगों को बिना किसी सोचे समझे यह बता देता है कि वह क्या महसूस करता है, उसे अपनी भावनाएं जाहिर करने में किसी तरह की कोई शर्म महसूस नहीं होती है। नतीजतन, काम के मामले में बंदर और खरगोश दोनों में आपसी सहयोग के मामले में संघर्ष की स्थिति देखने को मिलती है। आपसी समझ में तालमेल नहीं बैठ पाने से फैसलों पर असर पड़ता है। चीनी राशि बंदर और खरगोश की कार्य अनुकूलता फलदायी होगी यदि ये साथी एक-दूसरे के साथ सहयोग करने का प्रयास करते हैं और अपनी कार्य सेटिंग में एक-दूसरे के लिए छोटे-छोटे समझौते करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुंडली के अनुसार विवाह में बंदर और खरगोश की अनुकूलता अनुकूल होती है। पार्टनरशिप के शुरुआती दौर में पार्टनर अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा एक-दूसरे के साथ बिताएंगे। इसके साथ ही ये व्यक्ति एक दूसरे के साथ संवाद करने में बातचीत करने में अधिक सहज सिद्ध होंगे। दो बंदर और खरगोश प्रेमी या पार्टनरों के बीच संबंध में जुनून धीरे धीरे कम होता नजर आएगा। वे अंत में इस बात पर आश्चर्य व्यक्त कर सकते हैं कि दोनों के बीच में संभोग के अलावा और क्या है, जो इस रिश्ते में मौजूद है, बरकरार है।

संचार के सही संबंध स्थापित नहीं होने की स्थिति में उनका संबंध टूटने की आशंका पैदा हो सकती है। ये दोनों प्रेमी जीवन के अन्य पहलुओं में भी समान आधार खोजने के बाद एक सामंजस्यपूर्ण संबंध स्थापित करने में सफल साबित हो सकते हैं। एक रिश्ते में खरगोश और बंदर का सामंजस्य एक-दूसरे की खामियों, व्यक्तित्व लक्षणों के साथ-साथ जीवन मूल्यों की पारस्परिक स्वीकृति पर आधारित होता है। यह दोनों आपस में एक दूसरे को सहारा देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

आपकी राशि पर आधारित दैनिक राशिफल पढ़ें, अभी पढ़ें!


अगर आपका साथी खरगोश है तो क्या करें?

चीनी ज्योतिष के अनुसार खरगोश राशि से संबंधित लोग, ऐसे लोग होते हैं, जिनमें कामुक होने की उच्च प्रवृत्ति हो सकती है। इस प्रकार संभव है कि इन्हें एक ही समय में दो अलग अलग व्यक्तियों से प्यार हो जाए। जो लोग इन खरगोशों को अपने साथी के रूप में तलाशने की कोशिश करते हैं, उन्हें प्रयास करना चाहिए कि उन्हें रिश्ते में एक बंधन के माहौल में न बांधें और इसके बजाय उनके लिए बहुत सारी आजादी दें। वे जीवन को अपनी मर्जी से अपनी तरह से जी सकें।

एक खरगोश साथी के साथ सफलता पूर्वक और खुशनुमा जीवन बिताने का सबसे अहम मंत्र है कि एक साथी के रूप में उसे पूरी आजादी दें। उसे पूरा स्पेस दें। यह उसके लिए बहुत मायने रखता है। इसके अलावा किसी को भी खरगोश को अपने स्वयं, व्यक्तित्व और प्रतिभा को अधिक स्पष्ट रूप से पहचानने में मदद करने का प्रयास करना चाहिए ताकि एक कुशल और प्रभावी निर्णय लिया जा सके।

जब निर्णय लेने की बात आती है तो खरगोश इस मामले में उस्ताद नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें कभी-कभी कुछ मदद की आवश्यकता हो सकती है। खरगोश ऐसे व्यक्ति होते हैं जो अक्सर एक नीरस जीवन से थक जाते हैं, इसलिए उन्हें नए अवसरों और गतिविधियों की तलाश करने में मदद करना वास्तव में उनके मूड को उभार सकता है, उसे सबके सामने ला सकता है। अगर उन्हें इस तरह की मदद की जाती है तो बदले में उसके मन में आपके लिए सकारात्मक भावनाएं पैदा हो सकती है।

खरगोश भी अपनी गोपनीयता के बारे में बहुत खास खयाल रखता हैं। इसके साथ ही दूसरों की निजता पर हमला करना उन्हें आदर्श बात नहीं लगती। वे अपने आस-पास के अधिकांश लोगों के लिए भी बेहद स्वतंत्र और स्पष्ट होते हैं, साफ तरह के विचार रखते हैं। आप अगर खरगोश राशि के जातक को विश्वास की पूरी गारंटी दे सकते हैं, उन्हें भरोसा दिला सकते हैं कि उनकी बात आप तक ही रहेगी, कहीं और नहीं जाएगी। आप किसी तरह का विश्वासघात नहीं करेंगे तब कही जाकर वे आपको साथी बना सकते हैं, तब कहीं जाकर आप खरगोश के अंतरंग साथी बनने में सफलता हासिल कर सकते हैं।


अगर आपका पार्टनर बंदर है तो क्या करें?

उनके साथ दीर्घकालिक मित्रता के लिए बहुत धैर्य और समझ की आवश्यकता होती है। वे रोजमर्रा की जिंदगी में आवेगी और क्रोधी हो सकते हैं। लोगों को पहले उन्हें शांत करने के तरीके खोजने चाहिए और फिर उनकी समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

यदि वह तरकीब विफल हो जाती है, तो बस उनके साथ रहें और उनके साथ कठिन दौर से गुजरने का प्रयास करें। उन्हें अकेला छोडऩा समझदारी की बात नहीं होगी। बंदरों को ज्यादा आजादी की जरूरत होती है। सीमित प्रेम उन्हें प्रतिबंधों को अहसास कराएगा, बंदिशे महसूस करने पर मजबूर कर सकता है।  उनके साथ व्यवहार करते समय, आपको उच्च स्तर का आत्मविश्वास रखने का प्रयास करना चाहिए।