वृश्चिक राशि का प्रेम संबंध (Scorpio Love Match)

हर व्यक्ति के मन में ये खयाल जरूर आता है, की वो व्यक्ति कौन है या होगा जो हमारे लिए सही होगा? कौन हमें जान से भी ज्यादा प्यार करने वाला होगा? किसके साथ हमारा वैवाहिक जीवन परफेक्ट फिट रहेगा? यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो यह लेख आप ही के लिए है, इस लेख में आप के सभी सवालों के जवाब निश्चित ही मिल जाएंगे। तैयार हो जाएं हमारे साथ इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए। अगर बात करें व्यक्तित्व की तो वृश्चिक राशि के जातक जिद्दी, साहसी, स्वतंत्र रहने वाले, महत्वाकांक्षी, वफादार और समझदार होते हैं। आगे हम बताने वाले है किस राशि के व्यक्ति के संग वृश्चिक वाले कैसे रिएक्ट करते हैं।


मेष और वृश्चिक की जोड़ी (Aries and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

ट्रस्ट के पैमाने पर दोनों मेष और वृश्चिक राशि के लोग एक दूसरे के प्रति वफादार होते हैं। जहां मेष राशि का जातक अपना प्यार साथी पर लुटा देना चाहता है, वहीं वृश्चिक राशि वाले चाहते हैं, उनका साथी सिर्फ और सिर्फ उन्हे ही प्रेम करे। इतना ही नहीं अपने लवर की पूरी अटेंशन की भी चाहत होती है। ऐसे जातकों का साथ तब तक कायम रहता है। जब तक इनका एक दूसरे पर विश्वास है। शक की शुरुआत होते ही इनका रिश्ता टूट भी सकता है।

कम्युनिकेशन

वृश्चिक राशि के लोग इंटेंस और गहराई के साथ की गई बातों में बहुत रूचि लेते हैं। परंतु मेष राशि के लोग इसके बिलकुल उलटे होते है। इन लोगों को यह बात बिलकुल भी पसंद नही होती है कि इनका पार्टनर किसी भी बात को लेकर बैठा रहे। इन लोगों को जितना भी समय मिलता है, उतने समय में दोनों अपनी बात कह देते हैं। एक तरह से यह ठीक भी है और इसी से प्रॉब्लम भी होती है। क्योंकि जब ये एक बात पर विचार कर लेते हैं तो इनको दोबारा वही बाते करना पसंद नही होती है।

इमोशन

भावनात्मक पहलु पर विचार करें, तो मेष राशि के जातक अपने साथी के मन की बात नहीं समझ पाते। यही कारण है ऐसे रिश्ते में वृश्चिक राशि के जातक को दुख झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं दोनों राशि के जातक भावहीन और रफ होते हैं। फलस्वरूप इनके रिश्ते को लेकर हमेशा क्वेश्चन मार्क लगा होता है। इन लोगों के लाइफ में एक समय ऐसा भी आता है कि ये दोनों अलग हो जाते हैं।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

समझे मेष और वृश्चिक राशि दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। यही इन दोनो के सेक्शुअल रिश्ते में समस्या का कारण है। दोनो राशि वाले बिलकुल एक जैसे होते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को चाहिए की संबंध बनाते समय इमोशनली भी कनेक्ट हों, परंतु वो इसे तवज्जो नहीं देते और सिर्फ़ शारीरीक सुख उनके लिए महत्वपूर्ण होता है। दूसरी तरफ मेष राशि के जातक लचीले होते हैं, इसकी वजह से उन्हें सब सही लगता है। हालांकि दोनो में अगर सही तालमेल हो तब दोनो ही संतुष्ट रहेंगे।


वृषभ और वृश्चिक राशि की जोड़ी (Taurus and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

वृश्चिक राशि के जातकों को लगता है, कोई उन्हें दुखी न कर दें। इसकी वजह से इनके अंदर असुरक्षा वाली भावना उत्पन्न होने लगती है। वृषभ राशि के व्यक्ति अंतर्मुखी होते है। किसी के साथ घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं। जबकि वृश्चिक राशि वाले इनके इस स्वभाव की वजह से शक करने लगते हैं। जिसकी वजह से ट्रस्ट की डोर टूटने लगती है, और यही बात उनके रिश्ते टूटने का कारण बनती है। वृषभ राशि के जातक को चाहिए की वो अपने साथी से बात करें। जिससे उनका रिश्ता गहरा हो।

कम्युनिकेशन

इन दोनों राशि में कुछ भी कॉमन नहीं होता है, बिलकुल अपोजिट होने के कारण दोनों अपनी लाइफ का आनंद नहीं ले पाते। जहां वृश्चिक राशि को किसी भी बात को जाहिर करना पसंद है, वहीं वृषभ वाले इसमें रुचि नहीं लेते। जब कभी वृश्चिक राशि के जातक जीवन का महत्व समझाने का प्रयास करते हैं, तो वृषभ राशि के लोगों को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आती है।

इमोशन

इनके रिश्ते में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव देखते ही बनता है। दोनों ही चन्द्र के समान कोमल होते हैं। जब यह दोनों एक दुसरे के करीब आते हैं, तब इनका प्यार भावनाओं से भरपूर होता है। इन लोगों का प्यार अमर होता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

अगर बात करें सेक्शुअल इमोशन की तो वृषभ और वृश्चिक राशि दोनों ही एक दूसरे के लिए पागल हैं। वृषभ शुक्र प्रधान राशि होने के कारण सेक्शुअल प्लेजर देने वाली राशि है, और इसी कारण दोनो का रिश्ता गहरा होता है। वृश्चिक राशि वाले अपने साथी के साथ जैसा चाहे वैसा रहना चाहते हैं। वहीं वृषभ को सिर्फ प्रेम से मतलब है, परंतु इनके इमोशनल कनेक्शन में असंतुलन बना रहेगा। मगर सेक्स इनके बीच के तनाव को कम करने और इमोशनल कनेक्शन मजबूत करने के लिए काफ़ी है।


मिथुन और वृश्चिक की जोड़ी (Gemini and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी के प्रति अजीब सा समर्पण और ईमानदारी लिए होते हैं, और बदले में उनसे वही उम्मीद करते हैं। इसलिए इन्हे हम सच्चाई और ईमानदारी का अच्छा उदाहरण कह सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले अपनी ओर से पूरी तरह प्रयास करते हैं, मगर तब तक जब तक उन्हें कोई ठेस न पहुंचाए और उनके बीच सब कुछ खत्म ना हो जाए। परंतु मिथुन राशि के जातक में इन सब की कमी होती है, वे एक निर्णय पर कायम नहीं रह पाते। उन्हे ये तक पता नहीं होता है की आगे भविष्य में वो क्या करना चाहते हैं। फलस्वरूप उनकी ईमानदारी तब तक नहीं दिखती जब तक वो खुद नहीं जानते वो क्या कर रहे हैं।

कम्युनिकेशन

जहां बात संवाद की हो वृश्चिक राशि वालों का कोई जवाब नहीं। इनकी इसी बात पर मिथुन राशि के जातक मोहित होते हैं, मगर तभी तक जब तक वृश्चिक वाले अपनी सारी बात बताते हैं। वहीं दूसरी ओर वृश्चिक राशि के जातक ऐसे व्यक्ति का सम्मान नहीं करते, जिनका थॉट प्रोसेस कमजोर हो। वृश्चिक राशि की इसी आदत के कारण दोनों में दूरियां पैदा होने लगती है। यदि यह दोनो एक दूसरे का सम्मान करें और रूचि दिखाएं तो रिश्ता लंबा चल सकता है।

इमोशन

इन लोगों के अंदर इमोशन की कमी होती है। जिसकी वजह से इनके रिश्ते में समस्या आती है। यदि वृश्चिक राशि वाले अपने रिश्ते में कुछ भावनाओं को जबरदस्ती लाने की कोशिश करते हैं तो मिथुन राशि वाले बिल्कुल भी इसमें रुचि नहीं लेते हैं। जिसकी वजह से इनके सेक्सुअल रिलेशनशिप में समस्या होती है। इन लोगों के बीच यही सब तब तक चलता रहता है जब की इनका रिश्ता टूट नहीं जाता ।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

वृश्चिक राशि वाले उत्तर है, तो मिथुन राशि वाले दक्षिण, जिसकी वजह से दोनों के बीच किसी भी तरह के इमोशन नहीं होते हैं। यदि वृश्चिक राशि वाले कोई पहल करते भी है तो, मिथुन राशि वाले इनका साथ देने के लिए राज़ी नहीं होते। जिसकी वजह से इनके बीच में कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाता। मिथुन राशि के जातक अपने रिश्ते में इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते और वृश्चिक राशि वालों को यही बात ज्यादा दुखी करती है। इनके रिश्ते की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यही है की वृश्चिक संबंध स्थापित करना चाहते हैं और मिथुन रुचि नहीं दिखाते।

अपनी लाइफ में प्रॉब्लम से परेशान है, तो अभी हमारे ज्योतिषी से सम्पर्क करें।


वृश्चिक राशि ओर कर्क राशि की जोड़ी (Scorpio and Cancer Compatibility )

ट्रस्ट

वृश्चिक राशि के जातक आसानी से प्रेम कर बैठते हैं, और विश्वास को अधिक महत्व देते हैं। अगर कोई उनसे विश्वासघात करता है तब उनमें पजेसिव और जलन की भावना जन्म लेने लगती है। दूसरी ओर, कर्क राशि वाले ऐसे व्यक्ति की तलाश करते हैं, जिनसे वे अपने मन की सारी बातें शेयर कर सकें। यह लोग इस बात को समझते हैं की अपने साथी से झूठ बोलने का कोई मतलब नहीं है। एक बार दोनो आपसी तालमेल बिठा लें, एक दूसरे पर विश्वास कायम कर लें। तब दोनो शानदार लाइफ जी सकते हैं।

कम्युनिकेशन

वृश्चिक और कर्क के जातकों में अलग तरह की आपसी समझ होती है। जब तक उनका साथी उन्हे समझता रहे, तब तक उन्हे किसी दूसरे की जरूरत नहीं। भले ही कर्क राशि वाले वृश्चिक राशि वालों को गहराई से नहीं समझ पाते परंतु उनसे उन्हे लाभ जरूर होता है।

इमोशन

भावनात्मक रिश्ते की बात करें तो दोनो का रिश्ता थोड़ा असंतुलित हो सकता है, क्योंकि कर्क राशि के जातक फीलिंग, पॉजिटिव और नेगेटिव तीनो पहलू पर विचार करते हैं। इतना ही नहीं अपने दैनिक जीवन में उसे आत्मसात भी करते हैं। जबकि वृश्चिक इन सब को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। इन लोगों को सलाह दी जाती है की भावनाओं को बहने देना पड़ेगा तभी दोनो एक दूसरे से बेहतर कनेक्ट कर पाएंगे।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

सभी मृत और बूरी चीजों के साथ वृश्चिक राशि का सम्बंध देखा गया है। हालांकि, कर्क राशि के व्यक्ति को लगता है की इंटीमेट होते समय अपने गहरे से गहरे राज एक दुसरे को बताना चाहिए। जिसकी वजह से इनका रिश्ता आराम से चल सके। दोनो के लिए जरूरी है कि एक दूसरे के प्रति अपना इमोशन व्यक्त करते रहें। जिससे इनका आपसी सम्बन्ध और मजबूत बने। कर्क राशि के जातक को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं होती है की उनका पार्टनर किसी भी तरह की फीलिंग उनसे छुपाए। अगर वो ऐसा करता है तो दोनों आखिर में अलग हो जाते हैं।


सिंह और वृश्चिक राशि का मिलान ( Scorpio and Leo Compatibility)

ट्रस्ट

इनके रिश्ते की नींव ट्रस्ट से ही शुरू होती है, एक दूसरे के हिसाब से खुद को ढाल लेने की कला इनके रिश्ते को खास बनाती है। जिस जातक की सिंह राशि होती है, उनके व्यक्तित्व में पारदर्शिता होती है, और वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी के प्रति समर्पित होते हैं। उनके प्रति वफादार होते हैं। इनका यही व्यक्तित्व इनके रिश्ते को मजबूती देता है।

कम्युनिकेशन

दोनो ही एक दूसरे से बहुत ही सभ्य व्यवहार करते हैं, दोनो ही कम्युनिकेशन स्किल में माहिर होते हैं। अपने जुनून को पाने के लिए सिंह के जातक पूरी ताकत से लग जाते हैं, और तब तक हार नहीं मानते। जब तक उसे हासिल ना कर लें। वहीं वृश्चिक राशि वाले अपने मूल्यों के आधार पर कार्य करते हैं, और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सिंह राशि के मुकाबले वृश्चिक के जातक ज्यादा तेज होते हैं। फिर भी दोनो संतुलन कायम करना जानते हैं, उन्हे एहसास हो जाता है दोनो एक दूजे के लिए बने हैं।

इमोशन

सभी राशियों में इन दोनों राशियों का संबंध सबसे कॉम्प्लिकेटेड और चुनौतीपूर्ण होता है। जब बात भावनात्मक मिलान की हो इनके बीच में इमोशन की कमी होती है। जिसकी वजह से एक दूसरे के प्रति इनका प्यार कम होता है। इन दोनो के बीच का रिश्ता लंबे समय तक तनावपूर्ण बना बना भी रह सकता है। जब तक इनमें से कोई एक व्यक्ति परिवार और मित्रों से जुड़ा रहेगा। उन्हें अपनी जिंदगी सुलझी हुई लगेगी। उन्हें इस बात की संतुष्टि रहेगी कि और भी विकल्प उपलब्ध है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

सेक्सुअल रिलेशनशिप के मामले में इन लोगों को कॉम्प्लिकेटेड लाइफ का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि जब सेक्स की बात आती है तो सिंह बहुत ही कैसुअल होते हैं। उन्हें अपने रिश्ते में प्यार, कम्पैशन और एक्शन पसंद होता है। जबकि वृश्चिक राशि वालों को सेक्स में गहराई पसंद होती है। वे सेक्स के प्योरेस्ट फोम को एन्जॉय करना पसंद करते हैं। यहीं बात इन लोगों के बीच तनाव पैदा करती है।


कन्या और वृश्चिक राशि की जोड़ी (Virgo and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

अगर बात करें विश्वास की तो यह विषय दोनों के ही लिए चुनौतीपूर्ण है। इन दोनों लोगों को धोखा मिलने का डर सताता रहता है। इन लोगों की सबसे अच्छी बात यह होती है, ये दोनों एक दुसरे की भावनाओं को बिना कुछ कहें समझ लेते हैं। इन लोगों को पता होता है कि इनके पार्टनर क्या चाहते हैं।

कम्युनिकेशन

भले ही कन्या राशि के स्वामी बुद्ध हो,परंतु इस राशि का स्वभाव है मौन रहना, और दूसरी तरफ वृश्चिक राशि वालों को बातें करने में आनंद मिलता है। खास कर थॉटफुल कन्वर्सेशन में इनको बहुत मजा आता है। दोनों ही व्यक्ति अपने इस प्रकार के संबंध को पसंद करते हैं, साथ ही बिन कहे सब कुछ कह देने वाले अपने कनेक्शन को ज्यादा महत्व देते हैं।

इमोशन

कन्या राशि के जातक अपने तर्कसंगत दृष्टिकोण के पीछे अपनी भावनाएं छुपाए होते हैं। जिसे वृश्चिक राशि वाले समझ तो लेते हैं, परंतु दोनों ही की आदत होती है बातों को छुपाना। इसके साथ ही इनकी एक खूबी यह भी होती है, कि यह लोग एक दुसरे के साथ बातों को तब तक कुरेदते हैं, जब तक ही सच्चाई सामने नहीं आ जाती। यह लोग ऊपर से भले ही एक दुसरे को कुछ न बोले, लेकिन मन में एक दुसरे के प्रति द्वेष की भावना रखते हैं। इतना ही नहीं वृश्चिक राशि वाले एक ब्लैक होल की तरह काम करते हैं। जो सब कुछ अपने अंदर समा लेने पर भी संतुष्ट नहीं होते। कन्या राशि का जातक प्रेम करता है, पूरे समर्पण भाव से करता है, परंतु वृश्चिक राशि के सम्बंध में ऐसा नहीं होता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी कई जोड़ों के लिए थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन इन दोनों राशियों के लिए यह चीज बहुत ही दिलचस्प होती है, क्योंकि उनमें से एक सेक्सुअलिटी को छुपाती है जबकि दूसरी सेक्स में विश्वास करती है। कई बार वृश्चिक राशि के लोग सेक्स को लेकर बहुत ज्यादा रूखे हो सकते हैं, जिससे उनका पार्टनर असहज हो जाता है। इन दोनों राशियों की जोड़ी एक दुसरे के साथ जम सकती है, क्योकिं वृश्चिक राशि वाले अत्यधिक भावुक हो जाते हैं। वही, कन्या राशि वालों को हमेशा अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए किसी की तलाश करती है। यदि वे इस बंधन को सेक्सुल रूप से साझा करते हैं, तो यह उनके रिश्ते के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता हो सकती है।


तुला राशि और वृश्चिक राशि का संबंध (Libra and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

तुला राशि के लोग अपनी अंदरूनी खूबसूरती को बाहरी दुनिया को दिखाना पसंद करते हैं। उनकी इस आदत के कारण वृश्चिक के जातक तुला पर कभी विश्वास नहीं करते। यहां तक उन पर नजर रखने लगते हैं। यही से इन लोगों के बीच दरार शुरू हो जाती है। वैसे अगर दोनों का रिश्ता सारा जीवन चल सकता है, अगर दोनों में ट्रस्ट हमेशा बना रहे, और दोनों अपने जज़्बात एक दूसरे से शेयर करते रहें।

कम्युनिकेशन

भले ही तुला राशि वाले अपने साथी के तर्कसंगत स्वभाव को समझते हों, इसके साथ ही उन्हें धैर्य रख कर अपने पार्टनर के इम्पल्सिव नेचर को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। दोनों में एक दूसरे को समझ सकने की गहराई है, मगर वृश्चिक राशि वाले का गर्म स्वभाव और तुला राशि वालों का ईमानदार न होना, दोनों में दूरियां पैदा कर सकता है।

इमोशन

तुला राशि वाले ऐसा साथी चाहते हैं, जो भावनात्मक रूप से उनके दिल को छू जाए। जो उनका कहना माने। दूसरी तरफ वृश्चिक राशि वाले चाहते हैं, कोई उनसे व्यावहारिक और शारीरिक रूप से कनेक्ट हो। वृश्चिक राशि वालों की ख्वाहिश पूरी करने में कुछ हद तक तुला राशि वाले सक्षम हैं, परंतु इसमें भी दरार आ सकती है। तुला वाले हमेशा उनका साथ देते हैं, जो आखिरी तक उनके साथ होते हैं। यही जुड़ाव उनके दोनों के रिश्ते को चमकाता है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

शुक्र और मंगल की राशि होने की वजह से इनका सेक्सुअल रिलेशनशिप एक्सिस्टिंग और चैलेंजिंग होता है। हवा और पानी के तत्व होने की वजह इन लोगों का स्वभाव इमोशनल और स्लो होता है। इन लोगों की एनर्जी पावरफुल और अधिकार की भावना से भरी होती है। इन लोगों का फिजिकल रिलेशनशिप इनके सम्बन्ध को लम्बे समय तक चला सकता है।


वृश्चिक और वृश्चिक राशि की जोड़ी (Scorpio and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

वृश्चिक राशि के लोग सफलता पाने का जुनून और अपने साथी के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अपने साथी पर भरोसा होता है, और उनमे इस बात की समझ होती है, कि अपने साथी की निजी बातें किसी से भी साझा करना बेवकूफी होगी। इस रिश्ते में एक ही समस्या है कि इन दोनों लोगों को ही समझ नहीं आता की उन्हें एक दुसरे से क्या अपेक्षाएं हैं।

कम्युनिकेशन

दोनों के बीच की भावनात्मक गहराई इन लोगों के लिए लाभदायक होती है। दोनों का अपना कम्फर्ट ज़ोन है। जैसा तालमेल इन दोनों राशियों में होता है वैसा इनका किसी और राशि वालों के साथ नहीं होता है। यदि यह दोनों लोग एक दुसरे से कम्पटीशन करने लगते हैं, तो फिर रिश्ते में एक दुसरे को डिसरेस्पेक्ट का सामना करना पड़ता है। यदि यह दोनों अपने रिश्ते को निभाना चाहते हैं तो एक दुसरे की थोड़ा स्पेस दें।

इमोशन

दोनों में ही खामियां हैं और दोनों इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। अगर दोनों में से कोई अपनी जरूरतों को एक दूसरे के साथ जाहिर करने की कोशिश भी करता है, तो दूसरा पहले पर हावी होने लगता है, और अपने साथी की आलोचना भी करने लग जाता है। ऐसे व्यक्ति को सहनशील बनने की जरूरत है, और जो कमियां है उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

यह रिश्ता दोनों के लिए सपने की तरह होगा, इन दोनों राशि के जातकों के लिए सपना सच होने जैसा होता है। सेक्सुअल कनेक्शन के मामले में यह रिश्ता अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। एक जैसी एनर्जी होने की वजह से इन लोगों को सम्हाल पाना मुश्किल होता है, यदि ये लोग अपनी एनर्जी को सम्हाल लेते हैं तो शानदार सेक्सुअल लाइफ का आनंद उठा सकते हैं।


वृश्चिक और धनु राशि की जोड़ी (Scorpio and Sagittarius Compatibility)

ट्रस्ट

वृश्चिक राशि वाले जातक दूसरों पर जल्दी यकीन नहीं करते, इसलिए उनमे अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखने की चाहत होती है। वृश्चिक राशि के जातक चाहते हैं कि उनका साथी उनके अनुसार कार्य करें। परंतु यह धनु राशि को पसंद नहीं, इसलिए वो इस बंधन से दूर ही रहना चाहते हैं। वृश्चिक स्वभाव से कठोर होता है। वही दूसरी ओर धनु स्वभाव से कोमल होता है। यह देख कर समझ आ ही गया होगा दोनों में कितना अन्तर है।

कम्युनिकेशन

जब बात हो संग रहने की हो तब लगता है दोनों एक दूजे के लिए ही बने हैं। वृश्चिक का स्वभाव है, गहन विचार करना और समीक्षा करना। वहीं दूसरी ओर धनु राशि वाले तुरंत निष्कर्ष चाहते हैं, ताकि ज्यादा दिमाग पर जोर ना देना पड़े। यही विपरीत स्वभाव एक दूसरे को पूर्ण बनाता है और जब तक दोनों एक साथ रिश्ते बंधे होंगे तब तक दोनों के लिए लाभदायक है।

इमोशन

यदि डिसएग्रीमेंट और एक्स्पेक्टैशन को नजरअंदाज कर दें तो इनका रिश्ता हमेशा चल सकता है, क्योंकि वृश्चिक की गहन चिंतन करने की आदत और धनु की लापरवाही एक दुसरे को पूर्ण बनाती है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी के मामले में वृश्चिक और धनु राशि वाले एक-दूसरे के पूरक होते हैं। धनु राशि वाले इस मामले में बहुत अधिक प्रयोग करना पसंद करते हैं, और उनके पास विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। जबकि वृश्चिक राशि वालों के पास ऐसा नहीं होता है। हालांकि, यदि ऐसा है तो यह कनेक्शन लंबे समय तक नहीं चल सकता। वृश्चिक राशि वालों को अपने पार्टनर के बदलते व्यक्तित्व पर भरोसा नहीं रहता है। वही धनु राशि वाले अपने पार्टनर के कंट्रोलिंग स्वभाव के कारण बेचैन रहने लगते हैं।


वृश्चिक और मकर राशि की जोड़ी (Scorpio and Capricorn Compatibility)

ट्रस्ट

अगर कोई राशि ऐसी है जिस पर वृश्चिक भरोसा कर सकता है, तो वो है केवल मकर राशि। विश्वास के नजरिए से देखा जाए तो यही एक दूसरे के लिए भरोसेमंद साथी हैं। परंतु अगर गलती से भी इनमे से किसी का विश्वास टूटता है तब सीधा असर इनके निजी जीवन पर पड़ता है।

कम्युनिकेशन

मकर राशि के जातक वृश्चिक राशि के बेहद जिद्दी स्वभाव को शायद हज़म कर पाएं। क्योंकि स्वभाव से मकर राशि के लोग धैर्यवान और सूझबूझ वाले होते हैं इसलिए रिश्ते की डोर इन्हें अपने हाथो में ही थामे रखनी पड़ती है। परंतु तभी तक जब तक दोनों में वाद विवाद ना हो। इनकी गहरी समझ और व्यावहारिक सूझबूझ के कारण कॉमन फ्रेंड के साथ मेलजोल बना रहता हैं, और यही सूझबूझ और समझ इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होती है।

इमोशन

भावनात्मक जुड़ाव हो पाना ही इनके रिश्ते की सबसे कमजोर कड़ी है। दोनों में से कोई भी अपने साथी या रिश्ते को बचाने के खातिर झुकना नहीं चाहते। यह लोग अपने पार्टनर को अपनी वीकनेस भी नहीं बताना चाहते हैं। वैसे यह लोग आपस में गहराई के साथ जुड़ी हुई इमोशनल समझ रखते हैं।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

वृश्चिक और मकर राशि के लोग बहुत ही इंटेंस सेक्सुअल रिलेशन रखते हैं, क्योंकि उनमें गहरी समझ और इच्छाएं होती हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति ज्यादा इमोशनल और सेंसिटिव नहीं होना चाहते। यदि वे लोग अपने रिश्तों के बीच दुरी कम करना चाहते है, तो समय के साथ-साथ सेक्सुअल रिलेशन में भी ऐक्टिव रहना जरूरी है, वरना इन दोनों के बीच में दीवार भी खड़ी हो सकती है। इन लोगों को एक दूसरे के साथ भावनात्मक संबंध विकसित करने के लिए फिजिकल रिलेशन में सक्रिय रहने की जरूरत होती है।


वृश्चिक और कुंभ राशि की जोड़ी (Aquarius and Scorpio Compatibility)

ट्रस्ट

कुंभ और वृश्चिक दोनों ही स्पष्टवादी राशियां मानी जाती हैं, इन दोनों में विश्वास का अभाव होता है। दोनों के बीच समस्या तब आती है जब वृश्चिक के जातक, कुंभ वाले से अधिक भावनात्मक अपेक्षा करने लगते हैं। जब वृश्चिक वाले अपने साथी पर यह सब थोपने लगते हैं। तब उनका रिश्ता क्षण भर में टूट कर बिखर जाता है।

कम्युनिकेशन

इन दोनों ही राशियों के बीच कम्युनिकेशन का कभी अभाव नहीं रहेगा। बल्कि इन लोगों के बीच कन्वर्सेशन और भी मजेदार होता जाएगा, क्योंकि नए-नए विषयों पर बात करना वृश्चिक राशि वालों को पसंद होता है। जिज्ञासु होने के कारण इस रिश्ते में वृश्चिक राशि वालों को नए विषयों के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है। इनकी जो कमजोर कड़ी है आपने साथी का सम्मान न करना उसे इन्हें स्वयं सुधारना होगा।

इमोशन

वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को अपने भावनात्मक संबंध में कई तरह की चुनोतियों का सामना करना पड़ता है।। कुंभ राशि वाले एक बंद डिब्बे की तरह होते हैं। जो किसी के साथ बड़ी मुश्किल से जुड़ना पसंद करते हैं। जबकि वृश्चिक राशि वालों को भावनात्मक सम्बन्ध की आवश्यकता होती है। इमोशनली एक दुसरे से जुड़ने के लिए इन लोगों को एक दुसरे की ट्रस्ट की जरूरत होती है। कुंभ राशि वालों को किसी के द्वारा कंट्रोल होने से नफरत होती है। वे बस फ्री रहना चाहते हैं। जब उन्हें लगता है कि उनके पार्टनर द्वारा उन्हें कंट्रोल किया जा रहा है तो यह लोग उग्र रूप से व्यवहार करने लगते हैं।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

इन दोनों राशियों के बीच फिजिकल रिलेशन इंटेंस और तापमान बढ़ाने वाला होता है। यह लोग हवा और पानी जैसे दो विपरीत तत्वों वाले लोग है। इस संबंध में, वृश्चिक राशि वाले लोग अपने साथी के ऊपर सेक्सुअली और इमोशनली रूप से हावी रहना चाहते हैं। वही दूसरी ओर कुम्भ राशि वालों को किसी के अंडर में काम करना पसंद नहीं होता है।


वृश्चिक और मीन राशि की जोड़ी (Scorpio and Pisces Compatibility)

ट्रस्ट

संदेह करने वाली वृश्चिक राशि की आदत को मीन राशि के व्यक्ति तूल नहीं देते। दोनों ही अपने जीवन में एक आदर्श प्रेम की तलाश में होते हैं। कोई नहीं चाहता कि उनका साथी उन्हें धोखा दे। यही कारण है दोनों में से एक के धोखा देने पर दूसरा उससे दूरी बना लेता है, और जब इन्हें सच्चाई का पता चलता है तब सारी हकीकत इनके सामने होती है। वृश्चिक राशि वालों का चिपकू स्वभाव मीन राशि वालों को बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

कम्युनिकेशन

जब बात आती है कम्युनिकेशन की इनकी आपस में नहीं बनती, क्योंकि मीन राशि वाले चुलबुले स्वभाव के होते हैं। वहीँ वृश्चिक राशि रफ कहे जाते हैं। जो उनके साथी को रास नहीं आता। जिसके कारण उनके बीच हेल्थी टॉक होना मुश्किल होता है। यह लोग एक दुसरे के साथ साइलेंट टॉक करना ज्यादा पसंद करते हैं। तभी इन लोगों की जोड़ी चलती है। यदि एक बार ये दोनों इमोशनली रिश्ते में शामिल हो जाएं, तब इनका बंधन मजबूत होता है और ये अपनी अलग दुनिया बसा लेते हैं।

इमोशन

बात जब भावनात्मक जुड़ाव की हो तब ये दोनों राशि के व्यक्ति एक दूसरों की इच्छापूर्ति में जुट जाते हैं। जहां वृश्चिक राशि वालों को डीप इंटेंस बातें करना अच्छा लगता है। वही मीन राशि वालों के पास इतना ज्ञान होता है, कि वो इन लोगों के साथ कई घंटों तक बात कर सकते हैं। वे अंत तक साथ चलते है और एक समय ऐसा आता है जहां पीछे मुड कर वे सोचते हैं हम कितनी दूर आ गए है।

सेक्सुअल कॉम्पटबिलिटी

जब बात फिजिकली इंटिमेसी की हो तब वृश्चिक राशि के जातक को शारीरिक सम्बंध में मजा आता है। अगर उन्हें जो चाहिए हैं उन्हें मिलता रहे तो वो भावनात्मक रूप से भी रिश्ते में शामिल हो जाते हैं। दूसरी ओर मीन राशि वाले कोमल होते हैं, उन्हें प्रेम से समझाना पड़ता है, उन्हें ऑर्गेज्म में अनोखा अनुभव चाहिए होता है। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी से उम्मीद करते हैं कि वे एक-दूसरे के संग असभ्य हो जाए ताकि दोनों एक दूसरे के भाव की गहराई को छू सकें और उनका रिश्ता पनप सके।


इस लेख को पढ़कर आप सोच रहे होंगे, की इसके आधार पर आप अपने जीवन का निर्णय ले सकते हैं- अवश्य ले सकते हैं परंतु आगे जो बताने जा रहे हैं उसपर भी गौर करने की आवश्यकता है। कुछ सवाल आप के मन में जरूर आए होंगे जिनका जवाब मिलना भी जरूरी है।


वृश्चिक राशि के जातक को किससे शादी करना चाहिए?

मीन और वृश्चिक राशि वालों के साथ वृश्चिक राशि परफेक्ट मैच है। अगर वृश्चिक राशि के जातक सिंह या मेष की ओर आकर्षित होते हैं, तो बेशक उनसे भी बंधन जोड़ने में कोई हर्ज नहीं है, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जिसकी राशि नहीं उनका जीवन समाप्त हो गया हो।


वृश्चिक राशि के लिए सबसे अनुकूल कौन सी राशि है?

वृश्चिक राशि वाले जिद्दी, मुंहफट, जटिल और एक्स्ट्रोवर्ट होते हैं। तो वृश्चिक का मिलान करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा, जो इन के सही स्वभाव को समझे उनकी सराहना करे। उससे इनका मिलान कराना चाहिए। इस आधार पर जो राशि बनती है, वो है जल तत्व की मीन और कर्क राशि, पृथ्वी तत्व की मकर और कन्या राशि है।


कौन सी राशि वृश्चिक की ओर आकर्षित होती है?

वृश्चिक और कर्क दोनों ही राशि को अपनी प्राइवेसी गुप्त रखना पसंद है, और वे एक दूसरे के प्रति हमेशा निष्ठपूर्ण होते है। डोमिनेट करने वाली वृश्चिक राशि और कोमल स्वभाव वाली मीन राशि दोनों एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं । इसके अलावा वृश्चिक और कन्या का मेल अतुलनीय है। एक आक्रामक है तो दूसरे में बल है। जहां कन्या वाले व्यवहारिक होते हैं वही वृश्चिक राशि वाले के भावुक होते हैं।

यह तो बस एक छोटी सी झलक थी, ऐसे कई सारे ग्रहों और राशियों के कॉम्बिनेशन जातक की कुंडली में पाए जाते हैं। जो समय – समय पर अपना प्रभाव डालते रहते हैं। अपवाद से कई वृश्चिक राशि के जातक विपरीत स्वभाव के भी हो सकते हैं जिसमें हमारे द्वारा बताई गई बातें उनसे न मिलती हों।

हमारे पैनल में ऐसे एक्सपर्ट है ज्योतिष की मदद से आपकी कुंडली का सम्पूर्ण विश्लेषण करके भविष्य बताते हैं। यदि आप भी अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो हमारी सेवा का लाभ लें।