हायरोफैंट टैरो का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

हायरोफैंट टैरो का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

हायरोफैंट टैरो का सामान्य अर्थ - Hierophant Tarot Meaning

द हायरोफैंट पवित्र व पारंपरिक मान्यताओं का प्रतीक है। मेजर अरकाना के पांचवें नंबर के हायरोफैंट टैरो का स्वामी वृषभ है। यह उच्च व पवित्र सिद्धांतों वाला कार्ड माना जाता है, एक पुजारी की तरह। यह जीवन में धर्म की अहमियत बताता है और भगवान में विश्वास जगाता है। यह आमतौर पर परम्पराओं से जुड़े रहने का संदेश देता है। नियम तोड़ने व नई शुरुआत से दूर रहने का प्रतीक है ये कार्ड। आप अपने नैतिक व प्राचीन मूल्यों से जुड़े रहेंगे। लंबे समय तक उनका अनुसरण करते रहेंगे।

तत्व- पृथ्वी

ज्योतिषी राशि- वृषभ

ग्रह- शुक्र

दिनांक- 1 अप्रैल से 20 मई

हायरोफैंट टैरो अपराइट – नैतिकता, परंपरा, अनुरूपता, आध्यात्मिक ज्ञान

हायरोफैंट टैरो रिवर्स – स्वतंत्रता, व्यक्तिगत विश्वास, विध्वंस, विद्रोह

अधिक जाननेके लिए विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लें


हायरोफैंट टैरो अपराइट - Hierophant Tarot Upright

हायरोफैंट टैरो आदर्श, सिद्धान्तों व विश्वास का प्रतीक है। यह सिद्धांत धर्म से जुड़े हो सकते हैं। हायरोफैंट टैरो आपको सुझाव देता है कि सामान्य व सार्वभौमिक अवधारणाओं के अध्ययन के बाद ही अपने फैसले व मूल्यों को तय करें। हायरोफैंट टैरो का आना बताता है कि आप परंपराओं का पालन कर रहे हैं। प्रयोग करने और फिर अपनाने में विश्वास रख रहे हैं। आप नए सिद्धांतों को अपनाने के लिए राजी नहीं है। इन सबके बावजूद आपके अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

जन्मकुंडली रिपोर्ट में मिलेगा सबकुछ, क्लिक करें यहां


हायरोफैंट टैरो रिवर्स - Hierophant Tarot Reversed

हायरोफैंट टैरो रिवर्स सबसे अधिक आशावादी कार्ड माना जाता है। यह बताता है कि आप खुद ही खुद के मार्गदर्शक हैं। दूसरों की बात पर आंख बंद करके अनुसरण करने की बजाय आप अपने अंदर की आवाज सुनना पसंद करते हैं। आप अपना रास्ता खुद बनाते हैं। अपनी आध्यात्मिक प्रणालियों को अपनाते हैं। संभव है कि शुरुआत में खुद पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन धीरे-धीरे आपको खुद पर भरोसा होने लगेगा। जो परम्पराओं से दूर हैं, वे आप पर सवाल उठाएंगे। खुद पर विश्वास बनाए रखना सही विकल्प होगा। आपसे तर्क किए जाएंगे, आपके तरीकों के बारे में। संभव है आपको अपने आप में कुछ बदलाव लाने की जरूरत होगी।

फ्री अपनी वाार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आने वाला साल आपके लिए कैसा साबित होने वाला है…


हायरोफैंट टैरो प्रेम - Hierophant Tarot Love

आपके हमसफर को लेकर सबसे अहम बात यह है कि उनके विचार आपके लिए बहुत अच्छे हैं। हालांकि वो ज्यादा रोमांटिक नहीं है। अगर आप भावुक हैं तो आप संबंधों को हायरोफैंट टैरो प्रेम भावनाओं से भर सकते हैं। आपका साथ भी प्यार से जुड़ी भावनाएं महसूस करने लगेगा। कुल मिलाकर हायरोफैंट टैरो प्रेम भविष्य का अहसास कराता है। शादी, अंतिम संस्कार जैसे अवसरों का पूर्वाभास कराता है।

किसी भी समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…