सेवन ऑफ कप्स टैरो का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

सेवन ऑफ कप्स टैरो का अर्थ, प्रेम, अपराइट और रिवर्स – हिंदी में जानिए

सेवन ऑफ कप्स का अर्थ - Seven of Cups Meaning

सेवन ऑफ कप्स टैरो आपके निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है। टैरो कार्ड रीडिंग के दौरान यदि सेवन ऑफ कप्स टैरो आता है, तो यह दर्शाता है कि आने वाले सालों में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। यह आश्चर्य की बात नहीं है, ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी मदद टैरो कार्ड कर सकते है। टैरो में ऐसे कई कार्ड हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

सेवन ऑफ कप्स टैरो संकेत देता है कि आपको चिंताजनक स्थिति में कोई निर्णय लेना होगा, इस दौरान हो सकता है आप वास्तविकता की ओर ध्यान न दें। हालांकि किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए आपके पास कई विकल्प होंगे। इसमें से सही रास्ते या सही निर्णय लेने के लिए आपको गंभीर रूप से सोचने की जरूरत हैं, और खुद के निर्णय पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

तत्व: पानी

ज्योतिषीय राशि: वृश्चिक

ग्रह: प्लूटो

समय: 13 से 22 नवंबर

सेवन ऑफ कप्स अपराइट: विकल्प, अवसर, बहुत सारे विकल्प

सेवन ऑफ कप्स रिवर्स: क्षमा, उपचार, शांति, स्वीकृति

अधिक जाननेके लिए विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लें


सेवन ऑफ कप्स अपराइट - Seven of Cups Upright

सेवन ऑफ कप्स टैरो नई शुरुआत, विकल्प के अलावा भ्रम का भी प्रतीक है। टैरो कार्ड रीडिंग के दौरान जब द सेवन ऑफ कप्स दिखाई देता है तो यह आपको दर्शाता है कि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है, इसके लिए आपको पास कई सारे विकल्प हैं। लेकिन, आपको सतर्क रहने की जरूरत है, इस दौरान अनुचित अपेक्षा और भ्रम की भी स्थिति निर्मित हो सकती है।

सेवन ऑफ कप्स आपके लिए पैसे, प्रसिद्धि और शक्ति प्रदान करने का अवसर लेकर आता है। यह शुरुआत में आपको आकर्षक लगता है, लेकिन जब आप इसे लेकर जानकारियां हासिल करते हैं, तो आपको लगता है कि यह कुछ नहीं है। तब आपको लगेगा कि जो आप सोच रहे हैं, यह उतना आसान नहीं है, या फिर संभव नहीं है। आप अपनी योजनाओं को लेकर जब सोचते हैं, तो आपको लगता है कि आपकी योजना एक दम सही है, और इसे आप कई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। लेकिन जब आपको उसकी सच्चाई के बारे में पता चलता है, तो आपको लगता है कि यह संभव नहीं है।

सेवन ऑफ कप्स ‘शाइनी ऑब्जेक्ट सिंड्रोम’ का संकेत हो सकता है। शाइनी ऑब्जेक्ट सिंड्रोम एक प्रवृत्ति होती है। इसमें व्यक्ति कुछ नया करना चाहता है। यह नया बिजनेस आइडिया, लक्ष्य या जॉब हो सकती है। लेकिन, व्यक्ति उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में विफल हो जाता है। पहले संबंधित व्यक्ति बहुत उत्साही होती है, लेकिन फिर उस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता है। सेवन ऑफ कप्स टैरो आपकी इसी स्थिति को दर्शाता है। साथ ही आपकी इसी स्थिति के कारण आप जीवन में कई अवसरों को खो देते हैं।

जन्मकुंडली रिपोर्ट में मिलेगा सबकुछ, क्लिक करें यहां


सेवन ऑफ कप्स रिवर्स - Seven of Cup Reverse

आप जब किसी कार्य की शुरुआत करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको कई सारे विकल्प दिखाई देते हैं। इसी स्थिति को सेवन ऑफ कप्स रिवर्स दर्शाता है। ऐसे वक्त में आपको दूसरों की सलाह लेने की बजाय, आप खुद की सुनना पसंद करते हैं। आप अपने आंतरिक ज्ञान और मार्गदर्शन पर निर्भर करते हैं, ताकि आप सही निर्णय तक पहुंच सके।

यदि आपको लगता है कि आपके पास कई विकल्प है, और आप सही विकल्प का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप ग्राउंड लेवल से इसकी शुरुआत करें। आप शुरु से क्या चाहते हैं, इस बात को भूलकर आप इस बात को ध्यान रखें, कि आपके लिए क्या सही होगा। कई योजनाएं ऐसी होगी, जो आपको बहुत आकर्षित करती होगी। लेकिन आपको गहराई में जाकर सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप खुद अपने लक्ष्य और पसंद की तुलना करें, कि आपके लिए क्या बेहतर साबित होगा।

सेवन ऑफ कप्स टैरो दर्शाता है कि आपके पास कई विकल्प है, जिसके कारण असमंजस की स्थिति निर्मित हो रही है। आप किसी कार्य को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ऐसे वक्त में जो चीज आपको आकर्षित करती हो, उस पर गहन चिंतन करें, अगर उसके बाद भी अगर वह आपके लिए सही साबित हो तो, बेशक आप उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन अगर जरा सी भी कुछ गुंजाइश लगे, तो आपको समझना चाहिए कि आपको वह कार्य अच्छा लगा, इसलिए उस और आगे बढ़ रहे हैं। अपनी पसंद को किनारे करते हुए इस पर ध्यान केंद्रित करें कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है। आपको बड़े विचार या योजना की तलाश करने की आवश्यकता नहीं है, आपके पास वह पहले से है। बस आपको निर्णय लेना है कि आप किस रास्ते पर जाना चाहते हैं।

फ्री अपनी वाार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आने वाला साल आपके लिए कैसा साबित होने वाला है…


सेवन ऑफ कप्स प्रेम - Seven of Cups Love

अगर आप अपने साथी के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह कार्ड आपको बताता है कि आपका साथी आपके बारे में क्या महसूस कर रहा है। सेवन ऑफ कप्स टैरो संकेत देता है कि आपका साथी अभी असमंजस की स्थिति में हैं, वह अभी भी अपनी भावनाओं के बारे में अनिश्चित हैं। आपको उन्हें 3-6 सप्ताह का समय और देना चाहिए, उसके बाद ही आगे स्थिति के बारे में पता चल पाएगा। लेकिन फिलहाल आपको अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है, और इस स्थिति पर आप बाद में सोच सकते हैं।

हो सकता है कि सेवन ऑफ कप्स के बारे में जानकारी मिलने के बाद आपको सेवन ऑफ कप्स से शिकायत हो जाए। लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास कई सारे विकल्प हैं और उनमे से सोच समझकर किसी एक रास्ते पर चलना है। सेवन ऑफ कप्स टैरो इसी बात की ओर इशारा करता है। फिलहाल तो हम आपके आपके स्वस्थ, खुशहाल और मूल्यवान जीवन जीने की कामना करते हैं।

किसी भी समस्या के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…