मकर राशि में 4 ग्रह, क्या होगा आप पर असर

मकर राशि में 4 ग्रह, क्या होगा आप पर असर

मकर राशि में आने वाली 28 फरवरी से 7 मार्च 2022 के बीच में चार ग्रह गोचर करने वाले हैं। जब दो से ज्यादा ग्रह एक ही घर में होते हैं, तो उसे स्टेलियम (Stellium) कहा जाता है। इस Stellium के कारण आपके जीवन में आपकी राशि पर क्या प्रभाव बनेगा, वह हम जानने का कोशिश करते हैं।

अपनी FREE कुंडली पाएं और जानें आपके जीवन में क्या है योग


मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए यह Stellium 10 वें भाव में हो रहा है।
  • ग्रहों की यह स्थिति आपके लिए शारीरिक रूप से मजबूत रहेगी।
  • यह समय फाइनेंशियल तौर पर भी मदद करने में सहायक रहेगा।
  • नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कठिनाइयां होगी, लेकिन जल्द ही सफलता भी मिलेगी।
  • पति-पत्नी या किसी और रिश्ते में रहने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है।
  • मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि हनुमान जी की पूजा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी।

 


वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहों का यह संयोजन 9वें भाग्य स्थान में हो रहा है।
  • इस समय आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ चिंताएं हो सकती है, लेकिन ज्यादा असर नहीं होगा।
  • फाइनेंस को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यककता है।
  • नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को भाग्य का साथ कम मिलेगा।
  • पति-पत्नी या अन्य रिलेशनशिप वाले जातकों का अपने साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
  • भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना का आपको काफी फल मिलेगा।

वैदिक रिवाजों से श्रीहरि विष्णु की पूजा कराने के लिए यहां क्लिक करें..


मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोजन (Stellium) आठवें स्थान में हो रहा है।
  • आपको स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ेगा, पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।
  • आपके किसी भी तरह का नया इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए, यह आपको परेशानी में डाल सकती है।
  • नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कई चैलेंजों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत न करें।
  • पति-पत्नी या किसी अन्य रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों को इस समय छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
  • शिवजी की उपासना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी, इसलिए शिवजी का आराधना करने की सलाह दी जाती है।

 


कर्क राशि

  • कर्क राशि जातकों के लिए यह संयोजन (Stellium) सातवें घर में हो रहा है।
  • यह समय स्वास्थ्य के लिहाज के काफी बेहतर होगा, आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
  • इस संयोजन के दौरान आपको पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होने की संभावना है।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों का सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए विवादित स्थितियों को टालने की कोशिश करें।
  • पति-पत्नी या रिलेशनशिप में अपने दिमाग पर काबू रखना पड़ेगा, अन्यथा संबंधों में दरार आने की संभावना है।
  • कर्क राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

 


सिंह राशि

  • ग्रहों का यह संयोजन (Stellium) सिंह राशि के जातकों के लिए छठे स्थान में हो रहा है।
  • इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर किडनी से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।
  • इस स्टेलियम के दौरान आपको फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोन लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को अपने काम में दिक्कतें आ सकती है। बिना किसी प्लानिंग के काम करने से समस्या हो सकती है।
  • पति-पत्नी या अन्य रिलेशनशिप वाले लोगों की कुछ मुद्दों पर नोकझोंक हो सकती है।
  • सिंह राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है, यह काफी लाभकारी साबित होगी।

जीवन में आने वाली सभी छोटी बड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय माध्यम से छुटकारा पाएं, अभी कॉल करें…


कन्या राशि

  • ग्रहों का यह संयोजन (Stellium) कन्या राशि के जातकों के लिए पांचवे स्थान में हो रहा है।
  • इस दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
  • आर्थिक या वित्त से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी, इसके लिए यह एक दम सही समय है।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों को अपने परफॉर्मेंस में ध्यान देना होगा, यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
  • पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय के दरमियान छोटी मोटी समस्या हो सकती है, इस समय मैं किसी को प्रपोज मत करिएगा वरना जवाब नेगेटिव आएगा।
  • इस समय के दरमियान आपको माता दुर्गा की उपासना लाभदाई रहेगी।

दुर्गा सप्तशती की पूजा वैदिक रिति रिवाजों से संपन्न कराने के लिए यहां क्लिक करें…


तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह Stellium चौथे स्थान में हो रहा है।
  • इस संयोजन के दौरान आपको शारीरिक से ज्यादा मानसिक तकलीफ हो सकती है।
  • फाइनेंस के मामले में आपको कोई भी बड़ी दिक्कत नहीं होगी, यह आपके लिए अनुकूल समय है।
  • नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ा मुनाफा या काम में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
  • दांपत्य या अन्य रिलेशनशिप में इस समय आपसी तालमेल से रिश्तों को बचाना पड़ेगा।
  • आपको सलाह दी जाती है कि आप भगवान श्रीहरि विष्णु की उपासना करें, यह आपके लिए लाभकारी होगा।

 


वृश्चिक राशि

  • ग्रहों का यह संयोजन (Stellium) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तीसरे स्थान में हो रहा है।
  • इस कालखंड में आपको स्वास्थ्य से संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।
  • अगर आप किसी तरह का बड़ा इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो सोच समझकर ही आगे बढ़ें, क्योंकि यह आपको नुकसान करा सकता है।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए नया कोई भी साहस नहीं करना चाहिए, अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ सकता है।
  • पति-पत्नी या किसी अन्य रिलेशनशिप में इस समय संबंधों में सुधार होगा।
  • भगवान श्री शिव जी की उपासना आपके लिए बेहद लाभदायी रहेगी।

भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका रुद्राभिषेकम् पूजा है, पूजा कराने के लिए यहां क्लिक करें…


धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए यह Stellium दूसरे स्थान में हो रहा है।
  • इस संयोजन के दौरान शारीरिक तंदुरुस्ती अप-डाउन रहने की संभावना है।
  • फाइनेंस से संबंधित किसी भी मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए आपको पूरा मैनेजमेंट करना पड़ेगा, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट इस दौरान नहीं कर सकते।
  • जॉब या बिजनेस करने वाले लोगों को अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। साथ ही आपको बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं करने की सलाह दी जाती है।
  • पति-पत्नी या रिलेशनशिप में आपको संभल-संभलकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि आपकी कुछ बातें आपके साथी को तकलीफ पहुंचा सकती है।
  • इस दौरान भगवान श्री गणेश जी की उपासना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी।

 


मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए यह Stellium अपनी ही राशि में हो रहा है।
  • इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेग और बेचैनी रहेगी।
  • आपको आर्थिक रूप से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • नौकरी या व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान प्रमोशन या फिर बड़ा कोई ऑर्डर मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करनी हो, तो इस समय में कर सकते हैं.
  • पति-पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय में संबंधों में काफी सुधार होगा, रिश्ते सुमधुर होंगे।
  • हनुमानजी की उपासना काफी लाभदायक होगी।

 


कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह Stellium बारहवें स्थान में हो रहा है।
  • ग्रह के इस संयोजन से आप शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।
  • फाइनेंशली इस समय में बड़ा कोई खर्चा भी आ सकता है, इसलिए प्लानिंग से चलना पड़ेगा।
  • नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए इस समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, काम में काफी चैलेंजस देखने को मिलेगी।
  • पति-पत्नी या रिलेशनशिप में कुछ मुद्दों पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सावधानी रखनी पड़ेगी।
  • श्रीगणेश जी की उपासना कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक होगी।

 


मीन राशि

  • ग्रहों का यह संयोजन (Stellium) मीन राशि के जातकों के लिए 11 वें स्थान में हो रहा है।
  • शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय में अच्छी रहेगी। साथ ही योग और प्राणायाम में रुचि बढ़ेगी।
  • आर्थिक रूप से कोई लाभ मिलने में बाधा आ सकती है, इसलिए प्लानिंग से काम करें।
  • नौकरी या व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा।
  • पति-पत्नी या रिलेशनशिप में अच्छा तालमेल रहेगा।
  • शिवजी की उपासना मीन राशि के जातकों के लिए बहुत लाभदायक रहेगी।