मकर में चंद्र (moon in capricorn) के जातकों के व्यक्तित्व की खास बातें


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व विश्लेषण

मकर राशि के स्त्री और पुरुषों की बात करें तो, आप अपने जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए इंतजार करने वाले होते हैं। आपके अंदर धैर्य देखा जाता है, इसलिए जब आप भावनात्मक रूप से स्थिर होते हैं तो धैर्यपूर्ण रवैया आपको फायदा पहुंचाता है। आपका राशि तत्व पृथ्वी है, इसलिए आपके सामने जो सही होता है उसके प्रति आप हमेशा आकर्षित होते हैं।

आपकी भावनाएं बहुत हद तक आपके शारीरिक संबंधों से जुड़ी होती हैं, साथ ही भावनात्मक जीवन में भी विषयासक्ति देखी जाती है। मकर राशि के लोग किशोरावस्था में भी, अपनी उम्र से ज्यादा समझदार यानी मैच्योर और शांत होते हैं। साथ ही आप जमीन से जुड़े होते हैं। सभी राशियों में इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परिश्रमी माना जाता है, एक बार जब इस राशि वाले कोई काम शुरू कर देते हैं तो उसे पूरा करने के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ते हैं।

बाहर से मकर राशि वाले लोग गंभीर दिख सकते हैं क्योंकि वह विनम्र और समय के पाबंद होते हैं। हालांकि उनके अंदर की यह विनम्रता किसी गुप्त महत्वाकांक्षा के कारण हो सकती है। राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के लोगों को नए रीति रिवाजों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानियां हो सकती हैं, क्योंकि वह आधुनिकता की तुलना में पुराने रीति रिवाजों को पसंद करने वाले होते हैं। इन बातों को जानकर हम आसानी से कह सकते हैं कि, मकर राशि के जातकों के लक्षणों को जानना एक दिलचस्प बात होगी।

मकर राशि के लोगों को भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय, अपने रास्ते बनाने चाहिए और उन पर चलना चाहिए। ऐसा करने से मकर राशि के लोगों को लोकप्रियता प्राप्त होती है। ऐसी वस्तुओं के बारे में सीखना जो समय की कसौटी पर खर उतरी हैं, जैसे इतिहास और पारंपरिक संस्कृति, उन्हें अधिक लोगों को आकर्षित करने में मदद करती है। मकर राशि के जातकों के व्यक्तित्व के बारे में जानना काफी दिलचस्प और रोचक होगा।


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का कॅरियर और व्यावसायिक जीवन

मकर राशि के लोगों को कॅरियर के क्षेत्र में सफलता आसानी से मिल सकती है, क्योंकि उनकी चंद्रमा राशि चिह्न कॅरियर, प्रॉफेशन और स्टेटस का कारक माना जाता है। काम के प्रति अपने नियमों और मानसिक दृढ़ता के लिए इस राशि के लोगों को याद किया जाता है। मकर राशि के लोगों को उनके बॉस या सीनियर्स के द्वारा समर्थन प्राप्त होता है। उच्च पदाधिकारी इन्हें दूसरों की तुलना में अपने अंडर काम करने का ज्यादा मौका देते हैं, और इनके कॅरियर को चमकाने में भी इनकी मदद करते हैं।

ऐसे काम जिनमें लंबा समय लगता है, उनमें मकर राशि के लोग सबसे ज्यादा शानदार होते हैं। वहीं जिन कार्यों या नौकरियों में जल्दी रिजल्ट देने होते हैं उनमें वह असंतुष्ट कर सकते हैं, ऐसे काम करने में मकर राशि के लोगों के अंदर भी असंतुष्टि का भाव आ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों में तीव्रता से काम करने की कमी देखी जा सकती है, क्योंकि वह किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तैयारी करने को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, मकर राशि के यदि किसी प्रेरणा से कार्य को तीव्रता से करना सीख लें तो वह अच्छी आमदनी बना सकते हैं। समय-समय पर चुनौतियों को स्वीकार करके आगे बढ़ना, और अपने पारंपरिक रवैये में सकारात्मक बदलाव करना मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा।


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का आर्थिक प्रबंधन

मकर राशि के लोगों के अंदर वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की अच्छी क्षमता देखी जाती है। फिर चाहे वह चेक बुक्स का हिसाब करें या किसी तरह का निवेश करें, उनके अंदर आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने की स्पष्ट समझ होती है। भविष्य में ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए आपको अपने कल्पनाशक्ति और दुरदर्शिता को मजबूत करने का अभ्यास करना चाहिए।

मकर राशि वाले लोग, अच्छे कपड़े और ऐसे आभूषण जिनका खर्च वह वहन कर सकते हैं, पहनकर बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। कलाई घड़ी विशेष रूप से, मकर राशि के लोगों को सावधानी से चुननी चाहिए।


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का प्रेम संबंध

मकर राशि के लोगों के प्रेम जीवन की बात की जाए तो, रोमांटिक रिश्तों में इस राशि वाले लोग पारंपरिक दृष्टिकोण वाले होते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अधीरता मकर राशि वालों में नहीं होती, लेकिन जितना समय जरूरी होता है वह आप प्रेम जीवन को जरूर देते हैं। प्रेम संबंध मकर राशि वालों के लिए शादी का रास्ता होते हैं। इसलिए संगी का चुनाव आप दिमाग में यह बात रखते हुए ही करते हैं। इधर-उधर भटकना या यूं कहें एक से अधिक प्रेम संबंध बनाने में मकर राशि वाले दिलचस्पी नहीं लेते। इसलिए प्रेम जीवन में उलझनें कम होती हैं।

हालांकि, डेटिंग की बात करें तो मकर राशि के लोग डेटिंग को लेकर बहुत होशियार नहीं होते। परंतु जब शादी की बात आती है तो इनके पास बहुत से वादे होते हैं। वह विनम्रता और अंदरूनी सहनशक्ति को अच्छे तरीके से प्रदर्शित करते हैं। यह गुण हर व्यक्ति अपने जीवनसाथी में जरूरी मानता है, जो मकर राशि के लोगों में पहले से ही विद्यमान होते हैं। इनके दोस्त और सहयोगी इन्हें अच्छे जीवनसाथी की तलाश में मदद कर सकते हैं।

मकर राशि के लोगों के सामाजिक जीवन पर नजर डालें तो, वह निजी समारोह में परिवार या दोस्तों के साथ नजर आ सकते हैं। जब आप किसी प्रकार का संबंध किसी के साथ स्थापित कर लेते हैं तो उसके साथ वफादारी से रहते हैं। रोमांटिक संबंध बनाना इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए प्रेम संबंधों में आपको सोच समझकर पड़ना चाहिए। कई बार अत्यधिक लगाव न होने के बाद भी जब आप रिश्ते में आ जाते हैं, तो लंबे समय तक आपकी लवमेट के प्रति निर्भरता बनी रहती है। इसलिए बाहरी आकर्षण की बजाए आपको प्रेम के रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए आत्मिक लगाव को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कोई बहुत विनम्र है, क्या वह आप हैं?
मुफ्त जन्मकुंडली विश्लेषण


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का सकारात्मक पक्ष

कोई भी भौतिक चीजों के प्रति आपके लगाव को समझने में कामयाब नहीं होता। हालांकि इसकी वजह आपकी अच्छी रणनीति और उसको सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका है। जिन लक्ष्यों को पाया जा सकता है, उन्हें प्राप्त करने की जबरदस्त क्षमता, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक इंस्टिंक्ट आपको उच्च उपलब्धि प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।

राशि चक्र की चर राशियों में से एक होने के चलते आप में कई गुण होते हैं। आप कोई भी काम जीतने के लिए करते हैं, और तब तक संतुष्ट नहीं होते जब तक की आपका लक्ष्य आपको प्राप्त न हो जाए। वास्तव में आपको खाली बैठे रहना पसंद भी नहीं आता।


मकर में चंद्रमा वाले व्यक्तियों का नकारात्मक पक्ष

कभी-कभी आप अंदरूनी रूप से उदास और बिखरे हुए हो सकते हैं, अपनी उदासी को छिपाने के लिए आप अपनी चालाक बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं। उदासी भरे क्षणों में मकर राशि वाले सुस्त हो जाते हैं, यह उदासी तब तक आपका पीछा नहीं छोड़ती जब तक आप अपने लायक कोई लक्ष्य नहीं ढू़ंढ लेते।

समय के साथ कदमताल करने में इस राशि के लोगों को परेशानी होती है, क्योंकि नए के बजाय आप पुराने रीति रिवाजों पर चलना पसंद करते हैं। आपकी लोकप्रियता आपकी क्षमता पर निर्भर करती है। आपको भीड़ के हिसाब से चलने की बजाय अपने नियमों के अनुसार चलना चाहिए।

बिना काम किए आपको जीवन में आनंद प्राप्त नहीं होता, इसलिए आप लगातार काम करना पसंद करते हैं। आर्थिक रूप से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप खाली समय को भविष्य की रणनीतियां तैयार करने में खर्च कर सकते हैं।


मकर में चंद्रमा - प्रसिद्ध हस्तियां

  • अब्राहम लिंकन
  • एडॉल्फ हिटलर
  • बेंजामिन ब्रैट
  • ब्रैड पिट

जानना चाहते हैं कि, भविष्य में आप फेमस व्यक्ति बन सकते हैं या नहीं? अपनी मुफ्त जन्मपत्री पाएं और अपने बारे में विस्तार से जानें!


मकर में चंद्रमा - अंतिम विचार

मकर राशि के लोग जब अपने चुने हुए प्रोफेशन में कार्य करते हैं तब यह सबसे अधिक संतुष्ट होते हैं। ऐसी स्थिति में मकर राशि के लोग अपनी ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं। मकर राशि वाले लोग पावर में बने रहना चाहते हैं, आप मैच्योर और संयमित होते हैं, और आप हर व्यवसाय में ऐसा करने में सक्षम होते हैं।

अपने व्यक्तित्व की संपूर्ण जानकारी यानि आत्म-निपुणता का आप आदर करते हैं, क्योंकि दूसरों पर निर्भर रहने से आप अनियंत्रित महसूस करते हैं। जोकि आपके लिए मुश्किल है, इसलिए आप किसी पर निर्भरता की आदत को दूर करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं।

तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपने इस लेख में मकर राशि के बारे में काफी कुछ जाना होगा। आपकी चंद्रमा राशि आपकी आत्मा का प्रतिबिंब होती है। यह आपकी राशि मकर है तो इसका अर्थ है कि, आपके जन्म के समय चंद्रमा मकर राशि में विद्यमान था। आपकी चंद्रमा राशि और सूर्य राशि का आकलन करके आपके व्यक्तित्व के बारे में अधिक विस्तार से जाना जा सकता है।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer