मेष राशि : जाने इनके व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारी और तथ्य

यदि आपका जन्मदिन 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच पड़ता है, तो आप मेष राशि के तहत पैदा होने वाले जातक हैं (जिसे आप पहले से ही जानते थे!) मेष राशि, सूर्य राशि की पहली राशि आती है,ये राशि के लोग किसी भी परिस्थिति में जोश के साथ काम करते हैं और हर हालात मे जूनून और बहादुरी से ज़िन्दगी जीते हैं।

जब मेष राशि के व्यक्ति ड्राइविंग सीट के पीछे होते हैं, तो सभी को कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि मेष राशि के लोगों के साथ जीवन का सफर मजेदार भी होगा और अप्रत्याशित भी।


संक्षेप में: मेष राशि के बारे में तथ्य

मेष राशि के जातक सभी राशियों के सुपरहीरो होते है। वे निडर, तेज, और आत्मनिर्भर होते हैं जो किसी भी समस्या को धूल चटाने की हिम्मत रखते हैं। मेष राशि, राशि चक्र की पहली राशि, वसंत के आगमन के साथ जुड़ी हुई है। वे मृत्यु के बाद जीवन के आगमन की परिचायक हैं, ये सुबह की अलार्म घडी जैसे हैं।

मेष राशि के लोग किसी से भी डरते नहीं है, और हमेशा किसी भी चुनौती और लड़ाई का सामना करने को तैयार रहते हैं। मेष के अहम् से कभी-कभी निपटना मुश्किल हो सकता है, लेकिन उन्हें क्षमा करना उतना ही आसान है जितना युद्ध करना। ये नामुमकिन ही होगा अगर आप उन्हे पसंद ना करें।

अपने मूर्ख और मुखर स्वभाव के कारण, हठी और अकड़ू मेष को भेड़ के राशि चिह्न द्वारा दर्शाया जाता है। असल में मेष राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है जो एक योद्धा की तरह है और इसीलिए ये राशि के जातक इतने निडर और प्रतिस्पर्धी होते हैं।
चूंकि मेष एक कार्डिनल राशि हैं इसलिए वे नई शुरुआत के लिए बहुत सारी आशा और जीवन शक्ति लाते हैं। उनके उग्र स्वभाव और ऊर्जा के अंतहीन भंडार को देखते हुए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मेष राशि का ज्योतिषीय तत्व अग्नि है।


रोचक तत्व

इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, मेष राशि के जातकों के लिए कुछ भाग्यशाली दिन, संख्याएं और अन्य तत्व यहां दिए गए हैं।
शुभ अंक -9 ,8 ,6
शुभ रंग – नीला और हरा
शुभ दिन -मंगलवार ,शुक्रवार ,और शनिवार
भाग्यशाली रत्न – लाल मूंगा मेष राशि वालों के लिए साबित होता है भाग्यशाली रत्न


मेष राशि के बारे में मजेदार तथ्य

मेष राशि पहली राशि होने के महत्त्व को चरितार्थ करती हैं और हर काम मे अग्रणी बनने को महत्व देती है, इसलिए वे किसी भी स्थिति का ध्यान रखते हैं और सफल होने के लिए दूसरों के साथ हेरफेर करने का प्रयास भी करते हैं। जब वे लोगों के समूह में शामिल होते हैं, तो वे दूसरों को एक साथ लाने और उनकी ओर ध्यान आकर्षित करने की पूरी कोशिश करते हैं। मेष राशि के बारे में ऐसी बातें उन्हें सुपर स्पेशल बनाती हैं।

जब भी कुछ अलग करने की कोशिश करने के लिए कहा जाए तो ये भेड़ व्यक्तित्व के लोग कभी नहीं हिचकिचाते। ये जीवन मे कुछ नई खोज के लिए सदा तैयार रहते हैं और उसके परिणाम से बेखबर भी। चूंकि मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं जो इन्हे एक बहादुर योद्धा बनाता हैं जो हर युद्ध जीतने के लिए तैयार रहते हैं।

मेष राशि वाले अगर किसी चीज का आनंद लेते हैं, तो वह उनके लिए आसानी से जुनून में बदल सकता हैं। वे जल्दी से नई गतिविधियों के प्रति अपने आपको अनुकूल बना लेते हैं और फिर उन्हें कभी नहीं छोड़ते। इसके अलावा, जब रोमांटिक रिश्तों की बात आती है, तो वे बेहद भावुक होते हैं, इसलिए जब आप इस राशि के सदस्य के करीब होंगे तो आपके आस पास भावनाओं की कभी कमी नहीं होगी।


मेष पुरुष के बारे में तथ्य

मेष राशि वाले मंगल ग्रह द्वारा शासित होते हैं यानी इनका स्वामी ग्रह मंगल हैं। जो सूर्य राशि के लिए एकदम उपयुक्त है क्योंकि इसे “लाल ग्रह” के रूप में भी जाना जाता है और इसमें समान ज्वलनशील गुण होते हैं। मेष राशि के व्यक्ति के बारे में तथ्यों की बात करें तो, मंगल ग्रह जो इनका स्वामी ग्रह हैं, इन्हे, ऊर्जा, जूनून और दृढ़ संकल्प की शक्ति प्रदान करता हैं जिसका इस जीवनकाल मे कुछ लोग ही मेल कर सकते हैं। यदि आप चुंबकीय व्यक्तित्व और आकर्षण की वजह से मेष राशि के पुरुष के प्रति खुद को आकर्षित पाते हैं तो मेष राशि का पुरुष आपके दिल को जल्दी पिघला देगा।

मेष राशि के व्यक्ति की सबसे गहरी इच्छा होती हैं काम को अंजाम देना और इसकी वजह हैं, उनके मार्गदर्शन करने वाले ग्रह का इन्हे रास्ता दिखाना। परंतु मेष राशि के व्यक्ति को आप कभी भी चुनौतियों से भागते हुए नहीं पाएंगे। ये वो नहीं जो समुन्द्र के किनारे बैठ कर लहरों का मज़ा ले। ये समुन्द्र में उतर कर तूफान का शौक रखते हैं।

इस बात पर हैरान ना हों कि मेष राशि का व्यक्ति अक्सर नौकरी बदलता है, क्योंकि वह हमेशा नए अनुभवों की तलाश में रहता है। इसके अलावा, अगर आपको ये अपने पैसे के बारे में कंजूस लगे तो आश्चर्यचकित न हों, उसका साहसी स्वभाव उसे पैसे के मामले में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित कर सकता है। यह तर्क देते हुए, “आप इसे अपने साथ नहीं ले जा सकते, कि तुम पैसे खर्च क्यों नहीं करते।

मेष राशि के पुरुष ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते जिनकी प्रवृति रोब ज़माने वाली होती हैं, ये ऐसे लोगों को भी नापसंद करते हैं जो इन्हे उनके अधिकार के नीचे लाना चाहता हैं। ऐसे लोगों से ये चिड़चिड़े हो जाते हैं, और फिर अगर कोई उनका विरोध करता है या उन्हें किसी चीज़ के लिए प्रतीक्षा करवाता है तो वे ऐसे लोगों की परवाह नहीं करते हैं। झगड़ना और बहस करना मेष राशि के व्यक्ति को निराश कर देता हैं पर इस राशि के जातक किसी भी तरह की निराशा को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होते। ये जानते हैं कि छोटी-मोटी रुकावटें इन्हे इनके बड़े लक्ष्यों तक पहुंचने से रोक नहीं सकतीं।


मेष महिला के बारे में तथ्य

मेष राशि की महिलाओं के बारे में तथ्यों की बात करें तो उनके पास कमाल की जीवन शैली होती हैं। इनके शानदार जीवन शैली के बावजूद ये अंदर से बच्चे की तरह ही होती हैं। ये अपने आज़ाद और बोल्ड स्वभाव के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से भोलीं और निर्दोष होती हैं। इनकी यही स्पष्टवादिता निराशा का कारण बन सकती है, लेकिन मेष राशि की महिला बहुत जल्द निराशा से वापस भी लौट आती है।

वह इस दुनिया में अपने जीवन का अधिकतम लाभ उठाती है, जिसे वह जादुई मानती हैं। मेष राशि की महिला सिर्फ बातें नहीं करती बल्कि वास्तव में कदम उठाने के लिए जानी जाती हैं। मेष महिला उग्र, आवेगी, बलशाली और गतिशील होगी, जिसके अंदर उसकी हर अदा के लिए भरपूर ड्रामा होगा।

मेष राशि की महिलाओं के साथ दोस्ती करना आसान होता है, और उनके अधिकांश रिश्ते प्रतिबद्ध होने के बजाय दोस्ताना होते हैं। मेष राशि वाले अपने जीवन में इतना अधिक व्यस्त रहते हैं कि दूसरों को महत्वपूर्ण समय नहीं दे पाते। इनकी कुछ ही करीबी दोस्त होते हैं जो इनकी ही तरह आवेगी और रोमांचक होती हैं। मेष महिला जब भी जीवन में रोमांच चाहती है तो अपने मित्रों के पास चली जाती हैं।

चूंकि मेष राशि की महिला हमेशा यात्रा पर रहती हैं, इसलिए कई तरह के आयोजनों में भाग लेती हैं, उनका घर अन्य राशियों की तुलना में उनके लिए कम महत्वपूर्ण होता है। जब वह मौज-मस्ती कर रही होती हैं तो वे सिर्फ मौज मस्ती ही करेंगी। आप कभी उन्हें किताबें पढ़ते हुए या पेंटिंग करते हुए नहीं पाओगे। हालांकि, वह अच्छी तरह से जानती है कि उसका घर उसके लिए महत्वपूर्ण होता हैं और ये इनकी लिए बहुत ज़रूरी हैं। ये इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि इनके घर के बाहर निकलने से पहले, इनके घर मे रखीं हर चीज़ें ठीक से रखीं गयीं हों।


मेष राशि -प्यार और रिश्ते का तथ्य

मेष राशि के लोग उग्र, आवेगी होते हैं जो हर चीज के बारे में गहराई से और दृढ़ता से सोचते हैं। यह याद रखिए कि जब ये क्रोध मे हों या नाराज़ हों तो इनसे दूर ही रहना चाहिए नहीं तो इनकी गुस्से की तीव्रता और बढ़ सकती हैं। इन्हे वक़्त दें ताकि ये अपनी भावनाओ पर काबू पा सकें।

ये अक्सर गुस्से मे कई आहात कर देने वाली बातें आपको कह सकते हैं जिसका इन्हे बाद मे अफ़सोस भी होता हैं। अब, यदि आप किसी मेष राशि के जातक को डेट कर रहे हैं, तो अपने आप को सबसे भाग्यशाली समझें, क्योंकि इनका अपनी प्रतिक्रयाओं पर नियंत्रण रहता हैं।
मेष लव फैक्ट्स की बात करें तो मेष राशि के लोग सीधे सादे पार्टनर होते हैं ।मेष राशि वालों को डेट करते समय, आपको आमतौर पर पता चल जाएगा कि आप कहां हैं क्योंकि वे माइंड गेम नहीं खेलते हैं। वे कभी-कभी दबंग साझेदार हो सकते हैं। लेकिन वे ऐसा एक ईमानदार, उत्साही और साहसिक तरीके से करते हैं जिसकी आलोचना करना मुश्किल है। कुल मिलाकर एक मेष राशि वाले को डेट करने का रोमांच उनकी बोल्डनेस से बढ़कर है।

यह ध्यान देने योग्य है कि मेष राशि वाले कभी भी गरीब साथी नहीं चाहते हैं, चाहे वे पुरुष हों या महिला। सिर्फ इसलिए कि उनमें दबंग होने की प्रवृत्ति है इसका मतलब यह नहीं है कि वे रिश्ते के लिए प्रयास नहीं करते हैं! इसके विपरीत, वे अक्सर एक तुनक मिजाज पार्टनर से ऊब जाते हैं। वे आम तौर पर ऐसे साथी के साथ जीना चाहते हैं जो उनकी तरह उत्साही और आत्मविश्वासी होता है।

क्या आप प्यार और रिश्ते की समस्याओं में फंस गए हैं? ज्योतिषीय मार्गदर्शन के माध्यम से प्रेम जीवन में सभी तनावों को दूर करें। MyPandit ऐप अभी डाउन लोड करें –


मेष राशि -अन्य राशियों के साथ अनुकूलता

मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातक मेष राशि वालों के साथ सबसे अनुकूल माने जाते हैं। सूर्य राशियों की तुलना करते समय ये राशियां मेष के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती हैं, हालांकि, व्यापक स्तर पर, यह तुलना करने का केवल एक सरल तरीका है और इसके कई अपवाद हो सकते हैं।
कर्क और मकर राशियां ऐसी राशियां हैं जो मेष राशि के साथ सबसे कम अनुकूल हैं।


मेष राशि के बारे में नकारात्मक तथ्य

जब दूसरे लोगों की भावनाओं को जानने और समझने की बात आती है, तो मेष राशि वाले आमतौर पर असंवेदनशील होते हैं। यदि आप उन्हें एक ईमानदार स्पष्टीकरण देते हैं, तो वे समझ जाएंगे। लेकिन, अगर आप उनसे अपनी ‘भावनाओं’ के बारे में बात करने की कोशिश करेंगे, तो वे शायद आपकी उपेक्षा करेंगे!

मेष राशि वाले सभी राशियों मे से सबसे चिड़चिड़े होते हैं, और आपको उन्हें परेशान करने में देर नहीं लगेगी। उनका क्रोध आसानी से शांत हो जाता है, लेकिन नुकसान पहले ही हो चुका होता हैं ।

हम सभी नियंत्रण में रहना पसंद करते हैं, लेकिन मेष राशि वाले इसके प्रति थोड़े जुनूनी होते हैं! घर पर उनका पूरा अधिकार होगा। उनकी स्वीकृति के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, और आमतौर पर सभी प्रमुख मुद्दों पर अंतिम निर्णय उन्हीं का होता है।

आपको उनके विचारों से मेल खाने के लिए अपना विचार बदलने या अपनी राय को बदलने का प्रयास नहीं करना चाहिए। एक मेष राशि का जातक चाहे ब्रह्मांड उनके खिलाफ हो, अपने फैसले पर कायम रहेगा। बड़ी संभावना है, यदि आप उनके साथ विवाद में पड़ जाते हैं, तो आपको हार माननी पड़ेगी।

आपकी जन्म कुंडली में आपके ग्रहों और घरों की स्थिति यह बताएगी कि आपके दिमाग, व्यक्तित्व और अस्तित्व को क्या प्रेरित करता है। अपना निशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण अभी प्राप्त करें!


प्रसिद्ध मेष हस्तियां

  • लियोनार्डो दा विंसी
  • शारलेमेन
  • चार्ली चैप्लिन
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर

निष्कर्ष

हेलो दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेष राशि के तथ्यों के बारे में समझ आ गया होगा। मेष राशि वालों का जीवन मंत्र होता हैं “मैं हूं। जिस तरह भेड़ का उद्देश्य व्यक्तिगत भाषण और लेखकत्व का दावा करना है ठीक उसी तरह मेष राशि के लोग अज्ञात क्षेत्र की तरफ जाना पसंद करते है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer