जानें सूर्य अंक 3 के बारें में रोचक बातें

जानें सूर्य अंक 3 के बारें में रोचक बातें

सूर्य अंक 3 का परिचय

ज्योतिष शास्त्र में हर अंक का अपना अलग महत्व है। अंक ज्योतिष की दुनिया में सूर्य अंक अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में अंक भविष्य की घटनाओं के बारे में भी सटीक जानकारी देती है। सूर्य अंक की विशेष भूमिका होती है। यह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व लक्षणों के बारे में जानकारी देती है।

अंक ज्योतिष में सूर्य अंक की गणना करना काफी आसान है। इसे पाने के लिए आपको बस अपनी जन्मतिथि को उस महीने में जोड़ देना है जब आप पैदा हुए थे। मान लीजिए आपका जन्म 18 दिसंबर को हुआ है, तो आपका सूर्य अंक है:

1+8+12= 9+1+2 = 12 = 1+2 = 3

इस प्रकार आपका सूर्य अंक 3 है।


सूर्य अंक 3 : जानें इनका व्यक्तित्व

अगर आपका सूर्य अंक 3 है तो आप इनोवेटिव, क्रिएटिव और आशावादी होते हैं। सूर्य अंक 3 वाले व्यक्ति एक बच्चे की तरह चुलबुले होते हैं और वे लीक से हटकर सोचना पसंद करते हैं। वे आशावादी होते हैं, अपनी रचनात्मक ऊर्जा के बल पर हर समस्या को हल करना पसंद करते हैं। ये समस्याओं का रचनात्मक समाधान निकाल लेते हैं।

सूर्य अंक तीन के लोग अपने करिश्माई व्यक्तित्व के साथ हमेशा दूसरों को आकर्षित करते हैं और आसानी से उनके साथ घुलमिल जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि जब वे जीवन के किसी भी संघर्ष से बुरी तरह प्रभावित होते हैं, तो वे साहस, दृढ़ संकल्प और धीरज के साथ काम लेते हैं। वे सभी को अपने संघर्ष के दौरान भी लुभा लेते हैं। वे अपने इस अंतर्निहित गुण के कारण खुद भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

वहीं दुर्भाग्य से वे अपने प्रयासों व रचनात्मकता के बावजूद समाधान नहीं तलाश पाते, कई बार ट्रैक से भटक जाते हैं। इसका परिणाम होता है कि इनके काम आधे रह जाते हैं, समय पर पूरे नहीं होते और इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अपने प्रभावी व्यक्तित्व होने के बावजूद कई बार इनके लिए खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। यह हालात को और भी मुश्किल बना देता है। ये अपना ध्यान भटक जाते हैं, एक जगह फोकस नहीं कर पाते हैं। यह इन्हें अस्थिर कर देता है। ये अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं और फिर मुश्किलों में फंस जाते हैं।

ये जन्म से ही साहसी होते हैं। इन्हें नए अनुभव करना पसंद आता है और नई खोज करना भी पसंद होता है। उन्हें रुकना पसंद नहीं आता, ये स्थिरता से नफरत करते हैं। इनका मन हमेशा नई चीजों में लगा रहता है।

प्यार के मामले में सूर्यांक 3 वाले व्यक्ति विलक्षण गुणों वाले होते हैं। ये जिसे भी प्यार करते हैं दिल की गहराइयों से करते हैं, लेकिन जब बात इजहार की आती है तो ये साफ तौर पर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में दीर्घकालिक संबंधों के लिए जरूरी है कि धीरज से काम लें और अपनी इच्छाओं को सीमित कर लें।


सूर्य अंक 3: किसका बनेगा सही जोड़ा

सूर्य अंक: 1
सूर्य अंक: 5
सूर्य अंक: 7


अंक ज्योतिष में सूर्य संख्याओं का अर्थ

सूर्य संख्या 1
सूर्य संख्या 2
सूर्य संख्या 4
सूर्य संख्या 5
सूर्य संख्या 6
सूर्य संख्या 7
सूर्य संख्या 8
सूर्य संख्या 9