बाघ और सांप राशि वालों की जोड़ी : विशेषता और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिष में हर महिना एक जानवर का प्रतिनिधित्व करता है। जैसा की वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। वैसा चीनी ज्योतिष में नहीं होता है। यहां हर एक राशि को जानवर के आधार पर बाँटा जाता है। 12 जानवर 12 महीनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका अपना एक तत्व भी होता है। उदाहरण के लिए, बाघ राशि वाले लोग लकड़ी तत्व से जुड़े होते हैं, और सांप राशि वाले लोग अग्नि तत्व से संबंधित होते हैं। जब भी इनकी जोड़ी बनाने की बात आती है, तो इसमें राशि के तत्वों पर भी ध्यान दिया जाता है। इस लेख में, आपको हम चीनी ज्योतिष अनुसार बाघ राशि वाले और सांप राशि वालों के बीच की अनुकूलता के बारे में जानकारी देने वाले हैं।


बाघ और सांप राशि वालों का व्यक्तित्व और लक्षण

बाघ और सांप राशि वालों का स्वभाव, व्यक्तित्व और नजरिया बिलकुल अलग होता है। बाघ राशि वाले पुरुष स्वभाव से दृढ़ निश्चयी, आशावादी और सच्चे प्यार के लिए तरसता है। वहीं दूसरी ओर सांप राशि वाली महिला चतुर और रियलिस्ट होती है। इनके जो भी उद्देश्य होते हैं वो बिलकुल स्पष्ट होते हैं। बाघ राशि वाले पुरुष को लगता है कि उसकी पत्नी बहुत चालाक और सम्बन्धों को लेकर ठंडी है, जबकि सांप राशि वाली महिला अपने पति के फालतू खर्च और श्रेष्ठता को तुच्छ समझती है। इस जोड़ी के लोग एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर नहीं करना चाहते हैं। चूंकि यह लोग कैल्क्युलेटिंग होते हैं। तो दूसरा व्यक्ति क्या सोच रहा है यह अनुमान लगाने में इनको मज़ा आता है। यदि यह लोग साथ रहकर एक दुसरे के अंदर अच्छी चीजों को नहीं देखते, एक दुसरे के सहारा नहीं बनते, तो यह रिश्ता इनके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता।


बाघ राशि वाले पुरुष के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी

चीनी ज्योतिष में माना जाता हैं कि जो भी व्यक्ति बाघ राशि वाले महीने में पैदा होता है, वो बहुत साहसी होता है। साथ ही चीनी ज्योतिष यह भी परिभाषित करता है कि बाघ वर्ष में पैदा हुआ व्यक्ति कैसे एक साहसी नेता होता है। बाघ राशि वालों को राजा कहा जाता है, उसे हमेशा लोगों से घिरा रहना पसंद होता है। यह हमेशा अपने से कमजोर लोगों की मदद करता है। यह लोग दूसरों का ध्यान आकर्षित करना पसंद करते हैं, इनके द्वारा की गई मजाकिया टिप्पणी लोगों को इनकी ओर खींचती है।

बाघ राशि वाले लोग स्वाभाविक रूप से तेज तर्रार, और दूरदर्शी होते हैं। यह लोग सफल होने के लिए हमेशा अपनी किस्मत और क्षमता पर भरोसा करते हैं। बाघ राशि वाले लोग अगर कभी किसी से लड़ भी जाता है, तो इनको जीतने की कला मालुम होती है। हालांकि यह लोग कई तरह की महत्वपूर्ण घटनाओं को लेकर जब निर्णय नहीं ले पाते, तो यही बात इनके जीवन की सबसे बड़ी बाधा बन सकती है।

बाघ राशि वाले लोग एक प्रेमी के रूप में रोमांटिक और उत्साही होते हैं। कई बार अपने रिलेशन में पजेसिव होने के बावजूद, भी यह अपने सच्चे प्यार से इजहार करने का तरीका जानते हैं। बाघ राशि वाले लोग अपनी शान के लिए जाने जाते हैं, और कमाल की बात यह है कि वो इस बात को जानते भी हैं। यह लोग कभी भी किसी भी तरह का जोखिम लेने से भी नहीं हिचकिचाते। अपनी जिन्दगी के प्रति हमेशा उत्साही होते हैं।

बाघ राशि वालों की जोड़ी किसके साथ जमेगी

चीनी ज्योतिष के अनुसार, घोड़े, कुत्ते और सुअर राशि वालों के साथ बाघ राशि वालों की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है। बाघ राशि वालों को अपने जीवन साथी के रूप में सांप और बंदर राशि वालों का चुनाव नहीं करना चाहिए।

अपने अंदर की छुपी हुई क्षमता के बारे में अधिक जानें। अभी मुफ्त जन्मपत्री प्राप्त करें


सांप राशि वाली महिला के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी

चीनी ज्योतिष के अनुसार सांपों को हमारे आसपास का सबसे रहस्यमय जीव माना जाता है। इनके विष से हर कोई भयभीत रहता है। सांप राशि वाले का नाम सुनकर आप भी उसको लेकर रहस्यमय हो जाते होंगे। पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है। सांप राशि वालों की प्रवृत्ति उनको सबसे अच्छा मार्गदर्शन कर सकती है। यह लोग हर तरह की गतिविधियों में लगे रहने का आनंद लेते हैं। यह लोग कला प्रेमी भी होते हैं। जो समाज में कला के रूपों का आनंद लेते हुए एक स्थिर और अच्छी वित्तीय स्थिति भी बना सकते हैं। वास्तव में, जो लोग सांप वाले महीने में पैदा होते हैं, वे आमतौर पर आर्थिक रूप से काफी स्थिर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में पैसो से जुड़ी समस्या का सामना ज्यादा नहीं करना पड़ता है।

एक सांप राशि वाले व्यक्ति को पावर की बहुत चाहत होती है। वो हमेशा इस के लिए तरसता है। वो चाहता है की उसके हाथों में सत्ता और प्रभुत्व हो। कहने का मतलब यह है कि वो अपने रिलेशन में डोमिनेंस चाहता है। सांप राशि वाली महिलाओं के पास कमाल की फैशन सेंस होती है। इसकी वजह से इनका जो स्टाइल होता है वो शानदार होता है। ये महिलायें अपने फैशन की वजह से भीड़ में सबसे अलग नजर आती है। यह लोग कीमती स्टोन, मेटल, डिजाइनर ब्रांडों और प्रोडक्ट से बहुत प्यार करती है। सांप राशि वाली महिलायों को आत्मविश्वास के अद्भुत स्तर के लिए भी जाना जाता है, जो उन्हें राजनीति में फिट बैठाता है।

सांप राशि वाली महिला का व्यक्तित्व रहस्यमयी होने के कारण कोई भी इन्हें पूरी तरह से समझ नहीं पाता है। यह जितना दिखाती हैं उससे कहीं ज्यादा इनके अंदर चीजे चल रही होती हैं। सांप राशि वालों का दिमाग जटिल भी हो सकता है। इनके व्यक्तित्व में बहुत सारे सकारात्मक पहलू भी जुड़े होते हैं। जब सांप राशि वाली महिला प्यार करती हैं, तो वो पूरे जोश और दिल से प्यार करती है। जब यह किसी भी बात को लेकर उसका निगेटिव पहलु बताती है तो बहुत से लोगों को इनका नकारात्मक नजरिया से देखने का तरीका अच्छा नहीं लगता।

सांप राशि वालों की जोड़ी किसके साथ जमेगी

चीनी ज्योतिष अनुसार बैल, मुर्गा या बंदर राशि वालों के साथ सांप राशि वालों की जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है। सांप राशि वालों को अपने जीवन साथी के रूप में बाघ और सुअर राशि वालों का चुनाव नहीं करना चाहिए।


बाघ और सांप राशि वालों की जोड़ी की अनुकूलता

क्या बाघ और सांप राशि वालों की जोड़ी अच्छी मानी जाती है। इस मामलें में चीनी ज्योतिष का मत है कि इन दोनों राशियाँ, कई तरह की भिन्नताएँ पाई जाती हैं। दोनों का जिन्दगी के प्रति अलग-अलग दृष्टिकोण, तरीका और आकांक्षाएं होती है। इन सब कमियों को दूर करना इन लोगों के लिए मुश्किल होगा। छोटी-छोटी गलतफहमियों के कारण इनकी शादीशुदा जिंदगी कलह और झगड़ों से भरी होगी।

यह दोनों राशि वाले लोग स्वभाव से इतने जिद्दी होते हैं कि किसी भी विवाद में एक-दूसरे के सामने आत्मसमर्पण नहीं करते हैं। बाघ राशि वाले लोग आवेगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और तेज दिमाग वाले होते हैं। यह लोग किसी भी चीज के बारे में बहुत ज्यादा सोचना पसंद नहीं करते हैं। यह लोग किसी भी बात पर सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श करके तुरंत निर्णय लेना पसंद करते हैं। सांप राशि वाले लोग स्वभाव से बाघ राशि वालों के बिलकुल विपरीत होते हैं। सांप राशि वाले लोग रहस्यमयी और चालाक होते हैं। इन्हें किसी भी चीज के बारे में निर्णय लेने में लंबा समय लगता है। इसके अलावा इनके जो भी निर्णय होते हैं वो स्वार्थी होते हैं। इन दोनों के बीच में इतना अंतर हर बात में विवाद पैदा करता है। जिसकी वजह से शादी लम्बे समय तक चल नहीं पाती है।

इन लोगों के पास सबसे आम मामलों में भी समझ की कमी होती है, जिसके कारण, इनके लिए एक साथ रहना बहुत मुश्किल होता है। यदि इनके तत्वों की बात की जाए तो, सांप और बाघ राशि वाले लकड़ी और आग तत्व के होते हैं। जैसा की इनके तत्वों से ही समझ आता है, आग के पास लकड़ी जायेगी तो जल जाएगी। बाघ और सांप राशि वाले शुरू में तो एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, पर वे बाद में बुनियादी मुद्दों पर किसी भी तरह के समझौते करने में असमर्थ हो जाते हैं। जब किसी रिश्ते में हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा हो, तो उस रिलेशन में इंसान घुटने लगता है। ज्योतिष की दृष्टी से इस जोड़ीं को बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता।

जाने आपकी जोड़ी किस राशि वाले के साथ जमेगी। हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें, मात्र 1रु। प्रति मिनट की दर से।


बाघ राशि वाली महिला और सांप राशि वाले पुरुष की प्यार में जोड़ी

बाघ राशि वाली महिला और सांप राशि वाले पुरुष की जोड़ी की बात करें तो यह लोग एक-दुसरे के दोषों को समझने और उन्हें नज़रअंदाज़ करने में असमर्थ होते हैं। इस वजह से इन दोनों की जोड़ी बिलकुल भी अच्छी नहीं मानी जाती। दोनों राशि वाले लोग स्वभाव से उत्साही और शंकालु होते हैं। बाघ राशि वाली महिला और सांप राशि वाले पुरुष एक दूसरे पर बिलकुल भी विश्वास नहीं करते हैं। बाघ राशि वाले लोग स्वभाव से अक्खड़, निर्लज और सक्षम होते हैं।

बाघ राशि वाले लोग अपने पार्टनर की हर चीज पर पूरा अधिकार चाहते हैं। यह लोग चाहते हैं कि इनका पार्टनर वही करें जो ये चाहते हैं। यह लोग नेतृत्व करने के लिए पैदा हुए है। यह लोग स्वभाव से जीवंत होते हैं, किसी भी चीजों को पूरा करने के लिए उनके पास नये विचार होते हैं।

सांप राशि वाले पुरुष देखने में बहुत ही मोहक होते है। इनकी मोहकता में बाघ राशि वाले खो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद जब इन लोगों को अहसास होता हैं कि ये लोग एक दुसरे से कितने अलग है। तब इनके रास्ते अलग हो जाते हैं।

सांप राशि वाला पति कंजूस और ईर्ष्यालु भी हो सकता है। यह हर मामले में अतिसंवेदनशील होता है। जिसकी वजह से इनके पार्टनर को परेशानी होती है। यह अपने पार्टनर से उतने ही अधिक आश्वासन और भावनात्मक समर्थन की आशा करते हैं, जितने वो खुद हैं। दूसरी ओर बाघ राशि वाली महिला सांप राशि वाले पुरुष को उनकी मनचाही इच्छाएँ प्रदान करने में हिचकिचाती है। यह लोग स्वभाव से मिलनसार और सम्मानजनक दोनों होते हैं। लेकिन जब उनके पार्टनर इनकी इज्जत नहीं करते हैं तो वे उनसे नफरत करने लगते हैं। इससे उनकी शादी में भी दरार आ सकती है।

बाघ राशि वाली महिला और सांप राशि वाले पुरुष एक दूसरे को ज्यादा देर तक सहन नहीं कर सकते हैं। यह दोनों लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं, और एक-दूसरे की खामियों को आसानी से देख लेते हैं। बाघ राशि वाली महिला आसानी से अपने सांप राशि वाले पति से बात भी नहीं कर पाती। उसको लगता हैं कि इनके पार्टनर में कुछ ख़ास नहीं है। बाघ राशि वाली महिला और सांप राशि वाले पुरुष जब भी किसी भी तरह से पैसों का लेनदेन करते हैं। तो उसमें सांप राशि वाली महिला पैसो के मैनजमेंट को लेकर ज्यादा आश्वस्त होती है। सांप राशि वालों को ऐसा पार्टनर सबसे ज्यादा पसंद होगा जो उसे ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाए और रिफ़ाइन हो । वहीँ दूसरी ओर बाघ राशि वाले अपने पार्टनर के रूप में अधिक मज़ेदार साथी पसंद करेगा।


बाघ राशि वाले पुरुष और सांप राशि वाली महिला की प्यार में जोड़ी

बाघ राशि वाले पुरुष और सांप राशि वाली महिला की जोड़ी कैसी जमेगी। अब इस पर बात करते हैं। बाघ राशि वाले पुरुष और सांप राशि वाली महिला की जोड़ी मजबूत मानी जाती है। सांप और बाघ राशि वाले दोनों लोग घर और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ में कोई भी काम करने की वजह से इनमें आपसी समझ बढ़ जाती है। इसके अलावा, इस रिलेशन में बाघ राशि वाले लोग अपनी जिम्मेदारी को लीड करते हैं। जिसकी आदत सांप राशि वाली महिला को हो जाती है। चीनी ज्योतिष अनुसार बाघ राशि वाले पुरुष और सांप राशि वाली महिला की जोड़ी अगर आपस में हर मसले पर बात करते हैं, तो इनका रिश्ता शानदार तरीके से चल सकता है।

सांप राशि वाले पुरुष धन की इच्छा रखता है और वह अपने पैसों को बड़ी ही कुशलता से संभालता है, जो बाघ राशि वालीं महिला पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ता है । सांप और बाघ राशि वालों की जोड़ी पारिवारिक रूप से सफल होने की क्षमता रखती है। फिर भी, सांप राशि वाला पुरुष और बाघ राशि वाली महिला के लिए यह रिलेशन मुश्किल और असहज होगा। जब तक वे एक-दूसरे की कमियों से बेखबर है , तब तक तो सब सही हैं। जैसे ही इन्हें कमिया दिखना शुरू होती है। रिश्ते में परेशानी शुरू हो जाती है। यह दोनों एक दूसरे के प्रति कामुक और संदिग्ध होते हैं।

पुरुष स्वभाव से परिष्कृत, बुद्धिमान और स्थिर होता है, जबकि महिला आदर्शवादी, व्यावहारिक, परोपकारी और ऊर्जा से भरपूर होती है। पुरुष राशि वाले लोग अपनी महिला पार्टनर की गोपनीयता, अकेलेपन और महत्वाकांक्षा से नाराज हो जाते हैं। इन्हें आपस में बात करने में परेशानी होती है। यदि सांप और बाघ राशि की जोड़ी आपसी समझ और प्यार के लिए कुछ समझौता और थोड़ा प्रयास करती है, तो यह रिश्ता सफल हो सकता है। इनकी जोड़ी साथ में महान ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है।

टॉप ज्योतिष ऐप की तलाश है, तो अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।


अगर आपका पार्टनर टाइगर राशि वाला है तो क्या करें?

बाघ राशि वाले लोग तेजतर्रार और निडर माने जाते हैं। यह लोग जीवंत और भव्य नजर आते हैं। लोगों को बाघ राशि वालों के सामने उनकी गलती या असफलता नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि वे आत्मविश्वासी होते हैं। उनकी गलती बताने पर यह लोग गुस्सा हो जाते और बदला भी ले सकते हैं। यह लोग छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भी जीतना पसंद करते हैं और कभी हारते नहीं है। यह लोग निर्णय लेने और नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। किसी को भी सलाह देते समय, अपने आप को प्रेरक और चतुराई के रूप में व्यक्त करते हैं।

ज्योतिष की मदद से जीवन के हर रंग को पूरी तरह से जीएं, MyPandit ऐप को अभी डाउनलोड करें।


अगर आपका पार्टनर सांप राशि वाला है तो क्या करें?

चीनी ज्योतिष के अनुसार सांप राशि वाले लोग पत्थर दिल वाले लग सकते हैं। लेकिन, वास्तव में , यह लोग नरम दिल वाले होते हैं। यह लोग अपना कोमल स्वभाव हर किसी के सामने व्यक्त नहीं करते हैं।  यदि किसी का पार्टनर सांप राशि वाला है तो, इनके साथ हमेशा इस तरह से बातचीत करने की कोशिश करनी चाहिए जो प्रेरक हो। ताकि उन्हें यह महसूस हो सके कि वास्तव में सामने वाला उनकी स्थिति के साथ-साथ उनकी भावनाओं को भी समझता है। सांप राशि वाले लोग चीजों के साथ-साथ व्यक्तियों के बारे में भी अत्यधिक संदेह रखते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि इनके साथ व्यवहार करते समय ईमानदार और सरल रहें।

कभी-कभी यह लोग गर्व भी महसूस करते हैं, तो कभी-कभी चीजों को बहुत स्पष्ट रूप से दिखाते हैं। लोगों को इन्हें हमेशा अपने आसपास की चीजों को दिखाने में बहुत सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि आपकी इस आदत से सांप राशि वालों में ईर्ष्या की भावना भी पैदा हो सकती है। जलन की वजह से यह लोग अपने पार्टनर से भी दूरी बनाने में गुरेज नहीं करते हैं। सांप राशि वालों में एक चुंबकीय शक्ति होती है, जो वास्तव में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सांप राशि वालों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, जो अपने प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करता है और उन्हें अपने व्यक्तित्व से हमेशा के लिए बांधे रखता है।