Budh Gochar 2022 : क्या होगा आपके जीवन पर प्रभाव!

Budh Gochar 2022 : क्या होगा आपके जीवन पर प्रभाव!

बुध 25 अप्रैल 2022 को वृष राशि में गोचर करेगा। इसे ज्ञान और संचार का ग्रह माना जाता है। जैसे ही बुध वृषभ में गोचर करेगा, वैसे ही आपके जीवन में परिवर्तन अवश्य होंगे। यह आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, चलिए पता करते हैं इस लेख में…

यह जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है कि नीचे दी गई भविष्यवाणियां आपकी राशियों पर आधारित हैं। यदि आप अपनी राशि को लेकर भ्रमित हैं, तो अपनी राशि और कुंडली के बारे में अधिक जानने के लिए निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


मेष राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: प्रतिद्वंदी कड़ी मेहनत करें

कलाकारों को कला के क्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, या कला और शिल्प से जुड़े कामों की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। आपके प्रतिद्वंद्वी इस दौरान आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उनके व्यवहार से सावधान रहें और अपने काम के अनुसार योजना बनाएं। किसी को उधार लेने या उधार देने के लिए यह अनुकूल समय नहीं है। संतान प्राप्ति की चाह रखने वाले दम्पत्तियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी मुफ़्त 2022 रिपोर्ट के साथ अपने साथ घटने वाली अच्छी-बुरी संभावनाओं के बारे में अधिक जानें।


वृष राशि के लिए बुध का गोचर वृष राशि में: एक फिटनेस रूटीन शुरू करें

यह गोचर आपके लिए फायदेमंद रहने की संभावना है। कुछ बदलाव आपके रास्ते में आ सकते हैं, जो आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और अपना फिटनेस रूटीन शुरू करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। आपका आत्मबल भी बढ़ने की संभावना है। विदेश में भी कुछ अवसर आपका इंतजार कर सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को भी इस समय कोई सही रास्ता मिल सकता है। यह गोचर आपकी कुछ जिम्मेदारियों में इजाफा कर सकता है। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा समय है। वृष लव राशिफल 2022 से आप लव की संभावनाओं के बारे में अधिक जान सकते हैं।


मिथुन राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: अच्छे वरिष्ठ, उत्तम परिणाम

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है और मिथुन का वृष राशि में गोचर इन जातकों के लिए आशीर्वाद लेकर आ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों का समर्थन और मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। कुछ निवेशों से भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो यह धन लौटकर आपके पास आएगा। कुछ आश्चर्यजनक आर्थिक लाभ भी आपको देखने को मिलेंगे। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। उन्हें अपने बड़ों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। अपनी मिथुन शिक्षा राशिफल के जरिये इस वर्ष अपनी शैक्षिक यात्रा को समझें। 


कर्क राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: कड़ी मेहनत करें, पुरस्कार प्राप्त करें

यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मकता लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में प्रगति होने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत जारी रखनी पड़ सकती है। व्यावसायिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। हालाँकि, आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नया घर या कार खरीदने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। जानना चाहते हैं इस अवधि में आपका प्रेम जीवन कैसा होगा तो कॉल करें और पाएं अपनी कुंडली से जुड़ी सभी भविष्यवाणियां, निःशुल्क! 


सिंह राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: शुभ समाचार आने वाले हैं

सिंह राशि के जातकों के लिए सावधान रहने का समय है। हालांकि यह गोचर सही अवसरों के साथ आपके जीवन में दस्तक दे रहा है, लेकिन यह अधिक जिम्मेदारियां भी ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है, या विदेश से कोई अवसर दस्तक दे सकता है। कानून के मामले आपके पक्ष में रहने की संभावना है। इस बुध के वृष राशि में गोचर के प्रभाव में सिंह राशि के जातकों का मनोविज्ञान की ओर झुकाव होने की संभावना है। जानना है कि यह साल आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है तो अभी पढ़िए सिंह वार्षिक राशिफल!  


कन्या राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर : पैसों को लेकर सचेत

कन्या बुध द्वारा शासित एक और राशि है, और इसका मतलब है कि यह ग्रह अपनी राशि में वापस आ जाएगा। कलाकारों के लिए यह बेहतरीन समय साबित हो सकता है। उनके क्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि कई गुना बढ़ने की संभावना है। हालांकि नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहने की जरूरत है। धन उधार लेने या उधार देने के लिए यह एक अच्छा समय नहीं हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय प्रतीत होता है। लोगों के आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होने की संभावना है। इस आकर्षक व्यक्तित्व के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं? अपने निःशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण के साथ अभी पता करें।


तुला राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर : प्रगति की भविष्यवाणी

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी रहने की संभावना है। आप एक नया शिक्षण पाठ्यक्रम अपना सकते हैं और अपने व्यक्तित्व में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कानूनी मामलों में परेशानी होने पर भी आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होने की संभावना है। आप किसी तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। तुला राशि के जातकों का इस गोचर के प्रभाव में धर्म और आध्यात्म की ओर झुकाव होने की संभावना है। कड़ी मेहनत करें और बाद में करने के लिए कुछ भी न छोड़ें, काम को समय रहते पूरा करें। इस गोचर का सर्वोत्तम लाभ उठाने के लिए आप बुध ग्रह शांति पूजा भी कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: कुछ खरीदने की योजना बना रहे हैं?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर औसत रहने की संभावना है। गलत कम्युनिकेशन से शुरू हुई कुछ परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। पेट संबंधी परेशानी होने का भी आभास हो सकता है। आपके कोई नई संपत्ति या कार खरीदने की संभावना है। आप इस दौरान अपने दोस्तों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। कोर्ट से जुड़े कुछ मामले सुलझ सकते हैं। किसी को पैसे उधार देने के लिए यह अच्छा समय नहीं है। शादीशुदा जोड़ों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या इस वक़्त दिखाई नहीं दे रही है। फिर भी अपने खान-पान पर ध्यान दें और नियमित रूप से व्यायाम करें। आपके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी भविष्यवाणियाँ जानने के लिए अभी कॉल करें।


धनु राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: अच्छे संबंध का द्योतक

बुध के गोचर से धनु राशि के जातकों को धन-लाभ होने की संभावना है। आपका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहने की संभावना है। छात्रों को कुछ अच्छे समय का आनंद लेने और अपनी कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। युवा जातकों के लिए कुछ नया खरीदने के योग बन रहे हैं। बुध गोचर के दौरान आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। विवाहित धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय मध्यम रहेगा। क्या इस अवधि में कर सकते हैं आप किसी को प्रपोज़, जानने के लिए अभी बात करें हमारे एक्सपर्ट्स एस्ट्रोलॉजर्स से


मकर राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: आपके सपनों की उड़ान का समय

बुध के वृष राशि में इस गोचर के दौरान कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन की खबर भी सुनने को मिल सकती है। हालाँकि, आपको कानून के मामलों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। विदेश से भी अवसर आ सकते हैं। प्रॉपर्टी या कार खरीदने का अच्छा समय है। आपके मित्र भी इस गोचर में आपकी मदद करने के लिए तैयार होंगे। आप जान सकते हैं कि आपकी राशि के अनुसार कौन सी राशि आपके सबसे अनुकूल होगी।


कुंभ राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: आस्था की ओर झुकाव संभव

बुध के मेष राशि में गोचर के प्रभाव में आपको उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है जो आपसे झूठ बोल सकते हैं। उधार लेने या पैसे उधार देने के लिए भी यह एक अच्छा समय नहीं है। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आस्था और आध्यात्मिकता में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है, और आप अपना समय कुछ दान-धर्म  करने में व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने कौशल के जरिए कठिन परिस्थितियों से पार पाने की संभावना रखते हैं। यदि आप विदेश में वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो यह आपके काम आ सकता है। आपकी अपने प्रियजनों से लंबे समय बाद मिलने की भी संभावना बन रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जानिए अपने हर प्रश्न का उत्तर, अपने व्यक्तिगत राशिफल से 


मीन राशि के लिए बुध का वृष राशि में गोचर: कार्यों को पूरा करने का समय

बुध का वृष राशि में गोचर आपके लिए कुछ अच्छे आर्थिक लाभ ला सकता है क्योंकि आपके व्यापार और नौकरी में लाभ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आपका साथी आपको गाइड कर सकता है। कुछ रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। हालाँकि, अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानून और कोर्ट से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी शारीरिक बीमारियां आप पर भारी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने दैनिक आहार में सुधार करें।