सूर्य संख्या 1 : दृढ़ इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षा वाले होते हैं

सूर्य संख्या 1 : दृढ़ इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षा वाले होते हैं

अंक ज्योतिष में सूर्य अंक 1 का परिचय

आज हम डिजिटल दुनिया के साथ विकास कर रहे हैं। हम स्वयं से ही अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते है। हमें यह जानकर गुदगुदी होती है, की हम भी अपने भविष्य में झांक सकते हैं। हम यह पता कर सकते हैं कि हमारे लिए क्या संभव है और क्या नहीं। यह सब हम अंक ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. अंक शास्त्र की दुनिया जिसमें नंबरों के द्वारा हमें भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करने में मदद मिलती है।

विशेष रूप से, अंक ज्योतिष किसी भी अक्षर, शब्द और नाम के अंकों के मूल्यों का अध्ययन है। यह आपके अस्तित्व का कारण बताता है, और दिखाता है कि आप उस विशेष दिन क्यों पैदा हुए थे।

अंक ज्योतिष भाग्यांक, मूलांक और नामांक तक ही सीमित नहीं है। जब हम इसकी गहराई में जाते हैं, तब आपको समझ आता है इसके अंदर क्या- क्या समाया हुआ है। आज हम यहां सूर्य नंबर की बात कर रहे हैं. जिसके द्वारा आप किसी के व्यक्तित्व का वर्णन कर सकते हैं। तो क्या आप भी अपनी सूर्य संख्या की गणना करना चाहते हैं। अपने लक्षणों के बारे में जानना चाहते हैं?
अंक ज्योतिष में सूर्य अंक की गणना करना काफी आसान है। आपको बस अपनी जन्मतिथि को उस महीने में जोड़ देना है। जब आप पैदा हुए थे। मान लीजिए आपका जन्म 16 दिसंबर को हुआ है, तो आपका सूर्य अंक है 1 हुआ. चलिए जानते है कैसे –

जन्मतिथि – 16

दिसंबर महीना – 12

1+6+1+2= 7+1+2 = 10 = 1+0 = 1

इस प्रकार आपका सूर्य अंक 1 हुआ।


सूर्य संख्या 1 का व्यक्तित्व और लक्षण

सूर्य अंक 1 वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए यह बहुत अधिक दृढ़ होते हैं। यह लोग अपने स्वभाव से अडिग नहीं होते हैं। अपनी दृढ़-इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षी स्वभाव के कारण, वे उन सभी कार्यों और चीजों को करते हैं, जिन्हें वे करना चाहते है। निःसंदेह उनके इस रवैये के कारण उन्हें जीवन में आमतौर पर बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से डर कर वो किसी भी तरह से अपने उत्साह में कमी नहीं आने देते हैं।

प्रतिबद्धता और उद्देश्य पूर्ति के स्वभाव की वजह से इन्हें परफेक्शनिस्ट के रूप में भी जाना जाता है। इन लोगों का स्वभाव ऐसा होता है, कि यह लोग चीजों को बहुत ही मेहनत से सम्भालते है। यद्यपि यह लोग अपने टारगेट और गोल के बारे में पूरी तरह से दृढ़ होते है। कभी – कभी इनका मानसिक स्तर गड़बड़ा जाता है. जिसकी वजह से काम में ध्यान नहीं लगा पाते। जब ये लोग जरूरत से ज्यादा मानसिक दबाव महसूस करते हैं, तो अपने आस-पास की परिस्थितियों को संभालने में विफल रहते हैं और इससे बाहर भी नहीं निकल पाते।

सूर्य अंक 1 वाले इन व्यक्तियों की उपेक्षा की जाती है, या उन्हें अच्छे तरीके से पोषण नहीं दिया जाता है, तो यह लोग ऊपर जो बताया है उसे बिलकुल विपरीत भी हो सकते हैं। क्योंकि जैसे सूर्य नंबर में अच्छाई है तो इसके अंदर बुराई भी समाई हुई है। सूर्य नंबर 1 वाला व्यक्ति मृदुभाषी, दूसरों पर आश्रित और कमजोर दिल का भी हो सकता है। इनका कोमल हृदय होने की वजह से इन लोगों को सबके साथ सहानुभूति होती है। यही मुख्य कारण है कि उनके अधिकांश रिश्ते इनर स्ट्रेन्थ आधारित होते हैं।


सूर्य संख्या 1 की अनुकूलता

आइए अब जानें कि सूर्य अंक 1 वाले व्यक्ति किसके साथ सबसे उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकते हैं?
सूर्य संख्या 2
सूर्य संख्या 5
सूर्य संख्या 7


अंक ज्योतिष में सूर्य संख्याओं का अर्थ

सूर्य संख्या 1
सूर्य संख्या 2
सूर्य संख्या 3
सूर्य संख्या 4
सूर्य संख्या 5
सूर्य संख्या 6
सूर्य संख्या 7
सूर्य संख्या 9