Tula Bhavishyafal 2022 | तुला भविष्यफल 2022

Wealth Horoscope

तुला वार्षिक राशिफल 2022 – आपके स्थान परिवर्तन के हैं प्रबल योग

साल 2022 तुला राशि के लोगों के लिए मध्यम फलदायक कहा जा सकता है। इस साल तुला राशि के जातकों को बाहर जाने के काफी मौके मिलेंगे और यदि आप विदेश में सेटल होना चाहते हैं तो शायद यही आपके लिए वह साल होगा। इस वर्ष आप अपने प्रयासों में ढील न दें वरना आपको अपनी इच्छाओं के अनुसार फल प्राप्त करने में देरी हो सकती है।

साल 2022 में तुला राशिफल के अनुसार आपको व्यवसाय या अपने कॅरियर की वजह से परिवार से दूर जाना पड़ेगा क्योंकि इस वर्ष आपके स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बन रहे है। इस वर्ष आपको संतान होने के प्रबल योग है, इसलिए तुला राशि के निःसंतान दंपत्तियों के लिए यह साल काफी अच्छा साबित हो सकता है।

तुला राशि के जातकों की स्थिति को देखकर निर्णय लेने की क्षमता उन्हें साल 2022 में बहुत लाभ दिलाएगी। खासकर आपके बिजनेस में आपकी सूझबूझ आपके लिए बहुत सही साबित होगी। इन सबके बीच आपको अपने उन विरोधियों से सजग रहना होगा जो आपको गुप्त तरीके से नुकसान पहुंचा सकते है। इस वर्ष आप सरकारी क्षेत्र में किसी भी नियम-अधिनियम का उलंघ्घन न करें और किसी भी तरह का कोई गलत समझौता ना करें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है।

तुला राशिफल 2022 – मई से जुलाई के बीच व्यापार या नौकरी में होगा फायदा

तुला राशि के ग्रहों की स्थिति इस बात की और इंगित करती है की इस साल आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा गौर करना होगा। वर्ष 2022 में बेवजह के खर्चे आपका तनाव बढ़ा सकते है और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए आप पहले से तैयार रहें ताकि आपको कोई बड़ी दिक्कत ना उठानी पड़े। तुला राशि के जातकों को अपने परिवार में तालमेल बिठाना जरूरी होगा, क्योंकि आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति आप पर भी गलत असर डाल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए साल 2022 में यात्रा करना ठीक रहेगा और साल की शुरुआत में और साल के मध्य में मई से जुलाई के बीच यात्रा करना आपके बिजनेस के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इस तरह आपका बिजनेस भी आगे बढ़ सकता है।

तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस राशि के जातक अपनी माता की सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि यह साल उनकी तबीयत के लिए भारी हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे और वे लोग आपको जीवन के कई मामलों में उचित सलाह और मदद भी दे सकते है।

तुला राशिफल 2022 के अनुसार आपके मित्र और निकटतम रिश्तेदार आपके काम में काफी मदद करेंगे। रिश्तों के लिहाज से यह वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा है।

तुला कॅरियर और बिजनेस राशिफल 2022 तुला शिक्षा राशिफल 2022 तुला प्रेम राशिफल 2022 तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022 तुला वित्त राशिफल 2022
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer