जानें रेड ओनिक्स रत्न पहनने के लाभ और विशेषताएं

रत्नों को पहनना न केवल एक शौक है, बल्कि यह ज्योतिष का बहुत बड़ा विज्ञान भी है। ज्योतिष में विस्तृत रूप से बताया गया है कि किस रत्न के पहनने से क्या लाभ होता है। ऐसा ही एक रत्न है रेड ओनिक्स । यह आपकी जिन्दगी से हर प्रकार की निगेटिव चीजों को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। कई विश्वसनीय ज्योतिषीय सेवाएं इसके लाभों के कारण इसे पहनना पसंद करती है। एक बार जब कोई इस रत्न को पहन लेता हैं, तो यह अपने गुण की वजह से उसे कई तरह के लाभ देता है, और व्यक्ति दिव्य शक्ति से जुड़ जाता है।


रेड ओनिक्स खरीदने से पहले जान लें इन बातों के बारे में

” ओनिक्स ” शब्द प्राचीन ग्रीक से आया है और इसका अर्थ है “पंजे की कील” या “मानव नाखून।” रेड ओनिक्स एक लोकप्रिय और सस्ता ज्योतिषीय रत्न है। जिसका उपयोग कई प्रकार के प्राथमिक रत्नों के उपरत्न के ज्योतिषीय विकल्प के रूप में किया जाता है। उदाहरण के लिए, हरा ओनिक्स, पन्ना का एक ज्योतिषीय उपरत्न माना जाता है। ओनिक्स पत्थर को सुलेमानी स्टोन भी कहा जाता है। ओनिक्स चैलेडोनी का एक रूप है, जो लोहे और कार्बन के कारण काले रंग में विकसित होता है। यह कूलर रॉक के हॉलो में हाइड्रोथर्मली रूप से बनते हैं, जिसके परिणामस्वरूप समानांतर बैंडेड स्ट्रेट होते हैं।

ओनिक्स एक बहुत पुराना पत्थर है, जिसे शुरूआती सभ्यता के दौरान इसकी ताकत और सुंदरता की वजह से इसे व्यापक रूप में इस्तेमाल किया जाता था। सफेद रिबन के साथ इस गहरे काले रंग के रत्न का प्रयोग कई तरह के अनुष्ठानों में होता था। इस रत्न को किसी को दफनाने और तन्त्र-मन्त्र की चीजों में भी प्रयोग किया जाता है। युद्ध में योद्धाओं की रक्षा करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए तलवार, ढाल और कवच पर खंजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा, ओनिक्स और सार्डोनीक्स, का उपयोग भी कई संस्कृतियों में, विशेष रूप से यूनानियों और रोमनों द्वारा किया जाता था। इसके अलावा यह , कैमियो और इंटैग्लियो उत्कीर्णन में देवताओं और नायकों को तराशने के लिए भी प्रयोग किया जाता रहा है। ओनिक्स का प्रयोग स्टैम्प और मुहरों, पत्थर में जड़ने और टाइलों के निर्माण के लिए और हैंडल के रूप में भी किया जाता था। सोने में भी इस रत्न का उस समय और आज के समय में भी प्रयोग व्यापक रूप से किया जाता है। इससे सुंदर-सुंदर गहने भी बनाये जाते हैं।

अभी अपनी ऑनलाइन निःशुल्क जन्मपत्री डाउनलोड करें और अपने भविष्य की योजना स्मार्ट तरीके से बनाएं!


रेड ओनिक्स के लाभ और उद्देश्य

रेड ओनिक्स को अपनी सुरक्षा और आकर्षण बढ़ाने के लिए भी पहन सकते हैं। यह आपकी इंद्रियों को सतर्क और तेज रखने में भी मदद करता है। मान लो आप देर रात में किसी सुनसान सड़क पर चल रहे हैं,  इस समय आपके दिमाग में बदमाशों और चोरी जैसी बातें चिंता पैदा कर रही है। तो आप इस रत्न को मानसिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए इसे सुरक्षा कवच के रूप में उपयोग कर सकते हैं। निगेटिव विचारों या कार्यस्थल पर आलोचना से निपटने के लिए ओनिक्स रत्न आपकी बहुत सहायता कर सकता है। यह आक्रामक लोगों से आपको मजबूत बचाव प्रदान करता है। कोई भी व्यक्ति जो अधेरे से डरता हो, या फिर उसे बुरे सपने आते हो, तो भी अपने बिस्तर पर एक ओनिक्स रखकर सोये। इसके और लाभों की बात करें, तो यह रत्न अपराध को रोकने के लिए, आपके घर या बगीचे या शहर में आपके अपार्टमेंट की इमारत के चारों ओर एक सुरक्षात्मक ग्रिड बना देता है।

आप ओनिक्स का प्रयोग किसी लंबी बीमारी को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। यदि आपका वजन ज्यादा हैं, तो भी इस रत्न का प्रयोग अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए भी कर सकते हैं। ओनिक्स रत्न किसी भी तरह की शरीर की कमजोरी को दूर करने और शक्ति का संचार करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता हैं। यह व्यक्ति के अंदर ऊर्जा की गति को तेज करता हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को  जीवन में जोश,  उर्जा,  सहनशक्ति और ध्यान बढ़ाने में मदद मिलती है। ओनिक्स आपके जुनून को सही कारण देते हुए, आपके अंदर आत्म-विश्वास और मुखरता को बढ़ाता है। इसके साथ ही जब आप किसी भी तरह की लड़ाई में खुद को शांत रखना चाहते हैं, तब भी यह आपकी बहुत मदद करता है।

ओनिक्स आपके अंदर जागरूकता बढ़ाने और चेतना की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए भी एक अद्भुत रत्न माना जाता है। यह स्क्रीइंग जैसे काम के लिए भी बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह पहनने वाले की यादों को सुरक्षित बनाए रखता है। यह साइकोमेट्री के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ओनिक्स उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो अपनी अलौकिक क्षमताओं को सही करने का प्रयास कर रहे हैं। रेड ओनिक्स आपको लुनर एनर्जी से जुड़ने,  आपकी आध्यात्मिक दृष्टि और सपनों को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।


रेड ओनिक्स का महत्व

ओनिक्स में एक समानांतर बैंडिंग पैटर्न होता है। इसके अलावा, ओनिक्स कई प्रकार के रंगों में भी आता है। एक रेड ओनिक्स  रत्न, सुलेमानी पत्थर से मेल खाता है। ओनिक्स क्वार्ट्ज के समान कई विशेषताओं को भी शेयर करता है। प्राचीन रोमन और यूनानियों ने ओनिक्स को एक रत्न के रूप में पसंद किया था। ऐसा माना जाता है कि ओनिक्स व्यक्ति को सुरक्षात्मक गुण प्रदान करता है। ओनिक्स को इसके समृद्ध रूप की वजह से इसे अनूठा रत्न माना जाता है। ओनिक्स सस्ता रत्न है। जिसे व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है। ओनिक्स रत्न व्यक्ति को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करता है, और उसके मन से बुरे विचारों को दूर करता है। ओनिक्स उन लोगों के लिए भी अद्भुत होता है जो अधितर चिंता में डूबे रहते हैं। व्यक्ति के शरीर का मूलाधार चक्र भी रेड ओनिक्स से जुड़ा हुआ होता है। लाल रंग के ओनिक्स में किसी और रंग के ओनिक्स की तरह ही हीलिंग गुण मौजूद होता हैं। रेड ओनिक्स एक मजबूत रत्न है, जो आपको कठिन समय में भी स्थिर रहने में मदद करता है। यह तब भी आपको सहायता देता हैं, जब आप बहुत अधिक मानसिक या शारीरिक तनाव महसूस कर रहे हों। रेड ओनिक्स में निम्नलिखित उपचार के गुण भी शमिल हैं:

  • यह आपकी ऊर्जा को केंद्रित करके और इसे एक उच्च शक्ति से जोड़कर आपको सही रास्ता दिखाने में मदद करता है।
  • यह आपको अंदर से मजबूत बनाता है। इसके साथ भी आपको अपने भविष्य से जुड़ें हुए निर्णय को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
  • यह आपकी जीवन शक्ति, दृढ़ संकल्प और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है।
  • यह आपमें  आत्म-विश्वास प्रदान करता है।
  • यह आपको अपने आसपास के माहौल में आराम महसूस करने में भी मदद करता है।

रेड ओनिक्स रत्न के लाभ

रेड ओनिक्स आपकी वर्तमान जिन्दगी को प्रभावित करने वाली सभी प्रकार की समस्यों को दूर करने में मदद करता है। रेड ओनिक्स  हमें निराशा से दूर रखने में भी मदद करता है। रेड ओनिक्स आपके आत्म-नियंत्रण को बढ़ाता है। हमने यहाँ रेड ओनिक्स रत्न के कुछ और लाभों के बारें में बताया है:

  • रेड ओनिक्स सौभाग्य और सुख देने वाला रत्न माना जाता है।
  • रेड ओनिक्स आपको बुद्धिमान बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • रेड ओनिक्स आपके दुखों को दूर करता है।
  • रेड ओनिक्स सेल रीजेनरैशन में भी लाभकारी होता है।
  • रेड ओनिक्स एकाग्रता को बढ़ाता है।
  • रेड ओनिक्स से भ्रम और तनाव दूर होता है।
  • रेड ओनिक्स एक शक्तिशाली रत्न है।
  • रेड ओनिक्स से तनाव और चिंता दूर होती है।
  • रेड ओनिक्स शारीरिक शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • रेड ओनिक्स आपको हर प्रकार के डर से दूर रखता है।
  • रेड ओनिक्स जीवन के प्रति एक हंसमुख दृष्टिकोण प्रदान में मदद करता है।
  • रेड ओनिक्स व्यक्ति को अपनी आंतरिक शक्ति का एहसास करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • रेड ओनिक्स रत्न भावनात्मक संतुलन बनाने में भी सहायता करता है।
  • रेड ओनिक्स अपने सुरक्षात्मक गुणों के लिए भी जाना जाता है।
  • रेड ओनिक्स आपको बुरी नजर से बचाता है, और निगेटिव ऊर्जाओं से आपको दूर करता है।
  • रेड ओनिक्स एक ऐसा रत्न है, जो जीवन की चुनौतियों में आपका मार्गदर्शन करता है, और आपको उनसे पार पाने में मदद करता है।
  • रेड ओनिक्स हर प्रकार की अनिष्ट शक्तियों को दूर करता है, और अत्यधिक ऊर्जा को नियंत्रित करता है ।
  • रेड ओनिक्स पहनने वाले पर अपना शांत प्रभाव डालता है।
  • रेड ओनिक्स आपके जीवन में शांति पाने में सहायता कर सकता है।
  • रेड ओनिक्स मन की शांति को बढ़ावा देता है।
  • रेड ओनिक्स आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है, और दैवीय शक्तियों से जुड़ने में मदद करता है।
  • हड्डी से जु्ड़ी हुई परेशानी को दूर करने में भी रेड ओनिक्स लाभकारी होता है।
  • रेड ओनिक्स पहनने से जीवन में समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • रेड ओनिक्स रक्त से संबंधित कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

रेड ओनिक्स रत्न को ऑनलाइन खरीदने का सबसे आसान तरीका

वैसे तो रेड ओनिक्स रत्न खरीदने के कई तरीके हैं, और उनमें से एक तरीका ऑनलाइन भी है। अगर आप ऑनलाइन रेड ओनिक्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जहाँ पर आपको यह रत्न मिल जाएगा। पर फिर भी में आपको किसी अच्छे ज्योतिषी प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने की सलाह दूंगी। रेड ओनिक्स रत्न खरीदने से पहले, सुनिश्चित करें, कि वे सर्टिफाइड रत्न प्रदान करते हो।

वैसे आप चाहे तो हमारे माध्यम से भी रेड ओनिक्स खरीद सकते हैं। इस क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता के कारण, हम अपने ग्राहकों को रेड ओनिक्स रत्नों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। यह रत्न विशिष्ट ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न आकारों और कटों में उपलब्ध है। हमारे द्वारा दिए गये रत्न अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखकर खूबसूरती से तैयार किये जाते हैं।

रेड ओनिक्स की चमकदार चमक, अद्भुत रंग, सुंदरता,  शार्प फिनिश,  दोषरहित पॉलिश, कठोरता और इसकी शुद्धता हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए, हम अपने सम्मानित ग्राहकों की संतुष्टि को पूरा करने के लिए इन रत्नों को उच्च गुणवत्ता वाली पैकेजिंग सामग्री के साथ पेश करते हैं। हमारे कुशल पेशेवर लोग इस रत्न को बाजार द्वारा निर्धारित उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुसार ही इन रत्नों को आधुनिक उपकरणों से काटते और पॉलिश करते हैं। इसके अलावा, हमारे विशेषज्ञ गुणवत्ता नियंत्रक के सर्वोत्तम विकल्प प्रदान करने के लिए विभिन्न गुणवत्ता विशेषताओं के साथ इस रत्न का निरीक्षण करते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं की हमारे रत्न शुद्ध होते हैं। जो जल्दी से जल्दी अपनी ऊर्जा द्वारा व्यक्ति को लाभ पहुचाते हैं।


निष्कर्ष

रेड ओनिक्स पहनने से जीवन में सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। रेड ओनिक्स , पहनने वाले के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। रेड ओनिक्स एक अच्छा यिन-यांग ऊर्जा संतुलनकर्ता है। रेड ओनिक्स अतीत की परेशानी को भी दूर करता है। रेड ओनिक्स पहनने से आपका जीवन बहुत अधिक स्थिर और शांत हो जाता है। रेड ओनिक्स को  आमतौर पर चांदी में पहनने की सलाह दी जाती है। रेड ओनिक्स ने ज्वैलरी उद्योग में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। रेड ओनिक्स का उपयोग अब पेंडेंट, कंगन, ईयर रिंग और अगुठी में भी किया जाता है। कैमियो भी रेड ओनिक्स से बने होते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जितनी जल्दी हो सके रेड ओनिक्स रत्न प्राप्त करें।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेड ओनिक्स कौन पहन सकता है?

कन्या राशि में पैदा हुए लोग रेड ओनिक्स पहन सकते हैं, क्योंकि यह राशि और ओनिक्स दोनों ही पृथ्वी तत्व से संबंधित होते हैं, इसलिए कन्या राशि के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।  भले ही ओनिक्स रत्न को कन्या राशि के लिए उपयुक्त माना जाता हैं, लेकिन इसे पहनने से पहले इसके प्रभावों के बारें में जानने के लिए इसका तीन दिन का ट्रायल लेकर भी धारण करना चाहिए।

क्या ओनिक्स लाल रंग में आता है?

ओनिक्स कई प्रकार के रंगों में आता है। जिसमें नीला, हरा, लाल, ग्रे, सोना और भूरा रंग शामिल है। प्रत्येक रंग के हिसाब से इसके अनूठे वेनिंग पैटर्न होते हैं। हल्के रंग की किस्मों में पारदर्शी गुण भी हो सकते हैं। चूंकि ओनिक्स एक प्राकृतिक पत्थर है, इसलिए कोई भी हिस्सा एक समान नहीं होता है। यह सभी शिराओं और रंग में भिन्न होते हैं।

ओनिक्स रत्न किसके लिए शुभ होता है?

ओनिक्स एक ऐसा रत्न है जो आंतरिक शक्ति का प्रतीक है। यह व्यक्ति के धीरज और दृढ़ता में सुधार करता है, जिससे वह सबसे कठिन काम भी आसानी से कर सकता है। यह मनोवैज्ञानिक स्तर पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार करता है। यह आपकी मेमोरी को भी शार्प करता है, और छोटी-छोटी चीजों पर भी सावधानीपूर्वक ध्यान देने को प्रोत्साहित करता है। यह आपकी बेवजह की इच्छा को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। रेड ओनिक्स ध्यान को केंद्रित करने और निर्देशित करने में मदद कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आप अपनी व्यक्तिगत शक्ति को बढ़ा सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण लाभ भी मिलता है।

मैं शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले रेड ओनिक्स रत्न और आभूषण ऑनलाइन कहां से खरीद सकता/ सकती हूं?

ऑनलाइन खरीदारी करते समय हमेशा सुनिश्चित करें, कि आप किसी विश्वसनीय और स्थायी ब्रांड से ही ओनिक्स रत्न को ख़रीदे। हमेशा प्रोडक्ट की बिक्री के बाद की नीतियों, उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया और समग्र गुणवत्ता पर ध्यान जरुर दें। ऐसे किसी भी स्टोर से खरीदारी करें, जो आसान रिटर्न पालिसी देता है। इन सब बातों का ध्यान रखने की वजह से आपको किसी भी प्रकार के अतिरिक्त जोखिम को नहीं उठाना पड़ेगा। चूंकि यह इंडस्ट्री का नियम है, इसलिए आप अधिकांश स्टोरों पर इसे वापिस भी कर सकते हैं।

अपने व्यक्तिगत समाधान पाने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer