जानें कैसे होते हैं कुम्भ राशि के रिश्ते (aquarius relationship)

जानें कैसे होते हैं कुम्भ राशि के रिश्ते (aquarius relationship)

विभिन्न भूमिकाओं में कुंभ राशि के जातकों की विशेषता

कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं। ऐसी विशेषताएं जो आपको लाभ भी दे सकती हैं। कुंभ राशि के व्यक्तियों की विशेषता यह है कि ये एक रिश्ते में व्यवहारिता और मौलिकता की तलाश करते हैं। ये कुछ इसी तरह के लोग होते हैं। कुंभ राशि के लोग खुद भी मौलिक, ईमानदार और व्यावहारिक होते हैं। ये किसी भी ऐसे ही व्यक्ति के साथ जुडऩा पसंद करते हैं, जो इसी तरह की खासियतों वाला होता है। इस राशि के जातक हमेशा रिश्ते भविष्य को देखते हुए बनाते हैं, ये तभी किसी के साथ रिश्ता जोड़ते हैं, जब उन्हें रिश्ते का भविष्य नजर आता है।

कुंभ राशि के जातकों में प्रेम अनुकूलता की बात करें तो, ये व्यक्तित्व सिर्फ अपनी मौलिकता और स्वतंत्रता से प्यार करते हैं और यह कतई पसंद नहीं करते हैं कि जब कोई उन पर हावी हो जाए। किसी के साथ संबंध इतना आसानी से नहीं बनाते, इनके साथ जुडऩे में बहुत सब्र की जरूरत होती है। ये किसी के सामने झुकना भी पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि अपने साथी के सामने पहली बार में ही खुल पाना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है।

वे अपने दृष्टिकोण में अहंकारी और बहुत व्यावहारिक प्रतीत होते हैं। यह पहली बार में आगे नहीं बढ़ते हैं, लेकिन वे उन लोगों के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हैं, जिन पर वे भरोसा करते हैं। कुंभ राशि वाले अपने विचार केवल उन लोगों के सामने व्यक्त करते हैं, जिन पर वे भरोसा करते हैं और वे जानते हैं कि जरूरत पडऩे पर वे उनके साथ खड़े होंगे, उनका साथ देंगे।

कुंभ राशि के व्यक्ति सामाजिकता के मामले में महान कहे जा सकते हैं। जब तक वे व्यक्तिगत संबंधों में रहते हैं तब तक सब ठीक रहता है। जब वे सामाजिक या सार्वजनिक क्षेत्र में आते हैं, खुले में आते हैं तो उनके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करना मुश्किल हो जाता है। लोगों को उनके प्रति सच्चा होने की जरूरत होती है। उन्हें लोगों के सामने खुलने में, खुलकर भावनाएं व्यक्त करने में समय लगता है। वे धीरे धीरे अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाते हैं। लेकिन एक बार जब वे किसी से खुल जाते हैं, बोलने लग जाते हैं तो फिर उनको चुप करवाना भारी पड़ता है।

आम तौर पर हम यही समझते हैं कि कुंभ राशि के जातकों को आस पास रहने वाले लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल पेश आती हैं। लेकिन यह आम रिश्तों से अलग थोड़ा जादुई होता है। दूसरों के साथ कुंभ राशि का रिश्ता भी कुछ जादुई होता है। वे अपनी तरह के अलग लोग होते हैं, एक बार जब आप उनके आस पास आ जाते हैं, उनके करीब के सर्किल में आ जाते हैं, तो वे कभी आपका साथ आपका हाथ नहीं छोड़ते हैं। वे एक गारन्टी की तरह माना जा सकता है। एक बात यह भी है कि वे आसानी से चीजों से ऊब जाते हैं, लेकिन वे अपने आस-पास के लोगों से कभी ऊबते नहीं हैं, वे अपने प्रियजनों के लिए खुद किसी भी सीमा को पार कर जाते हैं और उन्हें लगता है कि जब उन्हें जरूरत हो, दूसरे लोगों को भी इसी तरह करना चाहिए।

आप सुन रहे हैं ना? अगर आप कुंभ राशि बनना चाहते हैं तो शादी के लिए सबसे अच्छा मैच है। जहां तक बात आश्वासन की है तो वे अपने प्रियजनों से बहुत उम्मीद करते हैं क्योंकि उन्हें आम तौर पर असुरक्षित माना जाता है। वैसे कुंभ राशि के लिए सबसे अनुकूल रााशि मिथुन, धनु और तुला है। यह वायु तत्व से जुड़ी होती हैं।

प्यार से संबंधित विषय पर बात करें। हमारे ज्योतिषी से और पहले परामर्श पर 100% कैशबैक प्राप्त करें


प्रेमी के रूप में कुंभ राशि के व्यक्तित्व

जब प्यार की बात आती है तो कुंभ राशि के व्यक्ति विश्लेषणात्मक और संशय करने वाले होते हैं। वे अपने लिए एक व्यावहारिक पार्टनर पार्टनर चाहते हैं, वे अपने संबंधों को भविष्य की नजर से देखते हैं। किसी भी रिश्ते में आगे बढऩे से पहले वे काफी सोच विचार करते हैं। वे सीधे जाकर अपनी बात नहीं रखते हैं। वे काफी समय लेते हैं। लेकिन फिर, एक बार अगर वे दिल से बहुत रोमांटिक हो जाते हैं, और एक बार जब वे आपके जीवन में अपना स्थान पा लेते हैं, तो वे इसका पूरा आनंद लेते हैं, पूरा लाभ उठाते हैं।

अगर कुंभ राशि के संबंधों की बात करें तो, यह राशि उन लोगों के लिए बहुत सही रहते हैं, बहुत आरामदायक होते हैं, जो उनके साथ संबंध में जुड़ते हैं, उनसे प्यार करते हैं। उनके लिए यह एक सुरक्षित आश्रय स्थल की तरह होते हैं। कुंभ राशि के जातक अपने प्रियजनों के साथ रहना पसंद करते हैं और हमेशा अपने प्रियजनों को अपने जीवन के सभी पहलुओं में शामिल करने का तरीका ढूंढते रहते हैं, उन्हें अपने साथ रखते हैं। कुंभ राशि के संबंध की बात करें तो वे मजबूत कारणों के आधार पर संबंध बनाते हैं और आवेगपूर्ण निर्णय लेने से नफरत करते हैं। वे हर काम बहुत सोच समझकर करते हैं। इसके साथ ही जीवन में कोई भी कदम उठाने से पहले वे उन तरीकों उन रास्तों की तलाश कर लेते हैं, जो उनके कदम को सही साबित करें। इस तरह कुंभ राशि का रिश्ता चलता है।

हम समझते हैं कि जीवन में कुछ करने से पहले हम कई बार सोच विचार करते हैं। हर काम को सोझ समझकर करते हैं। लेकिन कभी कभी यह ज्यादा हो जाता है। कभी कभी जीवन में पल को जीना ज्यादा जरूरी होता है। कोशिश करें कि जीवन को इतनी गंभीरता से नहीं लें और सहजता से अपना जीवन जीना शुरू करें।


सहकर्मियों के साथ कैसा होता है इनका व्यक्तित्व

कुंभ राशि के व्यक्ति स्वतंत्र और मेहनतकश टीम के एक बड़े खिलाड़ी होते हैं। वे पूर्णतावादी होते हैं और हमेशा अपने काम को पूरा करने के तरीकों की तलाश करते हैं। नए रास्तों को अपनाते रहते हैं। कुंभ काम करने में बहुत मददगार होते हैं और हमेशा सभी की समस्याओं के लिए तैयार एक स्मार्ट समाधान तलाशते रहते हैं। कुंभ राशि के व्यक्ति संवाद, बातचीत में महान होते हैं और अक्सर प्रबंधकीय स्तर की नौकरियों तक पहुंचने में अपने संवाद कौशल की मदद लेते हैं, अपनी इस कला को काम में ले लेते हैं। वे अपने पथ पर बढ़ते जाते हैं।

कुंभ राशि वालों में स्वाभाविक प्रबंधन की कला है। वे अपनी टीम के लिए हमेशा नए साथियों की तलाश करते रहते हैं। उन्हें एक जिम्मेदारी में असफल होना बेहद भयानक लगता है, वे हमेशा सफलता की तलाश करते रहते हैं। यही कारण है कि वे अपनी और दूसरों की नौकरियों पर अतिरिक्त मेहनत करते रहते हैं। इसके अलावा प्रोजेक्टस में प्लानिंग में अपने साथियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे हाई प्रेशर में भी बहुत अधिक मेहतन करते हैं। यह दूसरों के साथ कुंभ राशि के संबंधों को प्रभावित करता है।

एक सहकर्मी के रूप में कुंभ राशि का व्यक्तित्व होना एक चुनौतीपूर्ण कार्य भी है और मददगार भी है। वे हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की तलाश करते हैं और दूसरों के साथ गलत तरीके से लडऩा, या गलत प्रतिस्पर्धा में पडऩा पसंद नहीं करते हैं। वे लोगों को बुलाने में शर्माते नहीं हैं, बात करने में हिचकिचाते नहीं हैं और अपनी धारणाओं और दृष्टिकोणों के बारे में खुलकर और ईमानदार होने से नहीं कतराते हैं। ये किसी भी गंभीर मामले में कोई बड़ा फैसला करने से पहले अपने सहयोगियों के साथ राय लेने में पीछे नहीं रहते हैं। यह रवैया न केवल उन्हें बल्कि दूसरे लोगों को भी प्रभावित करता रहता है।

अगर जानना चाहते हैं कि ज्योतिष जीवन में महत्वपूर्ण निर्णयों में कैसे मदद कर सकता है? अपनी निशुल्क जन्मपत्री अभी प्राप्त करें!


एक दोस्त के रूप में कुंभ राशि के व्यक्ति

कुंभ राशि के लोग बहुत अच्छे दोस्त होते हैं, ऐसे दोस्त जो न केवल आपकी पीठ थपथपाएंगे, बल्कि अगर बात करें तो लड़ाई करने से भी नहीं कतराएंगे। वे हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे लेकिन कभी भी आपके मदद के लिए नहीं कहेंगे। वहीं दूसरी तरह उनके दोस्त इन्हें एक स्मार्ट सलाह देते रहते हैं। वे ऐसे दोस्त होते हैं जो आधी रात को भी अपने दोस्तों के लिए तैयार रहते हैं, हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। ये आवेग में आकर फैसला नहीं लेते, न ही ऐसे लोगों पसंद करते हैं। जब इनके दोस्त गलत या नादानी भरे फैसले लेते हैं तो ये असहज हो जाते हैं।

कुंभ राशि का जातक अगर आपके दोस्त हैं तो बिना कुछ सोचे समझे आपके लिए आगे आते हैं, आपकी रक्षा करते हैं। कुंभ राशि के लोग किसी व्यक्ति के लिए रीढ़ की हड्डी बन जाते हैं, जरूरत पडऩे पर आप हमेशा उन पर भरोसा कर सकते हैं। वे एक स्वतंत्र प्रवृति के लोग होते हैं। उनके लिए मदद मांगना और मदद करना दोनों ही कोई बड़ी बात नहीं है, वे इसमें हिचकिचाते नहीं है। जरूरत पडऩे पर अपने दोस्तों को अपनी पीठ थपथपाने देते हैं, वह इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते कि कई बार दोस्तों की मौजूदगी उनकी आजादी में बाधा बन जाती है। जब वे अपने दोस्तों को समस्याओं में देखते हैं तो एक दोस्त की भूमिका बखूबी निभाते हैं, उनकी पूरी तरह मदद करते हैं।


नेतृत्व कर्ता के रूप में कुंभ व्यक्तित्व

कुंभ एक असाधारण प्राणी होते हैं, वे अलग किस्म के लोग होते हैं। जो लोग इस स्थिर व निश्चित वायु राशि के तहत पैदा होते हैं वे भावनात्मक रूप से अलग होते हैं। वे कई बार एक बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। वे हर काम को अकेले शुरू और अकेले खत्म करने की मंशा और क्षमता रखते हैं।

हम यह बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह राशि हमेशा टॉप पर रहती है। लेकिन दूसरी तरफ इस राशि का राजा यूरेनस होता है। यह अराजकता, विद्रोह या अप्रत्याशित परिवर्तन का ग्रह, होता है। वह आकर्षक तो होता है लेकिन विद्रोह को जन्म देता है। विलक्षणता की बात करें तो कुंभ राशि कभी भी आगे बढऩे में मदद नहीं करती पर यह सफलता का आनंद ले सकती है। खासतौर पर अगर सफलता सामाजिक और राजनीतिक कारण से जुड़ी हो तो यह आनंद और बढ़ जाता है। यह जल तत्व की राशि हमेशा अपने व्यक्तिगत अधिकारों के लिए लड़ता है।

क्या आप अपनी राशि के बारे में जानते हैं? और अधिक जानें


माता-पिता के रूप में कुंभ व्यक्तित्व

कुंभ राशि के पिता की विशेषताएं दर्शाती हैं कि आप माता-पिता बनने और अपने जीवन के आगामी अध्याय के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उसे व्यस्थित करने के लिए उत्साहित भी हैं। आप बच्चों के साथ खुद को खुश महसूस करते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताते हैं। कुंभ राशि की माता की बात करें तो भक्ति और ईमानदारी कुंभ राशि की माता के मूलभूत गुण हैं।

एक मां का व्यवहार और समर्पण आपको हमेशा हैरान करने वाला और अप्रत्याशित होता है।

एक दोस्त के रूप में, एक प्रेमी के रूप में और एक सहयोगी के रूप में, एक नेता या माता-पिता के रूप में इस मजबूत राशि वाले जातक का आपके साथ का होना एक आशीर्वाद के समान है। वे आपके आस पास रहने के लिए अच्छे लोग होते हैं। वे कुछ करने के लिए नए और अभिनव तरीके खोजने में हमेशा महान व्यक्ति होते हैं। वे प्रेरणा देने वाले होते हैं। दूसरों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

कुंभ अपनी मौलिकता और व्यक्तित्व के साथ जीवन में व्यक्तित्व से बड़े होते हैं, ऐसे व्यक्ति जो दूसरों को असंख्य तरीकों से बढऩे में मदद करते हैं।

हमारे ज्योतिषी से बात करें और पहले परामर्श पर 100% कैशबैक प्राप्त करें