मेष राशि के पुरूष (Aries man) जातक का व्यक्तित्व लक्षण और अनुकूलता


मेष राशि के व्यक्ति का संक्षिप्त विवरण

ज्योतिषीय राशि चक्र की पहली राशि मेष है। वह बाकि सभी राशियों के लिए स्वाभाविक और दिलचस्प पथप्रदर्शक की तरह है, जो उसे जिज्ञासा और रचनात्मकता प्रदान करता है।

मेष राशि के लोगों की बात की जाए, तो वह बहुत ही उज्जवल भविष्य से संबध रखते हैं। उसके जीवन का हर पल रोमांच से भरा हुआ होता है। वह अपनी मेहनत से सफलता का मार्ग खोजता रहता है, और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा आशावादी रहता है। वह बिना किसी की परवाह किए बगैर हमेशा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं। आइए जानते हैं मेष राशि के लोगों की विशेषताओं के बारे में और भी बहुत कुछ…


मेष राशि के जातक की अनुकूलता

राशि चक्र की पहली राशि मेष है, मेष एक अग्नि चिन्ह की राशि है और इस पर मंगल ग्रह का शासन है। मंगल ग्रह से इस राशि के जातकों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि मेष राशि के पुरुषों के कंधे चौड़े होते हैं, और आमतौर पर अंग्रेजी के अक्षर ‘एम’ आकार की भौहें होती हैं। उनकी यही बात उन्हें बाकियों से अलग करती है। वह आत्मविश्वासी, आशावादी, नेता और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वह एकदम ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से अपना काम करते हैं।

मेष राशि के पुरुष बच्चे के सामान होते हैं। जिस तरह से एक बच्चा अपनी मां से पूरा ध्यान अपनी ओर चाहता है। ठीक उसी तरह मेष राशि के जातक भी सबका ध्यान अपनी ही ओर चाहते हैं। वह हर कार्य में सिर्फ ‘मैं’ ही पसंद करते हैं। यह लोग लाड़ प्यार करना पसंद करते हैं और वे सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस राशि के लोग ड्रामेबाज भी हो सकते हैं।

तुला राशि के लोग मेष राशि के जातकों की ‘मैं’ वाली प्रवृत्ति को ‘हम’ बदलने में सहायक होता है। क्योंकि तुला राशि सबको आसानी से स्वीकार कर लेती है, वे सबको साथ ले कर चलने में विश्वास करती है। वहीं सिंह राशि के लोग मेष राशि वालों की लाड़-प्यार की जरूरतों को पूरा करता है। यह दोनों राशि के लोग किसी भी कार्य में कूद पड़ते हैं, और उसमें सफल होकर ही लौटते हैं।

धनु राशि की बात की जाए, तो इनके लापरवाह रवैये के कारण मेष राशि के लोगों के साथ कई कारनामों में शामिल हो करते हैं। कुंभ और मेष राशि के लोग स्वतंत्रता, सोशल नेटवर्किंग और बहिर्मुखता पर समान विचारों पर तुरंत प्रभाव डालते हैं।

आपकी लव लाइफ में किसी तरह की समस्या है। आप उसे लेकर परेशान हैं, तो आज ही हमारे ज्योतिषी से बात करें…


मेष राशि के पुरुष के लक्षण

महत्वाकांक्षी

मेष राशि के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। वह किसी भी कार्य को शुरू करते हैं, तो वह उसे समाप्त किए बिना पीछे नहीं हटते हैं। उनके और उनके लक्ष्य के बीच में आने वालों की परवाह वह बिल्कुल नहीं करते हैं। अगर किसी कार्य की शुरुआत वह करते हैं, तो बीच में किसी भी बात की परवाह किए बगैर उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं। महत्वाकांक्षा उन्हें प्रेरित करती है और उन्हें उद्देश्य की भावना देती है।

जिज्ञासु और सहज

मेष राशि के पुरुषों का संतान पक्ष होता है, इसलिए ये लोग बहुत ही जिज्ञासु और सहज स्वाभाविक गुण वाले होते हैं। उन्हें अपने कार्यों में विविधता पसंद होती है। उन्हें नई चीजें करना बेहद पसंद होता है। उनकी जीवनशैली कभी भी बोरिंग नहीं होती है। वह हर कार्य को करने को लेकर उत्सुक होते हैं, और उसका पूरा करने में विश्वास रखते हैं। वह भविष्य या अतीत किसी के बारे में सोंचे बिना वर्तमान का आनंद लेते हैं।

साहसी

आपको इस बात पर यकीन होता है, कि यह लोग बहुत साहसी होते हैं। मेष राशि के लोगों में एड्रेनालाईन अधिक होता है इसलिए वह कभी भी जोखिम भरे कार्यों को करने से नहीं कतराते हैं। वह रिस्क लेना पसंद करते हैं, यहीं कारण है कि यह लोग एक सफल उद्यमी बनते हैं। उनके इस व्यवहार के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत होती है। वे परिणाम की चिंता किए बगैर अपने कार्य को करते हैं। अगर वह किसी कार्य को करना चाहते हैं, तो वह निश्चित रूप से उस कार्य किए बिना नहीं रुकेंगे। वह कभी कभी ऐसे कार्यों की शुरुआत कर देते हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। वह अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीते हैं।

अहंकार और गुस्सा

मेष राशि के जातकों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है, उन्हे गुस्सा बहुत आता है। खासकर जब उन्होंने अपने अंदर भावनाएं दबाकर रखी हो। जब चीजें इनके अनुरूप नहीं होती है, यह लोग आसानी से गुस्सा हो जाते हैं। वह जिस भी गतिविधि में शामिल होता है, वहां पर खुद को सबसे पहले चाहता है। वह ईंट का जवाब पत्थर से देने वाले लोग है। इनमें अहंकार की भावना होती है, और वह अपने अहंकार को किसी भी कीमत पर पराजित नहीं होने दे सकते हैं।

ऊर्जावान, मजबूत और गतिशील

मेष राशि के पुरुषों में आत्मविश्वास की भावना कूट कूट कर भरी होती है। उनके अंदर किसी भी कार्य के निवारण करने की तीव्र क्षमता होती है। वह खुद पर विश्वास करने जैसी चीजों पर भरोसा नहीं करते है। वह समझते हैं, कि परिणाम जो भी हो देखा जाएगा। अगर परिणाम विपरीत आता है, तो भी उनके पास इसे सहने की पर्याप्त शक्ति है। उनके कार्य करने की क्षमता उनकी गतिशीलता को प्रदर्शित करती है। वहीं अगर मेष राशि के जातक किसी खेल या मार्शल आर्ट की गतिविधियों में शामिल हैं, तो उनके पास अपनी शक्ति को प्रदर्शित करने की एक अच्छी कला है, और वह अनुशासन प्रिय भी है।

देखभाल करने वाले

मेष राशि के पुरुष अपनों की हमेशा रक्षा करते हैं या कहें कि वह अपने दोस्तों और परिवार के प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले रक्षक होते हैं। अगर उनके चाहने वालों पर किसी तरह का खतरा महसूस करते हैं, तो वह उनकी मदद के लिए आगे आएंगे और खतरे के सामने दीवार बनकर खड़े हो जाएंगे। हालांकि, अन्य लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके साथ किसी तरह का भावनात्मक खिलवाड़ न किया जाए। वह हर परिस्थिति में अपने प्रियजनों के साथ खड़े रहते हैं, और हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ देते हैं। वह हर परिस्थिति से आसानी से निपट सकते हैं, और उनमें गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर भी होता है।

सकारात्मक और आशावादी

मेष राशि के लोग हमेशा पॉजिटिव सोच रखते हैं। अगर आप किसी समय अपना विश्वास खो रहे हैं, और आपके अंदर नकारात्मक भावनाएं पैदा हो रही है, तो आप अपने मेष राशि को मित्र को बुलाएं। यह लोग बहुत ही आशावादी और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। वह आपके अंदर की नकारात्मक भावनाओं को दूर कर देगा। उन्हें खुद पर विश्वास न होने का कोई मतलब ही नहीं दिखता। मेष राशि के लोग हमेशा एक्टिव रहते हैं।

वफादार और भावुक

प्यार और वफादारी की बात आती है, तो यह लोग इसमें भी अव्वल होती है। हालांकि, मेष राशि के पुरुषों को अपना घर बसाने में वक्त लगता है, लेकिन जब बात प्यार की आती है, तो वे बेहद वफादार होते हैं। यह लोग कभी कभी प्यार का दिखावा नहीं कर सकते हैं। अगर वह आपके साथ रहना नहीं चाहते हैं, तो आपको यह समझने में देर नहीं लगेगी। इसका कारण यह है कि वह प्यार में दिखावा नहीं कर सकते हैं। अगर आपके जीवन में कोई मेष राशि का जातक है, तो आप इस बात को लेकर बिल्कुल आश्वस्त रहें कि वह आपसे प्यार करता है और दिल से ईमानदार रहेगा। वह बहुत ही भावुक होते हैं। वह अपने चंचल स्वभाव के कारण किसी के भी दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं।

अप्रत्याशित, आवेगी और अधीर

मेष राशि के पुरुष अचानक अप्रत्याशित निर्णय ले सकते हैं, वह आवेगी होतै है। वह किसी भी बात को कम शब्दों में करना पसंद करते हैं। अगर वह किसी मीटिंग में भी बात करते हैं, तो वह अपनी बात बहुत ही कम शब्दों में रखेंगे। वह किसी भी विषय पर लंबे समय तक विस्तृत और औपचारिक चर्चा करना पसंद नहीं करते हैं। वह अपनी बात को कुछ शब्दों में अभिव्यक्त करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए, जब आप किसी मेष राशि के व्यक्ति से बात कर रहे हों, तो ध्यान रखें कि बात मुख्य बिंदू पर सीधे बात करें।

ईमानदार

मेष राशि के पुरुष बहुत ईमानदार होते हैं। उनकी इस आदत के चलते कई बार उनको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो बिना किसी हिचकिचाहट के सत्य बोले, तो आपके लिए मेष राशि के लोग एकदम सही है। इनसे झूठ बर्दास्त नहीं होता है। वह किसी भी धोखे को बर्दास्त करने में असमर्थ है, न ही किसी को धोखा देने की क्षमता रखते हैं। धोखा छोटा हो या बड़ा वह धोखा ही होता है, और मेष राशि के लोग इससे अपरिचित है।

बॉस

मेष राशि के पुरुष हमेशा अपने मिशन पर होते हैं। वे जन्मजात नेता होते हैं, और वे इसे जानते हैं। वह अगर अपने कार्य में किसी तरह की लापरवाही देखते हैं, तो वह आप पर हावी हो सकते हैं। साथ ही याद दिला सकते हैं, वह कंपनी के मालिक है।

हमेशा एक्शन मोड में

मेष राशि के लोग बेहद एक्शन-ओरिएंटेड पुरुष हैं। सुस्ती और आलस्य के लिए उनके जीवन में कोई जगह नहीं है। वे बातों से ज्यादा किसी भी विषय पर एक्शन लेने में यकीन करते हैं। अगर आप इनके पास किसी कार्य का प्रस्ताव लेकर गए हैं, तो आपको उनसे तभी वादा करें, जब आप उस कार्य को पूरा कर सकते हैं, या पूरा करने की कोशिश करते हैं। मेष राशि के लोगों के पास खोखले वादों के लिए समय और धैर्य नहीं है।

प्रतिस्पर्धी

मेष राशि का व्यक्ति आपको अच्छा प्रतिस्पर्धी हो सकता है। अगर वह चुप होते हैं, तो इसका अर्थ यह है कि उनके दिमाग में कुछ बड़ा करने की खिचड़ी पक रही है। वह जीतना पसंद करता है। वह अपने कार्य को पूरी मेहनत और चतुराई से करता है। मेष राशि के पुरुष अपने चुने हुए क्षेत्र में अग्रणी बनना चाहते हैं, और अपनी अलग पहचान भी चाहते हैं।

भावुक होते हैं, पर दिखाते नहीं

मेष राशि के लोग आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। वह अपनी भावनाएं आपके सामने तब तक व्यक्त नहीं करेंगे, जब तक उनका आप पर गहरा भरोसा न हो। वे इसे एक कमजोरी के रूप में देखते हैं। वह अपनी भावनाओं को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं, और इसे लेकर चिंतित भी हो सकते हैं। हालांकि, वह अपने शांत स्वभाव से आपको बेवकूफ बना सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कोई मेष राशि का व्यक्ति आपको अपने मन की बात बता रहा हैं, तो समझ लीजिए कि आपने उसका भरोसा जीत लिया है।

हर जीवन के हर दिन को एक महत्वपूर्ण दिन बनाएं। जीवन में आने वाली समस्याओं के लिए विशेषज्ञों से बात करें। 100% कैशबैक के साथ पहला परामर्श!


प्यार और रिश्तों में कैसे होंगे मेष राशि के पुरुष ?

मेष राशि के पुरुष अपने दांपत्य जीवन में बंधने से पहले कई रिश्तों में बंध चुके होते हैं। हालांकि, वह कोई भी रिश्ता आसानी से स्थापित नहीं करते हैं। जब उन्हें जिंदगी में कोई ऐसा मिल जाता है, जो उनके अनुरूप हो, जिसके सामने वह अपने भावनात्मक पक्ष को रख सके, जिस पर वह भरोसा कर सके। ऐसा शख्स मिलने पर वह उसी के होकर रह जाते हैं। फिर वह सबसे ज्यादा प्यार करेंगे, और कभी धोखा नहीं देंगे।

जब वह किसी के साथ प्यार में होते हैं, तो वह अपने रिश्ते को सफल बनाए रखने के लिए सब कुछ करेंगे। वह आपके साथ भवानात्मक रूप से जुड़े होते हैं। वह आप में एक जीवन साथी के साथ एक दोस्त भी देखते हैं, जिसके साथ वह अपने जीवन की हर परेशानी को साझा कर सके।

मेष राशि के पुरुषों की अविश्वसनीय प्रेम कहानियां होती हैं। जब लवमेकिंग की बात आती है, तो वे बहुत ही रोमांटिक और गहन रूप से प्रयोगात्मक होते हैं। यदि आप एक मेष राशि के व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं, तो आपको बहुत सारे फूल, डिनर डेट, नाइट आउट, कपल वेकेशन और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इनके साथ अपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। मेष राशि के पुरुष वफादार होते हैं और हर स्थिति में अपने साथी के साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, वह कभी भी प्यार का दिखावा नहीं कर सकता है, तो इस बात का ध्यान आपको विशेष रूप से रखना होगा।


मेष राशि के पुरुष को कैसे आकर्षित करें?

उन्हें संकेत दें

पुरुष राशि के जातक को अगर आप इंप्रेस करना चाहते हैं, तो आप उन्हें इस बारे में बताएं कि आप किन चीजों में रुचि रखते हैं। आप उन्हें अपना पीछा करने पर मजबूर कर दें। प्यार में पहला कदम उन्हें उठाने दें। आपको बस उन्हें संकेत देना है।

तारीफ करें

मेष राशि के लोग अपनी सफलता का श्रेय लेना और उसे लेकर अपनी तारीफ को पसंद करते हैं। आप उनकी छोटी से छोटी बातों की तारीफ करें। आप अगर उनकी तारीफ करते हैं, तो वह आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

भरोसेमंद होने के बजाय पूरक बनें

मेष राशि का व्यक्ति हमेशा यही चाहता है कि उसके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति प्रवेश करें, जो समान रूप से मजबूत और बोल्ड हो। इन लोगों को संवेदनशीलता असहज महसूस कराती है। वह एक स्वतंत्र और भावुक महिला से प्यार करते हैं।

हाजिर जवाब

मेष राशि के लोग मजाकिया होते हैं। इसलिए वह यह भी चाहते हैं कि उनका साथी उसी अंदाज में हाजिर जवाब दे सकें। अगर आप मेष राशि के पुरुष को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको उनकी तरह हाजिर जवाब बनना होगा। अगर दोनों का मजाकियां अंदाज मेल खाता है, तो आपको जीवन में कठिनाइयां नहीं होती है, आप जीवन का आनंद लेते हैं। वह ऐसे साथी की तलाश करते हैं, तो उनकी ही तरह हो। जिसका व्यक्तित्व उनके व्यक्तित्व से मेल खाता हो।

मां की तरह रखें ख्याल

मेष राशि के लोगों को इंप्रेस करने के लिए आपको केयर करना बहुत आवश्यक है। आपको उनकी मां की तरह ख्याल रखना पड़ेगा। मेष राशि के पुरुष, राशि चक्र में बच्चे की तरह होते हैं। उन्हें लाड़ प्यार करना और ध्यान आकर्षित करना पसंद है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।

बॉडी लेंग्वेज

आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि मेष राशि का व्यक्ति बहुत कामुक होता है और वह हर समय मूड में रहता है। उन्हें लुभाने के लिए आपका सेक्सी लगना भी अनिवार्य है, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप बहुत ही खूबसूरत और बोल्ड दिख रही हो।

कार्य में राय न दें

मेष राशि के लोगों की खासियत यह होती है, कि वह जो चाहतें हैं वहीं करते हैं। उन्हें अपने काम में किसी तरह का इंटरफेयर पसंद नहीं होता है। आप उन्हें अपने अनुरूप काम करने के लिए कभी भी बाद्ध न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप उनसे दूर भी हो सकते हैं।

क्या आप मेष राशि के व्यक्ति को प्रभावित करना चाहती हैं? उनके व्यक्तित्व लक्षणों के बारे में जानिए। अभी निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें.


निष्कर्ष

मेष राशि के व्यक्ति को आकर्षित करना कभी आसान काम नहीं होता है, लेकिन कठिन भी नहीं होता है। आशा है आप लोगों को यह ब्लॉग पढ़कर अच्छा लगा होगा। आपको जीवन में सदैव सतर्क रहना चाहिए, और आने वाली विपत्तियों का आभास होते ही सतर्क हो जाना चाहिए। और हां, यदजि यदि आप किसी मेष राशि के व्यक्ति को डेट कर रहे हैं, तो आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।