जानें सूर्य अंक 4 के विषय में कुछ रोचक बातें

जानें सूर्य अंक 4 के विषय में कुछ रोचक बातें

सूर्य अंक 4: फैसले पर रहते हैं अडिग

ज्योतिष शास्त्र में हर अंक का अपना अलग महत्व है। अंक ज्योतिष की दुनिया में सूर्य अंक अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में अंक भविष्य की घटनाओं के बारे में भी सटीक जानकारी देती है। सूर्य अंक की विशेष भूमिका होती है। यह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व लक्षणों के बारे में जानकारी देती है। अंक ज्योतिष में सूर्य अंक की गणना करना काफी आसान है। इसे पाने के लिए आपको बस अपनी जन्मतिथि को उस महीने में जोड़ देना है जब आप पैदा हुए थे।

मान लीजिए आपका जन्म 19 दिसंबर को हुआ है, तो आपका सूर्य अंक है:

1+9+12= 10+1+2 = 13 = 1+3 = 4

इस प्रकार आपका सूर्य अंक 4 है।


सूर्य अंक 4: व्यक्तित्व

अगर आप सूर्य अंक 4 के व्यक्ति हैं तो आप बेहद व्यवस्थित व्यक्ति होते हैं। आपके पास हर चीज के लिए एक कुशल दृष्टिकोण होगा। आप अपने फैसलों व नजरिए के प्रति टिके रहने वाले होते हैं। सूर्य अंक चार वाले व्यक्ति अपने निर्णयों पर अड़े रहते हैं। जैसा कि वे स्थिर रहना पसंद करते हैं। वे किसी भी तरह के परिवर्तन को पसंद नहीं करते हैं। अपनी यथास्थिति पर बने रहना पसंद करते हैं। इसी कारण जीवन में कई अवसर इनके पास आते हैं और हाथ से निकल जाते हैं पर ये बदलाव न चाहने की वजह से उन्हें पकड़ नहीं पाते।

ये काफी मेहनती होते हैं। अपने काम के प्रति फोकस्ड होते हैं। समर्पित होते हैं। ये काम में देरी नहीं करते हैं। अपना पूरा प्रयास करते हैं, सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। ये तब तक कड़ी मेहनत करते हैं जब तक कि उन्होंने जो कुछ भी निर्धारित किया है उसे हासिल नहीं कर लेते।

अधिक काम करने वे मेहनती होने का स्वभाव ही कई बार निराशा का कारण बनता है। ये चिड़चिड़े हो जाते हैं। पूरे दिन भर काम करने के बावजूद ये कई बार सुस्ती नहीं दिखाते, आराम नहीं करते। ये हालातों के दबाव को बड़ी आसानी से झेल लेते हैं। नकारात्मक हालातों में ये थोड़ा आवेगी हो सकते हैं। ये कई बातों को मन में बैठा लेते हैं, हमेशा याद रखते हैं। कई बार स्वभाव की शालीनता ही इन पर भारी पड़ जाती है। जब प्यार और रोमांस की बात आती है, तो वे भावुक नहीं हो पाते। यही इनके लिए नकारात्मक बात साबित होती है।
अपनी भावनाएं प्रकट करने में इन्हें समय लगता है। फिर से रिश्तों के प्रति इनका समर्पण पूरा होता है, ये प्रतिबद्ध होते हैं।


सूर्य अंक 4 : किसका बनेगा सही जोड़ा

सूर्य अंक: 5
सूर्य अंक: 6
सूर्य अंक: 8


अंक ज्योतिष में सूर्य संख्याओं का अर्थ

सूर्य संख्या 1
सूर्य संख्या 2
सूर्य संख्या 3
सूर्य संख्या 5
सूर्य संख्या 6
सूर्य संख्या 7
सूर्य संख्या 8
सूर्य संख्या 9