अंक ज्योतिष के मास्टर अंक 11 की विशेषताएं

अंक ज्योतिष के मास्टर अंक 11 की विशेषताएं

अंक ज्योतिष की दुनिया में सभी अंकों के अपने-अपने खास मूल्य होते हैं, जिनसे किसी भी व्यक्ति को अपने अंदर जन्म से मौजूद विशेषताओं के साथ अपनी प्रतिभाओं एवं व्यक्तित्व के बारे में जानने में मदद मिलती है। सभी भाग्यांकों में मास्टर अंकों को सर्वाधिक मात्रा में महत्व दिया गया है, क्योंकि बाकी संख्याओं की तुलना में इसमें सबसे अधिक ताकत और ऊर्जा मौजूद होती है। जिन लोगों का जन्म मास्टर अंक 11 के साथ होता है, उनमें उच्च अंतर्ज्ञान के साथ आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि एवं अलौकिक क्षमताएं भी मौजूद होती हैं। मास्टर अंक 11 वाले लोग अत्यधिक संवेदनशील होने के साथ अपने दिल में सहानुभूति रखने वाले होते हैं। मास्टर अंक 11 मानसिक एवं शारीरिक तौर पर अत्यधिक शक्ति का प्रतीक है। इनके पास व्यापक नजरिया होने के साथ कल्पनाशीलता और जीवन में हमेशा कुछ बड़ा करने का लक्ष्य भी होता है।


मास्टर अंक 11शक्तियां और व्यक्तित्व: सहज करिश्माई और स्वाभाविक

मास्टर अंक 11 त्रिनिटी अंकों (2/1/1) का सम्मेलन होता है, जिनमें कि असीम क्षमताएं मौजूद होती हैं और जिनमें से कई के बारे में कई लोगों को मालूम नहीं होता। मास्टर अंक 11 से जुड़ी हुआ गुण इसकी प्रवृत्ति है। अंक 11 वाले व्यक्तित्व मुख्य रूप से अपने अंतरात्मा की आवाज से प्रभावित होते हैं। कई सहानुभूति से भरपूर अंकों के विपरीत मास्टर अंक 11 वाले अपनी जिंदगी एकांत में नहीं बिताते हैं। प्राकृतिक रूप से ही ये करिश्माई और अपने व्यक्तिगत बदलाव की वजह से अत्यधिक मजबूत होते हैं। ऐसे लोग ब्रह्मांड से जुड़े रहते हैं और हमेशा प्रकृति के साथ ही चलते हैं।


मास्टर अंक 11 के कुछ प्रभावी गुण: प्रेरक और हिम्मती

ये प्रेरणा प्रेरणादायक, सहज, विश्लेषण करने वाले, नाजुकता से परिपूर्ण, सहानुभूति रखने वाले, साहसी और स्वतंत्र होते हैं। अंक 11 में अपने विकास के सबसे ऊंचे चरण में पहुंचने की ताकत होती है। औसत लोगों से तुलना करें, तो ये आध्यात्मिक स्तरों के उच्च वाहक होते हैं। ये करिश्माई, आकर्षक और नैतिक तौर पर बड़े ही हिम्मती होते हैं। विंस्टन चर्चिल, अल्बर्ट आइंस्टीन और आयरन ड्यूक वेलिंगटन मास्टर अंक 11 वाले कुछ महान व्यक्तित्वों में से एक रहे हैं।


अंक ज्योतिष के मास्टर अंक 11 के अवगुण: अत्यधिक संवेदनशील और अहंकारी

अंक 11 वाले लोगों में आत्म सुधार और विनाश के बीच एक बड़ी ही महीन रेखा मौजूद होती है। ये महत्वकांक्षी, अहंकारी, पतन की ओर बढ़ने वाले, नैतिक रूप से आजाद, अराजकता फैलाने वाले और आक्रामक होते हैं। ये अत्यधिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और किसी व्यक्ति को गलत कदम उठाने के लिए भी मजबूर कर सकता है। अधिकतर मामलों में मास्टर अंक 11 कई तरह की बुरी आदतों जैसे कि धूम्रपान, सिगरेट और शराब पीना से जुड़ा होता है। इसलिए इन्हें सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसी चीजों की ओर इन्हें आकर्षित नहीं होना चाहिए। ये काम में डूब जाने वाले होते हैं। इसलिए इन्हें शांत रहना और आराम करना सीखना चाहिए।


अंक ज्योतिष के अंक 11 की लव लाइफ: वफादार और समर्पित साथी

इनकी जिंदगी का उद्देश्य हमेशा दूसरों के लिए काम करना और दूसरों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करना होता है। इसलिए रिश्तों को देने के लिए इनके पास बहुत ही कम वक्त होता है। अपनी जिंदगी में ये दूसरों के लिए इतने अत्यधिक चिंतित रहते हैं कि ये यह भी भूल जाते हैं कि उनकी खुद की भी एक जिंदगी है। ऐसे लोग रिश्ते में बहुत कम होते हैं, मगर जब प्रतिबद्धता की बात आती है तो ये अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए अपना 100 फ़ीसदी देने से नहीं चूकते। ये अत्यधिक सहज ज्ञान से भरे होते हैं। इसलिए ये अपने प्रियजनों की आवश्यकताओं को समझने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करते। ये बड़े ही वफादार और बहुत ही समर्पित साथी होते हैं। मास्टर अंक 11 वाले लोग अविश्वसनीय रूप से कामुक भी होते हैं। यही वजह है कि इनका यौन जीवन भी उत्साह और तीव्रता से परिपूर्ण होता है।


मास्टर अंक के सबसे अनुकूल साथी: 2, 6 और 8

मास्टर अंक 11 के सबसे अनुकूल साथी 2, 6 और 8 हैं। ये अंक सबसे उपयुक्त मैच हैं, क्योंकि इनके पास भी अंक 11 की तरह ही मजबूत सहज शक्ति है और इनकी भाषा हमेशा सामंजस्य से भरी होती है। ये प्यार करने वाले और समझने वाले होते हैं। साथ ही एक-दूसरे के प्रति खुले भी होते हैं।


मास्टर अंक 11 का जीवन पथ: फोटोग्राफी और लेखन

मास्टर अंक 11 वाले लोगों का मुख्य उद्देश्य सिद्धि होता है। जीवन का उनका एकमात्र मिशन अपने उद्देश्यों को पूरा करना होता है। ऐसे लोगों को दूसरों की मदद करने में राहत मिलती है। इसके अलावा मास्टर अंक 11 वालों के लिए कलात्मक क्षेत्र भी एकदम उपयुक्त होता है, क्योंकि उनके पास प्रचुर मात्रा में रचनात्मकता होती है। पेंटिंग, लेखन, गायन, डिजाइनिंग और फोटोग्राफी के क्षेत्र में ये उम्दा काम करते हैं। इनके पास कमाल की कल्पनाशीलता होती है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में इनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है।

मास्टर अंक 11 के पास बड़ी मात्रा में शक्ति मौजूद होती है। चुनौतियों एवं आशीर्वाद और आश्चर्य एवं कठिनाइयों का अनूठा मिश्रण अंक 11 वाले लोगों को अद्वितीय बनाता है। इससे व्यक्ति अपनी रुचि वाले क्षेत्रों में काम कर पाते हैं, जिसका सपना वे देखते हैं और जिन पर उन्हें गर्व होता है। जो काम बाकी लोगों को लगता है कि उन्हें कर पाना असंभव होगा, वैसे काम को करने के लिए मास्टर अंक 11 वाले लोग जाने जाते हैं।


मास्टर अंक 11 का नकारात्मक पक्ष

वैसे तो मास्टर अंक 11 वालों में विशेषताएं कूट-कूट कर भरी होती हैं, मगर इसके कुछ नकारात्मक पक्ष भी हैं। दरअसल मास्टर अंक 11 वालों को सही दिशा में मार्गदर्शन की बड़ी आवश्यकता होती है। यदि उन्हें यह नहीं मिल पाता है, तो ऐसे में उनकी ऊर्जा बर्बाद हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में इस ऊर्जा से लोगों का भला न होकर उनका नुकसान ही होने लगता है। जब ऐसी परिस्थिति आती है, तो वैसे मैं यह चीज अराजकता, महामारी और युद्ध जैसी चीजों के रूप में देखने के लिए मिलती है।


मास्टर अंक 11 के अपने जीवन पथ की गणना कैसे करें?

भाग्यांक और मास्टर अंक हम किसी भी अंक को तब तक जोड़कर निकालते हैं, जब तक कि हम एक निश्चित अंक पर नहीं पहुंचे जाते। हालांकि, मास्टर अंक के साथ ऐसा नहीं होता। जब हमें 11, 22 या 33 नजर आता है, तो हम इसी प्रक्रिया का पालन नहीं करते। उदाहरण के लिए यदि किसी का जन्मदिन 21/6/1982 को होता है।

अब महीने को एकल अंक में तब्दील करें:-
जून =6

21=(2+1=3)

1982= (1+9+8+2=20) (2+0=2)

अब एक अंक पाने के लिए सभी एकल अंकों को जोड़ दें:- 6+3+2=11


मास्टर अंक 11 के साथ पैदा हुईं हस्तियां

हॉलीवुड: लियोनार्दो डिकैप्रियो, बराक ओबामा
बॉलीवुड: आमिर खान, राजेश खन्ना


निष्कर्ष

मास्टर अंक 11 आपको मजबूत, सहज और दयालु इंसान बनाता है, जिस पर लोग निर्भर करते हैं। मास्टर अंक 11 उन्हें वास्तव में अनोखा और खास बनाते हैं। मास्टर अंक 11 वाले लोग उर्जा से भरपूर इसलिए भी होते हैं, क्योंकि 1 अंक के बारे में कहा जाता है कि यह प्राकृतिक शक्ति का प्रतीक होता है। ऐसे में मास्टर अंक 11 में दो बार अंक 1 आ रहा है। इसलिए दोनों के मिलने से मास्टर अंक 11 की विशेषताएं कहीं ज्यादा बढ़ जाती हैं। मास्टर अंक 11 के साथ पैदा होने वाले लोग खोजी और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं और अपने इसी स्वभाव की वजह से वे दूसरों के लिए प्रेरक भी साबित होते हैं। वे पुराने तरीकों से सीखने में आनंद का अनुभव करते हैं।