कुंभ राशि के व्यक्तित्व की विशेषता (Aquarius Traits)

कुंभ राशि के जातक का जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच में होता है। अरुण और शनि इनके स्वामी होते हैं। अरुण प्रगति व अप्रत्याशित घटनाओं का प्रतीक होता है तो वहीं शनि संयम, निराशा और बनावट से जुड़ा ग्रह होता है।
कुंभ वायु से जुड़ा है। यह आध्यात्मिकता व विचारधारा से जुड़ा है। यह एक परम्परावादी राशि होती है जो अपने मूल्यों व जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है।


एक नजर: कुंभ राशि के तथ्यों के बारे में

कुंभ राशि का व्यक्तित्व आकर्षक व हैरान करने वाला होता है। यह गिरगिट की तरह होता है। इन्हें नीचे गिराना मुश्किल होता है। कई बार यह परम्परा विरोधी भी हो जाते हैं।
दूूसरी तरफ कुंभ के पुरुष अलग तरह की मानसिकता रखते हैं। ये सभी के लिए अच्छे होते हैं। ये धर्म या दान के काम में रुचि रखते हैं। रोमांटिक संबंधों में रुचि धर्म के कार्यों से कम होती है। कुंभ यानी ऐसा पात्र जिसमें जल को ले जाया जाता है। इस राशि के पुरुष लोगों के लिए ताकत बनते हैं। ये जल, जीवन और पृथ्वी की तरह सशक्त किरदार निभाते हैं। ये जीवन के हर मोड़ पर सामाजिक विकास के लिए प्रयास करते हैं। ये एक दायरे में सीमित होकर रह जाते हैं, जिसके कारण इन्हें समझ पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ये लोग दूरदर्शी होते हैं। ये हमेशा दूर की सोचते हैं। ऐसे में कई बार ये अपने आस पास घट रही घटनाओं पर ध्यान देना भूल जाते हैं।


रोचक तथ्य

भाग्यशाली अंक: 4, 8, 13, 17, 22, 26
भाग्यशाली रंग: नीला, नीला-हरा, सलेटी, काला
भाग्यशाली दिन: रविवार और शनिवार
भाग्यशाली नगीना: ओपल और एक्वामरीन
भाग्यशाली ताबीज: चाबी और उल्लू


कुछ मजेदार बातें

कुंभ राशि के जातक झूठ बोलने में माहिर नहीं होते हैं। इनकी समाज में प्रतिष्ठा इसी तरह की होती है कि ये सच ही बोलते हैं। ये मानते हैं कि कई बार झूठ बताना ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन फिर चाहकर भी झूठ नहीं बोल पाते। बोलते भी हैं तो पकड़ लिए जाते हैं। ये दोनों तरह से ही सोचते हैं। परम्परागत तरीके से भी और नवाचारों के हिसाब से भी। ये हद से बाहर निकलकर सोचते तो हैं, लेकिन ऐसे नवाचार जो केवल नुकसानदायक होने वाले होतेे हैं, ये उन्हें स्वीकार नहीं करते हैं। ये तर्क करते हैं, अपना पूरा समय लेते हैं और फिर कहीं जाकर कोई फैसला करते हैं।

जब हम विचारों या भावनाओं की बात करते हैं तो कुंभ के लोग हैरान करने वाले होते हैं। वे किसी भी बात की सफाई देने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। ये अंतत अपनी भावनाओं को दबा देते हैं, ऐसे में मन पर बोझ सा महसूस करते हैं। इसके परिणाम स्वरूप भावनाएं निकलकर नहीं आती हैं और मनमुटाव या वाद-विवाद की स्थिति देखने को मिलती है।

कुंभ राशि वाले बहुत कल्पनाशील होते हैं, लेकिन ये दूसरे रचनात्मक लोगों के आस पास रहना पसंद करते हैं। ये किसी की बनाई हुई या दिखाई हुई राह पर चलने में विश्वास नहीं करते हैं। ये ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं जो कुछ अपना और नया करते हैं। जो अपने वजूद को खुद तलाशते हैं।


कुंभ राशि के पुरुष

कुंभ राशि की पुरुष आदर्शवादी होते हैं। वे परिवर्तनों को स्वीकार कर लेते हैं। ये लोग किसी भी बात को लंबे समय तक पकड़कर नहीं बैठते हैं। ये समय के साथ आनंद लेने में यकीन करते हैं। इनकी व्यक्तित्व इसी तरह का होता है। कुंभ राशि के लोग वफादार भी होते हैं, जब वे गंभीर रूप से किसी के साथ जुड़ जाते हैं।

कुंभ राशि के पुरुष कई बार अनियंत्रित हो जाते हैं। तब ये किसी की नहीं सुनते हैं। ये स्वतंत्रता को महत्व देते हैं, ये खुद ही निर्णय लेना पसंद करते हैं। कई बार से बातचीत में निराश होते नजर आते हैं। दोस्ती या संबंधों में ये ईमानदार और खुले विचारों वाले होते हैं। कुंभ राशि वाले को अगर वह स्थान दिया जाए जिसकी उसे कामना है तो संबंध अच्छे से लंबे समय तक चल सकते हैं।

ये पुरुष बहुत अहंकारी होते हैं। ये हर बात को आत्म सम्मान पर ले लेते हैं, ऐसे में इनकी हमसफर को पहला कदम खुद ही बढ़ाना होगा। ये किसी भी बात को आसानी से नहीं भूलते हैं, यही कई समस्याओं की जड़ होती है। कुंभ राशि में जन्म लेने वाले लोग आवेगी और विरोधाभासों से भरे होते हैं। ये न तो किसी को धोखा देते हैं न ही झूठ बोलते हैं, लेकिन इनके तर्क विरोधाभासी हो सकते हैं। ये लगातार बदलते रहते हैं, ऐसे में आस पास रहने वाले लोगों को इनसे बचकर रहना चाहिए।

आप अहंकारी नहीं हैं, लेकिन विनम्र हैं, क्या आपको भी ऐसा ही लगता है?
मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण


कुंभ राशि की स्त्री

कुंभ राशि की महिला या तो अंतर्मुखी या शांत भी हो सकती हैं और बातूनी और बहिर्मुखी भी हो सकती हैं। इनके बीच का स्वभाव होने की संभावनाएं नहीं होती है। किसी भी बात को गहराई से सोचने की क्षमता इन महिलाओं में होती है। कुंभ राशि की महिलाएं किसी भी स्थिति को अच्छे संभालती हैं और सही निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं। यदि आप कुंभ राशि की महिला हैं तो आप एक रचनात्मक व्यक्तित्व भी हो सकती हैं। ये वो लोग होते हैं जो कुछ अलग सोचते हैं। वे पारम्परिक बाधाओं में रहना पसंद नहीं करते हैं। ये रचनात्मक रूप से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। एक ऊबाउ सी नौकरी करने इनके लिए संभव नहीं होता है। ये जोखिम लेने वाले होते हैं, जीवन के हर पल को जीना पसंद करते हैं।

ये ताने मारने में एक्सपर्ट होती हैं, अगर ये किसी को परेशान करने पर तुल जाएं तो तानों से वार करती हैं। इन महिलाओं में हास्य भरपूर होता है। इनके कटाक्ष उच्च श्रेणी के होते हैं। ये हमेशा व्यंग्य की सभा में सबसे आगे होते हैं। ये झूठ सही और सफाई के साथ नहीं बोल पाती हैं। ऐसे में वे कई बार मुश्किल में भी फंस जाती हैं। वे परेशानी से निकलने के लिए झूठ नहीं बोल पाती हैं।


कुंभ राशि: प्रेम संबंध

कुंभ राशि के जातक परम्परागत बातों से जुड़े होते हैं। प्यार में इनकी रुचि बेहद कम होती है। ये किसी को आई लव यू कहना पसंद नहीं करते हैं। ये अपने प्रेम को खास तरीके से व्यक्त करना पसंद करते हैं। यह तरीके दूसरे लोगों को भी पसंद आते हैं। इनका प्यार जाहिर करने का तरीका बहुत नायाब और रचनात्मक होता है। ये अलग अलग तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। जब ये प्रेम में होते हैं तो अपने साथी के साथ काफी समय बिताते हैं पर ये यह नहीं जान पाते कि इनका साथी इनसे क्या चाहता है।

दोस्ती इनके लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बहिर्मुखी, आकर्षक व्यक्तित्व व अच्छे श्रोता होते हैं। ये प्यार में बहुत समर्पित होते हैं। इस राशि के महिला व पुरुष एक ही तरह सोचते हैं। वे सोचते हैं कि तुम्हारी अपनी जिंदगी है, मेरी अपनी जिंदगी और हम दोनों के साथ में एक जिंदगी है। ऐसी बात उनके साथी को उनके प्रति कायल कर सकती है।

वे पूरी तरह वफादार होते हैं। वे छोटी-छोटी बातों पर संबंधों को तोडऩे में यकीन नहीं रखते। यद्यपि वे किसी भी विवाद के शुरू होने के साथ ही उसे तर्कपूर्ण बात के साथ खत्म करने में यकीन करते हैं। अगर कोई कुंभ राशि का व्यक्ति आपका दोस्त हैं तो यकीन मानिए वह बहुत काम का आदमी है। वह हर मुश्किल समय में आपका साथ देगा।


कुंभ राशि: अन्य से अनुकूलता

कुंभ राशि का तत्व वायु होता है। इनके अलावा तुला व मिथुन राशि में भी वायु तत्व होता है। इनका साथ कुंभ के लिए सबसे अच्छा होता है। अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं तो आपके सबसे बढिय़ा साथी का आपके ही जैसा होना जरूरी नहीं है। उनकी राशि ज्योतिष मेल के मुताबिक विपरित नहीं होना चाहिए। वृष और वश्चिक राशि से इनकी कम ही बनती है।

ज्योतिषीय मार्गदर्शन के माध्यम से प्रेम जीवन में सभी तनावों को अलविदा कहने का समय; MyPandit ऐप अभी डाउनलोड करें!


कुंभ: नकारात्मक तथ्य

यदि कोई कुंभ राशि वाला जातक क्रोधित हो जाता है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। वह दूसरे के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। यह अन्याय सहन नहीं कर पाते हैं। यदि आप उनका अपमान करते हैं तो वे आपको बाहर निकाल सकते हैं। उन्हें भड़काने का काम नहीं करें तो बेहतर होगा। कहीं इसके लिए आपको पछताना न पड़े।

अगर आप किसी काम को करने के लिए उन्हें मना करेंगे तो वे उसे जरूर करेंगे। कुंभ राशि चक्र में नाराज रहने वाली राशि है। उन्हें ना पसंद नहीं आता है। अगर आप उन्हें मना करेंगे तो भी वे किसी को आगे बढ़कर करेंगे।


कुंभ राशि: जानी मानी हस्तियां

  • रैन विल्सन
    गाय फिएरी
    एड हेल्म्स
    नेल डायमंड

अंत में

हैलो दोस्तों.. हमने आपको कुंभ राशि से जुड़ी बहुत सी जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अब तक आपको कुंभ राशि से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी हो गई होगी। आपको समझ आ गया होगा कि कुंभ राशि के जातक किन-किन गुणों से सम्पन्न होते हैं। यह आपको अच्छा भी लगा होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपकी राकि कुंभ है, आप इस राशि के जातक हैं तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा मौका साबित हो सकता है। आपको एक लेख में बहुत सारी जानकारी हासिल हो गई है। हम इसे लेकर आपको बधाई देते हैं। वहीं अगर आपकी राशि कुंभ नहीं है तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है, आप इस जानकारी अपने तक समेटकर न रखें आप इसे फैला सकते हैं। कुंभ राशि के अपने किसी मित्र या संबंधी को इसकी जानकारी दे सकते हैं। हमारे लिए यह समय आपको अलविदा कहने का है। हम आशा करते हैं कि आपका जीवन सुखमय रहेगा।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer