होम » चौघडिया
animated-deepak

चौघड़िया बैंगलोर के लिए

animated-deepak

अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त देखते हैं, लेकिन अगर आपको जल्द से जल्द कोई कार्य करना हो तो चौघड़िया मुहूर्त महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी शुभ मुहूर्त की जांच के लिए चौघड़िया या यूं कहें चोगड़िया का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, परंपरागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा मुहूर्त का पता लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन आसान होने के कारण इसका उपयोग किसी भी मुहूर्त के लिए किया जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए चार अच्छे चौघड़िया हैं। इन चार चौघड़िया अमृत, शुभ, लाभ और चर को शुभ और उत्तम माना जाता है। इसी तरह तीन खराब चौघड़िया रोग, काल और उदवेग से बचने की बात कही जाती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को दिन का चौघड़िया और सूर्यास्त और अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को रात का चौघड़िया कहा जाता है।

आज का चौघड़िया Thu, 10 Jul 2025

Bangalore
शुभ
अशुभ
सामान्य
Rahu kaal राहु काल
Full Sun दिन चौघड़िया
Half sun शुभ- अच्छा 05:58 – 07:34
Half sun रोग- अमंगल 07:34 – 09:11
Half sun उद्वेग- अशुभ 09:11 – 10:47
Half sun चल- सामान्य 10:47 – 12:24
Half sun लाभ- उन्नति 12:24 – 14:01
Half sun अमृत- सर्वोत्तम 14:01 – 15:37
Half sun काल- हानि 15:37 – 17:14
Half sun शुभ- अच्छा 17:14 – 18:50
Full Sun रात चौघड़िया
Half sun अमृत- सर्वोत्तम 18:51 – 20:14
Half sun चल- सामान्य 20:14 – 21:37
Half sun रोग- अमंगल 21:37 – 23:01
Half sun काल- हानि 23:01 – 00:24
Half sun लाभ- उन्नति 00:24 – 01:47
Half sun उद्वेग- अशुभ 01:47 – 03:11
Half sun शुभ- अच्छा 03:11 – 04:34
Half sun अमृत- सर्वोत्तम 04:34 – 05:57

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

क्या होता चौघड़िया

किसी भी काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाना आम बात है, लेकिन यदि जल्दी में किसी कार्य को करना है और शुभ मुहूर्त देखने विलंब है, तो चौघड़िया देखकर काम शुरू किया जा सकता है। पहले चौघड़िया का प्रयोग केवल यात्रा के लिए किया जाता था, लेकिन तेज भागते जीवन में अब चौघड़िया का उपयोग किसी भी शुभ काम को करने से पहले किया जा सता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए चार अच्छे चौघड़िया हैं। इन चार चौघड़िया अमृत, शुभ, लाभ और चर को शुभ और उत्तम माना जाता है। इसी तरह तीन चौघड़िया में कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ये चौघड़िए हैं रोग, काल और उदवेग। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को दिन का चौघड़िया और सूर्यास्त और अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को रात का चौघड़िया कहा जाता है। इन चौघड़िया का समय सूर्योदय से शुरू होकर 1.30 घंटे तक रहता है।

जानिए क्या है वार वेला, काल वेला और काल

दिन और रात के चौघड़िया में वार वेला, काल वेला और काल रात्रि का भी समय होता है। ये वार वेला, काल वेला और काल रात्रि किसी भी शुभ चौघड़िये के दौरान भी हो सकती है। वार वेला और काल वेला दिन के समय में होती है, जबकि काल रात्रि रात के समय प्रबल होती है। इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य फलदायी नहीं होते हैं। इस समय को छोड़ा जाना चाहिए।

कौन सा चौघड़िया शुभ और कौन सा अशुभ होता है?

सप्ताह में सात दिन होते हैं। ज्योतिष और मुहूर्त शास्त्र के अनुसार प्रत्येक दिन का एक स्वामी ग्रह होता है। हर दिन के पहले मुहूर्त पर उस दिन के स्वामी का शासन होता है। इसे एक उदाहरण से समझें तो रविवार को पहले चौघड़िया मुहूर्त पर सूर्य का शासन होता है, उसके बाद के मुहूर्त पर शुक्र, बुध, चंद्रमा, शनि, बृहस्पति और मंगल का शासन होता है। दिन के अंतिम मुहूर्त पर भी उस दिन के स्वामी ग्रह का शासन होता है।

दरअसर एक दिन में 24 घंटे होते हैं और चौघड़िया 1.30 घंटे की अवधि का होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र, बुध, गुरु और चंद्रमा को शुभ ग्रह माना जाता है, इसलिए इन वार पर पहला चौघड़िया हमेशा अच्छा होगा, लेकिन सूर्य, मंगल, शनि पाप ग्रह है, इन वार पर पहला चौघड़िया हमेशा नकारात्मक होगा।

महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त

उद्वेग चौघड़िया
ज्योतिष में सूर्य के प्रभाव को आमतौर पर अशुभ माना गया है इसीलिए इसे उद्वेग के रूप में चिह्नित किया जाता है। हालांकि, इस चौघड़िया में सरकारी कार्यों को किया जा सकता है।
चर चौघड़िया
शुक्र को एक शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। इसलिए इसे चर या चंचल रूप में चिह्नित किया गया है। शुक्र की चर प्रकृति के कारण, चर चौघड़िया को यात्रा उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
काल चौघड़िया
शनि एक पापी ग्रह है इसीलिए इसे काल के रूप में चिह्नित किया गया है। काल चौघड़िया के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ मामलों में धनोपार्जन हेतु की जाने वाली गतिविधियों के लिए यह लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
शुभ चौघड़िया
बृहस्पति अत्यंत ही शुभ ग्रह है और यह लाभकारी ग्रह माना गया है। इसलिए इसे शुभ के रूप में चिह्नित किया जाता है। शुभ चौघड़िया को विशेष रूप से विवाह समारोह आयोजित करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
लाभ चौघड़िया
बुध ग्रह भी शुभ और लाभदायक ग्रह है इसलिए इसे लाभ के रूप में चिह्नित किया गया है। लाभ के चौघड़िया में शिक्षा या किसी विद्या को सिखने का कार्य प्रारंभ किया जाता है तो वह फलदायी होता है।
अमृत चौघड़िया
चंद्र ग्रह अति शुभ और लाभकारी ग्रह है। इसीलिए इसे अमृत के रूप में चिह्नित किया गया है। अमृत चौघड़िया को सभी प्रकार के कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
रोग चौघड़िया
मंगल एक क्रूर और अनिष्टकारी ग्रह है। इसलिए इसे रोग के रूप में चिह्नित किया गया है। रोग चौघड़िया के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन युद्ध में शुत्र को हराने के लिए रोग चौघड़िया की अनुशंसा की जाती है।

Swastikत्यौहार कैलेंडर

सभी देखें
Regain Your Lost Happiness

6 Jul

गौरी व्रत

गौरी व्रत महत्वपूर्ण उपवास अवधि है, जो देवी पार्वती को समर्पित है। यह गौरी व्रत मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। गौरी पूजा का व्रत मुख्य रूप से अविवाहित लड़कियां अच्छे पति की इच्छा में रखती हैं।

Regain Your Lost Happiness

6 Jul

देवशयनी एकादशी

मानसून भारत में आता है और अपने साथ देश में लाखों लोगों द्वारा मनाए जाने वाले कई त्योहार और व्रत या पूजा लाता है। हिंदू कैलेंडर में आषाढ़ और श्रावण के महीने, मुख्य रूप से जून और जुलाई में, पवित्र दिनों की एक श्रृंखला होती है।

Regain Your Lost Happiness

7 Jul

वासुदेव द्वादशी

वासुदेव द्वादशी भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह देवशयनी एकादशी के अगले दिन, आषाढ़ मास के दौरान मनाया जाता है। यह चतुर मास (मानसून के चार पवित्र महीने) की शुरुआत का प्रतीक है।

Regain Your Lost Happiness

8 Jul

जया पार्वती व्रत

हिंदू कैलेंडर के अनुसार जया पार्वती व्रत या गौरी व्रत आषाढ़ के महीने में मनाया जाता है। इस अवसर पर विवाहित और अविवाहित महिलाएं अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए 5 दिन तक उपवास रखती हैं।

Regain Your Lost Happiness

10 Jul

आषाढ़ पूर्णिमा

हिंदू महीने आषाढ़ में होने वाली पूर्णिमा के दिन को आषाढ़ पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर, लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और गोपदम व्रत का पालन करते हैं।

Regain Your Lost Happiness

10 Jul

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर में चौथा महीना है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त के महीने में पड़ता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अधिकांश पूर्णिमा का दिन महीने के एक महत्वपूर्ण त्योहार से जुड़ा होता है।

Regain Your Lost Happiness

10 Jul

व्यास पूजा

व्यास पूजा आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन को वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, शिष्य गुरुओं की पूजा करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। इस पूजा के दौरान आचार्यों के तीन समूहों कृष्ण पंचकम, व्यास पंचकम और शंकराचार्य पंचकम की पूजा की जाती है।

Regain Your Lost Happiness

10 Jul

कोकिला व्रत

कोकिला व्रत आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कोकिला व्रत उन वर्षों में किया जाना चाहिए, जब आषाढ़ अधिक मास होता है। दूसरे शब्दों में, कोकिला व्रत तभी रखा जाना चाहिए, जब आषाढ़ मास दो माह के लिए आता है।

Regain Your Lost Happiness

10 Jul

गुरु पूर्णिमा

हिंदू संस्कृति में गुरु या शिक्षक को हमेशा भगवान के समान माना गया है। गुरु पूर्णिमा (guru purnima in hindi) या व्यास पूर्णिमा हमारे गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। गुरु एक संस्कृत शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है वह जो हमें अज्ञान से मुक्त करता है।

Regain Your Lost Happiness

15 Jul

मंगला गौरी व्रत

मंगला गौरी व्रत एक हिंदू व्रत अनुष्ठान है जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की भलाई और दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह श्रावण माह के दौरान मंगलवार को मनाया जाता है और यह वैवाहिक सुख और समृद्धि की प्रतीक देवी पार्वती को समर्पित है।

Regain Your Lost Happiness

16 Jul

कर्क संक्रांति

संक्रांति का अर्थ है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन। कारक संक्रांति भगवान सूर्य की दक्षिणी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। दक्षिणायन, जो छह महीने का होता है, कारक संक्रांति से शुरू होता है।

Regain Your Lost Happiness

21 Jul

कामिका एकादशी

श्रावण मास, कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह एकादशी बुधवार 21 जुलाई 2025 को पड़ी है। कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।

Regain Your Lost Happiness

23 Jul

सावन शिवरात्रि

शिवरात्रि को महादेव की उपासना का पर्व माना गया है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। वहीं साल में एक बार महाशिवरात्रि मनाई जाती है, जो माघ माह की मासिक शिवरात्रि होती है।

Regain Your Lost Happiness

24 Jul

हरियाली अमावस्या

पवित्र महीने सावन या श्रावण के दौरान आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है और इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। हरियाली अमावस्या आमतौर पर प्रसिद्ध हरियाली तीज से तीन दिन पहले आती है।

Regain Your Lost Happiness

29 Jul

नाग पंचमी

इस दिन नागलोक या फिर कहें कि पाताल लोक के स्वामी की आराधना की जाती है। यह भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल सहित दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। नाग का नाम सुनते ही हमारे मन में डर की भावना आ जाती है।

Regain Your Lost Happiness

30 Jul

कल्कि जयंती

कल्कि जयंती सभी हिंदुओं के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक है क्योंकि यह भविष्य में कल्कि के रूप में भगवान विष्णु के जन्मदिन का प्रतीक है। कल्कि भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार होंगे।

Regain Your Lost Happiness

31 Jul

तुलसीदास जयंती

तुलसीदास जयंती का दिन गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो एक महान हिंदू संत और कवि थे। वह महान हिंदू महाकाव्य रामचरितमानस के प्रशंसित लेखक भी थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चौघड़िया क्या होता है?

चौघड़िया का मतलब होता है चार और घड़िया यानी घड़ी, इस तरह दोनों शब्दों को मिलाकर एक शब्द बनता है चौघड़िया। सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच के सम को 30-30 घड़ी और उस 30 घड़ी को 8 भागों में विभाजित किया गया है। हिंदू समयानुसार एक घड़ी 24 मिनट के बराबर होती है और एक चौघड़िया 4 घड़ियों के बराबर यानी करीब 96 मिनट की होती है। इस हिसाब से एक चौघड़िया की अवधि करीब डेढ़ घंटे की होती है। इसी के मुताबिक चौघड़िया का मुहूर्त देखा जाता है।

चौघड़िया मुहूर्त के विभिन्न प्रकार क्या हैं?

चौघड़िया में वार वेला, काल वेला और काल रात्रि का भी स्थान होता है। हालांकि, वार वेला, काल वेला और काल रात्रि के दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। अब समय के हिसाब से इसे देखें तो वार वेला और काल वेला दिन के समय प्रबल होते हैं जबकि काल रात्रि रात के समय प्रबल होती है। इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य फलदायी नहीं होते हैं।

क्या होगा यदि एक शुभ चौघड़िया मुहूर्त वेला, काल या रात्री के अशुभ समय के साथ मेल खाता है?

यदि किसी शुभ चौघड़िया में वेला, काल या रात्री का अशुभ समय रहता है, तो ऐसे समय को छोड़कर दूसरा चौघड़िया देखा जाना चाहिए।

क्या होगा अगर एक शुभ चौघड़िया मुहूर्त वेला, काल या रात्रि के अशुभ समय के साथ मेल खाता है?

चौघड़िया शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- चो यानी चार और घड़िया यानी घड़ी। प्रत्येक घड़ी, हिंदू समय के अनुसार, 24 मिनट के बराबर होती है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक 30 घड़ियां होती हैं जिन्हें 8 से विभाजित किया जाता है। इसलिए, 8 दिन चौघड़िया मुहूर्त और 8 रात चौघड़िया मुहूर्त होते हैं। एक चौघड़िया 4 घड़ी (लगभग 96 मिनट) के बराबर होता है। तो, एक चौघड़िया लगभग 1.5 घंटे तक रहता है।