चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर राशि वालों के बारे में जानकारी

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर राशि वालों के बारे में जानकारी

बंदर राशि वालों के बारें में

(वर्ष – 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028)

चीनी ज्योतिष अनुसार जो लोग बंदर राशि के अंतर्गत आते हैं। ऐसे लोग बहुत ही क्रिएटिविटी वाले होते है। यह लोग हर क्षेत्र में फ्लेक्सिबल होते हैं। चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर चिन्ह के अंतर्गत आने वाले लोगों में कमाल की ऑब्ज़र्वेशन पावर होती है। यह लोग बातें भी बुद्धिमानी भरी करते हैं। इस चिन्ह के अंतर्गत आने वाले लोग चतुर और मिलनसार भी होते हैं। बातचीत की कला इन लोगों का मौलिक गुण होता है। इनकी बात करने का तरीका इतना काबिले तारीफ होता है, की हर कोई इनसे इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाता।

चीनी राशि में बन्दर चिन्ह वालों में एक जहाँ खूबी भरी हुई है, तो थोड़ी कमी भी इनके अंदर समाई हुई है। जिन पर इन्हें ध्यान देना चाहिए। ये लोग अहंकारी होते हैं। इस राशि के जातक आत्मकेंद्रित और स्वार्थी भी हो सकते है। इन लोगों के अंदर सूपेरियारिटी कॉम्प्लेस भी पाया जाता है। जिसकी वजह से ये किसी और की बात सुनना पसंद भी नहीं करते।

खासतौर पर जो महिलाएं इस राशि के अंतर्गत आती है। वे अपने प्रतिद्वंदियों के प्रति बहुत ही ज्यादा रूड हो जाती है। इन लोगों के पास वो चार्म और आकर्षण होता है। जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से नजरअंदाज नहीं कर सकता। इन लोगों के पास आर्ट और डांस की कला भी पाई जाती है। यह लोग अपने सोशल कनेक्शन हमेशा बनाये रखते हैं। इसके साथ भी सब लोगों का ध्यान भी आकर्षित करते हैं।

ड्रैगन और बंदर राशि की जोड़ी एक दुसरे के लिए आदर्श पार्टनर की हो सकती है। यह लोग साथ में मिलकर सोशल, प्रोफेशनल और मैरिड लाइफ में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस जोड़ी के साथ सबसे अच्छी बात यह है की ये लोग एक दुसरे की बात सुनना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से इनका रिश्ता मजबूत होता है।

चीनी राशिजन्म वर्ष
चूहा1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020
बैल1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021
चीता1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022
खरगोश1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023
ड्रैगन1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024
सांप1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025
घोड़ा1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026
भेड़1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027
बंदर1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028
मुर्गा 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029
कुत्ता1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030
सूअर1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer