छठे भाव में चंद्रमा के होने का प्रभाव

खगोल विज्ञान में जिन ग्रहों को लाभ देने वाला माना गया है, चंद्रमा भी उनमें से एक है। सूर्य के बगल में यह दूसरा खगोलीय पिंड है, जो कि मूल जातकों के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। चंद्रमा की यह खासियत है कि मानसिक रूप से यह मजबूत बनाता है। यह मन को शांति प्रदान करता है। साथ ही भावनात्मक रूप से भी यह मजबूत बनाने वाला होता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति उसकी प्रकृति के बारे में बताती है। उसके संवाद कौशल की ओर इशारा करती है। साथ ही उसके व्यक्तित्व से जुड़ी विशेषताओं पर भी प्रकाश डालती है। यदि चंद्रमा छठे भाव में है तो आप पर इसका प्रभाव न्यूनतम पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि दूसरों की मदद करना आपको बहुत पसंद है। आप हमेशा दूसरों के लिए एक सहायक के तौर पर उपलब्ध रहते हैं। मानवता की सेवा करना भी आपको बहुत पसंद है।

चंद्रमा का छठे भाव में होना दूसरे लोगों के प्रति आपकी भावनाओं का निर्धारण करता है। यदि यह बीमारियों के घर में चला गया है तो ऐसी स्थिति में आपकी सेहत पर इसका मिलाजुला असर हो सकता है। आपकी सेहत कभी बिगड़ सकती है, तो कभी यह ठीक रह सकती है। इस तरीके से उतार-चढ़ाव चलता रहता है। आप मूडी भी बन जाते हैं। ज्यादा भावनात्मक होने लगते हैं। आपके दयालु होने की भी संभावना रहती है। इस संयोजन की वजह से आपकी रोजाना की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। छठे भाव का चंद्रमा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बना सकता है।

आपकी सेहत के हिसाब से देखा जाए तो यह संयोजन बहुत ही नकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। संभव है कि पेट दर्द, बदन दर्द और सिर दर्द जैसी समस्याओं की चपेट में आप आ जाएं। वैसे, छठे भाव में चंद्रमा की उपस्थिति अन्य ग्रहों, नक्षत्रों एवं राशियों के साथ उसके संबंध पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। तो चलिए अब बिना एक भी मिनट बर्बाद किए छठे भाव में चंद्रमा के प्रभावों की जांच करने के लिए हम आगे बढ़ते हैं।


छठे भाव में चंद्रमा के होने का अर्थ क्या है?

छठे भाव को वैदिक ज्योतिष में ‘अरि भाव’ या ‘शत्रु भाव’ भी कहा जाता है। इसका संबंध जातक के स्वास्थ्य से लेकर उसके आहार, व्यवसाय एवं शत्रु तक से होता है। यदि चंद्रमा लग्न भाव से छठे भाव में हो, तो ऐसी सूरत में आप भावनात्मक रूप से खुद को अस्थिर महसूस कर सकते हैं। आपका मन भी सहानुभूति से भर जाता है। साथ ही आपका स्वभाव बेहद क्रोधी भी हो सकता है। इस बात की भी संभावना है कि आपके जीवन में कुछ छिपे हुए शत्रु हों, जो आपसे बदला लेने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। कभी-कभी ऐसी भी स्थिति आ सकती है, जब अपने भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते खराब हो जाएं।

शराब पीने के साथ ही धूम्रपान करने जैसी खराब आदतों के आप शिकार हो सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपको शराब की लत लगने की आशंका है। छठे भाव के चंद्रमा के जातकों को मनोवैज्ञानिक तरीके से कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। पाचन तंत्र से जुड़ीं कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपनी सेहत के साथ अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम भी करते रहें।

इसके अलावा इस संयोजन की वजह से आपको दूसरों की मदद करने वाले स्वभाव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। यही वजह है कि किसी भी काम को पूरा करने में आप अपने सहयोगियों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं या फिर किसी सामूहिक परियोजना में भी आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वास्तव में यह आपकी स्वभाविक कार्यशैली हो सकती है, जो बड़ी ही कारगर साबित होती है। छठे भाव का चंद्रमा वित्तीय स्थिति पर भी आपको अपनी पकड़ मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसकी सहायता से आप पैसे भी बचा सकते हैं।

छठे भाव में चंद्रमा का प्रभाव

  • पेशेवर जिंदगी
  • भावनात्मक लगाव
  • स्वास्थ्य
  • रवैया

क्या चंद्रमा अशुभ ग्रहों के प्रभाव में है?
पाएं प्रीमियम जन्मपत्री


छठे भाव में चंद्रमा का आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव

छठे भाव में स्थित चंद्रमा वाले जातक बड़े ही दयालु हृदय वाले हो सकते हैं। साथ ही उनका स्वभाव भी देखरेख करने वाला हो सकता है। फिर भी यदि चंद्रमा रोग वाले घर में है, तो ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर आपके द्वारा अधिक पैसे खर्च किए जाने का अंदेशा बना रहता है, इसकी वजह से मानसिक रूप से आपको काफी तनाव हो सकता है। छठे भाव के चंद्रमा वाले जातक सामान्य तौर पर किसी की मदद करके खुद को बहुत ही प्रसन्न महसूस करते हैं, भले ही सेहत की दृष्टि से उन्हें अंदर से बहुत अच्छा न महसूस हो रहा हो या वे किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हों।

अपनी हिम्मत, अपने द्वारा की गई कोशिशों एवं भरपूर समर्थन की वजह से समाज में आप स्वयं की एक बहुत ही अच्छी छवि बना सकते हैं। आप दूसरों की जिंदगी का भी हिस्सा इस उद्देश्य से बनना चाहते हैं कि उनकी भी समस्याओं के बारे में आप जानें और उनका हल किसी भी तरीके से निकाल लें। इस तरह से आप दूसरों के प्रति देखभाल वाला स्वभाव रखते हैं। उनके प्रति आप स्नेह भी दर्शाते हैं। छठे भाव में चंद्रमा के होने की वजह से आप बड़े ही मेहनती और पूरी तरह से परफेक्ट हैं।

इस दौरान संभव है कि आप इतना आराम न कर सकें, जितना आराम करने की आपको जरूरत है। इसका नतीजा यह हो सकता है कि आप चिंता या फिर डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, यदि आप डिप्रेशन में जाने से खुद को रोक पाने की क्षमता रखते हैं, तो ऐसे में आप किसी भी काम को बहुत जल्दी पूरा कर सकते हैं।


छठे घर में चंद्रमा का आपके विवाह पर प्रभाव

चंद्रमा की इस स्थिति की वजह से अपने स्कूल के दिनों से या फिर कॉलेज के दिनों से आपको अपना सच्चा प्यार पाने में मदद मिल सकती है। आपको ऐसा साथी मिल सकता है, जिसकी रुचि बिल्कुल आप से मिलती-जुलती हो। जैसे कि आप दोनों को यात्रा करना पसंद हो। आप दोनों को नई जगहों की खोज करना पसंद हो। हो सकता है कि आपका साथी एक अमीर और समृद्ध परिवार से नाता रखता हो। इसके बाद आप और आपके साथी साथ में रोमांटिक और प्रेम से भरी हुई जिंदगी अपने लिए बना सकते हैं। चंद्रमा और छठे भाव में संयोजन वाले जातकों के वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाने की संभावना रहती है।

हालांकि, वहीं दूसरी ओर अपने जीवन साथी और बच्चों के स्वास्थ्य की वजह से आपको कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपके साथी एक-दूसरे को पर्याप्त समय दे पाते हैं, जिससे कि आपके बीच का संबंध प्रेम से भरा होता है। आप एक-दूसरे को पर्याप्त समय और अपनी जिंदगी में जरूरी स्थान दे सकते हैं। इसके अलावा इस बात की भी संभावना है कि आप दोनों छुट्टियां मनाने के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप 27 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने के बाद विवाह करते हैं, तो ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन के लंबे समय तक चलने की संभावना रहती है।

अपने वैवाहिक जीवन की संभावनाओं के बारे में जानें
पाएं अपनी जन्मपत्री


छठे भाव में चंद्रमा का आपके कॅरियर पर असर

छठे भाव में चंद्रमा वाला जातक अपने कॅरियर में वांछित कामयाबी हासिल करने के लिए सही रास्ते का चुनाव कर सकता है। हालांकि, इस बात की भी संभावना रहती है कि चंद्रमा के पास आपके लिए कुछ और योजनाएं हों। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपने जो सफलता प्राप्त करने के लिए अपना मार्ग चुना है, उस मार्ग में स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ बड़ी चिंताएं आपका रास्ता रोकने का काम कर सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं आपके कॅरियर की प्रगति में बाधक बन सकती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि सफलता मिलने में आपको देरी हो सकती है। खेल की दुनिया में आप नाम और शोहरत कमा सकते हैं। या फिर आप एक सरकारी कर्मचारी के रूप में भी काम कर सकते हैं।

कानून और न्याय के क्षेत्र में भी आपको सकारात्मक नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। फिर भी यदि चंद्रमा पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ गया है, तो हो सकता है कि ऊंचे पद पर जाने के बाद आपको बदनामी झेलनी पड़े। आप डेयरी उत्पादन से संबंधित एक छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और इससे लाभ कमा सकते हैं। यदि आप रसोई में काम करना चाहते हैं तो संभव है कि आपको बेहतर नतीजे नहीं मिले। वह इसलिए कि आप रसोई का काम करने के लिए बने ही नहीं हैं। फिर भी चिंता की कोई बात नहीं है। आप छठे भाव की चंद्रमा की सहायता लेकर सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।


छठे भाव में चंद्रमा के उपाय

  • बरगद के पेड़ में पवित्र जल या गंगाजल डालें।
  • चांदी की थाली में भोजन करें।
  • पानी या दूध पीने के लिए चांदी के गिलास को प्रयोग में लाएं।
  • 27 वर्ष की उम्र के बाद आपको विवाह कर लेना चाहिए।
  • 24 से 27 वर्ष की उम्र के दौरान संपत्ति निवेश करने से आपको बचना चाहिए।

समापन

छठे भाव का चंद्रमा आपकी जिंदगी में व्यापक उतार-चढ़ाव की वजह बन सकता है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि यदि आप छठे भाव का चंद्रमा वाले जातक हैं, तो अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए। अपने खानपान पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही नियमित रूप से आपको व्यायाम भी करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि अपने कॅरियर एवं पेशेवर जिंदगी में आपको अपनी कामयाबी से हाथ धोना पड़े। इसके अलावा सफल वैवाहिक जीवन को लेकर आप प्रसन्न हो सकते हैं, लेकिन अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अंततः आपको स्वास्थ्य से प्रभावित कॅरियर और एक सफल वैवाहिक जीवन नसीब होता है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer