दसवें भाव में चंद्रमा जीवन में लाता है बड़ा असर

दसवें भाव में चंद्रमा जीवन में लाता है बड़ा असर

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा दसवें घर में है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप जीवन का आनंल ले सकते हैं। इस भाव में चंद्रमा की उपस्थिति सुखद रहेगी, जिससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। एक बात यह भी है कि इस दौरान कुछ अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। दसवें घर में चंद्रमा की स्थिति समाज में जातक की एक अच्छी छवि बनाने के लिए काम आएगी।

वहीं दूसरी तरफ प्रोफेनल लाइफ में भी आप सफलता के शिखर पर बैठे नजर आएंगे। इसके लिए आपको सामान्य से अधिक प्रयास करने की जरूरत होगी। सामाजिक दृष्टि से भी आपको अधिक मेहनत करनी होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार दशम भाव में चंद्रमा के पास बहुत सारी चीजें हो सकती हैं। इस भाव में चंद्रमा अधिकतर सुखी और सम्पन्न रहता है। आखिर दसवें भाव के चंद्रमा का मतलब क्या है। इस स्थिति से क्या लाभ और क्या हानि होती हैं। इसके लिए ज्योतिषी विश्लेषण क्या कहता है। हम आपको बताते हैं। दशम भाव में चंद्रमा की स्थिति का आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पडऩे वाले प्रभावों के बारे में आपको जानकारी देते हैं।


दशम भाव में चंद्रमा का प्रभाव

  • व्यवसाय
  • नेतृत्व
  • लीडरशिप
  • सफलता
  • लक्ष्य
  • नई चीजें सीखना
  • साफ नजरिया
  • प्रसिद्धि

आपकी कुंडली में सभी ग्रहों के बारे में जानकारी निहित है, निशुल्क प्राप्त करें जन्मपत्री


क्या होता है जब चंद्रमा दसवें भाव में होता है?

आपकी जन्म कुंडली के दसवें घर में चंद्रमा की स्थिति होने पर आप अपने लक्ष्यों की तरफ लगातार बढ़ते रहते हैं। यह स्थिति भावनाओं से परिपूर्ण होती हैं, यह आपके नजदीकी रिश्तेदारों से आपके संबंध के बारे में बताती है। जब आप सामाजिक जीवन में बंधे रहते हैं, सामाजिक जीवन का आनंद लेते हैं तो आप लोगों से घिरे रहते हैं। आप सोशल इवेंट्स का लुत्फ उठाते हैं। यह स्थिति आपको निजी जीवन की बजाय सामाजिक जीवन में अधिक प्रसिद्धि दिलाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार दशम भाव में चंद्रमा का अधिक प्रभाव होता है। आइए 10वें भाव में चंद्रमा के आपके जीवन के सभी क्षेत्रों पर पडऩे वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


आपके व्यक्तित्व पर दसवें भाव में चंद्रमा का प्रभाव

दसवें घर में चंद्रमा का प्रभाव लोगों के बीच आपकी पहचान और लोकप्रियता को बताता है। इसके अलावा बताता है कि आप मददगार और मेहनती हैं, इसलिए आपको अपनी मेहनत का परिणाम या उपलब्धि मिलनी चाहिए। आपका व्यक्तित्व करिश्माई और बहुत प्रभावशाली है। इसके अलावा आप इमोशनल भी हैं। जब आपका जीवन सही तरीके से व्यवस्थित होता है तो ही यह आपके जीवन का भावनात्मक पक्ष आपके लिए सही साबित होता है।

आपको एक जिम्मेदार और सुव्यवस्थित जीवन जीने में थोड़ा समय लगेगा। आपके लक्ष्य, उद्देश्य और आकांक्षाएं स्थिर नहीं हैं। दसवें भाव में चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये बार-बार बदलते रहते हैं। अंतत आप जीवन में सब कुछ सही पा लेंगे, वो कहते हैं ना अंत भला तो सब भला, ठीक वैसे ही अंत में सब सही रहेगा।

आपके खुला विचार और स्पष्ट दृष्टिकोण आपको अद्वितीय बनाता है। आपकी इच्छा शांति बनाए रखने व शांति पूर्ण माहौल में जीने की होगी।

अपने बारे में सब कुछ जानें और अपनी ताकत और क्षमता का सही दिशा में उपयोग करें! प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें।


आपकी शादी पर 10वें घर में चंद्रमा का प्रभाव

आप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो संकट के समय समाधान तलाशने की बजाय बैठकर चिल्लाने लगेंगे।आप चारों ओर शांति और अमन लाने के लिए एक सहज और अच्छा समाधान लेकर आएंगे। आखिरकार, आप अपने लोगों को भी प्रसिद्धि पाने में मदद करते नजर आएंगे। सफलता की तलाश में लोगों की मदद करेंगे। ऐसे में समाज में आपको दयालु व्यक्ति के तौर पर पहचाना जाएगा, यह कतई गलत नहीं होगा।

समाज में आपकी छवि और आपके परिवार की अपेक्षाएं आपके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। आप उनसे मिलने में उत्साह से भरे हुए नजर आएंगे। आपके लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है कि आपकी भावनात्मक रुचि बार-बार बदलती रहती है। एक और चुनौती है अपने निर्धारित लक्ष्यों पर स्थिर और दृढ़ रह पाना, आपकी रुचि बार बार बदलती रहती है। ऐसे में स्थिर बने रहना बड़ी चुनौती है।


प्रोफेशनल लाइफ पर चंद्रमा का प्रभाव

कार्य स्थल पर आपकी प्रवृत्ति बहुत अच्छी रहती है। आप अपने सह कर्मचारियों के साथ बहुत सही तरीके से बर्ताव करते हैं। लोग आपके व्यवहार के कारण आपके प्रति सही नजरिया रखते हैं। घर- परिवार आपके लिए केंद्र नहीं होते हैं, आप लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। आप अपनी पूरी ऊर्जा नए संपर्क बनाने व उन्हें अपने कॅरियर के लिए इस्तेमाल करने को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि दूसरों से आपके संबंध बेहतर होते हैं

कई बार आप में से कुछ लोग प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ही जुनूनी हो जाते हैं, इतने जुनूनी की आप अपने प्रोफेनल रिलेशंस का भी खयाल नहीं करते हैं। आप अपने संबंधों को हमेशा दूसरे पायदान पर ही रखते हैं। ऐसा खास तौर पर तब होता है जब दसवें घर में वृश्चिक अधिकारी हो।

यदि आप दूसरों की अपेक्षाओं के अनुसार आगे बढ़ते हैं, तो आपको वास्तविक संतुष्टि मिलने की संभावना कम होती है। आप बहुत खुश महसूस नहीं करेंगे। इसके साथ ही कभी-कभी आप दूसरी चीजों की तरफ मुड़ जाते हैं, ऐसी चीजें जो आपकी नेतृत्व कौशल को प्रभावित करती हैं, इसके कारण आपके नैतिक मूल्यों में गिरावट आ सकती है।

इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप नई चीजों पर विचार करने या कार्य करने से पहले सतर्क रहें। संभव है कि कड़ी मेहनत के बाद वांछित परिणाम नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं, आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को छोड़ बी सकते हैं। यह एक कारण हो सकता है आपकी निराशा का।

आपको 10वें घर में चंद्रमा के प्रभाव के अलावा और भी बहुत कुछ जानने की जरूरत है, निशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें


समापन

दसवें भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपको अपने पेशे में चमकाने का मौका देगी। यह सकारात्मक ऊर्जा से भरी हुई रहेगी। आप इस सही ऊर्जा को अपने आस पास रहने वाले लोगों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। आप दूसरों को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। वास्तव में, जो लोग आपसे प्रेरित हैं, वे अपनी जीवन शैली भी बदल सकते हैं। आपका नेतृत्व कौशल अद्भुत है। जिस तरह से आप समाज में लोगों की बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।