मेष राशि में कैसा होता है चंद्रमा का प्रभाव

तत्व: पानी
नियंत्रित करने वाला ग्रह: मंगल
आवेग: एक्शन


मेष में चंद्रमा वालों का व्यक्तित्व

जो 12 राशियां मौजूद हैं, इनमें मेष सबसे ऊपर आता है। यह सबके साथ खुद को भी नियंत्रित करता है। यह सभी का आधार है। मेष चंद्रमा वाले बड़े ही शांत दिमाग के साथ पैदा होते हैं। जैसे ही इन्हें थोड़ी सी भी प्रेरणा मिलती है, ये तुरंत उस पर काम कर लेते हैं। मेष पुरुषों की बात करें तो वे ईमानदारी से और खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार कर देते हैं। वे सीधे तौर पर किसी भी चीज को देखने में सक्षम होते हैं। घुमा-फिरा कर किसी चीज को देखने की आदत इनमें नहीं होती।

वहीं, मेष चंद्रमा राशि की बात करें तो उन्हें यह पसंद नहीं आता कि कोई उन्हें यह बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए। इसी वजह से उनका स्वभाव कई बार रूखा हो जाता है। दूसरों के मामलों में वे दखल देने लगते हैं। हालांकि, इससे यह पता चलता है कि वे कितने ताकतवर होते हैं। उनके पास एक मजबूत दिल होता है, जिसकी वजह से वे बिना किसी के प्रभाव में आए अच्छी तरह से अपनी जिंदगी जी पाते हैं। मेष चंद्रमा राशि वालों को थ्रिल बहुत पसंद है और वे किसी भी तरह की परेशानी से नहीं डरते। हर कठिनाई को वे हिम्मत से झेल जाते हैं। भले ही इसमें थोड़ा खतरा भी क्यों न हो।


मेष में चंद्रमा वालों का काम और पेशेवर जिंदगी

मेष में चंद्रमा वालों के लिए जब काम और कॅरियर की बात आती है, तो इनके लिए जिस शब्द का इस्तेमाल होता है, वह ‘असलियत’ है। जब वे किसी ऐसी चीज पर काम कर रहे होते हैं, जो वही कर सकते हैं, तो वे इसे सबसे बेहतर तरीके से अंजाम देते हैं। अपनी मूल युक्ति पर काम करने की वजह से इन्हें सफलता भी मिलती है। ये नई दिशा में हमेशा आगे बढ़ते हैं। दूसरों की युक्ति का ये कभी भी अनुसरण नहीं करते। बड़े ही प्रतियोगिता वाले बाजार में भी ये लड़ने वाली इच्छाशक्ति के साथ उतरते हैं और यहां भी आसानी से टिक जाते हैं।

मेष में चंद्रमा वालों को अपनी खुद की क्षमता पहचानने में दिक्कत वहां होती है, जब वे पहले से चले आ रहे परंपरागत बिजनेस के माहौल में काम करते हैं और जहां पर कठिन कायदे-कानूनों का पालन किया जाता है। फ्रीलांसर के तौर पर या फिर एक स्टार्टअप के रूप में ये अच्छा काम करते हैं। वह इसलिए कि यहां इन्हें ज्यादा आजादी मिलती है। मेष चंद्रमा राशि वाले नेचुरल तरीके से लीडर होते हैं। ऐसे में इन्हें खुद की कंपनी शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए।

जानिए आपके लिए सही कॅरियर, अभी विशेषज्ञों से सलाह लें!


मेष में चंद्रमा वालों का वित्त का प्रबंधन

मेष राशि पर जब चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है, तो ये बहुत तेजी से काम करते हैं। बड़ी ही तेजी से और आनंद उठाते हुए ये पैसे कमा लेते हैं। ऐसा नहीं है कि आर्थिक रूप से ये बहुत सशक्त होते हैं और नियमित रूप से ये पैसे भी जमा करते हैं। ये स्टॉक्स और निवेश पर फोकस करके धीरे-धीरे अपने मुनाफे को बढ़ा सकते हैं।

यही कारण है कि जब पैसे बनाने की बात आती है, तो मेष राशि वाले कभी भी बोरिंग लेक्चर्स में शामिल नहीं होते हैं। इसकी बजाय वे प्रैक्टिकल चीजों पर ध्यान देते हैं। एक बार जब उनकी पकड़ बन जाती है, तो उसके बाद उन्हें भविष्य में बड़े मुनाफे कमाने से कोई भी नहीं रोक सकता।


मेष में चंद्रमा वालों का प्रेम संबंध

जब प्यार करने की भी बारी आती है, तो मेष चंद्रमा राशि वाले बिल्कुल नेचुरल तरीके से और अपने तरीके से ही आगे बढ़ते हैं। अपनी फीलिंग्स को लेकर वे पूरी तरह से ईमानदार और पारदर्शी होते हैं। बाकी लोग भी इसकी तारीफ करते हैं। यदि वे अपनी पार्टनर को कुछ ज्यादा बताकर या गलत जानकारी देकर इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं, तो फिर उनका आकर्षण उन्हें सपोर्ट नहीं करता। प्यार में विशेष रूप से यदि मेष पुरुषों की बात करें, तो वे अपने प्यार को यह इशारा कर देते हैं कि उन्हें कैसे आगे बढ़ना है। मेष राशि वाली महिलाओं के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही होता है।

मेष राशि वाले पुरुष बड़ी ही चुनौतियों को पसंद करने वाले, हिम्मती और अपनी आजादी को लेकर बड़े ही जुनून वाले होते हैं। अग्नि चिह्न के अंतर्गत जिन चंद्रमा का जन्म होता है, वे हवा के चिह्न के अंतर्गत जन्म लेने वाले चंद्रमा की तुलना में अधिक अनुकूल होते हैं। वे ऐसा रोमांटिक पार्टनर चाहते हैं, जो उनकी पर्सनालिटी के सामने भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से ही रहे। इस तरह से कहने का मतलब यह है कि मेष महिलाओं या फिर मेष पुरुषों के साथ डेटिंग करना बहुत ही लाजवाब होता है।

वहीं, मेष चंद्रमा राशि वालों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वे जरूरत से ज्यादा कुछ न करें और कंजूसी से पेश नहीं आएं। यदि वे अपने पार्टनर को समय-समय पर नेतृत्व करने का मौका दें, तो इससे उनका रोमांटिक रिश्ता और बेहतर होता चला जाएगा। मेष चंद्रमा राशि वाले जब एक चमकदार मुस्कान के साथ दूसरों का अभिवादन करते हैं, तो इससे उन्हें रोमांटिक अनुभव पाने के अवसर मिल जाते हैं।

मेष चंद्रमा वाले बच्चे कई बार इस तरह से बोलते हैं, जिससे कि चोट पहुंचती है, लेकिन उनका इरादा बिल्कुल भी नुकसान पहुंचाने का नहीं होता। मेष चंद्रमा वालों को चाहिए कि वे जैसे हैं, वैसे ही रहें। सभी तरह के रिश्ते में उन्हें पूरी तरीके से फ्रैंक रहने की जरूरत होती है।

पॉजेसिव नहीं लेकिन केयरिंग, क्या ये आप हैं?
मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण


मेष में चंद्रमा वालों की सकारात्मक विशेषताएं

मेष राशि वालों की पहचान यही होती है कि वे प्राकृतिक तरीके से खुश रहते हैं। लगभग हर तरह की कठिनाई से पार पाने की उनमें क्षमता होती है। चाहे आसपास कितना भी अंधकार क्यों न हो, वे अपने दिल में इस बात का एहसास लाते हैं कि बहुत जल्द वक्त ठीक हो जाएगा। इनकी फीलिंग्स भी बहुत ही मजबूत होती है। यही कारण है कि ये ज्यादा समय तक नकारात्मक भावनाओं में खुद को नहीं उलझने देते हैं।

मेष चंद्रमा राशि वालों की यह खासियत होती है कि वे दूसरों को भी मोटिवेट करते हैं। इसी वजह से अपने दोस्तों और प्यार करने वालों के बीच में वे खास बन जाते हैं। जो लोग निराश महसूस कर रहे हैं, उन्हें भी ये बहुत जल्द ऊर्जा से भर देते हैं। हालांकि आपको सावधान रहने की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें इसके बदले प्रोत्साहन चाहिए होता है। यदि ठीक तरीके से डील न हो, तो उन्हें वहां से निकलने में देर नहीं लगती है। जिस चीज को वे नहीं करना चाहते हैं, उसे करने के लिए उन्हें कोई भी मजबूर नहीं कर सकता।


मेष में चंद्रमा वालों के नकारात्मक पहलू

मेष चंद्रमा राशि वाले कई बार अपना धैर्य खो देते हैं और बेचैन हो जाते हैं, जिसकी वजह से जो उन्हें प्यार करते हैं या जो उनसे डील करते हैं, उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। केवल स्टेबल रहना ही इनकी सबसे मजबूत ताकत नहीं है। ये हमेशा सही चीजों को खोजते रहते हैं। अपने कंफर्ट जोन से ये बाहर निकल कर आगे बढ़ते हैं। जो वातावरण बना हुआ है या जो रूटीन जिंदगी चल रही है, उससे ये खुद को बाहर निकाल कर काम करते हैं।

यदि वे शांति में रहते हैं तो यह समझ लेना चाहिए कि वे किसी बड़ी चीज का इंतजार कर रहे हैं। जब वे नए लोगों से मिलने वाले होते हैं, तो वे सबसे ज्यादा खुश होते हैं। मेष चंद्रमा राशि वालों को काफी गरमा-गरम माहौल से भी गुजरना पड़ता है। इनके आसपास ऐसे लोगों का टिकना बहुत ही मुश्किल होता है, जिनमें खुद के प्रति जागरूकता की या जिंदगी के अनुभवों की कमी होती है।

किसी भी परिस्थिति की वास्तविकता को ये बहुत ही जल्दी भांप लेते हैं। जब उनसे कोई कहता है कि यह मत हासिल करो, तो वे बिदक भी जाते हैं। इनके पास जो दूर दृष्टि होती है, ये आमतौर पर इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। फिर भी किसी भी तरह के कन्फ्यूजन वाली परिस्थिति से ये आसानी से बाहर निकल जाते हैं। वैसे कई बार इनकी ईमानदारी इनके लिए घातक भी हो सकती है। यदि इन्हें नजरअंदाज करके एक कोने में छोड़ दिया जाए तो ये बहुत ही रूखे व्यवहार वाले भी बन सकते हैं।


मेष में चंद्रमा - मशहूर हस्तियां

  • एंजेलिना जोली
  • केट ब्लेन्चेट
  • जेनेट जैक्सन
  • जैकी कैनेडी

भले आप कोई बड़ी सेलिब्रिटी ना हों, लेकिन आप हमेशा अपना मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण प्राप्त कर सकते हैं और अपना भविष्य जान सकते हैं!


मेष में चंद्रमा - निष्कर्ष

मेष राशि की पहचान अग्नि है। इस तरह के लोग खुले मिजाज वाले होते हैं। ये अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। ये लोगों के साथ बातचीत में और बहस में भी खूब आगे रहते हैं। भावनात्मक रूप से भी ये बहुत जल्दी और तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। यदि ये हंसते हैं तो बहुत जोर से हंसते हैं। यदि ये रोते हैं तो अपने दिल को बाहर निकाल कर रख देते हैं। लोगों को इनके बात करने से ही इनकी क्षमता का अंदाजा हो जाता है। मेष चंद्रमा राशि में मौजूद नेतृत्व क्षमता को वे भांप जाते हैं। मंगल के इन ऊर्जा से भरपूर बच्चों से वे बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।

मेष चंद्रमा राशि वाले किसी भी तरह के मुद्दे पर पूरी विनम्रता और इच्छाशक्ति के साथ बोलने के लिए जाने जाते हैं। किसी के भी बारे में ये अपनी फीलिंग्स और अपने विचारों के बारे में खुलकर बोलते हैं। ज्यादा समय तक इनके फिलिंग्स और विचार छिपते नहीं। इनकी प्रतिक्रिया बहुत ही तेजी से आती है। मनोवैज्ञानिक तरीके से यह ठीक भी है कि ये अपनी भावनाओं और विचारों को खुद तक ही सीमित नहीं रखते, क्योंकि इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

इन सभी चीजों के आधार पर यह आसानी से कहा जा सकता है कि विनम्रता और अनुशासन की वजह से सफलता के मुहाने तक पहुंचना आसान हो जाता है। इसलिए मेष राशि वालों और जो भी आपकी चंद्रमा राशि है, अब इस ब्लॉग को पूरा करने का वक्त आ गया है। खुश रहिए और आनंद लीजिए जैसा कि मेष राशि वाले करते हैं।