राहु का मेष राशि में गोचर 2022 में आपको क्या फल देगा? जानिए…

राहु का मेष राशि में गोचर 2022 में आपको क्या फल देगा? जानिए…

वैदिक शास्त्रों के अनुसार राहु (Rahu) को अशुभ ग्रह है और इसे छाया ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि यह भौतिक रूप से उपस्थित नहीं है। लेकिन फिर भी यह हम सभी के जीवन के हर पहलु को प्रभावित करता है। राहु के कुछ विशेष गुणधर्म है जो इसे बाकी ग्रहों से अलग बनाते है जैसे की राहु (Rahu) वक्री चाल यानी कि उलटी चाल से चलता है। कुंडली की हर राशि में गोचर के राहु महाराज लगभग डेढ़ साल तक रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में परिभ्रमण करते हैं। इस वर्ष राहु (Rahu) वृषभ राशि (Taurus) को छोड़कर मेष राशि (Aries) में प्रवेश करेंगे। और इस परिवर्तन के साथ ही प्रत्येक के जीवन पर भी गोचर के राहु के असर देखने को मिलेंगे। राहु का मेष में गोचर 12 अप्रैल 2022, मंगलवार को प्रातः 10:35 मिनट पर होगा। यह राहु गोचर 2022 हर राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आपकी राशि भी इस राशि परिवर्तन से अछूती नहीं रहेगी। आप हमारे विशेषज्ञों से अपनी कुंडली के आधार पर विस्तार से जान सकते हैं कि आने वाले गोचर का आप पर क्या प्रभाव होगा।

तो चलिए देखें Rahu transit 2022 का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 


Rahu Transit in Aries 2022 का लव - रिलेशनशिप पर असर

प्रेम और विवाह किसी के भी जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पहलु होता है और इसके सही और खुशहाल होने की हम सभी आशा करते हैं। लेकिन कभी-कभी ग्रह गोचर हमारे रिश्तों में बाधा बनते हैं। जैसे तुला राशि के लोगों के अपने पार्टनर से लगातार छोटे-मोटे मतभेद होते रहेंगे। राहु गोचर 2022 (Rahu Gochar 2022) के दौरान धनु राशि के जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। मीन राशि के जातकों को राहु के असर के चलते अपने संबंधों में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, रिलेशनशिप में गलतफहमी भी हो सकती है। अपनी राशि के अनुसार जानिए राहु गोचर 2022 आपको किस तरह से प्रभावित करने वाला है।


Rahu Gochar 2022 में कैसे प्रभावित होंगे आपके शिक्षा & कॅरियर

शिक्षा, नौकरी और बिजनेस, जीवन में ये तीनों साथ-साथ चलते हैं और इनके परिणाम आपके परिश्रम पर निर्भर करते हैं। आपकी राशि पर किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत गहरा प्रभाव डालता है। राहु गोचर 2022 (Rahu Transit 2022) के चलते कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर चल रही कोई पुरानी समस्या इस समय में दूर होगी। मिथुन राशि के लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वृषभ राशि के जातकों को राहु शुभ फल देगा और उन्हें पदोन्नति मिल सकती है, मकर राशि के व्यवसायियों को इस राहु गोचर में सम्भलकर रहने की जरूरत होगी। राहु का मेष राशि में प्रवेश 2022 में आपकी राशि को कितना प्रभावित करेगा। जानें यहाँ…


Rahu Transit in Aries 2022 का वित्त (finance) पर क्या होगा प्रभाव

अच्छा वित्त किसी भी जातक के जीवन को सरल बनाने का मापदंड होता है। लेकिन ग्रह भी कई बार अपना खेल खेलते हैं और आपके वित्त को कमजोर बना सकते हैं या आपके फिजूल खर्च बढ़ा सकते हैं। राहु की यह स्थिति कई राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकती है। जैसे वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आय नए साधन बनेंगे। वहीं राहु गोचर 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए लंबे निवेश की दृष्टि से फलदायक होगा। कुंभ राशि के जातकों को मेष राशि में राहु के असर के चलते कई दिनों से रूका धन मिलेगा। Rahu transit 2022 के अनुसार आपका राशिफल क्या कहता है, जानिए यहां…


कितनी प्रभावित होगी आपकी हेल्थ (Health) Rahu Gochar 2022 में

ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव आपके जीवन के जिन खास पहलुओं पर पड़ेगा उनमें आपका स्वास्थ्य भी शामिल है, मेष में राहु ट्रांजिट 2022 का आपके स्वास्थ्य पर भी अच्छा या बुरा असर हो सकता है। कर्क राशि के लोगों लिए हेल्थ सामान्य बनी रहेगी। वृषभ राशि के लिए भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अचानक से बड़ा खर्चा आ सकता है। मेष राशि के जातकों की राहु के असर के चलते शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। वहीं कन्या राशि के लोगों को राहु के असर के चलते कई शारीरिक परेशानियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानना है कि क्या हो सकता है इसका आपकी राशि पर असर तो यहाँ क्लिक करें…