जानें सूर्य अंक 8 की विशेषता

जानें सूर्य अंक 8 की विशेषता

अंक ज्योतिष में सूर्य अंक 8 का परिचय

अंक ज्योतिष की दुनिया में अंक बहुत मायने रखते हैं। भविष्य की घटनाओं का खुलासा करने की इनमें क्षमता होती है। सूर्य अंक भी अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं। इनकी मदद से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की विशेषताओं के बारे में जानकारी हमें मिल जाती है।

तो चलिए अंक ज्योतिष के सूर्य अंक के बारे में अब हम और जानकारी हासिल करते हैं।

अंक ज्योतिष में सूर्य अंक निकालना बहुत ही आसान होता है। आपको करना बस इतना होता है कि अपने जन्म की तारीख को उस महीने से जोड़ देना है, जिसमें कि आपका जन्म हुआ था। उदाहरण के लिए यदि आप 23 दिसंबर को पैदा हुए थे, तो आपका सूर्य अंक होगा

2+3+12= 5+12= 5+1+2= 8

इस तरह से आपका सूर्य अंक 8 है।


सूर्य अंक 8 के व्यक्तित्व की विशेषताएं

क्या आपका भी सूर्य अंक 8 है, तो आप हमेशा प्रभुत्व की दौड़ में रहते हैं। आपकी कोशिश रहती है कि आप सभी चीजों को अपने नियंत्रण में रखें। आप चीजों को संभालने में सक्षम और समर्थ होते हैं। बाकी लोगों की तुलना में आपका नजरिया व्यापक होता है।

सूर्य अंक 8 वाले लोग ज्यादातर अपने जीवन में भारी जोखिम उठाना पसंद करते हैं। ये स्वभाव से साहसी होते हैं। नतीजों के भी ये चिंता नहीं करते। ऐसा ये अपने बोल्ड और हिम्मती स्वभाव की वजह से करते हैं। अंक 8 वाले लोग किसी और के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की बजाय खुद के नियम बनाना और उन्हें तोड़ना पसंद करते हैं। यही वजह है कि आमतौर पर लोग इन्हें पागल तक बोल देते हैं।

जो बीत गया, उसकी अंक 8 वाले लोग कभी भी परवाह नहीं करते और वे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। वे कठिन मेहनत करते हैं। जब उन्हें विफलताओं का सामना करना पड़ता है, तो वे आत्मनिरीक्षण नहीं करते और अगली योजना बनाकर आगे बढ़ जाते हैं। अपने लाभ के लिए नियम बनाना और इनमें सुधार लाने में वे माहिर होते हैं। कई बार जब चीजें उस तरह से नहीं होतीं, जैसा वे चाहते हैं तो अंक 8 वाले ज्यादा ही उत्तेजित हो जाते हैं, जो उन्हें गलत तरीके अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है। हालांकि, वे कभी भी अपने फैसले पर अपने गुस्से को हावी नहीं होने देते हैं।

नकारात्मक पक्ष की बात करें तो सूर्य अंक 8 वाले लोग मतभेदों से भरे होते हैं। ऐसा कहा जाता है वे विद्रोही स्वभाव के होते हैं और उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते, जो इन पर अधिकार दिखाने की कोशिश करते हैं। अपने इसी नकारात्मक पक्ष की वजह से वे कई बार गलत रास्ते पर भी चले जाते हैं। हालांकि, सफल अंक 8 वाले इस बात से वाकिफ होते हैं कि उन्हें अपने पूर्वाग्रहों को अपनी धारणाओं पर हावी नहीं होने देना है।

भले ही वे आसानी से खुश नहीं किए जा सकते, लेकिन यदि प्यार की बात करें तो अंक 8 वाले लोग बड़ी प्रतिबद्धता दिखाते हैं। रोमांटिक स्पर्श की इनमें कमी तो होती है, लेकिन अपने साथी को सुरक्षित महसूस कराने की क्षमता उनमें जरूर होती है। वे न तो किसी चीज की मांग करते हैं और न ही देने वाले होते हैं। अंक 8 वाले यौन संबंध बनाना भी अन्य शारीरिक जरूरतों की तरह ही समझते हैं और मिलने पर वे इसके लिए आगे बढ़ जाते हैं। अंक 2 इनका आदर्श साथी है, जबकि बाकियों को कोशिश करनी पड़ेगी।


सूर्य अंक 8 की अनुकूलता

आइए देखते हैं कि सूर्य अंक 8 वाले लोगों की सबसे अच्छी संगत किनके साथ होती है?

  • सूर्य अंक 2
  • सूर्य अंक 4
  • सूर्य अंक 9

अंक ज्योतिष में सूर्य अंकों का अर्थ

  • सूर्य अंक 1
  • सूर्य अंक 2
  • सूर्य अंक 3
  • सूर्य अंक 4
  • सूर्य अंक 5
  • सूर्य अंक 6
  • सूर्य अंक 7
  • सूर्य अंक 8
  • सूर्य अंक 9


Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer